जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' में किन बातों का ज़िक्र नहीं है?

  2. ऑपरेशन कायाकल्प: शिक्षा पर योगी सरकार के दावों की पड़ताल

  3. छठ मनाने वाले पटना के सिखों ने क्या बताया?

  4. राजस्थान: जयपुर में हुई इस हत्या की क्यों हो रही चर्चा, मृतक विजय बाजिया कौन थे

  5. परमाणु निगरानी एजेंसी ने जताई चिंता, 'अमेरिका- इसराइल के हमलों से पहले ऐसे हालात नहीं देखे'

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी
    इमेज कैप्शन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी

    ईरान के इस्फ़हान में यूरेनियम संवर्धन केंद्र को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिंता जाहिर की है.

    संयुक्त राष्ट्र की इस परमाणु निगरानी संस्था के मुताबिक, यह साफ़ नहीं है कि इस केंद्र में परमाणु सामग्री मौजूद है या नहीं. यहां तक कि इस केंद्र की सही जगह को लेकर भी जानकारी नहीं है.

    एजेंसी ने कहा कि अमेरिका और इसराइल के हमलों से पहले कभी भी ऐसे हालात नहीं देखे गए हैं. हालांकि, उसने ईरान से अपील की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को अपने परमाणु केंद्रों में निगरानी की इजाज़त दे.

    ईरान ने अब तक आईएईए के निरीक्षकों को ईरान के उन परमाणु केंद्रों में जाने की अनुमति नहीं दी है, जिन्हें पिछले साल इसराइल और अमेरिका के हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था.

  6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन पर लगे प्रतिबंधों को बढ़ाया

    हूती विद्रोहियों का हमला (फ़ाइल फ़ोटो)
    इमेज कैप्शन, हूती विद्रोहियों का हमला (फ़ाइल फ़ोटो)

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने यमन पर लगे प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंज़ूर कर लिया.

    इस प्रस्ताव में हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमलों की निंदा की गई है.

    यह फ़ैसला हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब में तेल ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर नए हमलों के एलान के बाद लिया गया है.

    हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उनके लड़ाकों ने सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशन नंबर 7 को ड्रोन से निशाना बनाया.

    इसके अलावा लाल सागर के किनारे स्थित यानबू में एक तेल ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया.

    इसके बाद याह्या सरी ने दावा किया कि रियाद में सऊदी अरामको के ठिकानों को भी ड्रोन से निशाना बनाया गया है.

    वहीं, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने कहा कि रियाद और शरकिया इलाक़े में दो ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है.

    यूएनएससी के प्रस्ताव में कहा गया कि हूती विद्रोहियों को तुरंत और बिना किसी शर्त के अपनी सैन्य गतिविधियां और हमले रोकने चाहिए.

    संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी प्रतिनिधि डेम सारा मैकइंटोश ने कहा कि इस प्रस्ताव की मंज़ूरी से पता चलता है कि यमन के अंदर और सऊदी अरब के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के हमलों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन की सरकार ने भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया. हालांकि, उसने इस बात पर अफ़सोस जताया कि हूती विद्रोहियों को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं किया गया.

  7. रूस-यूक्रेन: पुतिन ने पीस टॉक्स में यूरोप को क्यों दी एंट्री? | 13 नवंबर, 2026 | दिनभर बीबीसी हिन्दी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. असम में मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर, 26 लोगों की मौत

    असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हादसा
    इमेज कैप्शन, असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हादसा

    असम में शुक्रवार को काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनी बस और कंटेनर बस की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सहयोगी पत्रकार दिलीप कुमार शर्मा ने पुलिस के हवाले से बताया है कि इस हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है.

    इससे पहले दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा ने बताया था कि हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए.

    अतुल बोरा का कहना है कि दोनों में से किसी एक वाहन की तेज़ रफ़्तार की वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी."

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं. इनमें से कई लोग कॉलेज स्टूडेंट्स थे, जो अपनी क्लास ख़त्म होने के बाद घर लौट रहे थे.

    पीटीआई के मुताबिक़ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे-715 पर कोहोरा रेंज के हाथीकुली टी एस्टेट के पास रोंगाजन में हुआ.

    हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके लिखा, "हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन इलाज मिल सके."

  9. विराट और रोहित जैसे माहिर खिलाड़ियों वाली टीम को न्यूज़ीलैंड से क्यों मिली बुरी हार, क्रिकेट दिग्गजों ने ये कहा

  10. हनी ट्रैप: जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार

  11. माइक्रोसॉफ़्ट का नया अपडेट, तकनीकी दिक्क़त ख़त्म करने की कोशिश कहां पहुंची

    माइक्रोसॉफ़्ट आउटलुक
    इमेज कैप्शन, माइक्रोसॉफ़्ट आउटलुक

    माइक्रोसॉफ़्ट ने अपने ताज़ा अपडेट में बताया कि उसकी सेवाओं को बहाल करने की दिशा में और प्रगति हुई है.

    इस अपडेट में कहा गया है, "प्रभावित सर्वर के कुछ हिस्सों में सुधार का काम पूरा कर लिया गया है. अब धीरे-धीरे इंटरनेट ट्रैफ़िक को सामान्य किया जा रहा है."

    कंपनी ने बताया कि आउटलुक में ईमेल अकाउंट खोलने और देरी से पहुंचने वाले ईमेल की समस्या में सुधार हुआ है.

    हालांकि, कुछ यूज़र्स को अभी भी कुछ परेशानी हो सकती है.

    माइक्रोसॉफ़्ट ने कहा कि उसका ध्यान बाकी प्रभावित सर्वर को ठीक करने और सेवाओं को स्थिर बनाने पर है.

    इसके साथ ही क्षमता बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है, ताकि सभी सेवाएं पहले की तरह सुचारु रूप से काम कर सकें.

    कंपनी ने बताया कि इस समस्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी माइक्रोसॉफ़्ट 365 एडमिन सेंटर के तहत दी गई है.

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, तकनीकी समस्या शुरू होने के कई घंटे बाद भी आउटलुक ईमेल, टीम्स मैसेजिंग ऐप और माइक्रोसॉफ़्ट 365 की दूसरी सेवाएं ठप रहीं.

  12. ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव
    इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव

    असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद के गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से बने गठबंधन के साथ आगे बढ़ेगी.

    अखिलेश यादव ने कहा, "10 जनवरी से पहले चुनाव की तारीख आ जाएगी. पहले जो गठबंधन था, हम उसी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमें लगता है कि उन्हें यहां स्थायी रूप से रहना चाहिए. ताकि बातचीत होती रहे."

    "समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन साथ-साथ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. हम हर बूथ पर चुनाव लड़ रहे हैं. हमने 25 लाख डुप्लीकेट वोट खोजे हैं."

    अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी और पीडीए के लोग सामाजिक न्याय का राज्य बनाने के लिए बीजेपी का मुकाबला करेंगे."

    दरअसल, 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने गठबंधन का एलान किया था.

    इस गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है. ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है.

  13. सम्राट चौधरी से मुलाक़ात के बाद क्या बोले प्रशांत किशोर

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर
    इमेज कैप्शन, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाक़ात पर हो रही चर्चा के बाद बयान दिया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है. अब इस पर प्रशांत किशोर ने बयान दिया है.

    प्रशांत किशोर ने कहा,"हम बिहार के मुख्यमंत्री से सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत मिले हैं. मैं एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया था. वहां सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि दूसरों से मिलते समय सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार रखना चाहिए."

    "सम्राट चौधरी से मेरी मुलाकात का यह मतलब नहीं है कि वो सातवीं फेल से अब अचानक पीएचडी की डिग्री हासिल कर लेंगे. अगर उन पर आपराधिक आरोप हैं, या मैंने पहले उन्हें अपराधी कहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कल उनसे मुलाकात के बाद मैं उन्हें संत या महात्मा कहने लगूंगा. ये भ्रम न पालें."

    प्रशांत किशोर ने कहा, ''मैंने यही बात नीतीश जी को लेकर भी कही थी. मैंने नीतीश जी के साथ काम भी किया है और उनका विरोध भी किया है. लेकिन उनसे मेरा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है. लालू जी या किसी और से भी मेरा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है.''

    उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई बिहार में सुधार के लिए है. यह किसी एक व्यक्ति, जाति, सामाजिक वर्ग या राजनीतिक पार्टी के ख़िलाफ़ नहीं है. मेरी राजनीति का मकसद बिहार में सुधार करना है."

    प्रशांत किशोर पहले भी सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर बोल चुके हैं. बताया जाता है कि सम्राट चौधरी ने इस पर आपत्ति जताई थी. हालांकि इस बारे में उनका कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

  14. लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा?

  15. राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बीजेपी नेताओं ने क्या कहा

    भाजपा केरलम प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर
    इमेज कैप्शन, भाजपा केरलम प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फ़ोन टैप करने का आरोप लगाया है. इसके बाद बीजेपी नेताओं ने इसका जवाब दिया है.

    भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "मैं राहुल गांधी से पूरे सम्मान के साथ बस इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें अपने दिमाग़ की जांच करवानी चाहिए. उनका फ़ोन टैप करने में किसी को दिलचस्पी नहीं है."

    "किसी को कुछ जानना है, तो बस यह कि उनका दिमाग़ रोज़ सिर्फ़ झूठ बोलने पर ही क्यों चलता है."

    वहीं, राहुल गांधी के फ़ोन टैपिंग के आरोपों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा,"किसी विदेशी ने राहुल गांधी जी को हैक किया है. किसी को उनका फ़ोन हैक करने की ज़रूरत नहीं है."

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फ़ोन टैप करने का आरोप इंस्टाग्राम पर एक सवाल के जवाब में लगाया.

    उन्होंने कहा, "आमने-सामने की बहस से साबित हो जाएगा कि विदेशी ताक़तों के नियंत्रण में कौन है और देश-विरोधी कौन है. वह कब से देश-विरोधी हैं और ऐसी कई दूसरी जानकारियां जो मुझे पता हैं और मेरे फ़ोन में मौजूद हैं."

  16. केंद्र सरकार ने ज़ाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाया

    ज़ाकिर नाइक
    इमेज कैप्शन, ज़ाकिर नाइक के संगठन को इससे पहले 17 नवंबर 2016 और 15 नवंबर 2021 को भी ग़ैरक़ानूनी संगठन घोषित किया गया था

    केंद्र सरकार ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है.

    गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.

    आईआरएफ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. ज़ाकिर नाइक हैं.

    सरकार का आरोप है कि संगठन और उसके सदस्य देश की सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के लिए नुकसानदायक गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

    गृह मंत्रालय के मुताबिक़, ज़ाकिर नाइक अपने अनुयायियों को अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच नफ़रत और वैमनस्य फैलाने के लिए उकसाते हैं और इसमें उनकी मदद भी करते हैं.

    सरकार ने यह भी कहा है कि अगर आईआरएफ की गतिविधियों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो संगठन अपनी गतिविधियां जारी रखेगा और फ़रार कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित कर सकता है.

    अधिसूचना में सरकार ने आरोप लगाया है कि संगठन सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने, राष्ट्र-विरोधी भावनाओं का प्रचार करने, अलगाववाद को बढ़ावा देने और देश की संप्रभुता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए नुकसानदायक गतिविधियों में शामिल हो सकता है.

    आईआरएफ को इससे पहले 17 नवंबर 2016 और 15 नवंबर 2021 को भी ग़ैरक़ानूनी संगठन घोषित किया गया था.

  17. अभी तक बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता शुभम गर्ग रात दस बजे तक आपतक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    मध्य प्रदेश: मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?

    माइक्रोसॉफ़्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप, आउटलुक ईमेल भी प्रभावित

    ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी क्या राहुल-अखिलेश के लिए बनेगी चुनौती?

    यूपी: सरकारी स्कूलों के 'कायाकल्प' का दावा, पर ज़मीनी हक़ीक़त क्या कहती है?

  18. चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड 244 रन से जीता, भारतीय टीम 100 रन भी नहीं बना पाई

    टीम इंडिया
    इमेज कैप्शन, भारतीय टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई

    न्यूज़ीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारत को 244 रन से हरा दिया है. भारतीय टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई.

    माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 333 रन बनाए थे.

    न्यूज़ीलैंड की ओर से विल यंग ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 125 रन बनाए. 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही.

    रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए.

    भारत ने अपने शुरुआती चार विकेट जल्द ही गंवा दिए, जिसके बाद टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ मैट हेनरी ने 6 विकेट लिए.

    भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज़्यादा 27 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रन की पारियां खेलीं.

    पांच मैचों की सिरीज़ में भारत 2-1 से आगे है. पांचवां वनडे भी बे ओवल में ही खेला जाएगा.

  19. मध्य प्रदेश: रसगुल्ला बता दी मिठाई के मुँह में फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?

  20. राहुल गांधी बोले - प्रधानमंत्री मेरा फ़ोन टैप करते हैं

    राहुल गांधी
    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री आमने-सामने बहस के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि विदेशी ताक़तों के नियंत्रण में कौन है

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फ़ोन टैप करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह दावा इंस्टाग्राम पर एक सवाल के जवाब में किया.

    राहुल गांधी से पूछा गया था कि मोदी कहते हैं कि आपको विदेशी मदद मिल रही है, जबकि आप मोदी पर विदेशी ताक़तों के नियंत्रण में होने का आरोप लगाते हैं. सबूत क्या हैं?

    इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "सबूत यहां है. यह इस फ़ोन में है. प्रधानमंत्री को पता है क्योंकि वे मेरा फ़ोन टैप करते हैं."

    उन्होंने कहा, "आमने-सामने की बहस से साबित हो जाएगा कि विदेशी ताक़तों के नियंत्रण में कौन है और देश-विरोधी कौन है. वह कब से देश-विरोधी हैं और ऐसी कई दूसरी जानकारियां जो मुझे पता हैं और मेरे फ़ोन में मौजूद हैं."

    राहुल गांधी के दावों पर फ़िलहाल पीएम मोदी या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.