जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अब भारतीयों को नहीं मिलेगी मलेशिया में वीजा-फ़्री एंट्री

    भारत और मलेशिया के झंडे
    इमेज कैप्शन, भारत और मलेशिया के झंडे

    मलेशिया 1 जनवरी 2027 से भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ़्री एंट्री की सुविधा खत्म करने जा रहा है.

    इसके बाद मलेशिया जाने वाले सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को यात्रा से पहले वीजा लेना होगा.

    इससे पहले मलेशिया भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के देश में आने की अनुमति देता था. इस सुविधा के तहत भारतीय नागरिक पर्यटन, कारोबार, सामाजिक गतिविधियों और ट्रांजिट के लिए 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकते थे.

    मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (जेआईएम) ने एक नोटिस में इस बदलाव की जानकारी दी. नोटिस में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को दी गई वीजा छूट अगले साल की शुरुआत से खत्म हो जाएगी.

    इसके बाद देश में प्रवेश करने वाले सभी भारतीय यात्रियों के पास पहले से वैध वीजा होना जरूरी होगा.

    हालांकि, यह नियम तुरंत लागू नहीं होगा. भारतीय नागरिक 1 दिसंबर 2026 से मलेशिया के MyVISA पोर्टल पर ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे. इससे यात्रियों को नए नियम लागू होने से पहले तैयारी करने के लिए एक महीने का समय मिलेगा.

  2. आईसीजे ने म्यांमार को रोहिंग्या समुदाय के नरसंहार का दोषी ठहराया, जानिए इस फ़ैसले का क्या मतलब है?

  3. कार्टून: मेन्स डे का व्रत

    इंटरनेशनल मेन्स डे पर आज का कार्टून.
    इमेज कैप्शन, इंटरनेशनल मेन्स डे पर आज का कार्टून.
  4. हमारे मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ: आज़म ख़ान

    आजम खान
    इमेज कैप्शन, आजम खान

    यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आज़म खान ने मीडिया से बातचीत में जेल में रहने के दौरान अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए.

    आजम खान ने कहा कि ईडी की कार्रवाई और उनके साथ हुए व्यवहार को झेलना मुश्किल रहा है. मुरादाबाद से ईडी के साथ आई पुलिस टीम ने भी उन्हें चोट पहुंचाई थी.

    उन्होंने कहा कि एक मामले में उन्हें 21 साल की सजा सुनाई गई और 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. सरकार ने जमीन पर कब्जा कर लिया.

    आजम खान ने आसरा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत गरीबों के लिए एक एजेंसी मकान बना रही थी. मकानों का आवंटन करने और लोगों को कब्जा देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की थी. ढाई साल में कॉलोनी बनकर तैयार हो गई. मकान आवंटित कर दिए गए और लोग वहां रहने भी लगे.

    उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पांच दिन बाद ही एक एफआईआर दर्ज कराई गई. इसमें कहा गया कि उन्होंने लोगों के मकान गिराए और उनके मुर्गे-बकरियां चोरी करवाईं. इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई.

    आजम खान ने कहा कि निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी बहुत कम बदला जाता है. लेकिन उनकी सजा सात साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई. जुर्माना भी 21 लाख रुपये से बढ़ाकर करीब 71 लाख रुपये कर दिया गया. उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी. उनकी सजा पर रोक लगा दी गई थी और जुर्माना घटाकर एक चौथाई कर दिया गया था.

    आजम खान ने जेल में अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "हमारे मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है. किसी भी कानून के तहत दो लोगों को 11x7 फुट की कोठरी में 20-24 घंटे तक बंद नहीं रखा जा सकता."

    उन्होंने जेल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. आजम खान ने कहा, "हमें ऐसा खाना दिया जाता है, जिसे शायद सड़क का कोई आवारा कुत्ता भी न खाए. सरकार भारी फंड देती है, लेकिन असल में इन जेलों के अंदर क्या हो रहा है?"

    उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके जीवनकाल में कभी व्यवस्थागत बदलाव का मौका मिलता है, तो वे जेल प्रशासन को पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे.

  5. राहुल गांधी की बात पर भारतीय संस्कृति में स्त्री, आलिंगन और देह की आत्मीयता पर छिड़ी बहस

  6. पुतिन और शी जिनपिंग से मिलने के बाद अमेरिका रवाना हुए ट्रंप, ईरान के बारे में क्या बोले?

    एयर फोर्स वन में सवार होते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    इमेज कैप्शन, एयर फोर्स वन में सवार होते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक ख़त्म हो गई है.

    बैठक के बाद ट्रंप के एयर फ़ोर्स वन में सवार होने की तस्वीरें सामने आई हैं.

    वहीं, रूसी सरकारी मीडिया के मुताबिक़, व्लादिमीर पुतिन भी बैठक स्थल से रवाना हो गए हैं. सामने आए वीडियो में शी जिनपिंग, पुतिन को उनकी कार तक छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक़, तीनों नेताओं की यह बैठक क़रीब डेढ़ घंटे तक चली. बैठक के बाद तीनों राष्ट्रपतियों ने मीडिया से कोई बात नहीं की.

    इससे कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का काफ़िला भी चीन के शेनझेन स्थित काइलिन विला से रवाना हुआ था.

    एपेक समिट में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप मिले
    इमेज कैप्शन, एपेक समिट में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप मिले

    बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीनों देशों के नेताओं की बैठक की शुरुआत में संक्षिप्त भाषण दिया था.

    उन्होंने कहा था कि दुनिया के दूसरे देशों में परमाणु हथियारों के प्रसार के ख़तरे से निपटने के लिए तीनों देशों का मिलकर काम करना बेहद ज़रूरी है.

    उन्होंने कहा, "हम ईरान के मामले में भी यही कर रहे हैं. हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे."

    चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए.

  7. नाबालिग की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने सपा को घेरा, अखिलेश ने दिया जवाब

    एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी (फ़ाइल फ़ोटो)
    इमेज कैप्शन, एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी (फ़ाइल फ़ोटो)

    गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नाबालिग लड़के की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के रोड शो के दौरान एक नाबालिग लड़का हादसे का शिकार हो गया.

    सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी, अराजकता और दंगों का पर्याय है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासन में माफिया को संरक्षण मिलता रहा है और जनता के साथ धोखा हुआ है.

    योगी ने कहा, "जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया भी सीधे नहीं हो सकते, जब तक कि उन्हें डंडे के बल पर सीधा नहीं किया गया."

    उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं.

    योगी ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने फिर से माफियागिरी दिखाने की कोशिश की, तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी.

    रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव (फ़ाइल फ़ोटो)
    इमेज कैप्शन, रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव (फ़ाइल फ़ोटो)

    योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि एक मासूम की हादसे में हुई मौत से सभी आहत हैं. उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई.

    अखिलेश ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लोगों से पीड़ित परिवार से मिलने और हर संभव मदद करने को कहा है.

    उन्होंने इस घटना पर राजनीति करने वालों को लखनऊ अग्निकांड की याद दिलाई.

    अखिलेश ने कहा कि उस घटना में जान गंवाने वाले युवक की दुखी मां के साथ कैसा व्यवहार किया गया था और उन्हें धमकी दी गई थी, यह सभी को याद रखना चाहिए.

    अखिलेश ने कहा कि शोक जताने का नाटक करने वालों की सच्चाई जनता समझ चुकी है.

    मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी.

  8. एपीईसी: चीन में दुनिया के अहम नेताओं का जमावड़ा लेकिन भारत को आवेदन के बाद भी क्यों नहीं मिली सदस्यता

  9. बांग्लादेश में शेख़ हसीना समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पें, मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई गई आग

    गोपालगंज के मुकसुदपुर थाने पर लगी आग
    इमेज कैप्शन, गोपालगंज के मुकसुदपुर थाने पर लगी आग

    बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं.

    बांग्लादेश में प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन और विरोध प्रदर्शनों के बीच भारी बवाल देखने को मिला. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों और पुलिस के बीच भिड़ंत भी देखी गई.

    शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक तनाव, अवामी लीग के समर्थकों के प्रदर्शन और गिरफ्तारियां बढ़ती जा रही हैं.

    नोबेल पुरस्कार विजेता और अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में बुधवार रात आग लगा दी गई. यह घर चटगांव के पांचलाइश इलाके में है.

    पांचलाइश थाने के प्रभारी अधिकारी मोजम्मेल हक ने बीबीसी से इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे घर में आग लगाई गई. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

    घटना के समय घर की सुरक्षा में पहले से ही पुलिस के तीन जवान तैनात थे. अधिकारी के मुताबिक, इस बड़े घर के एक हिस्से में मोहम्मद यूनुस के परिवार के सदस्य रहते हैं. जबकि दूसरा हिस्सा खाली पड़ा है. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि खाली हिस्से के ग्राउंड फ्लोर पर केरोसिन या पेट्रोल डालकर आग लगाई गई.

    सड़क पर तैनात जवान
    इमेज कैप्शन, सड़क पर तैनात जवान

    ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) ने पिछले 24 घंटों के दौरान 537 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद और प्रतिबंधित संगठन अवामी लीग के 107 सदस्य शामिल हैं.

    कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ढाका, चटगांव, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह और फरीदपुर में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की 96 प्लाटून तैनात की गई हैं.

    प्रतिबंधित अवामी लीग के लगातार जारी कार्यक्रमों के बीच आज मुकसुदपुर थाने पर हमला किया गया. हमलावरों ने थाने में आग लगा दी. यह घटना सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई.

    मुकसुदपुर सर्किल के सहायक पुलिस अधीक्षक सुबीर कुमार साहा ने बीबीसी बांग्ला को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि हमले के दौरान कई गाड़ियों में भी आग लगा दी गई. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

    साहा के मुताबिक, हमले से पहले थाने में करीब 95 पुलिसकर्मी मौजूद थे. उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा थी. ऐसे में पुलिसकर्मियों को वहां से पीछे हटना पड़ा.

    प्रधानमंत्री तारिक रहमान
    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री तारिक रहमान

    हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.

    इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा कि अवामी लीग के लोग भागने के बाद भी आगजनी और हिंसा कर रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई तोड़फोड़ और हमलों पर यह बात कही.

    लालनिरहाट सदर के महेंद्रनगर में एक नहर के पुनर्निर्माण कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह बयान दिया.

  10. मुझे लगता है पुतिन भी यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने के हक़ में: डोनाल्ड ट्रंप

    एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) ट्रंप हुए शामिल
    इमेज कैप्शन, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) ट्रंप हुए शामिल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस, अमेरिका और चीन की बैठक की शुरुआत में संक्षिप्त भाषण दिया.

    अब उनके भाषण की कुछ और बातें सामने आई हैं. ट्रंप ने तीनों देशों की परमाणु ताकत का जिक्र किया.

    उन्होंने कहा कि तीनों देश दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने पर चर्चा करने की स्थिति में हैं.

    उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में परमाणु हथियारों के विस्तार के खतरे से निपटने के लिए तीनों देशों का मिलकर काम करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, "हम ईरान के मामले में भी यही कर रहे हैं."

    ट्रंप ने कहा, "हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे."

    इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को लेकर उनकी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहले ही लंबी बातचीत हो चुकी है.

    ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि पुतिन और यूक्रेन भी इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं.

    चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) का आयोजन हो रहा है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मिल रहे हैं.

  11. मोहम्मद सिराज को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में शामिल न करने पर गावस्कर समेत कई एक्सपर्ट्स ने जताई नाराज़गी

  12. चीन, रूस और अमेरिका को इतिहास से सीखना चाहिए: शी जिनपिंग

    एपेक समिट में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप मिले
    इमेज कैप्शन, एपेक समिट में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप मिले

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

    रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमें इतिहास से सीखना चाहिए. मुश्किल वक्त में ही असली जिम्मेदारी का पता चलता है." शी जिनपिंग ने कहा कि आज की दुनिया अलग-अलग द्वीपों का समूह नहीं रह गई है.

    उन्होंने कहा, "इंसानियत एक ऐसे वैश्विक गांव में रहती है, जहां सभी का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है."

    उन्होंने कहा कि इस वैश्विक गांव में बड़ी ताकतों की विशेष जिम्मेदारियां हैं. चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन पिछले कुछ सालों से बड़े देशों के बीच ऐसे रिश्तों को बढ़ावा दे रहा है, जिनकी पहचान शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, स्थिरता और संतुलित विकास से हो.

    उन्होंने कहा कि ऐसे रिश्ते संबंधित देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद हैं.

    शी जिनपिंग ने चीन, रूस और अमेरिका से दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करने की अपील की.

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के नेताओं की बैठक के लिए जमा हुए हैं. गुरुवार, 19 नवंबर को तीनों नेताओं की त्रिपक्षीय मुलाकात हो रही है.

  13. अभी तक बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता शुभम गर्ग रात दस बजे तक आपतक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    एंथ्रोपिक का शेयर बाज़ार में दस्तक, तेजी से बढ़ी कंपनी की वैल्यूएशन

    यूक्रेन युद्ध से लेकर होर्मुज़ स्ट्रेट तक बैठक में क्या बोले ट्रंप और शी जिनपिंग?

    पहले दिन के खेल में पांच विकेट पर 70 रन से 243 तक पहुंचा न्यूज़ीलैंड

  14. हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब ने एक दूसरे हमले करने का आरोप लगाया

    सऊदी अरब ने रियाद की ओर मिसाइल दागे जाने की बात कही है, जबकि हूती विद्रोहियों ने सना पर सऊदी हवाई हमलों का दावा किया है(सांकेतिक तस्वीर)
    इमेज कैप्शन, सऊदी अरब ने रियाद की ओर मिसाइल दागे जाने की बात कही है, जबकि हूती विद्रोहियों ने सना पर सऊदी हवाई हमलों का दावा किया है(सांकेतिक तस्वीर)

    सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच एक बार फिर हमले हुए हैं.

    सऊदी अरब ने कहा है कि उसने रियाद की ओर दागी गई मिसाइल के ख़तरे से निपट लिया है. हालांकि, मलबा गिरने से नुक़सान की जानकारी मिली है.

    दूसरी ओर, हूतियों ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए हैं.

    इससे पहले सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने क्षेत्र में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाक़ात की. दोनों ने हाल के घटनाक्रम पर चर्चा की.

    सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन और ईरान समर्थित हूतियों के बीच लड़ाई पिछले महीने तेज़ हुई थी

  15. एंथ्रोपिक का शेयर बाज़ार में दस्तक, तेजी से बढ़ी कंपनी की वैल्यूएशन

    क्लॉड बनाने वाली एंथ्रोपिक ने नैस्डैक पर लिस्टिंग के लिए प्रति शेयर 83 डॉलर की क़ीमत तय की है
    इमेज कैप्शन, क्लॉड बनाने वाली एंथ्रोपिक ने नैस्डैक पर लिस्टिंग के लिए प्रति शेयर 83 डॉलर की क़ीमत तय की है

    एआई चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन शेयर बाज़ार में कारोबार शुरू होने से पहले बढ़कर 1.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.

    कंपनी ने न्यूयॉर्क के नैस्डैक शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के लिए अपने शेयर की क़ीमत 83 डॉलर तय की है. इसके शेयरों में गुरुवार से कारोबार शुरू होना है.

    इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने प्रति शेयर 70 से 78 डॉलर की क़ीमत का प्रस्ताव रखा था. उस आधार पर उसका मूल्यांकन अधिकतम 1.3 लाख करोड़ डॉलर था.

    एंथ्रोपिक के शेयरों की मांग दस गुना ज़्यादा थी
    इमेज कैप्शन, एंथ्रोपिक के शेयरों की मांग दस गुना ज़्यादा थी

    कंपनी के एक शुरुआती निवेशक ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि उपलब्ध शेयरों के मुक़ाबले मांग दस गुना से ज़्यादा रही है.

    एंथ्रोपिक शेयर बाज़ार में उतरने वाली पहली ऐसी अमेरिकी कंपनी होगी जिसका पूरा कारोबार एआई पर केंद्रित है.

    हालांकि, निवेशकों के बीच उत्साह के साथ कंपनी की भविष्य की कमाई और मुनाफ़े को लेकर चिंताएं भी हैं.

  16. आज़म ख़ान बोले, 'चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा'

  17. शी जिनपिंग के भाषण के दौरान आँखें बंद करके बैठे दिखे ट्रंप

  18. यूक्रेन युद्ध से लेकर होर्मुज़ स्ट्रेट तक बैठक में क्या बोले ट्रंप और शी जिनपिंग?

    ट्रंप और जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में व्यापारिक रिश्तों और सहयोग की संभावनाओं पर अपनी बात रखी
    इमेज कैप्शन, ट्रंप और जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में व्यापारिक रिश्तों और सहयोग की संभावनाओं पर अपनी बात रखी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक ख़त्म हो गई है. चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने यह जानकारी दी है.

    बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने व्यापार, होर्मुज स्ट्रेट, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर चीन के साथ सहयोग की बात कही.

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन, दोनों चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से एनर्जी सप्लाई जारी रहे और ईरान के पास परमाणु हथियार न हों.

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि दोनों देश इसे ख़त्म कराने में मदद करना चाहते हैं. क्योंकि हर महीने करीब 25 हज़ार सैनिकों की मौत हो रही है.

    बैठक में ट्रंप और जिनपिंग के बीच ईरान से लेकर यूक्रेन और टैरिफ़ पर हुई बात
    इमेज कैप्शन, बैठक में ट्रंप और जिनपिंग के बीच ईरान से लेकर यूक्रेन और टैरिफ़ पर हुई बात

    उन्होंने '30 फ़ॉर 30' समझौते का ज़िक्र किया, जिसके तहत दोनों पक्षों को लगभग 30-30 अरब डॉलर के टैरिफ़ कम करने हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी किसानों को फ़ायदा हुआ है और वह चीन से उनके लिए और क़दम उठाने को कहेंगे.

    ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपने निजी रिश्तों को ''बेहतरीन'' बताया. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि जब तक आप और मैं ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं, हमें कभी कोई समस्या नहीं होगी.''

    शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी बात हुई
    इमेज कैप्शन, शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी बात हुई

    वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, शी ने ट्रंप से कहा कि वह चीन-अमेरिका संबंधों को ''सही दिशा में आगे बढ़ाते रहने'' के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं.

    शी ने दोनों देशों के रिश्तों को कुल मिलाकर स्थिर और बेहतर होता हुआ बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी सम्मान, निष्पक्षता और एक-दूसरे के अनुरूप क़दम उठाने के आधार पर रिश्तों को नया रूप दिया है.

  19. चीन से रूस और अमेरिका की बढ़ती क़रीबी भारत को इन मोर्चों पर पहुँचा सकती है चोट

  20. पहले दिन के खेल में पांच विकेट पर 70 रन से 243 तक पहुंचा न्यूज़ीलैंड

    न्यूज़ीलैंड ने पहले दिन के खेल ख़त्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं
    इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड ने पहले दिन के खेल ख़त्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं

    भारत के ख़िलाफ़ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए न्यूज़ीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं.

    आईसीसी से मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक हेनरी निकल्स 113 और ग्लेन फ़िलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद रहे.

    दोनों ने छठे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की है.

    निकल्स ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया, जबकि फ़िलिप्स शतक से छह रन दूर हैं.

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

    भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के 70 रन तक पांच विकेट गिरा दिए थे. इसके बाद निकल्स और फ़िलिप्स ने दिन का खेल ख़त्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.

    भारत की ओर से बुमराह ने 17 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए. आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला.