जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अरब लीग की चेतावनी- लेबनान पर इसराइली हमलों से युद्ध फैलने का ख़तरा बढ़ा

इमेज स्रोत, Houssam Shbaro/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, लेबनान के अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि इसराइली हमलों में देश में 11 लोगों की मौत हो गई. तस्वीर में- हमलों के बाद मलबे के बीच खड़ी एक औरत अरब लीग ने लेबनान पर इसराइल के लगातार हमलों की निंदा करते हुए शनिवार के इसराइली हमलों को तनाव में एक ''ख़तरनाक बढ़ोतरी" बताया है. इन हमलों में दक्षिणी लेबनान में 11 लोग मारे गए.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, अरब लीग ने कहा है कि यह हमला लड़ाई को समाप्त करने और समाधान तक पहुंचने के प्रयासों को पटरी से उतार सकता है.
अरब लीग के प्रवक्ता ने कहा कि इसराइल की नीतियां और कार्रवाइयां "स्पष्ट रूप से क़ब्ज़ा करने वालों के संघर्ष को लंबा खींचने, वार्ताओं में बाधा डालने और ज़मीन पर एक नई वास्तविकता थोपने के इरादे को दिखाती हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य और अस्वीकृत है."
उन्होंने इन संघर्षों के फैलने की चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय, और विशेष रूप से अमेरिका, इसराइल की "युद्ध मशीन" को नहीं रोकता और देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का पालन करने के लिए मजबूर नहीं करता, तब तक यह संघर्ष बढ़ता रहेगा.
इस प्रस्ताव में इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच शत्रुता को पूरी तरह से समाप्त करने की अपील की गई है और हिज़्बुल्लाह के सभी हमलों के साथ-साथ इसराइल के सभी आक्रामक सैन्य अभियानों को तुरंत समाप्त करने पर ज़ोर दिया गया है.
लेबनानी अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि देश के दक्षिणी इलाक़े में इसराइली हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई. जून में तनाव कम करने के मक़सद से एक समझौते की घोषणा के बाद यह सबसे घातक हमलों में से एक था.
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि मारे गए सात नागरिक "सैन्य ढांचा" नहीं थे.
उन्होंने कहा, "इसराइल को यह तनाव बढ़ाना बंद करना चाहिए. हमारे लोगों की सुरक्षा और अपनी ज़मीन पर जीने का उनका अधिकार बातचीत या सौदेबाज़ी का विषय नहीं है."
पीएम मोदी के 'दिमाग़ी नक्सल' वाले बयान पर कांग्रेस ने कहा- वो थके हुए हैं, उनके दावे खोखले हैं

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जयराम रमेश ने कहा है कि जो प्रधानमंत्री के दावों को चुनौती देता है वह 'दिमाग़ी नक्सल' हो जाता है कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमाग़ी नक्सल' वाले बयान पर पलटवार किया है.
जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जो इनका विरोध करते हैं वही 'दिमाग़ी नक्सल' हैं.
"जब हमने जाति जनगणना की मांगी की थी तो चार साल तक कहा कि ‘नहीं होगा, नहीं होगा. ये अर्बन नक्सल सोच है.’ लेकिन एक साल पहले उन्होंने (पीएम मोदी) घोषणा की कि जाति जनगणना होगी. बदनाम करने में प्रधानमंत्री बहुत माहिर हैं."
"राजनीतिक विरोधी जो सवाल करता है और जो प्रधानमंत्री के दावों को चुनौती देता है वह दिमाग़ी नक्सल बन जाता है. क्या सामाजिक न्याय की मांग करना दिमाग़ी नक्सल का प्रतीक है. क्या संविधान को लागू करने की मांग करना दिमाग़ी नक्सल का प्रतीक है."
जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है- दिमाग़ी नक्सल, अर्बन नक्सल. ख़ान मार्केट गैंग, जेएनयू गैंग. वो थके हुए हैं. 12 साल से वही घिसी-पिटी बात कि 2014 से पहले भारत नहीं था, नया भारत बना है. सब खोखले हैं. उनके वादे खोखले हैं. उनके दावे खोखले हैं."
पीएम मोदी ने लाल क़िले से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा था, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव आज़मा रहे हैं."
अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़, सेना के पांच जवान लापता
ज्योति का घर छोटा है, लेकिन सपने बहुत बड़े हैं
अब मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को इजाज़त दीजिए. अब से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक्स पर क्लिक करें.
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन पर अमित शाह ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फ़ाइल फ़ोटो) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में ‘वंदे मातरम गाए जाने से रोका गया.' इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर हमला बोला है.
अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम का गान हो रहा था. राष्ट्रगीत के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा.”
उन्होंने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "यह पूरा मामला टीवी पर देश के लोगों ने देखा और सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “80 साल बाद बंकिम बाबू के इस अमर गीत को फिर से सम्मान मिल रहा है, लेकिन सोनिया जी को यह भी रास नहीं आ रहा है."
शाह ने आगे कहा, “आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने के बारे में सपने में भी कैसे सोच सकता है?”
गौरतलब है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में आयोजित ध्वाजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' पूरा बजाया गया. इस दौरान एक अंतराल के बाद कांग्रेस के बड़े नेता 'असहज' दिखे.
'मैं वापस आऊंगा' के पीछे की कहानी, लेखिका की असल ज़िंदगी से कितनी मेल खाती है
वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, दो ग्राउंड स्टाफ़ घायल

इमेज कैप्शन, डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने इस घटना की पुष्टी की है. उन्होंने कहा कि मामले में नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह फ्रिस्किंग (चेकिंग) के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई. पुलिस के मुताबिक़, घटना में दो ग्राउंड स्टाफ को चोटें आई हैं.
डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर फायरिंग की सूचना मिली थी. इसके बाद फूलपुर पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की.
पुलिस के मुताबिक, "आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश राय एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे. उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर के बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को पहले ही जानकारी दी थी. जांच के दौरान कथित तौर पर रिवॉल्वर से एक राउंड अचानक फायर हो गया, जिससे वहां मौजूद दो ग्राउंड स्टाफ घायल हो गए."
एक घायल महिला स्टाफ़ सुमन ने बताया कि यात्रियों के हथियार की स्क्रीनिंग के दौरान पहले यह देखा जाता है कि बंदूक लोडेड है या अनलोडेड. महिला के मुताबिक, यात्री ने हथियार को अनलोडेड बताया था, लेकिन वह लोडेड था और उसे दिखाने के दौरान अचानक गोली चल गई.
पुलिस ने कहा कि मामले में नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसराइल ने हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर को मारने का दावा किया

इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, इसराइली सेना (सांकेतिक तस्वीर) इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह की ‘बद्र यूनिट’ के वरिष्ठ कमांडर अबू हसन अला को मार दिया है.
इसराइली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हिज़्बुल्लाह की ओर से इसराइली सैनिकों के ख़िलाफ़ की जा रही गतिविधियों के जवाब में यह कार्रवाई की गई.
सेना के बयान के मुताबिक, हसन अला इसराइली सैनिकों के ख़िलाफ़ कई हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था. इनमें दक्षिणी लेबनान में इसराइली सैनिकों की ओर विस्फोटकों से लदे ड्रोन भेजना भी शामिल था.
अरब लीग ने इसराइली हमलों की निंदा की
अरब लीग ने लेबनान पर इसराइली हमलों की निंदा की है. अरब लीग ने कहा कि बीते दिन हुए हमलों में 11 लोगों की मौत हुई और ऐसी स्थिति में तनाव खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है.
अरब लीग के मुताबिक, इस तरह के हमलों से संघर्ष खत्म करने और इसका समाधान निकालने की कोशिशों को नुक़सान पहुंच सकता है.
अरब लीग के प्रवक्ता ने कहा कि इसराइल की नीतियां और कार्रवाइयां साफ तौर पर दिखाती हैं कि “कब्जे की नीति अपनाने वाले लोग संघर्ष को लंबे समय तक जारी रखना, बातचीत में रुकावट डालना और जमीन पर एक नई स्थिति थोपना चाहते हैं.”
प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी कोशिशें पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय हैं.
अरुणाचल में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए सेना के पांच जवान, तलाश जारी, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भूस्खलन की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली ज़िले के पासु पानी क्षेत्र में फ़्लैश फ़्लड (अचानक आई बाढ़) में सेना के पांच जवान लापता हो गए है.
दिबांग वैली की अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त जैली उम्पो ने बाढ़ में लापता हुए लोगों की पुष्टि करते हुए बीबीसी से कहा,"बाढ़ की यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास की है."
"यह इलाक़ा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है और अचानक आई बाढ़ में सेना के कुल 7 लोग बह गए थे. लेकिन दो लोगों को बचा लिया गया है. फ़िलहाल लापता पांच जवानों को तलाशने के लिए सेना, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ के साथ ज़िला प्रशासन की कई टीमें बचाव अभियान चला रही है."
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में दिबांग घाटी ज़िले में एक सैन्य शिविर के दो आश्रय स्थल बह गए. अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त जैली उम्पो ने बाढ़ आने के पीछे बादल फटने को कारण बताया है.
उन्होंने बताया, "लगातार हुई बारिश के बाद एक बड़ी धारा अचानक उफान पर आ गई और आसपास के दिबांग वैली इलाक़े में पानी भर गया."
लापता हुए सभी जवान सेना की 5वीं ग्रेनेडियर्स बटालियन से थे. इन जवानों के नाम उपेंद्र, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा बताए गए हैं.
अपर सुबनसिरी ज़िले की एक अन्य घटना में केओजारिंग-ब्याचिंग रोड कटिंग/निर्माण स्थल पर ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ, जिससे कई मज़दूर मलबे के नीचे दब गए.
भूस्खलन की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. मरने वालों की शिनाख़्त टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली के तौर पर की गई है.
बिहार: फर्ज़ी आईएएस जो अपनी महंगी टेस्ला कार की फ़्रंट सीट पर बैठ पहुंचा थाने
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा कर रचा इतिहास

इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, बांग्लादेश ने मैच की दूसरी पारी में 57 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली (मोमिनुल हक) ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया.
बांग्लादेश ने मैच की दूसरी पारी में 57 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली.
बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को उसके घर में हराया है.
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 और दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई.
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज हसन महमूद ने मैच में कुल 9 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
57 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से शदमान इस्लाम ने 25 और मोमिनुल हक़ ने 30 रन बनाए. वहीं ताज़िद हसन तमीम को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा.
घर की खुदाई में मज़दूरों को मिला सोने का एक बड़ा ख़ज़ाना
कैग की रिपोर्ट- रेलवे स्टेशनों के वॉटर कूलर में मिला घातक बैक्टीरिया

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कैग ने कई रेलवे स्टेशनों के वॉटर कूलरों का सैंपल लिया था नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में कई रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी के नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया पाए जाने की बात सामने आई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर लगे वाटर कूलरों से लिए गए पानी के नमूने जांच में दूषित पाए गए.
कैग ने रेलवे स्टेशनों के वॉशरूम में भी अस्वच्छ स्थितियां पाए जाने की बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्थिति रेलवे बोर्ड के तय मानकों के उल्लंघन से जुड़ी है.
कैग ने रेलवे के 16 ज़ोन में 512 स्टेशनों पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का अध्ययन किया था.
जांच किए गए 512 स्टेशनों में से 458 स्टेशनों में एक या उससे ज़्यादा ज़रूरी सुविधाओं की कमी पाई गई. इन सुविधाओं में पीने का पानी, बैठने की जगह, शौचालय, प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर, पंखे, वॉटर कूलर और साइनबोर्ड शामिल हैं. यहां तक कि ज़्यादा कमाई और ज़्यादा भीड़-भाड़ वाले एनएसजी-1 से एनएसजी-3 कैटेगरी के स्टेशनों में भी काफ़ी कमियां देखी गईं.
कैग की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण रेलवे के कोयंबटूर और पलक्कड़ जंक्शन, दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद स्टेशन, मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला तथा पूर्व रेलवे के मधुपुर स्टेशन के वाटर कूलरों से लिए गए पानी के नमूनों में ई. कोलाई पाया गया.
कैग की रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं.
रिपोर्ट में साफ़-सफ़ाई और पीने के पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित रेलवे बोर्ड के नियमों का पालन करने पर ज़ोर दिया गया है.
ई.कोलाई वही बैक्टीरिया है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2017 में ‘सुपरबग’ की श्रेणी में रखा था. ये खाने पीने की चीज़ों में पाया जाता है.
सुपरबग का मतलब ऐसे घातक बैक्टीरिया से है, जिन पर एंटी-बायोटिक दवाओं का भी ख़ास असर नहीं होता. इस सूची में सबसे ऊपर ग्राम नेगेटिव बैक्टीरिया ई.कोलाई का नाम था.
झारखंड आंदोलन: स्टूडेंट्स ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफ़ा मांगा

इमेज स्रोत, HemantSorenJMM X/ANI
इमेज कैप्शन, पीयूष कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स की मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा (फ़ाइल फ़ोटो) रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफ़े की मांग की है.
प्रदर्शन कर रहे छात्र पीयूष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्टूडेंट्स पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं.
उन्होंने सरकार के ‘छात्रों की वार्ता, छात्रों के साथ’ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, “पहले अंग्रेज बहादुर का राज था और अब सरकार बहादुर का राज है. आज उन्होंने ‘छात्रों की वार्ता, छात्रों के साथ’ अभियान शुरू किया है. हम यहां 22 दिनों से बैठे हैं, क्या हम कीड़े-मकोड़े हैं?”
पीयूष कुमार ने कहा कि अब आंदोलन को लेकर स्टूडेंट्स ने कुछ फैसले लिए हैं और वे अपनी मांगों पर कायम रहेंगे.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, स्टूडेंट लीडर पीयूष कुमार उन्होंने मांग की कि जेएसएससी और जेपीएससी की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं को सरकार रद्द करे. साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए.
उन्होंने कहा, “अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं तो मुख्यमंत्री जी इस्तीफ़ा दें.”
पीयूष कुमार ने बताया कि सोमवार को झारखंड के सभी जिलों में सरकार का पुतला दहन किया जाएगा. इसके बाद भी अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक छात्र मुख्यमंत्री आवास के बाहर डटे रहेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने 'हिंदुओं' पर ऐसा क्या कहा, जिस पर जावेद अख़्तर ने कसा तंज़
ममता बनर्जी के क़रीबी पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में मिला, प्रभाकर मणि तिवारी, बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, Sanjay Das
इमेज कैप्शन, आशीष बनर्जी, ममता बनर्जी सरकार में स्कूली शिक्षा और कृषि मंत्री रहे, साल 2021 में उनको विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था (फ़ाइल फ़ोटो) ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास से सटे पार्टी के दफ्तर में बरामद किया गया.
वो पश्चिम बंगाल में बीरभूम ज़िले की रामपुरहाट सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कमरे में उनका शव पाया गया था. फ़िलहाल मौत के कारण की जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. लेकिन अधिकारियों ने उसके बारे में कुछ बताने से मना कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
आशीष साल 2001 से ही इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे थे. लेकिन इस साल बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
इलाक़े के लोगों ने सबसे पहले आशीष के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रामपुरहाट थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया.
आशीष बनर्जी, ममता बनर्जी सरकार में स्कूली शिक्षा और कृषि मंत्री रहे थे. साल 2021 में उनको विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था.आशीष ने बर्दवान विश्वविद्यालय से बांग्ला में डॉक्टरेट करने के बाद रामपुरहाट कॉलेज में अध्यापन से करियर शुरू किया था. लेकिन बाद में राजनीति में शामिल हो गए. उनको ममता बनर्जी का क़रीबी माना जाता था.
(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इमेज स्रोत, Doordarshan National
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विजय घाट स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "पुण्यतिथि पर अटल जी को याद कर रहा हूं. वह असाधारण दूर दृष्टि वाले महान राजनेता थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मज़बूत बनाया. सुशासन और जनकल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा."
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे.
1996 में पहली बार वो मात्र 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहे. वो दूसरी बार 1998 में प्रधानमंत्री बने मगर सरकार 13 महीने चली. तीसरी बार वो 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे. उनका देहांत 16 अगस्त 2018 को हुआ था.
मक्का रक्षा समझौता: सऊदी, तुर्की और पाकिस्तान की नई दोस्ती भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती? - द लेंस
