जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की जीत पर बोले सौरव गांगुली, 'युवा सहवाग ने टूर्नामेंट में कमाल किया'

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (फ़ाइल फ़ोटो) भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2026 अपने नाम कर लिया. जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने आर्यवीर सहवाग की तारीफ़ की.
आर्यवीर ने फ़ाइनल मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 58 रन बनाए. वहीं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा कुल 361 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चुना गया है.
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अंडर-19 भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई. शानदार प्रदर्शन."
गांगुली ने लिखा, "युवा सहवाग ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल किया. टीम के हर सदस्य ने अच्छा प्रदर्शन किया. वीरू को उन पर बहुत गर्व हो रहा होगा."
ईरान का दावा- क़ेशम द्वीप के पास अमेरिकी ड्रोन गिराया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने शनिवार, 14 नवंबर को क़ेशम द्वीप के दक्षिण में एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को गिराया.
समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक़, आईआरजीसी ने कहा कि यह इस तरह का 17वां ड्रोन है, जिसे उसने मार गिराया है.
आईआरजीसी का कहना है कि यह ड्रोन स्थानीय समय के मुताबिक़ दोपहर क़रीब 2:30 बजे नए और आधुनिक एयर डिफ़ेंस सिस्टम की मदद से गिराया गया.
आईआरजीसी ने दावा किया कि यह ड्रोन अमेरिका की सेना का टोही और लड़ाकू ड्रोन था. उसके मुताबिक़, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फ़ोर्स ने इसे ट्रैक करने के बाद नष्ट कर दिया.
तस्नीम ने अपनी एक अलग रिपोर्ट में दावा किया कि अब तक आईआरजीसी ने अमेरिका के 17 एमक्यू-1 और 56 एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराए हैं.
ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने हाल के हफ़्तों में कई बार दावा किया है कि उन्होंने एमक्यू-9, एमक्यू-1, एमक्यूएम-170 और लुकास जैसे अमेरिकी ड्रोन मार गिराए हैं या उन्हें अपने क़ब्ज़े में लिया है.
हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) पहले भी कई मौक़ों पर आईआरजीसी के सैन्य दावों को ख़ारिज कर चुका है. आईआरजीसी की ओर से 17 एमक्यू-1 और 56 एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराने के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
अंडर-19 एशिया कप: रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता ख़िताब
राहुल गांधी बोले- हम पीएम मोदी को हराने और सत्ता से हटाने जा रहे हैं

इमेज स्रोत, RAHUL GANDHI
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि विपक्ष सत्तारूढ़ सरकार को सत्ता से हटाने की स्थिति में है.
हैदराबाद में तेलंगाना सरकार की ओर से आयोजित, भारत समिट 2026 को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में ख़ासकर राजधानी दिल्ली में, लोगों के बीच बढ़ता असंतोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ख़िलाफ़ राजनीतिक बदलाव का संकेत है.
उन्होंने कहा, "मैं आपको पूरे भरोसे के साथ बता सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने जा रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाने जा रहे हैं. आप इसे देख सकते हैं. आप इसे हमारी सड़कों पर देख सकते हैं, दिल्ली में देख सकते हैं. आप इसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के डर में भी देख सकते हैं. यह अब तय हो चुका है."
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीति और कारोबार के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, "आज इस देश में एक कारोबारी हैं. बीजेपी के सत्ता में आने से पहले अदानी दुनिया के 600वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. कुछ महीने पहले वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. वह इतने अमीर कैसे बने? राजनीति और कारोबार के गठजोड़ की वजह से. कारोबार और राजनीति के बीच, अदानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की रेखा अब ख़त्म हो गई है."
उन्होंने आगे कहा, "इसका असर राजनीतिक फ़ंडिंग में देखा जा सकता है. अदानी की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी में भी इसका असर दिखता है. इसका नतीजा है कि एक दशक में बीजेपी की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई."
सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी: सूर्यकुमार यादव की 21 गेंदों में 60 रन की पारी, मुंबई ने हैदराबाद को हराया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (फ़ाइल फ़ोटो) भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के ग्रुप डी मुक़ाबले में 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए.
उनकी इस तूफ़ानी पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद के 172 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई ने यह मुक़ाबला 13.1 ओवर में ही जीत लिया.
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड में खेले गए इस मुक़ाबले में सूर्यकुमार ने छह चौके और पांच छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 285.71 रहा. उन्होंने सिर्फ़ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
युवा बल्लेबाज़ मुशीर ख़ान ने भी 24 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली.
उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने शुरुआत में तेज़ रन बनाते हुए 13 गेंदों पर 27 रन जोड़े.
उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.
एस जयशंकर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर क्या अपडेट दिया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर ज़्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई है.
इनमें टैरिफ़ से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बातचीत के ज़रिए बाकी बचे मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी है और समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है.
एचटी लीडरशिप समिट में विदेश मंत्री ने कहा कि बातचीत अब अपने "अंतिम चरण" में पहुंच रही है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जयशंकर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका जा सकते हैं.
इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात भी हो सकती है. दोनों नेता इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं.
चीन में मिल सकते हैं ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, क्या है इस हाई-प्रोफ़ाइल मीटिंग का मक़सद?
गुरनूर बराड़ न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में शामिल, कुलदीप यादव बाहर

इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिए गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया है.
बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी.
वहीं, कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज़ कर दिया गया है. वह भारत में चल रहे घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे.
इस बीच, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत भी वेलिंगटन में टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए हैं.
टेस्ट सिरीज़ के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.
गुरनूर अब टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे. इस वजह से वह पांचवें वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
अमेरिका के एयरपोर्ट से आने-जाने वाली क़रीब 10 हज़ार उड़ानें रद्द

इमेज स्रोत, Reuters
फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, शनिवार तक अमेरिका के एयरपोर्ट से आने-जाने वाली क़रीब 10 हज़ार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
वेबसाइट के मुताबिक़, डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस ने 2,200 से ज़्यादा उड़ानें रद्द की हैं. वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने 1,800 और साउथवेस्ट एयरलाइंस ने क़रीब 1,400 उड़ानें रद्द की हैं.
अमेरिकी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़एए) ने देश के हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया है. इससे पहले सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे.
सीबीएस के मुताबिक़, अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क अपडेट के कारण तकनीकी ख़राबी आई, जिसके बाद विमानों के उड़ान पर रोक लगानी पड़ी.
पीएम मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार हेला लिंग का आरोप- मुझे भारत आने से रोका गया, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
अखिलेश यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर अब क्या कहा

इमेज स्रोत, ANI
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है, क्योंकि इससे लोग भावनाओं में बहकर फ़ैसले नहीं लेंगे. बुनियादी सवाल उठाए जाएंगे. जिस तरह सरकार जुमलों से और भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल करके पीडीए समाज का वोट ले लेती है, मुझे उम्मीद है कि यह गठबंधन बना है वो सरकार को भावनात्मक मुद्दों पर घेरने का काम करेगा."
बीते गुरुवार को लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने इस गठबंधन का एलान किया.
ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है. दोनों पार्टियां मिलकर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी.
जब फ़्रांस-ब्रिटेन के बीच समंदर के नीचे दौड़ी ट्रेन
चार दिन के छठ पर्व में क्या-क्या होता है?
अंडर-19 एशिया कप फ़ाइनल: पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रनों का लक्ष्य

इमेज स्रोत, ACC
अंडर-19 एशिया कप फ़ाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा है.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 337 रन बनाए.
पाकिस्तान की तरफ़ से ओपनर उस्मान ख़ान ने 107 रन बनाए. अब्दुल क़ादिर ने 80 और कप्तान फ़रहान यूसुफ़ ने 63 रनों की पारी खेली.
भारत की तरफ़ से काव्य परेश पटेल ने चार विकेट लिए. चिगुरुपति वेंकट को तीन विकेट मिले.
पिछले साल भी दोनों टीमें अंडर 19 एशिया कप के फ़ाइनल में भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी.
अभी तक बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आपतक ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
गेंद से छेड़छाड़ः डेविड वॉर्नर ने भी लगाया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर मामला दबाने का आरोप, मैथ्यू हेनरी, बीबीसी खेल संवाददाता

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वॉर्नर ने आरोप लगाया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही कुछ खिलाड़ियों को दोषी ठहराने का फ़ैसला कर लिया था ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पर 'मामले को दबाने' का आरोप लगाया है.
2018 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया था.
इस छेड़छाड़ की साज़िश के तहत स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ़्ट को सज़ा दी गई थी.
हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख़्वाजा ने अपनी नई आत्मकथा में इस विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया.
उन्होंने दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी.
इसके बाद वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि केपटाउन टेस्ट में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों से पूछताछ नहीं की गई थी.
वॉर्नर ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 की जांच के दौरान जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क या नाथन लायन से पूछताछ नहीं की थी."
उन्होंने आगे कहा, "अगर यह सही है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह कैसे कह सकता है कि गेंदबाज़ों को इस बारे में कुछ पता नहीं था?"
वॉर्नर ने आरोप लगाया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही कुछ खिलाड़ियों को दोषी ठहराने का फ़ैसला कर लिया था.
उनके मुताबिक़, जांच ठीक से नहीं की गई और अब भी यह ग़लत धारणा बनाए रखने की कोशिश हो रही है कि गेंदबाज़ों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
वॉर्नर ने इसे 'मामले को दबाने' जैसा बताया.
एस जयशंकर ने कहा, 'चीन के साथ लगी सीमा ज़्यादा एक्टिव हुई'

इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
इमेज कैप्शन, जयशंकर ने कहा कि करीब एक दशक पहले तक भारत में सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया था (फ़ाइल फ़ोटो) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि चीन से लगी भारत की सीमा 'एक तरह से पहले से ज़्यादा एक्टिव' हो गई है.
उन्होंने कहा कि सीमा पर भारत की सैन्य क्षमता में काफ़ी सुधार हुआ है.
नई दिल्ली में 24वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए जयशंकर ने गलवान का ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा, "सीमा पर अपनी स्थिति बनाए रखने और वहां सैनिकों को तैनात करने की भारत की क्षमता में सुधार हुआ है. मैं कहूंगा कि यह सुधार काफ़ी बड़ा है."
जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें भारत के 20 सैनिक मारे गए थे.
चीन के कितने सैनिक मारे गए थे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफ़ी तनावपूर्ण हो गए थे.
जयशंकर ने कहा कि करीब एक दशक पहले तक भारत में सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया था.
उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाएं लगभग एक ही स्तर पर थीं. लेकिन चीन ने औद्योगीकरण की दिशा में तेज़ी से काम किया, जबकि भारत इस मौके का फ़ायदा उठाने से चूक गया.
टेक जगत के सुपर स्टार जेनसन हुआंग के अर्श से फ़र्श तक आने की कहानी
अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्यों कहा ईरान के शिया धर्मगुरुओं की सोच विस्तारवादी?

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, रूबियो ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना ज़रूरी है अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान और वेनेज़ुएला को लेकर अमेरिकी विदेश नीति का बचाव किया है.
उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका और इसराइल के युद्ध का मक़सद है.
रूबियो ने गुरुवार रात 'द फ़ेडरलिस्ट सोसाइटी' में भाषण देते हुए एक 'मज़बूत और निर्णायक विदेश नीति' का समर्थन किया.
इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की भी आलोचना की.
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भाषण था.
रूबियो ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों की उन व्यवस्थाओं से सहमत नहीं हैं जो अमेरिका के कदमों को सीमित करती हैं.
ईरान को लेकर रूबियो ने कहा कि उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना ज़रूरी है.
उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ईरान के शिया धर्मगुरुओं की सोच 'विस्तारवादी' है.
उन्होंने ईरानी सरकार की तुलना उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की सरकार से भी की.
