जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
वर्ल्ड कप हॉकी में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में पहुंचा भारत

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
इमेज कैप्शन, भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में हुए हॉकी वर्ल्ड कप के पूल डी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है.
भारत की ओर से पहला गोल खेल शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए किया. इसके बाद अभिषेक ने 11वें मिनट पर एक शानदार फ़ील्ड गोल किया.
खेल के 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.
लेकिन एक मिनट के भीतर पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने फ़ील्ड गोल के ज़रिए अपनी टीम का खाता खोल दिया. इसके बाद 24वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल किया और उनके तुरंत बाद सुफ़ियान ख़ान ने पेनल्टी कॉर्नर के सहारे पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल दागा.
खेल के 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की ओर से पाँचवाँ गोल दागा.
इसके बाद पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने अपनी टीम के लिए 46वें मिनट में तीसरा गोल दागा जो कि एक फ़ील्ड गोल था. ये इस मैच में उनका दूसरा गोल था.
वर्ल्ड कप में इस मैच से पहले भारत ने वेल्स के ख़िलाफ़ 3-1 की जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.
इसराइली सेना ने माना, ग़ज़ा में पांच साल की हिंद रजब की गाड़ी पर की थी गोलीबारी, योलांद नेल, मध्य पूर्व संवाददाता यरूशलम

इमेज स्रोत, FAMILY/Reuters
इसराइली सेना ने पहली बार पुष्टि की है कि युद्ध के दौरान ग़ज़ा सिटी में उसने उस गाड़ी पर गोलीबारी की थी, जिसमें पांच साल की हिंद रजब और उसके परिवार के छह सदस्य सवार थे.
जनवरी 2024 में हुए इस हमले में परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी.
फ़लस्तीनी बच्ची हिंद इस हमले में बच गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका शव उसके रिश्तेदारों के शवों के साथ बरामद हुआ.
हमले के बाद हिंद ने फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी का फ़ोन उठाया और घंटों तक उनसे बात करती रही.
उसे बचाने के लिए रेड क्रिसेंट ने एक एंबुलेंस भेजी थी. यह कदम इसराइली सेना के साथ समन्वय करके उठाया गया था. लेकिन बाद में एंबुलेंस पर भी गोलाबारी की गई, जिसमें दो पैरामेडिकों की मौत हो गई.
इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने एक बयान में कहा कि मामले की समीक्षा के बाद वह आपराधिक जांच शुरू करेगी.
आईडीएफ़ ने कहा, "फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट की एंबुलेंस की आवाजाही के समन्वय में कथित खामियों के कारण, मिलिट्री पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविज़न की ओर से घटना की आपराधिक जांच शुरू करने का फ़ैसला किया गया है."
आईडीएफ़ ने शुरुआत में कहा था कि जिस समय हिंद की मौत हुई, उस समय उसका कोई भी सैनिक उस इलाके में मौजूद नहीं थे. हालांकि, जल्द ही इस दावे पर सवाल उठने लगे.
बाद में आईडीएफ़ ने कहा कि उसने ग़ज़ा सिटी के कई इलाकों में सक्रिय अपने सैनिकों के ज़रिए "आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की थी". इनमें तेल अल-हवा भी शामिल था, जहां हिंद मौजूद थी.
पैरामेडिकों से हिंद की बातचीत की एक बेहद व्याकुल कर देने वाली रिकॉर्डिंग दुनिया भर में प्रसारित होने के बाद उसकी हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी.
ईरान को लेकर साउथ कोरिया पर भड़के ट्रंप ? | 19 Aug, 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
दिल्ली में सीएनजी पंप पर सिलेंडर में धमाका, तीन लोगों की मौत

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सीएनजी पंप पर विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी री-फ़ीलिंग पंप पर सिलेंडर धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये हादसा तब हुआ जब एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी. पंप का कर्मचारी एक ट्रक में सीएनजी भर रहा था. इसी दौरान उसके सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.
कार्टून: केयर और फंड

इमेज स्रोत, bb
इमेज कैप्शन, पीएम केयर फंड के आंकड़ों पर आज का कार्टून शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ में क्या कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार को विकेट लेने के बधाई देते हुए भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ की है.
मानव सुथार ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ़ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि 24 वर्षीय इस खिलाड़ी के रूप में भारत को लंबे समय के लिए एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ मिल गया है.
बुधवार को श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में सुथार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
जून में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में छह विकेट शामिल थे.
राजस्थान के इस गेंदबाज़ के बारे में गिल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "वह शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं. भारत में उन्होंने जो पहला मैच खेला था, उसमें भी और इस मैच में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. वह काफ़ी प्रतिभाशाली खिलाड़ी नज़र आते हैं और लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं."
सुथार हैट्रिक लेने से मामूली अंतर से चूक गए. उन्होंने लगातार गेंदों पर सोनल दिनूषा और प्रभात जयसूर्या को आउट किया. हालांकि, इसी ओवर में उन्होंने लाहिरू कुमारा का विकेट भी ले लिया और तीन विकेट हासिल किए.
कोलकाता के होटल में लगी आग में मरने वाले पांच बांग्लादेश के नागरिक

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, कोलकाता के होटल में लगी आग में नौ लोगों की मौत हुई है. मारे गए लोगों में से एक के रिश्तेदार को दिलासा देता एक शख़्स कोलकाता के न्यू मार्केट इलाक़े के एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के कारण एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से पांच लोग बांग्लादेश के नागरिक थे.
बीबीसी की बांग्ला सेवा के मुताबिक़ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शरणशीष दत्ता, अफ़साना शिम्मिन, देबाशीष दत्ता और मोहम्मद अकरम अली के रूप में हुई है.
ये सभी बांग्लादेश के कुश्तिया ज़िले के निवासी थे. पांचवें व्यक्ति की पहचान अहमद बाबू के रूप में हुई है, जिनका पता अमीनबाज़ार, सावर में है.
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, मृतकों की पहचान तीन वर्षीय शरणशीष दत्ता और उसके पिता देबाशीष दत्ता के रूप में हुई है, जो कुश्तिया के मोहिनी मिल क्षेत्र के अरुआपारा के निवासी थे.

इमेज स्रोत, SANJAY DAS
इमेज कैप्शन, फ़ायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी कोलकाता पुलिस ने यह भी कहा कि घटना में बचे हुए पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.
इस बीच, कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद ख़ालिद ने बुधवार दोपहर बीबीसी बांग्ला को बताया कि मृतकों में से कम से कम पांच बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है.
फ़्रांस में महिलाओं का आरोप, 'सरकारी अधिकारी ने हमें नशे की दवा दी'
यूक्रेन के बर्ख़ास्त रक्षा मंत्री फ़ेदोरोव क्यों कर रहे हैं राष्ट्रपति चुनाव की मांग, डैन जॉनसन, कीएव और पॉल किर्बी, यूरोप के डिजिटल एडिटर

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फ़ेदोरोव यूक्रेन में ख़ासे लोकप्रिय हैं यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फ़ेदोरोव ने युद्ध के दौरान राष्ट्रपति चुनाव कराने की मांग की है.
इसे रूस के हमले के साढ़े चार साल बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के लिए सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. फ़ेदोरोव यूक्रेन में ख़ासे लोकप्रिय हैं.
35 वर्षीय फ़ेदोरोव ने मंगलवार को यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "लोकतंत्र को रूस के हाथों बंधक नहीं बनाया जा सकता."
उन्होंने कहा कि यूक्रेन "इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम एक स्वतंत्र यूरोपीय देश बने रहना चाहते हैं."
2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू है. इसके तहत चुनाव स्थगित हैं.
फ़ेदोरोव ने वीडियो में ज़ेलेंस्की का नाम नहीं लिया. उन्हें पिछले महीने अचानक रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था. उनकी नियुक्ति को अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे.
ज़ेलेंस्की ने अब तक फ़ेदोरोव के वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
फ़ेदोरोव को हटाए जाने के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय के एक सूत्र ने बीबीसी से कहा, "मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच चुनाव कराने की योजना बनाना बेहद अजीब है. यह पूरी तरह वास्तविकता से कटे होने को दिखाता है."
इस बीच, यूक्रेन की भ्रष्टाचार विरोधी दो एजेंसियों ने कहा कि वे मौजूदा और पूर्व सांसदों के साथ-साथ राष्ट्रपति कार्यालय के एक अज्ञात अधिकारी को निशाना बनाकर एक विशेष अभियान चला रही हैं.
कुछ घंटे बाद ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने बताया कि उनकी डिप्टी इरीना मुद्रा को पद से हटा दिया गया है. स्थानीय मीडिया में उनके ठिकाने पर छापे की खबरें आई थीं.
अपने वीडियो में फ़ेदोरोव ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वजह से सेना को हथियार और जरूरी उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं और इससे यूक्रेन के लिए युद्ध जीतना मुश्किल हो रहा है.
महाराष्ट्र: एक स्कूल में फैली भूत की अफ़वाह, बच्चों को घर ले गए परिजन
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एआई सर्विलांस पर उठते सवालों की पड़ताल
अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड पर उठाया सवाल, कहा- यहां हो इस्तेमाल

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड का पैसा स्कूलों की दशा सुधारने में लगाने की मांग की है कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फ़ंड के पैसे पर सवाल उठाया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड कर कहा है कि पीएम केयर्स फ़ंड में जमा पैसे का इस्तेमाल देश के स्कूलों की दशा सुधारने के लिए होना चाहिए.
अभिजीत दीपके ने कहा, ''कल एक रिपोर्ट आई थी कि पीएम केयर्स फ़ंड में लगभग 8,500 करोड़ यूं ही पड़े हुए हैं. इसका कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है. दूसरी ओर इस देश के बच्चे स्कूल के लिए अच्छी रोड हो उसके लिए रो रहे हैं. स्कूल में अच्छी बेंच हो उसके लिए रो रहे हैं.स्कूल में पीने का पानी हो उसके लिए रो रहे हैं. इस पैसे का इस्तेमाल हम ऐसे स्कूलों के बच्चों के लिए क्यों नहीं कर रहे हैं.''
''अगर एक मॉडल स्कूल बनाने में आठ करोड़ रुपये लगते हैं तो 8500 करोड़ रुपये में हज़ार से भी ज़्यादा ऐसे स्कूल बनकर तैयार हो सकते हैं.''
उन्होंने कहा, ''मैंने हाल में गांवों के स्कूल देखे. मैंने अधिकारियों से पूछा कि यहां बेसिक सुविधाएं भी क्यों नहीं हैं तो मुझे कहा गया कि फ़ंड नहीं है. जो लोग ये वीडियो देख रहे हैं उन्हें पीएम से पूछना चाहिए पीएम केयर्स फ़ंड का पैसा स्कूलों को ठीक करने में क्यों नहीं करना चाहिए.''
कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से स्कूल ठीक करो अभियान शुरू किया है. इसके तहत पार्टी देशभर के स्कूलों की हालत सुधारने की मांग कर रही है.
असम में बाढ़ के दौरान दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मदद के लिए उठे कई हाथ - ग्राउंड रिपोर्ट
आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी, बोले- जेल जाने से नहीं डरते

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की हालिया कार्रवाई के ख़िलाफ़ बुधवार को पटना में मार्च निकालते समय हिरासत में ले लिया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया कि तेजस्वी यादव को पटना में इनकम टैक्स कार्यालय के पास पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया.
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.
हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ''हम लोगों का मार्च राजभवन तक था लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है. इस सरकार के ख़िलाफ़ हम लोग लड़ते रहेंगे.''
उन्होंने कहा, ''हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है...हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के लिए लड़ते रहेंगे. हम बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे.''
शहज़ाद भट्टी कौन है जिसके नेटवर्क का नाम अमित शाह और एनआईए ने लिया है
कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस अस्थायी तौर पर निलंबित, एमी लोफ़्टहाउस, बीबीसी स्पोर्ट की सीनियर खेल पत्रकार

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, निक किर्गियोस ने इस साल अपने चार सिंगल्स मैचों में से एक जीता है और तीन हारे हैं जाने-माने टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कोकीन की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टेनिस से अस्थायी निलंबन झेला है.
ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने 22 जून को मैलोर्का ओपन के दौरान अपना सैंपल दिया था. जांच में इसमें कोकीन के एक मेटाबोलाइट बेंज़ॉयलेकोनिन की मौजूदगी पाई गई.
पूर्व वर्ल्ड नंबर 13 खिलाड़ी किर्गियोस को 4 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है.
इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने कहा कि किर्गियोस इस अस्थायी निलंबन के ख़िलाफ़ अपील कर सकते थे, लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में किर्गियोस ने कहा कि उन्होंने ''बहुत बड़ी गलती'' की है और इसकी ''पूरी जिम्मेदारी'' लेते हैं.
निलंबन के दौरान किर्गियोस किसी भी ग्रैंड स्लैम या पुरुष और महिला टेनिस टूर से मंजूर किसी भी प्रतियोगिता में खेल, कोचिंग या दर्शक के तौर पर शामिल नहीं हो सकते.
यह पाबंदी ट्रिब्यूनल के फ़ैसले तक जारी रहेगी.
31 वर्षीय किर्गियोस ने इस सीजन में अब तक सिर्फ चार सिंगल्स मैच खेले हैं. पिछले कुछ वर्षों से वह घुटने और कलाई की चोटों से जूझ रहे हैं.
उन्होंने आख़िरी बार विंबलडन में पुरुष डबल्स में हिस्सा लिया था, जहां वह अपने जोड़ीदार अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ पहले दौर में हार गए थे.
51 साल पहले की यादें जब भारत ने आख़िरी बार जीता था हॉकी वर्ल्ड कप
ईरान से अमेरिका कैसी रियायतें चाहता है, ग़ालिबाफ़ ने क्या बताया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ईरानी संसद के अध्यक्ष ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का नाम लेते हुए बयान दिया है ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी समझते हैं कि ईरान पर और अधिक दबाव डालकर उसे ऐसी रियायतें देने के लिए मजबूर किया जा सकता है जो किसी भी समझौते का हिस्सा नहीं थीं.
ग़ालिबाफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का नाम लेते हुए कहा, "ये दोनों इस मामले को नहीं संभाल सकते. अमेरिकी प्रशासन को पहले उन समस्याओं का समाधान करना चाहिए जो उसने ख़ुद पैदा की हैं.''
एक अलग पोस्ट में उन्होंने इराक़ यात्रा के संबंध में लिखा, "ईरानी और इराक़ी लोगों के बीच संबंध ऐतिहासिक और अटूट हैं. इस यात्रा के दौरान, हम दोनों देशों की व्यक्तिगत और सामूहिक शांति और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि को और मज़बूत करने के लिए व्यावहारिक और महत्वपूर्ण क़दम उठाएंगे.''
अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अभी से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
भारतीय झंडा लगाया और लिखा 'जय हिंद', पाकिस्तान में इन दो लोगों पर क्या कार्रवाई हुई.
मोदी सरकार ने क्या बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान को धर्मसंकट में डाल दिया है?
पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को फिर से क्यों गिरफ़्तार किया गया?
अखिलेश के 'पीडीए' की काट: बीजेपी की नई टीम में यूपी के लिए ये संदेश
