जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम ज़मानत के बाद जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आज़म ख़ान एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे (फ़ाइल फ़ोटो) मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान बुधवार को गाज़ियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए.
रिहाई की सूचना मिलने पर उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म ख़ान और मोहम्मद अराफ़ात ख़ान डासना जेल पहुंचे.
औपचारिकताओं के तहत बेल बॉन्ड भरे जाने के बाद आज़म ख़ान जेल से बाहर आए और रामपुर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उनके समर्थकों की भी बड़ी संख्या वहां मौजूद रही.
गौरतलब है कि आज़म ख़ान एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को ईडी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज़म ख़ान को अंतरिम ज़मानत दी थी.
हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने 10 दिसंबर 2026 को होने वाली अगली सुनवाई तक उन्हें अंतरिम ज़मानत देने का आदेश दिया था.
बेटा बोला- 'टाइगर इज़ बैक..'
पिता की रिहाई के समय जेल पहुंचे अब्दुल्लाह आज़म ख़ान ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आज यहां जुटे उनके सभी शुभचिंतकों के लिए बेहद ख़ुशी का दिन है. यह उन लोगों का जमावड़ा है जो वास्तव में उनका बहुत सम्मान करते हैं. टाइगर इज़ बैक."
जब उनसे आज़म ख़ान की आगे की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "आगे उनकी क्या रणनीति रहेगी, यह वह ख़ुद ही मीडिया को बेहतर बता पाएंगे."
उधर, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज़म ख़ान को मिली अंतरिम ज़मानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया है.
Jinping-Putin केमिस्ट्री और बदलते समीकरण | दिनभर
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
फ़लस्तीनी फ़ुटबॉलर ने भारतीय कप्तान के साथ ऐसा क्या किया कि लगा नस्लभेद का आरोप
रूसी मीडिया ने पुतिन, ट्रंप और शी की गर्मजोशी को कहा- ऐतिहासिक हैंडशेक, लिज़ा फ़ोख़्त, संवाददाता, बीबीसी रूसी

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
इमेज कैप्शन, एपेक शिखर सम्मेलन के इतर शेनझेन में यह मुलाक़ात हुई चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साथ मौजूदगी को रूसी मीडिया बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहा है.
एपेक शिखर सम्मेलन के इतर शेनझेन में यह मुलाक़ात हुई, जिसका एक वीडियो क्रेमलिन की ओर से जारी किया गया.
कुछ रूसी मीडिया संस्थानों ने इसे दिन की सबसे अहम तस्वीर बताया है, जबकि एक सरकारी समाचार एजेंसी ने इस दृश्य को "ऐतिहासिक हैंडशेक" का नाम दिया है.
बीबीसी रूसी की पत्रकार लिज़ा फ़ोख़्त के मुताबिक़, यह वही तस्वीर है जिसे क्रेमलिन दुनिया के सामने रखना चाहता था.
रूस दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल नहीं है, लेकिन इस मंच पर पुतिन ख़ुद को शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बराबर की वैश्विक ताक़त के नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.
रूस इस मौके के ज़रिए यह संदेश देना चाहता है कि यूक्रेन युद्ध के बाद उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की पश्चिमी कोशिशें सफल नहीं हुई हैं.
मॉस्को दिखाना चाहता है कि वह अब भी वैश्विक राजनीति के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल है.
विश्लेषकों का मानना है कि शी, पुतिन और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक से कोई बड़ा व्यावहारिक नतीजा निकलना मुश्किल है. लेकिन रूस के लिए प्रतीकात्मक महत्व कहीं ज़्यादा है.
इस मंच पर पुतिन की मौजूदगी और दुनिया भर के मीडिया का ध्यान क्रेमलिन को यह मौका देता है कि वह ख़ुद को एक ऐसी शक्ति के रूप में पेश करे जिसकी वैश्विक भूमिका अब भी बरक़रार है.
कार्टून: रहने ही दो

इमेज कैप्शन, अर्थव्यस्था को लेकर अमेरिका में राहुल गाँधी के बयान पर आज का कार्टून शी की मौजूदगी में पुतिन और ट्रंप की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात, कल होगी त्रिपक्षीय बैठक

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, रूस के क्रेमलिन ने टेलीग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप एक साथ दिखाई दिए चीन के शेनझेन में बुधवार की रात होने वाले गाला डिनर से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात देखने को मिली.
दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया.
यूरोप संवाददाता लॉरा गोज़ी के मुताबिक़, क्रेमलिन की ओर से टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो में पुतिन, ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रेड कार्पेट पर साथ दिखाई देते हैं.
वीडियो में ट्रंप, शी जिनपिंग और उनकी पत्नी खड़े नज़र आते हैं. तभी पुतिन वहां पहुंचते हैं और ट्रंप से हाथ मिलाते हैं. इसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर भी अभिवादन करते हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, वीडियो में ट्रंप, शी जिनपिंग और उनकी पत्नी खड़े नज़र आते हैं. तभी पुतिन वहां पहुंचते हैं और ट्रंप से हाथ मिलाते नज़र आते हैं अगस्त 2025 में अलास्का में हुई रूस-अमेरिका शिखर बैठक के बाद यह ट्रंप और पुतिन की पहली आमने-सामने की मुलाक़ात है. ऐसे में इस मुलाक़ात को कूटनीतिक लिहाज़ से अहम माना जा रहा है.
कल दोपहर शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय शिखर बैठक भी प्रस्तावित है. यह पहली बार होगा जब तीनों नेता एक साथ औपचारिक बैठक करेंगे.
इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यात्रा कर रहीं बीबीसी की अमेरिका संवाददाता नादा तौफ़ीक का कहना है कि एशिया दौरे के दौरान ट्रंप को मिले स्वागत से वह काफ़ी संतुष्ट दिखाई दिए हैं.
उनके अनुसार, मनीला से लेकर शेनझेन तक लगभग हर पड़ाव पर ट्रंप के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और मेज़बान देशों के नेताओं ने उन्हें ख़ास महसूस कराने की कोशिश की.
हालांकि, उनके मुताबिक़ कई नेता निजी तौर पर इस बात पर भी नज़र रखे हुए हैं कि दो साल के बाद जब ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद से हटेंगे तो अमेरिका की राजनीति किस दिशा में जाएगी.

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, एपेक सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की सामूहिक तस्वीर जारी की गई कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लतीफ़ बट, जो कभी था कारपेंटर फिर बना कश्मीर का 'मोस्ट वॉन्टेड'
झारखंड: एनटीपीसी टंडवा प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

इमेज कैप्शन, एनटीपीसी की एक्सटर्नल सीएचपी परियोजना के कार्य के दौरान यह घटना हुई झारखंड में स्थित एनटीपीसी की एक्सटर्नल सीएचपी परियोजना में टेकअप ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे तीन मज़दूरों की मौत हो गई.
यह हादसा राज्य के चतरा ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की एक्सटर्नल सीएचपी परियोजना के परिसर में हुआ.
हादसे में हुईं इन मौतों की पुष्टि चतरा ज़िला के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी से की है.
उन्होंने बताया कि "परियोजना में कोल कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर-1 पर हुए इस हादसे में तीन मज़दूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल एक मज़दूर अस्पताल में इलाजरत है."

इमेज कैप्शन, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि राहत कार्य जारी है चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को आगे बताया कि “राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. साथ ही ये भी कोशिश की जा रही है कि अगर कोई और मजदूर फंसा हो तो उसे तुरंत रेस्क्यू किया जा सके.”
इस प्लांट में निर्माण कार्य सिम्पलेक्स नाम की कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ है.
हादसे के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से शोक व्यक्त किया है और ज़िला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने और प्रभावित पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.
सैंडपेपर कांड पर बैनक्रॉफ़्ट के दावे से कप्तान कमिंस पर पड़ सकता है दबाव, स्टीफ़न शेमिल्ट, क्रिकेट संवाददाता, बीबीसी स्पोटर्स

इमेज स्रोत, Josh Chadwick/Getty Images
इमेज कैप्शन, कैमरन बैनक्रॉफ़्ट कैमरन बैनक्रॉफ़्ट ने दावा किया है कि 2018 के सैंडपेपर कांड की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी.
उनके इस विस्फोटक दावे से मौजूदा कप्तान पैट कमिंस पर दबाव बढ़ सकता है.
वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में प्रकाशित अपने विस्तृत बयान में बल्लेबाज़ बैनक्रॉफ़्ट ने केपटाउन में आठ साल पहले हुई घटनाओं का शायद अब तक का सबसे बड़ा ब्यौरा दिया है.
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच के दौरान सैंडपेपर के साथ पकड़े गए खिलाड़ी वही बैनक्रॉफ़्ट थे.
बैनक्रॉफ़्ट ने कहा, "2018 में पूरी सच्चाई नहीं बताई गई थी. मैंने भी कभी पूरी ईमानदारी से नहीं बताया कि क्या हुआ था."
पिछले दो हफ़्तों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिर से बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर बहस में घिरा हुआ है. इसकी वजह उस्मान ख़्वाजा की आत्मकथा का प्रकाशित होना है.
ख़्वाजा ने अपनी किताब में लिखा कि इस योजना की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी. डेविड वॉर्नर और चाड सेयर्स ने भी इस दावे का समर्थन किया. वहीं कमिंस ने ख़्वाजा के बयान को "ग़लत" और "बकवास" बताया.

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कैमरन बैनक्रॉफ़्ट और स्टीव स्मिथ को सैंडपेपर कांड में अपनी भूमिका के लिए प्रतिबंधित किया गया था 'मेरे साथ विश्वासघात हुआ, कमिंस समेत पूरी टीम जानती थी'
जिस दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सैंडपेपर प्रकरण की समीक्षा के लिए एक फ़ोरम बनाने की घोषणा की, उसी दिन बैनक्रॉफ़्ट ने अपना बयान प्रकाशित किया. उन्होंने कहा कि ऐसा करने की बड़ी वजह कमिंस की प्रेस कॉन्फ़्रेंस थी.
बैनक्रॉफ़्ट ने कहा, "मेरे लिए यह बयान लिखने की आख़िरी वजह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ़्रेंस थी."
"इससे मुझे ग़ुस्सा आया. मुझे लगा कि मेरे साथ विश्वासघात हुआ है और मैं अकेला छोड़ दिया गया हूं."
"मैंने जो देखा, जो अनुभव किया और जिसके साथ जिया, वह सिर्फ़ कमिंस ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ़्रीका दौरे पर मौजूद सभी लोगों ने भी देखा था. लेकिन उनकी प्रेस कॉन्फ़्रेंस और पिछले वर्षों में दिए गए बयानों में उस दौर की जो तस्वीर पेश की गई, वह मेरे अनुभव से मेल नहीं खाती."
धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट पर क्या बोले पाकिस्तानी और दूसरे विदेशी क्रिकेटर
जावेद अख्तर के इस बयान पर हुआ विवाद
कुलगाम में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में हुई चरमपंथी लतीफ़ की मौत
ट्रंप की अगवानी के लिए ख़ुद हवाई अड्डे पहुंचे शी जिनपिंग, क्यों है यह अहम?, चीन के शेनझेन से बीबीसी संवाददाता लॉरा बिकर का विश्लेषण

इमेज स्रोत, Win McNamee/Getty Images
इमेज कैप्शन, चीन के शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने खुद राष्ट्रपति शी पहुंचे यह सिर्फ़ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से हवाई अड्डे पर किया गया औपचारिक स्वागत नहीं है. बल्कि बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया एक कूटनीतिक पल है.
शी जिनपिंग इस तरह के स्वागत की अहमियत को समझते हैं.
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने पहली बार किसी विदेशी नेता का हवाई अड्डे पर जाकर स्वागत किया है.
सबसे पहले तो वह वही कर रहे हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था. इसी साल अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ख़ुद वॉशिंगटन के हवाई अड्डे पर शी जिनपिंग का स्वागत करने पहुंचे थे. अब चीनी नेता उसी शिष्टाचार का जवाब दे रहे हैं.
लेकिन शी जिनपिंग यह भी जानते हैं कि ट्रंप व्यक्तिगत सम्मान, औपचारिकता और हैसियत को काफ़ी महत्व देते हैं.
इस ज़िम्मेदारी को किसी और को न सौंपकर चीनी राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष सम्मान कर रहे हैं. वह ख़ुद स्वागत करके उन्हें यह महसूस करा रहे हैं कि वे उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
शी जिनपिंग को उम्मीद हो सकती है कि सद्भावना का यह संकेत व्यापार, ताइवान और तकनीक जैसे मुद्दों पर होने वाली बातचीत को आसान बनाएगा.
वह बिना अपनी प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुंचाए ऐसा कर सकते हैं. इसकी वजह यह है कि ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन के बीच होने वाले इस अभूतपूर्व शिखर सम्मेलन की पूरी रूपरेखा और व्यवस्थाएं पहले से ही चीन के नियंत्रण में हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी ने लगाया गले, तस्वीरें देखिए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का एयर फ़ोर्स वन विमान चीन के शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा 
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लाल कालीन बिछाकर रनवे पर ट्रंप का स्वागत किया 
इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, चीन के शेनझेन में ट्रंप की झलक पाने के लिए मौजूद स्थानीय लोग जिस बेटे को मरा समझा, 42 साल बाद उसी का आया ईमेल
एलपीजी ले जा रहे यूएई के एक जहाज़ पर हमला, ईरान पर लगा ये आरोप

इमेज स्रोत, Nicolas Koutsokostas/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में उसके एक जहाज़ पर हुए हमले में एक क्रू सदस्य लापता हो गया और 11 अन्य घायल हो गए हैं.
यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी की सरकारी स्वामित्व वाली प्रमुख राष्ट्रीय तेल और ऊर्जा कंपनी है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने इसे ईरानी हमला बताया है.
कंपनी ने कहा कि जहाज़ पर मौजूद बाकी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने लापता क्रू सदस्य के बारे में कहा, "संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर तलाश और बचाव अभियान चलाया जा रहा है."
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने समुद्री सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को एक प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने के बाद एलपीजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) ले जा रहे एक टैंकर के क्रू ने जहाज़ छोड़ दिया.
ग़ौरतलब है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और नौसेना ने मंगलवार को घोषणा की थी कि एलपीजी ले जा रहे एक जहाज़ और दो तेल टैंकरों में होर्मुज़ स्ट्रेट में आग लग गई थी.
अभी तक बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे.
अब बीबीसी संवाददाता शिवांगी जायसवाल रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगी.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
बांग्लादेश के गोपालगंज में जले वाहन और दुकानों में तोड़फोड़ बीबीसी संवाददाता को क्या दिखा?

इमेज स्रोत, BBC/ABUL KALAM AZAD
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने सैन्यबलों की गाड़ियों को जला दिया बांग्लादेश के गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भी तनाव बना रहा.
तुंगीपारा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कें बंद कर रखी हैं.
मौके पर पहुंचे बीबीसी बांग्ला के संवाददाता अबुल कलाम आज़ाद के मुताबिक़, मौजूदा समय में तुंगीपारा सबसे ज़्यादा प्रभावित है.
उन्होंने बताया कि गोपालगंज शहर से तुंगीपारा होते हुए पिरोजपुर जाने वाली सड़क पर कई जगह पेड़ों के तने डाले गए हैं और टायर जलाए गए हैं.

इमेज स्रोत, BBC/ABUL KALAM AZAD
इमेज कैप्शन, गोपालगंज में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया अबुल कलाम आज़ाद आगे बताते हैं कि, ''अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता नीलफा बाज़ार इलाक़े में डेरा डाले हुए हैं. वहां माइक्रोफ़ोन पर शेख़ मुजीबुर रहमान का सात मार्च का भाषण चलाया जा रहा है.''
बीबीसी बांग्ला के संवाददाता के मुताबिक, मंगलवार रात नीलफा बाज़ार में कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगज़नी हुई थी, जिसके निशान अब भी दिखाई दे रहे हैं.
बीबीसी संवाददाता ने गोपालगंज से तुंगीपारा जाने वाली सड़क पर अलग-अलग जगह सुरक्षा एजेंसियों के कम से कम चार जले हुए वाहनों के अवशेष भी देखे.
हालांकि, आज़ाद ने बताया कि बुधवार सुबह से गोपालगंज शहर में स्थिति काफ़ी हद तक सामान्य है. सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों ने हालात पर चर्चा के लिए बैठक भी की है.
अमेरिका में भारतीय अर्थव्यवस्था वाले बयान पर बीजेपी ने राहुल से पूछा ये सवाल?

इमेज स्रोत, x.com/INCIndia
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने अमेरिका में बेरोज़गारी और भारत की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत में बेरोज़गारी, कमज़ोर पड़े मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का ज़िक्र किया.
बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को दुष्प्रचार और भारत को बदनाम करने की कोशिश बताया है.
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत के आर्थिक मॉडल ने क़रीब एक दशक पहले ही नतीजे देना बंद कर दिया था. उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा आर्थिक रास्ते पर चलते रहने से देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है.
उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी सरकारी पहलों की आलोचना करते हुए दावा किया कि ये अर्थव्यवस्था की कमज़ोर पड़ी बुनियाद को मज़बूत करने में नाकाम रही हैं.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया.
गौरव भाटिया ने कहा कि भारत का लोकतंत्र स्थिर और अर्थव्यवस्था मज़बूत है. उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को ''झूठ और दुष्प्रचार से भरा'' बताते हुए आरोप लगाया कि इनमें तथ्यों पर आधारित रिसर्च नहीं है.
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसा मॉडल अपनाकर भारत को अस्थिर करना चाहते हैं.
भाटिया ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें ''ग़ैरज़िम्मेदार'' और ''भारत विरोधी'' बताया.
