जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रनों का लक्ष्य

    रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में शानदार गेंदबाज़ी की

    इमेज स्रोत, Ishara S. KODIKARA / AFP via Getty Images)

    इमेज कैप्शन, रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में शानदार गेंदबाज़ी की

    भारत ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है.

    भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए. पारी में तेज़ी से रन बनाने की कोशिश में भारत का कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं सका.

    भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 66 रन ऋषभ पंत ने बनाए. पहली पारी में 167 रनों का योगदान देने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में 44 रन बनाए.

    इससे पहले भारत की पहली पारी में 462 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी 284 रनों पर आउट हो गई थी.

    भारत की ओर से मानव सुतार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए.

  2. ट्रंप ने क्यों किया भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का ज़िक्र?

  3. राहुल गांधी ने झारखंड सरकार और प्रदर्शनकारियों पर अब क्या कहा

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह ख़बर सुनकर ख़ुशी हुई कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है.

    राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की- यह ख़बर सुनकर बहुत ख़ुशी हुई."

    उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला. छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई. यही सही तरीक़ा है - छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए."

    राहुल गांधी ने लिखा, "हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे, ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक़ मिले. पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा."

    सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने जेपीएससी-14, जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द कर दी है. हालाँकि आंदोलनकारी स्टूडेंट सीबीआई जाँच की माँग को लेकर अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं.

  4. अब मुझे यानी बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को इजाज़त दीजिए. अब से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक्स पर क्लिक करें.

  5. बिजली के खंभों पर चढ़ना, ट्रांसफार्मर ठीक करना, ये हैं महाराष्ट्र के बुलढाणा की लाइनवुमैन ज्योति

  6. पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान को अस्पताल में शिफ़्ट करने का दिया आदेश, शुमाइला ख़ान, बीबीसी संवाददाता

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, EuropaNewswire/Gado/Getty Images

    इमेज कैप्शन, 16 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक इमरान ख़ान को अस्पताल में रखा जाएगा (फ़ाइल फ़ोटो)

    पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को इलाज के लिए शिफ़ा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ़्ट करने का आदेश दिया है.

    उन्हें 16 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक अस्पताल में रखा जाएगा.

    सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने इमरान ख़ान की अस्पताल में भर्ती कराने की याचिका पर सुनवाई की. पीठ की अध्यक्षता जस्टिस शाहिद वाहिद ने की, जबकि जस्टिस नईम अख़्तर अफ़ग़ान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम इसके सदस्य थे.

    सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल के अधीक्षक को अवमानना का नोटिस भी जारी किया है. अदालत ने इमरान ख़ान की स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित उनका पूरा मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है.

    कोर्ट ने अधिकारियों को इमरान ख़ान की उनके परिवार के सदस्यों से हर सप्ताह मुलाक़ात सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया.

    इसके अलावा, कोर्ट ने इमरान ख़ान से हुई सभी मुलाक़ातों का विस्तृत रिकॉर्ड और उनके ख़िलाफ़ लंबित सभी मामलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

    इमरान ख़ान के सलाहकार ज़ुल्फ़ी बुख़ारी ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया.

    उन्होंने कहा, "इमरान ख़ान को शिफ़ा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश सही है. काश, यह फैसला पहले हो गया होता, ताकि उनकी आंख और सेहत इतनी खराब नहीं होती."

  7. झारखंड: सीएम सोरेन की घोषणा पर स्टूडेंट्स ने यूं मनाया जश्न

  8. जेपी नड्डा की दिल्ली एम्स में हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने ये बताया

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अस्पताल ने मंगलवार को बताया कि जेपी नड्डा की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में एंजियोप्लास्टी की गई.

    अस्पताल ने मंगलवार को बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

    एम्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त 2026 को एंजियोप्लास्टी की गई. उनकी हालत स्थिर है और एम्स दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, गुरुवार को जेपी नड्डा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था.

    अस्पताल ने बताया था कि नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था.

    अस्पताल का बयान

    इमेज स्रोत, AIIMS

  9. गिफ़्ट में मिला ये बकरा कैसे बन गया सेलेब्रिटी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

  10. प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चरणबद्ध तरीक़े से बल का इस्तेमाल किया (फ़ाइल फ़ोटो)

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाख़िल कर स्टूडेंट प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से इनकार किया है.

    डीसीपी सचिन शर्मा की ओर से दाख़िल जवाबी हलफनामे में कहा गया है कि प्रदर्शन उस समय शांतिपूर्ण नहीं रहा, जब भीड ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की.

    हलफनामे के मुताबिक़, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चरणबद्ध तरीक़े से बल का इस्तेमाल किया.

    लाइव लॉ के अनुसार, पुलिस का कहना है कि क़रीब 5,000 पुलिसकर्मी तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैली 30,000 से अधिक लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे.

    पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होने के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए.

    दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पुलिस की कथित ज्यादती को लेकर कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई.

    पुलिस के अनुसार, "इस दौरान 240 से अधिक पुलिसकर्मी और वर्दीधारी अधिकारी, जबकि क़रीब 200 आम लोग और प्रदर्शनकारी घायल हुए."

    पुलिस ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व और हिस्ट्रीशीटर शामिल हो गए थे.

    दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि संसद मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी. ऐसे में पुलिस के मुताबिक़ यह जमावड़ा अवैध था.

    पुलिस ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश किए गए सबूतों पर भी सवाल उठाए हैं.

    हलफनामे में कहा गया है कि याचिकाओं में चुनिंदा तस्वीरों, अधूरे वीडियो क्लिप, अपुष्ट मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा किया गया है.

  11. झारखंडः मांगें माने जाने के बाद भी आंदोलन जारी, अब वे भी धरने पर बैठे जिनकी नियुक्तियां हुईं रद्द

  12. बिहार: लालू और तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त के लिए किया ये एलान

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने अपील करते हुए कहा कि सब युवा एकजुट होकर 19 अगस्त को अपनी ताक़त का प्रदर्शन करें (फ़ाइल फ़ोटो)

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पेपरलीक, बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था और सिवान फ़ायरिंग के मुद्दे पर 19 अगस्त को पटना में राजभवन मार्च निकालने का आह्वान किया है.

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपील करते हुए कहा कि सब युवा एकजुट होकर 19 अगस्त को अपनी ताक़त का प्रदर्शन करें.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपरलीक क्यों नहीं होती? क्या नौकरी में निष्पक्ष और पारदर्शी चयन होता है? बिहार शिक्षा क्षेत्र में लगातार फ़िसड्डी क्यों है? क्या भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव और पक्षपात नहीं होता? देश के सबसे युवा प्रदेश के नौजवान सबसे अधिक बेरोज़गार क्यों? लोकतांत्रिक तरीक़े से हक़-अधिकार माँगने वाले छात्रों पर एके-47 से गोलियां किसने चलवाई?"

    तेजस्वी ने लिखा, "इन सब सवालों का जवाब लेने के लिए आइए हम सब युवा एकजुट होकर 19 अगस्त को अपनी ताक़त का प्रदर्शन करें तथा लूट तंत्र से बनी अहंकारी सरकार की जवाबदेही तय करे."

    बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी लोगों से 19 अगस्त को पटना में जुटने की अपील की है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोज़गारी से त्रस्त है. लूट तंत्र से बनी दंभी सरकार उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय एके-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है. इस तानाशाही के विरुद्ध सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो."

    गौरतलब है कि सोमवार को ही बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माना कि हालिया स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान सिवान में एक पुलिसकर्मी ने भीड़ से घिरने के बाद अपनी एके-47 से हवा में चार राउंड फ़ायरिंग की थी.

    हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि इस फ़ायरिंग में किसी प्रदर्शनकारी को चोट नहीं लगी.

  13. होर्मुज़ स्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक जहाज़ पर हमला, क्रू सदस्य की मौत

    जहाज़

    इमेज स्रोत, Handout / ROYAL THAI NAVY / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमले में जहाज़ के इंजन रूम को नुक़सान पहुंचा है और एक क्रू सदस्य की मौत हो गई है (सांकेतिक तस्वीर)

    होर्मुज़ स्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक जहाज़ को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की ख़बर है.

    ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ऑर्गनाइजेशन (यूकेएमटीओ) के मुताबिक़, हमले में जहाज़ के इंजन रूम को नुक़सान पहुंचा है और एक क्रू सदस्य की मौत हो गई है.

    यूकेएमटीओ ने बताया कि घटना के बाद ओमान कोस्ट गार्ड जहाज़ पर सवार बाक़ी क्रू सदस्यों को बचाने के अभियान में जुटा हुआ है.

    यह बताया गया है कि मामले की जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं.

    उल्लेखनीय है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों की संख्या में भारी कमी आई है और अब कुछ ही जहाज़ यहां से गुज़र रहे हैं.

    अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले इस मार्ग से रोज़ाना 130 से अधिक जहाज़ गुजरते थे.

  14. जुड़वां दूल्हे, दुल्हन भी जुड़वां और शादी कराने वाले भी जुड़वां, जानिए कहां हुई ये शादी

  15. बीजेपी ने तीन राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी, यूपी की ज़िम्मेदारी इन्हें मिली

    विनोद तावड़े

    इमेज स्रोत, Facebook/@tawdevinod

    इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं.

    उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

    पंजाब में सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को प्रदेश प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है.

    बीजेपी के प्रभारियों की सूची

    इमेज स्रोत, ANI

  16. जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले किरेन रिजिजू- दिल्ली पुलिस की तारीफ़ होनी चाहिए

    किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, ANI Video Grab

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की तारीफ़ होनी चाहिए.

    किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, एक व्यक्ति की भी हड्डी नहीं टूटी. एक भी प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के साथ अस्पताल में नहीं है. इतना बड़ा आंदोलन, हजारों लोग आए और छात्रों की आड़ में अपराधी भी प्रदर्शन में घुस गए."

    उन्होंने कहा, "आधे से ज्यादा लोग, चाहे वे आम आदमी पार्टी से हों, डफ़ली बजाने वाले हों, भीम आर्मी हो या समाजवादी पार्टी हो, वो आए उन्होंने दूसरों को हिंसा के लिए भड़काया. फिर भी एक भी मौत नहीं हुई.

    "कांग्रेस के समय ऐसे कई आंदोलन हुए, जिनमें हजारों लोगों की मौत हुई. इस मामले में दिल्ली पुलिस और प्रशासन की तारीफ़ करनी चाहिए कि उन्होंने इतने बड़े प्रदर्शन को संभाला और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई."

    रिजिजू ने कहा, "जब वे जबरदस्ती संसद की ओर बढ़े, तभी उन्हें रोका गया. कोई मौत नहीं हुई. पुलिस की तारीफ़ की जानी चाहिए."

    गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों पर हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और गृह मंत्रालय की आलोचना की थी.

  17. अमित मालवीय को बीजेपी ने सोशल मीडिया इंचार्ज के पद से क्यों हटाया?

  18. मध्य प्रदेश: भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

    सड़क हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हादसा भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर छिमका गांव के पास रात को करीब एक बजे हुआ (सांकेतिक तस्वीर)

    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आठ मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसा भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर छिमका गांव के पास रात को करीब एक बजे हुआ.

    पुलिस के मुताबिक़, मज़दूर धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी की सामने से आ रहे डंपर ट्रक से ज़ोरदार टक्कर हो गई.

    गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया, "शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद पिकअप गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई."

    हादसे में पांच मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहन में फंसे मज़दूरों को बाहर निकाला.

    गंभीर रूप से घायल मज़दूरों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

  19. तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा में क्यों मांगी माफ़ी?

    सीएम विजय

    इमेज स्रोत, Arun Kumar/ The India Today Group via Getty Images

    इमेज कैप्शन, डीएमके के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति के बाद सीएम विजय ने सदन में माफ़ी मांगी (फ़ाइल फ़ोटो)

    तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का नाम लिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ.

    विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने मंत्री की ओर से माफ़ी मांगी और कहा कि सदन में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम इस तरह लेना उचित नहीं था.

    दरअसल, मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय की सरकार में वन मंत्री रंजीत कुमार सदन को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का नाम लिया.

    इस पर डीएमके सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया. पार्टी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके नाम के आगे सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना ज़रूरी है.

    विरोध के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री की विवादित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया. स्पीकर ने स्पष्ट किया कि मंत्री का बयान विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज नहीं किया जाएगा.

    विवाद बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने मंत्री की ओर से माफ़ी मांगी.

    उन्होंने कहा, "मंत्री की ओर से इस तरह आपके नेता का नाम लेना ग़लत था और इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं."

  20. 'ट्रंप की लोकप्रियता मौजूदा कार्यकाल में सबसे निचले स्तर पर': सर्वे

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, OLIVIER DOULIERY/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे के मुताबिक़, ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 33 फ़ीसदी पर पहुंच गई है (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

    रॉयटर्स/इप्सोस के ताज़ा सर्वे के मुताबिक़, ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 33 फ़ीसदी पर पहुंच गई है, जो उनके मौजूदा कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है.

    सर्वे में शामिल 64 फ़ीसदी अमेरिकी नागरिकों ने राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के प्रदर्शन को नापसंद किया, जबकि केवल 33 फ़ीसदी लोगों ने उनके कामकाज को मंज़ूरी दी.

    इस महीने की शुरुआत में हुए सर्वे में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 35 फ़ीसदी थी.

    सर्वे के मुताबिक़, ट्रंप की मौजूदा अप्रूवल रेटिंग उनके पहले कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इससे पिछले कार्यकाल के दौरान दिसंबर 2017 में भी उनकी अप्रूवल रेटिंग 33 फ़ीसदी दर्ज की गई थी.

    सर्वे में ईरान युद्ध को लेकर भी अमेरिकी नागरिकों की चिंता सामने आई है. क़रीब 80 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचेगा.