जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के ऑफ़र पर क्या कहा

इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके (फ़ाइल फ़ोटो) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) में शामिल होने के ऑफ़र पर प्रतिक्रिया दी है.
दीपके ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “अभी एक महीने पहले तो मैं तुम्हारे लिए एंटी-नेशनल था?”
दरअसल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) में शामिल होना चाहिए. उन्होंने इसे डॉ आंबेडकर के सपने को पूरा करने, समाज और पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में कदम बताया.
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान आरक्षण ख़त्म करने की मांग को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और इसे ख़त्म करने की माँग करने वालों के ख़िलाफ़ सरकार को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए.

इमेज स्रोत, Instagram/@abhijeetdipke
इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की आज़म ख़ान से जुड़े 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में की जा रही है (फ़ाइल फ़ोटो) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित परिसरों पर छापेमारी की.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है.
अधिकारियों के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा दिल्ली में क़रीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में की जा रही है.
मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है. आज़म ख़ान इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं. ट्रस्ट में उनके परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी शामिल हैं.
यह ट्रस्ट रामपुर ज़िले में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और एक पब्लिक स्कूल का संचालन करता है.
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के एक होटल में भीषण आग, नौ लोगों की मौत, प्रभाकर मणि तिवारी, बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, Sanjay Das
इमेज कैप्शन, फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाक़े के एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के कारण एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई.
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इन लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है. फ़िलहाल छह अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. उनको सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने फ़ायर ब्रिगेड सूत्रों के हवाले बताया है कि मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. वो इलाज के लिए यहां आए थे. लेकिन पुलिस ने अब तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं की है.
फ़ायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि रात को लगभग दो बजे होटल की तीसरी मंज़िल पर आग लगी. उसका धुआं पूरी इमारत में भरने लगा. धीरे-धीरे आग आस-पास की इमारतों तक फैल गई. वहां फ़ायर ब्रिगेड का दफ़्तर बगल में ही है.
आग लगने की सूचना मिलने पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम के अलावा न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. उसके बाद होटल में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ.
फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती अनुमान है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी. लेकिन जांच से ही असली कारण का पता चलेगा.
पुलिस ने एक मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है. होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि होटल में फंसे होने के दौरान ही दम घुटने से एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. फ़िलहाल छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही होटल की लिफ़्ट बंद हो गई. वहां ठहरे लोगों में बाहर निकलने की अफ़रा-तफ़री मच गई. लेकिन कुछ लोग अपने कमरे में फंस गए और धुआं भर जाने के कारण बेहोश हो गए.
इससे पहले सोमवार तड़के बीरभूम ज़िले में तारापीठ स्थित एक होटल में आग लगने के कारण भी नौ लोगों की मौत हो गई थी.
फ़्रांस ने दो ईरानी राजनयिकों को देश से निकालने का फ़ैसला क्यों किया

इमेज स्रोत, LUDOVIC MARIN/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट (फ़ाइल फ़ोटो) फ़्रांस ने दो ईरानी राजनयिकों को देश से निष्कासित करने का फ़ैसला किया है. फ़्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, इससे पहले ईरान ने फ़्रांसीसी दूतावास के दो कर्मचारियों को वापस ईरान आने से रोक दिया था.
ईरानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि जुलाई में हुए एक राजनयिक विवाद के बाद इन दोनों कर्मचारियों को ईरान लौटने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.
20 जुलाई को फ़्रांस के विदेश मंत्री ने ईरानी सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि इन्होंने दूतावास के दो कर्मचारियों को ‘डराया-धमकाया’ था.
दूसरी ओर ईरान ने फ़्रांस पर ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और प्रभाव डालने का आरोप लगाया था.
इमरान की मेडिकल रिपोर्ट में 'एंग्जाइटी लेवल थ्री प्लस' का ज़िक्र, जानिए इसकी गंभीरता
डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना, एडवोड राजन, बीबीसी स्पोर्ट जर्नलिस्ट

इमेज स्रोत, Saeed Khan / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, डेविड वॉर्नर को अपनी कार में ऐसा इंटरलॉक डिवाइस लगवाने का आदेश दिया गया है, जो उनके शरीर में शराब की मौजूदगी का पता चलने पर कार को स्टार्ट होने से रोक देगा (फ़ाइल फ़ोटो) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (क़रीब एक लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है.
इसके साथ ही उन्हें अपनी कार में ऐसा इंटरलॉक डिवाइस लगवाने का आदेश दिया गया है, जो उनके शरीर में शराब की मौजूदगी का पता चलने पर कार को स्टार्ट होने से रोक देगा. वॉर्नर ने अप्रैल में सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप स्वीकार किया था.
दरअसल, वह एक कार्यक्रम से अपने परिवार को घर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान जांच में उनके ख़ून में अल्कोहल की मात्रा लिमिट के मुक़ाबले दोगुने से भी अधिक पाई गई थी.
मामले की सुनवाई में अदालत को बताया गया कि ईस्टर संडे के दिन वॉर्नर ने सड़क किनारे पुलिस की जांच देखकर अपनी कार रोक दी थी. इसके बाद उन्होंने एक महिला के साथ सीट बदलने की कोशिश की थी.
जज क्लेयर फार्नन ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉर्नर दोबारा इस तरह का अपराध नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि न्यू साउथ वेल्स में सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण अब भी ड्रिंक-ड्राइविंग है.
जज ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि घटना के समय कार में बच्चे भी मौजूद थे.
वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह फ़िलहाल फ़ॉक्स स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया के लिए कमेंटेटर के तौर पर काम करते हैं.
वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग की टीम कराची किंग्स और बिग बैश लीग की सिडनी थंडर के कप्तान भी हैं.
झारखंड: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सरकार ने रद्द की 44 भर्ती परीक्षाएं

इमेज स्रोत, Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, जेपीएससी और जेएसएससी में इंटरनल विजिलेंस सेल का गठन किया जाएगा (फ़ाइल फ़ोटो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) झारखंड सरकार ने छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात अनियमितताओं के चलते 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने का फ़ैसला लिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर इसकी जानकारी दी. रद्द की गई परीक्षाओं में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) की ओर से 2014 के बाद आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं.
सरकार के फ़ैसले के मुताबिक़, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फ़ॉरेस्ट रेंज ऑफ़िसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाएं रद्द की गई हैं.
इसके अलावा सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर, सीनियर साइंटिफ़िक ऑफ़िसर, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट समेत कई प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए आयोजित परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि जेपीएससी-जेएसएससी में हुई अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध किया जाएगा. इसके साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी में इंटरनल विजिलेंस सेल का गठन किया जाएगा.
वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए गठित समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी.
अखिलेश के 'पीडीए' की काट: बीजेपी की नई टीम में यूपी के लिए ये संदेश
ईरान के साथ मध्य पूर्व के इस देश ने रोका व्यापारिक लेन-देन

इमेज स्रोत, Antonio Masiello/Getty Images
इमेज कैप्शन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक निलंबित करने की घोषणा की है.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक़, यूएई के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने, शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा होने के मद्देनज़र यह फ़ैसला लिया है.
इससे कुछ घंटे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि ईरान ने यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दाग़ी थीं.
हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने यूएई के इस दावे को ख़ारिज किया है.
जबकि यूएई ने कहा है कि एक मिसाइल यूएई के क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी देश के जलक्षेत्र में आकर गिरी.
उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद यूएई उन देशों में शामिल रहा, जिसे ईरान के हमलों का सबसे अधिक सामना करना पड़ा.
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
Iran को लेकर South Korea पर भड़के Trump ?
पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अब मोदी सरकार का अंत तय'

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल (फाइल फ़ोटो) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतक्रिया दी है.
केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "सत्येन्द्र जैन जी को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ़्तार करवा दिया है. अभी कुछ वक़्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है. पिछला केस भी फ़र्ज़ी था और यह केस भी फ़र्ज़ी साबित होगा."
"आख़िर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं. इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक़्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा?"
केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है. ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है. पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया गया है. यह गिरफ़्तारी पिछली (आप) सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर हुई है.
पीटीआई ने बताया, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने जैन और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ समेत छह लोगों को गिरफ़्तार किया है.
सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा, "अब और कितने सबूत चाहिए कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लगता है."
"जिस जल बोर्ड टेंडर का हवाला दे रहे हैं उस वक्त सत्येंद्र जी जेल में थे, बताओ जेल से कैसे ज़िम्मेदार हो गए? असली वजह ये है कि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं और पंजाब में चुनाव आ रहा है."
सीरिया के एयरबेस पर इसराइल ने किया हमला, अमेरिका ने ये कहा

इमेज स्रोत, Amir Levy/Getty Images
इमेज कैप्शन, सीरिया के अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इसराइल ने हवाई हमले किए हैं (सांकेतिक तस्वीर) अमेरिका ने उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में एक सैन्य हवाई अड्डे पर इसराइली हमलों की निंदा करते हुए इन्हें बेवजह "तनाव को बढ़ाने वाला" बताया.
सीरिया और इराक़ के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत टॉम बैरक ने कहा कि व्हाइट हाउस सभी पक्षों को सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है.
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इसराइल की हवाई कार्रवाई एक अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाला कदम है, जो क्षेत्रीय स्थिरता को आगे नहीं बढ़ाने वाला नहीं है."
"अल-शरा (सीरिया के राष्ट्रपति) सरकार ने न तो आक्रामक रुख़ अपनाया है और न ही प्रॉक्सी बलों को बनाए रखा है. इसके बजाय, उसने बार-बार इसराइल के साथ तनाव कम करने की इच्छा जताई है. अमेरिका पहले भी दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए वार्ता की मेजबानी करता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा."
उन्होंने कहा कि अमेरिका का अब भी मानना है कि संयम और बातचीत अधिक रचनात्मक रास्ता है और "हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे आगे की सैन्य घटनाओं के बजाय तर्कसंगत संवाद को प्राथमिकता दें."
क़तर ने सीरिया के अबू अल-दुहूर एयरबेस को निशाना बनाकर किए गए इसराइली हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है.
क़तर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का खुला उल्लंघन बताया है. साथ ही, इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ सीरियाई विदेश मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर हुए इस हमले को "अन्यायपूर्ण" बताया था और इसकी निंदा की.
ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ़्तार, जानिए क्या है मामला

इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, सत्येंद्र जैन (फ़ाइल फ़ोटो) समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया गया है. यह गिरफ़्तारी पिछली (आप) सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर हुई है.
पीटीआई ने बताया, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने जैन और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ समेत छह लोगों को गिरफ़्तार किया है.
सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा, "अब और कितने सबूत चाहिए कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लगता है."
"जिस जल बोर्ड टेंडर का हवाला दे रहे हैं उस वक्त सत्येंद्र जी जेल में थे, बताओ जेल से कैसे ज़िम्मेदार हो गए? असली वजह ये है कि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं और पंजाब में चुनाव आ रहा है."
अनुराग ढांडा ने कहा कि टेंडर अक्तूबर 2022 में हुआ और सत्येंद्र जैन जी को बीजेपी ने "फर्जी केस में मई 2022 से ही जेल में डाल रखा था."
उनका कहना है कि यह "बिना सिर-पैर के राजनीतिक शत्रुता की वजह से की गई साज़िश है क्योंकि बीजेपी पंजाब में चुनाव लड़कर आप का सामना नहीं कर सकती, इसलिए सह प्रभारी को गिरफ़्तार कर लिया गया."
सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में गिरफ़्तार किया था.
जैन को 2017 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जु़ड़े एक केस में गिरफ़्तार किया गया था. ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया था. उनके ख़िलाफ़ चार कंपनियों के जरिये पैसे के अवैध लेन-देने का आरोप लगाया गया था.
सत्येंद्र जैन को अक्तूबर 2024 में दिल्ली की एक अदालत ज़मानत दी थी.
अदालत ने मुक़दमे में देरी और 18 महीने की लंबी क़ैद को ध्यान में रखते हुए सत्येंद्र जैन को ज़मानत दी थी.
हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की अरामको रिफ़ाइनरी पर ड्रोन हमले का किया दावा

इमेज स्रोत, Mohammed Hamoud/Getty Images
इमेज कैप्शन, यमन के गृहयुद्ध के दौरान सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन हूती हथियारबंद गुट के ख़िलाफ़ सरकारी सेना का समर्थन करता रहा है (फ़ाइल फ़ोटो) यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक बार फिर जिजान में सऊदी अरब की अरामको कंपनी के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला किया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, हूती समाचार एजेंसी सबा न्यूज़ ने कहा है कि 'यह हमला हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के बदले में किया गया.'
समाचार एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि यमन के सदा और हज्जा प्रांतों के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में हूती हथियाबंद समूह ने जिजान में अरामको रिफाइनरी के ठिकानों को कई ड्रोन से निशाना बनाया.
ईरान के सहयोगी हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी के जवाब में नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा की है और लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों के साथ-साथ यमन के सरकारी फ़ोर्स पर भी हमला किया है.
उन्होंने बार-बार सऊदी अरब के तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे और हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया है.
यमन के गृहयुद्ध के दौरान सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकारी सेना का समर्थन करता रहा है.
यमन के उत्तर-पश्चिम के एक बड़े इलाक़े पर ईरान समर्थित हूती हथियारबंद गुट का नियंत्रण है.
इस इलाक़े में लाल सागर में जहाज़ों पर हुए हालिया हमलों ने समुद्री व्यापार को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है. इसी साल फ़रवरी में ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद कुछ टैंकर इस वैकल्पिक समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं.
सोमवार को भी हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के एक सैन्य जहाज़ और उसके साथ चल रहे चार अन्य जहाज़ों को मिसाइल से निशाना बनाया है.
सीजेपी एफ़आईआर रद्द न होने से नाराज़, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी क्या करेगी?
अमित शाह के बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर बोला भारतीय विदेश मंत्रालय

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अमित शाह ने कहा था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अभियान चलाकर पाकिस्तान स्थित 'आईएसआई समर्थित शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को ख़त्म कर दिया (फ़ाइल फ़ोटो) शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पाकिस्तान की टिप्पणी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत सरकार ने अपना पक्ष सामने रखा है और यही हमारा रुख़ है. जहां तक आतंकवाद के मामलों की बात है तो ये बेहद गंभीर मुद्दे हैं. हम चाहते हैं कि वैश्विक समुदाय ऐसी कार्रवाइयों की गंभीरता को समझे."
उन्होंने कहा, "भारत आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित रहा है. पिछले कई वर्षों में हमने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है, उससे लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को मज़बूत करने और उसे गति देने के काफ़ी प्रयास किए हैं."

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग की थी रणधीर जायसवाल ने कहा, "आतंकवाद से निपटने की हमारी लड़ाई जारी रहेगी. आतंकवाद के इस ख़तरे को हराने के लिए इस संबंध में जो भी कार्रवाई ज़रूरी होगी, हम उसे जारी रखेंगे."
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 राज्यों में अभियान चलाकर पाकिस्तान स्थित 'आईएसआई समर्थित शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को ख़त्म कर दिया है और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ़्तार किया है.
अमित शाह के इस बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी थी.
उसने सोमवार को बयान जारी कर गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया और कहा कि भारत ने अपने यहां हुई कुछ गिरफ़्तारियों को पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश की है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, "ऐसा प्रचार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के ग़लत अभियान का एक और उदाहरण है. भारत अपने आंतरिक सुरक्षा संकट से ध्यान भटकाने और घरेलू राजनीतिक हितों के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है."
एक शख़्स के ब्लैडर से निकली तीन किलो की पथरी, शुतुरमुर्ग के अंडे जैसा है साइज़
