जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नक्सलवाद को लेकर क्या कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सलवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को तबाह किया और कई परिवारों के सपनों को चकनाचूर किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद को देश के सामने दशकों पुरानी चुनौती बताते हुए इसे ख़त्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

    उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को तबाह किया और कई परिवारों के सपनों को चकनाचूर किया.

    पीएम मोदी ने कहा, "नक्सलवाद ने चार दशकों तक देश के बड़े हिस्से और बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबाकर रखा और संविधान की धज्जियां उड़ाईं. नक्सल हिंसा के खिलाफ लड़ाई में 3,500 से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए."

    उन्होंने कहा कि यह संख्या युद्ध में मारे जाने वाले जवानों से ज़्यादा है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद ही उनकी सरकार ने देश को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया था. उन्होंने दावा किया कि अब नक्सल और माओवादी हिंसा अपनी आखिरी सांसें गिन रही है.

    उन्होंने कहा कि जिन इलाकों को नक्सलवाद ने दशकों तक प्रभावित किया, वहां अब नक्सलवाद से मुक्ति के बाद “विकास, विश्वास और प्रयास का तिरंगा” लहरा रहा है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सालों तक माओवादी विचारधारा वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना ली थी और सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर नीति-निर्धारण को भी प्रभावित किया. हमने जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया करने और देश को उस गंभीर ख़तरे से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है."

    उन्होंने आगे कहा, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन ये दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं."

    उन्होंने कहा, "हमें इन दिमागी नक्सलियों की पहचान करनी होगी और उन्हें अलग-थलग करना होगा."

  2. लाल क़िले पर पहली बार राष्ट्र गान 'जन गण मन' से पहले गाया गया राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम', क्या हैं इसके मायने

  3. लाल क़िले की प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई गई, क्या बोले पीएम मोदी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज़ादी के बाद, यह वह समय है जब लाल क़िले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी है."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'वंदे मातरम' का ज़िक्र किया.

    लाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज़ादी के बाद, यह वह समय है जब लाल क़िले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी है."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम्’ के नाद से गूंज रही है. आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और हर मन में तिरंगा बसा हुआ है. राष्ट्र उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है."

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम्’ के नाद से गूंज रही है."

    उन्होंने कहा कि जब भारत के लोग 'वंदे मातरम' के 150 साल मना रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका और क्या हो सकता है?

  4. लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया.

    उन्होंने कहा कि देशवासियों के संकल्प और प्रयासों की वजह से भारत ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है.

    प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी ग़रीबी से बाहर निकले हैं. देशवासियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत एक बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल गया है."

    पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश अपेक्षित रफ्तार से आगे नहीं बढ़ सका. उन्होंने कहा कि 2014 तक भारत को दुनिया ने ‘फ्रैजाइल फाइव’ में शामिल कर दिया था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश ने नई गति हासिल की है.

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, तिरंगा फहराने के बाद झंडे को सलामी देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी जिक्र किया.

    उन्होंने कहा, "पिछले 12 वर्षों में डिफेंस उत्पादन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार पांच गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी पहचान बनाई है."

    उन्होंने कहा कि देश में पेटेंट ग्रांट की संख्या चार गुना और डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़े हैं.

    प्रधानमंत्री के मुताबिक, हर साल औसतन 15 गुना तेज रफ्तार से लोगों तक नल से जल पहुंचाया गया.

    पीएम मोदी ने ग़रीबों के लिए शौचालय और घर निर्माण की रफ्तार का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ग़रीबों के लिए शौचालय और घर बनाने का काम चार गुनी रफ्तार से किया गया. इसके साथ ही देश में मेट्रो नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है.

  5. रिलायंस और रोल्स-रॉयस की फाइटर जेट के इंजन पर अहम घोषणा, अमेरिका से आगे देखने की रणनीति?

  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले पर लगातार 13वीं बार फहराया तिरंगा

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को सलामी दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से हर साल की परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराया और फिलहाल देश को संबोधित कर रहे हैं.

    राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को सलामी दी.

    लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया.

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Doordarshan National

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले पर राष्ट्रध्वज फहराने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए.

    राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लिए रवाना होंगे. यहां वह सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे.

  8. हल्दी को जो हर बीमारी की दवा मानते हैं, उनके लिए एक्सपर्ट्स की ये सलाह

  9. भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?

    मार्को रुबियो

    इमेज स्रोत, Mehmet Eser/Anadolu via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिका ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं.

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं और दोनों देशों की साझेदारी पहले से अधिक मज़बूत है.

    भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में रुबियो ने कहा, "अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं."

    उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया. रुबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंधों के कारण द्विपक्षीय रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

    अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा, "यह सहयोग अमेरिका और भारत के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को भी अधिक सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहा है."

  10. भारत मनाने जा रहा है 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, लाल क़िले से पीएम मोदी का लगातार 13वां संबोधन

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली के लाल किले में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करते हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया था (फाइल फोटो)

    भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल क़िले से हर साल की परंपरा के अनुसार, सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे.

    नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्थल से यह लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा. संबोधन से पहले मोदी तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के जवानों से बनी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

    ध्वजारोहण के दौरान स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट्स और माय भारत के स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद राष्ट्रगान होगा.

    समारोह में क़रीब 27,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि, आम लोग और देश के युवा शामिल होंगे.

    स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें."

  11. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  12. पाकिस्तान-सऊदी अरब के बढ़ते सुरक्षा संबंधों का भारत पर क्या असर पड़ेगा?

  13. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. चंदन कुमार जजवाड़े को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए ब्लॉग के साथ फिर हाजि़र होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

  14. जापान में 'अभूतपूर्व' बारिश से आठ लोगों की मौत, केली एनजी और कुरुमी मोरी

    जापान इतनी ज़्यादा बारिश पहले रिकार्ड नहीं की गई है

    इमेज स्रोत, Philip FONG / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, जापान इतनी ज़्यादा बारिश पहले रिकार्ड नहीं की गई है

    पूर्वी जापान में रिकॉर्ड बारिश के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. भारी बारिश के चलते टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंस गए.

    अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी बाढ़ वाली सड़क पर पानी में डूबी कार के अंदर मौत हो गई. दो अन्य लोग सड़क पर गिर गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

    अधिकारियों ने बारिश को "अभूतपूर्व" बताया है. चिबा प्रांत में बारिश के कारण 20 हज़ार से ज़्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.

    स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को लेवल पांच की इमरजेंसी चेतावनी जारी की थी, जो देश में सबसे ऊंचा अलर्ट है.

    शुक्रवार सुबह इसे घटाकर लेवल चार कर दिया गया. हालांकि, अधिकारियों ने भूस्खलन और बाढ़ के ख़तरे को लेकर चेतावनी जारी रखी है.

    इस सप्ताह जापान और पड़ोसी देशों में लगातार कई तूफ़ान आए हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल के तूफ़ानी मौसम के सामान्य से ज़्यादा सक्रिय रहने का अनुमान जताया है.

    जापान बारिश

    इमेज स्रोत, Philip FONG / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, जापान के कुछ इलाक़ों में भारी बारिश का हज़ारों लोगों पर असर पड़ा है

    जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक़, हाल की भारी बारिश देश के पूर्वी हिस्से में गर्म और नम हवा के पहुंचने से हुई.

    इस बारिश के शुक्रवार देर रात तक जारी रहने का अनुमान है.

    अधिकारियों के मुताबिक, टोक्यो के ठीक पास स्थित चिबा में गुरुवार दोपहर से हर घंटे 100 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.

    यह अगस्त में होने वाली औसत बारिश से क़रीब तीन गुना ज़्यादा है. यह देश में अब तक दर्ज की गई सबसे ज़्यादा बारिश भी है.

    चिबा के गवर्नर तोशिहितो कुमागाई ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से कहा, "जापान के इतिहास में मौसम के मानकों को देखते हुए भी यह स्थिति बेहद असामान्य थी."

  15. भारत में आम लोगों को अच्छे फ़ुटपाथ कैसे मिलेंगे

  16. इनके पास अलग-अलग मौके के लिए हैं अलग-अलग तरह की नाक

  17. जेन-ज़ी ने बताया उनके लिए क्या हैं आज़ादी के मायने

  18. पीएम मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर रणधीर जायसवाल ने ये कहा

    रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इटली के साथ भारत के गहरे और मज़बूत संबंध हैं

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है.

    शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रिफ़िंग के दौरान इस मुद्दे पर सवाल किया गया.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "इटली के साथ हमारे बहुत गहरे और मज़बूत संबंध हैं. हम इस रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते हैं. जहां तक दो देशों के बीच मित्रता की बात है, रिश्तों की बात है उसे एक आदरपूर्ण दायरे में रखना ज़रूरी होता है."

    इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर तीखे हमले किए.

    राहुल गांधी मंच से एक-एक करके मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी तंज़ कसा.

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का ज़िक्र करते हुए कहा, "आप अपने दोस्त के घर नहीं जा रहे हो. हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री दोस्ती करने नहीं जाता. उसका काम देश की रक्षा करना होता है. इनके दिमाग में पता नहीं कहां से घुस गया कि वो मेरा दोस्त है और ये गले लगने लगते हैं."

    राहुल गांधी बोले, "पता नहीं इनके दिमाग़ में ये कैसे घुस गया कि विदेश नीति का मतलब ये होता है."

    ऐसा कहने के बाद राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को ज़ोर से गले लगाया और कहा कि मोदी जी को लगता है कि विदेश नीति का मतलब यही होता है.

    इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को टोक कर इटली की पीएम मेलोनी का ज़िक्र कर दिया.

  19. मुरली मनोहर जोशी बोले - देश क्या तय लक्ष्य के अनुसार प्रगति पथ पर है?

    मुरली मनोहर जोशी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुरली मनोहर जोशी ने जेन ज़ी के प्रदर्शन के मुद्दे पर युवाओं का समर्थन किया था (फ़ाइल फ़ोटो)

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि स्वाधीनता दिवस के स्वागत के लिए आज सभी देशवासी उत्सुक हैं.

    उनके मुताबिक़, "ज़ाहिर तौर पर यह अवसर देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का है. साथ ही इस तथ्य पर भी विचार करने का है कि हम दुनियाभर के विकास के मानदंडों के अनुसार किस पायदान पर खड़े हैं."

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्वाधीनता संग्राम में हमारे नेताओं ने कहा था कि हमारा लक्ष्य है- पूर्ण स्वराज, यानी अपना राजनीतिक तंत्र, अपना शासनतंत्र, अपना तकनीकी तंत्र, अपना आर्थिक तंत्र और भेदभाव से मुक्त सबको साथ लेकर चलने वाला एक समाज. आइए आज विचार करें कि इस दिशा में अभी कितना कुछ और करना है."

    मुरली मनोहर जोशी ने आगे लिखा, "क्या हम शांत मन से इस पर गौर करेंगे और विचार करेंगे कि हमारे देश की दिशा और दशा तय लक्ष्य के अनुसार प्रगति पथ पर अग्रसर है?"

    उन्होंने कहा है कि 'हमेशा जागरूक रहना ही आज़ादी की गारंटी है.'