जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. नीरज चोपड़ा पर भारी पड़े गेंदबाज़ रहे श्रीलंका के रुमेश, पाकिस्तान के अरशद नदीम को क्या मिला

  2. मोरक्को से स्पेन के स्यूटा पहुंचने की कोशिश में 57 की मौत, अब तक 60 हज़ार लोग पहुंचे, सोफ़िया फ़रेरा सैंटोस और सारा रेन्सफ़ोर्ड

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Marcos Moreno/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 48,000 से अधिक प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे (फ़ोटो: 29 जुलाई)

    स्पेन के स्यूटा में मोरक्को से बड़े पैमाने पर प्रवासियों के पलायन के दौरान भगदड़ और अव्यवस्था में 57 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, इस दौरान करीब 60,000 प्रवासियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिससे हालात बेक़ाबू हो गए.

    घटना के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इसके लिए मानव तस्करी गिरोहों को ज़िम्मेदार ठहराया है. सांचेज़ ने कहा कि यह घटना स्पेन की 'क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन' है.

    वहीं, स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 48,000 से अधिक प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे.

    यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब स्पेन के सर्वोच्च न्यायालय ने फ़ैसला दिया है कि स्यूटा और मेलिला पहुंचने की कोशिश में समुद्र में पकड़े गए प्रवासियों को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए सीधे मोरक्को वापस नहीं भेजा जा सकता.

    वापस लौट रहे एक प्रवासी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. यहां लोग मर रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर कहता हूँ कि अगर आप अभी तक नहीं आए हैं, तो मत आइए."

    उल्लेखनीय है कि उत्तर अफ़्रीका के तट पर स्थित स्यूटा स्पेन का एक छोटा इलाका है. यह जगह लंबे समय से उन प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का रास्ता रही है, जो बेहतर ज़िंदगी की तलाश में वहां जाना चाहते हैं.

  3. हिमस्खलन से संपर्क टूटने के बाद निर्मल पुर्जा वाले पर्वतारोहियों के दल में तीन लोगों की मौत, अनबरसन एथिराजन और यांग तियान

    ब्रॉड पीक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान अल्पाइन क्लब की कम्यूनिकेशन लीड नैला कियानी ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक इतनी कठिन परिस्थितियों में जीवित बचने की संभावना बेहद कम होती है (फ़ाइल फ़ोटो)

    गिलगित बाल्टिस्तान में काराकोरम पर्वतमाला स्थित ब्रॉड पीक पर आए हिमस्खलन (एवलांच) के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान में अब तक तीन पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है.

    मृतकों की पहचान अमेरिका की मैलोरी गीस, ओमान की नाधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हार्थी और नेपाल के पूर बहादुर गुरूंग (युक्ता) के रूप में हुई है. तीनों के शव हेलीकॉप्टर के ज़रिए अस्पताल पहुंचाए गए हैं, जहां अन्य क़ानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

    अधिकारियों के अनुसार, प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहा था. गुरुवार को चढ़ाई के दौरान अचानक हिमस्खलन आने के बाद पूरे दल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

    पाकिस्तान अल्पाइन क्लब ने शुरुआती जानकारी में चार शव मिलने की बात कही थी. हालांकि, बाद में क्लब ने स्पष्ट किया कि मौक़े से दो शव और एक शव का हिस्सा बरामद हुआ है. क्लब के अनुसार, ड्रोन की मदद से कुछ अन्य पर्वतारोहियों का पता लगाया गया है, लेकिन ख़राब मौसम के कारण उनकी स्थिति की पुष्टि नहीं हो सकी. मौसम अनुकूल होने पर बचाव अभियान शनिवार को फिर से शुरू किया जाएगा.

    पाकिस्तान अल्पाइन क्लब की कम्यूनिकेशन लीड नैला कियानी ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक इतनी कठिन परिस्थितियों में जीवित बचने की संभावना बेहद कम होती है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि किसी चमत्कार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

    बचाव अभियान के लिए पाकिस्तानी सेना ने दो हेलीकॉप्टर, राहतकर्मियों की टीम और विशेष उपकरण तैनात किए हैं.

    गौरतलब है कि निर्मल पुर्जा साल2019 में दुनिया की 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली सभी 14 चोटियों को महज साढ़े छह महीने में फ़तह कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं.

    ब्रॉड पीक की ऊंचाई 8,047 मीटर है और इसे दुनिया की सबसे कठिन पर्वत चोटियों में गिना जाता है. यह विश्व की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है. इस पर पहली सफल चढ़ाई वर्ष 1957 में हुई थी. इसके बाद से यहां कई हादसों में दर्जनों पर्वतारोहियों की जान जा चुकी है.

  4. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  5. जापान के इस शहर में बनने वाली पहली मस्जिद से ख़फ़ा हैं लोग, हो रही है तीखी बहस

  6. सीजेपी आंदोलन से युवा जो चाहते थे, वो हासिल हुआ?

  7. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  8. मोरक्को से स्पेन के स्यूटा में पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या 60 हज़ार हुई

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्पेन के स्यूटा से 25,000 से ज़्यादा लोग अपनी मर्ज़ी से मोरक्को लौट चुके हैं

    स्पेन का कहना है कि पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60 हज़ार प्रवासी स्यूटा पहुंचे हैं.

    स्यूटा के प्रेसिडेंट ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60 हज़ार प्रवासी स्पेन के स्यूटा में दाखिल हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई.

    स्यूटा के प्रेसिडेंट जुआन जीसस विवास ने कहा कि हालात "संभालने लायक नहीं" हैं और हाल ही में आए लोगों की संख्या शहर की आबादी के लगभग 70% के बराबर है. स्थानीय आंकड़ों के अनुसार शहर की आबादी करीब 83,600 है.

    यह संख्या तब बढ़ी है जब स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया कि स्यूटा या मेलिला (स्पेन का एक और इलाक़ा) पहुंचने की कोशिश के दौरान समुद्र में रोके गए प्रवासियों को तुरंत मोरक्को वापस नहीं भेजा जा सकता.

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस स्थिति को "हमला" बताया और कहा कि सभी अवैध प्रवासियों को "जितनी जल्दी हो सके" मोरक्को वापस भेज दिया जाएगा.

    कई यूरोपीय नेताओं ने इस मामले पर चिंता जताई है और कुछ ने सीमा पर नियंत्रण कड़ा करने का वादा किया है.

    अधिकारियों ने बताया कि अब तक 25 हज़ार से ज़्यादा लोग अपनी मर्ज़ी से मोरक्को लौट चुके हैं.

    मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित स्यूटा, जिब्राल्टर स्ट्रेट से स्पेन की मुख्य भूमि से अलग होता है और लंबे समय से यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए एक मुख्य केंद्र रहा है.

  9. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में जीता गोल्ड मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स

    इमेज स्रोत, PTI

    इमेज कैप्शन, भारत के हर्ष सिंह ने जूडो के 60 किग्रा वर्ग मुक़ाबले में यह मेडल जीता है

    स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते हैं.

    हर्ष सिंह इन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं. हर्ष ने फ़ाइनल (60 किग्रा) में मौजूदा कॉमनवेल्थ पदक विजेता जोशुआ काट्ज़ को हराया.

    वहीं भारत की अस्मिता डे ने भी जूडो में 48 किलो ग्राम वर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता.

    गोल्ड मेडल जीतने के बाद अस्मिता डे ने कहा, "यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम है. मैं इसमें गोल्ड मेडल जीतकर बहुत खुश हूं. यह मेडल मेरे देश, मेरे राज्य के लिए हैं. मैं यह मेडल अपने कोच और अपने पिता को समर्पित करना चाहती हूं."

    इसके अलावा लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के (110 किलो ग्राम+ वर्ग) वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है.

    सीमा कालीरामना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता.

  10. ट्रंप ने बताया हमास डालेगा हथियार, लेकिन इसराइल ने रखी ये शर्त

  11. एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फ़ोन, जानिए क्या हुई बात

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बातचीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

    एस जयशंकर ने कहा, "शाम को मेरी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से फोन पर बात हुई. मैंने उन्हें क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष को लेकर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया."

    उन्होंने कहा, "मैंने साफ़ तौर पर कहा कि किसी भी हाल में व्यापारिक जहाज़ों और उन पर काम करने वाले नाविकों पर हमला नहीं होना चाहिए. भारत ऐसे किसी भी हमले की कड़ी निंदा करता है, चाहे वह किसी भी पक्ष की ओर से किया जाए."

    "ईरान के विदेश मंत्री ने मौजूदा हालात और चल रही बातचीत पर अपना पक्ष भी साझा किया. भारत हमेशा बातचीत और कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता है."

  12. जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं नूतन ने ये सब बताया

  13. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर 'इंडिया' गठबंधन के विरोध पर क्या बोलीं सायोनी घोष?

    सायोनी घोष

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सायोनी घोष के साथ टीएमसी के 20 बाग़ी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में अपने गुट का विलय कर लिया था

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर 'इंडिया' गठबंधन की ओर से संसद के बाहर और अंदर विरोध जताया जा रहा है.

    इसे लेकर टीएमसी की बाग़ी सांसद और नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी की नेता सायोनी घोष ने कहा, "सत्र चल नहीं पा रहा है. हर दिन सदन की कार्यवाही में बाधा डाली जा रही है. टैक्सपेयर्स के पैसे बर्बाद हो रहे हैं. चाहे वो प्रश्नकाल हो या शून्यकाल हम अपने क्षेत्र के मुद्दे नहीं उठा पा रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुखद है. लोगों की हमसे बहुत सारी अपेक्षाएं हैं. मेरा सिर्फ़ एक ही अनुरोध है कि सदन को चलने दें. बाहर जो करना हो करें. सदन के अंदर अगर ये ट्रेज़री बेंच का काम है कि सदन चलाए तो यह विपक्ष का भी काम है कि सदन चलने दें."

  14. मोरक्को से स्पेन में आ रहे प्रवासियों पर ये बोलीं यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्पेन के अधिकारियों के मुताबिक मोरक्को से अब तक 49 हज़ार से अधिक प्रवासी स्पेन में आ चुके हैं

    मोरक्को से स्पेन के स्यूटा एन्क्लेव में हज़ारों की संख्या में आ रहे प्रवासियों पर यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "स्यूटा से आ रही तस्वीरें मंज़ूर करने लायक नहीं हैं. हम किसी को भी हमारे नियमों का पालन किए बिना हमारे यूनियन में आने की इजाज़त नहीं दे सकते."

    यूरोपियन यूनियन अध्यक्ष ने कहा, "ख़तरनाक रास्तों से आने-जाने का सिलसिला तुरंत बंद होना चाहिए. तस्करी करने वाले नेटवर्क को ख़त्म किया जाना चाहिए. और हमारे नियमों के मुताबिक़ लोगों की वापसी तेज़ी से होनी चाहिए."

    "मैंने हालात को काबू में लाने में मदद के लिए दो कमिश्नरों को काम सौंपा है. मुझे यकीन है कि मोरक्को के साथ हमारी करीबी साझेदारी से ठोस नतीजे मिलेंगे."

  15. मध्य प्रदेश: एम्बुलेंस में ख़त्म हुई ऑक्सीजन, युवक की मौत

  16. पीएम मोदी ने यूके के नए पीएम एंडी बर्नम को दी बधाई, बताया फ़ोन पर क्या हुई बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, किएर स्टार्मर के इस्तीफ़ा देने के बाद एंडी बर्नम को यूनाइटेड किंगडम का नया पीएम बनाया गया है

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नम को प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी है.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नम से बात करके खुशी हुई. मैंने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं."

    उन्होंने लिखा, "हम टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, एजुकेशन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने और भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमत हुए."

    "हम दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और भलाई के लिए, हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे."

  17. कार्टून: टाइम का ध्यान रखें जरा

    कार्टून
    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी के इंस्टाग्राम वीडियोज़ पर आज का कार्टून.
  18. इसराइल को हथियार देने से अंतरराष्ट्रीय संगठन ने भारत को किया मना तो विदेश मंत्रालय ने गिनाए तर्क