जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, भारत के लिए उन्हें वापस लाना कितना मुश्किल?

  2. इसराइली मंत्री का दावा, नेतन्याहू ने आइज़नकोट को दिया ये ऑफ़र

    मिरी रेगेव ने नेतन्याहू की ओर से एकता की पेशकश का ज़िक्र किया है
    इमेज कैप्शन, मिरी रेगेव ने नेतन्याहू की ओर से एकता की पेशकश का ज़िक्र किया है

    इसराइल की परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्री मिरी रेगेव ने कहा है कि प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू एकता के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं.

    रेगेव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "गादी आइज़नकोट के सामने दो विकल्प हैं, इसराइल का हित या उन लोगों का हित, जिन्हें उन्होंने चरमपंथ का समर्थक और फ़लस्तीनी देश बनाने का पक्षधर बताया."

    उन्होंने लिखा, ''चरमपंथ के समर्थकों के समर्थन से बनी सरकार जल्द गिर जाएगी और जिसने अपने मतदाताओं से झूठ बोला है, वह अपने हाथों से अपना राजनीतिक भविष्य ख़त्म कर लेगा.''

    रेगेव इसराइल की राजनीतिक-सुरक्षा कैबिनेट की सदस्य भी हैं.

    इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच गादी आइज़ेनकोट की याशर पार्टी ने लिकुड के साथ प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी थी.

    द यरुशलम पोस्ट के मुताबिक़, यह बैठक गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को होनी थी. हालांकि, कार्यवाहक प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के संसद में दिए गए भाषण के बाद पार्टी ने इसे रद्द करने का फ़ैसला किया.

    याशर की ओर से जारी बयान में कहा गया था, "कार्यवाहक प्रधानमंत्री के विभाजनकारी भाषण और संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके शर्मनाक व्यवहार ने नेतन्याहू के शासन में बची-खुची राजनेताओं जैसी गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है."

  3. ADR की रिपोर्ट: इन पार्टियों के पास करोड़ों का चंदा पर सीटें शून्य

  4. 65 साल की ताई सावित्री छोटे से गांव से इंस्टाग्राम तक कैसे पहुंचीं?

  5. जेनसन हुआंग और कथित चीनी जासूस को लेकर सामने आया ये अपडेट, डियरबेल जॉर्डन, बिजनेस रिपोर्टर

    मेगास्पीड का कहना है कि एलिस हुआंग ने पिछले साल अगस्त में कंपनी छोड़ दी थी
    इमेज कैप्शन, मेगास्पीड का कहना है कि एलिस हुआंग ने पिछले साल अगस्त में कंपनी छोड़ दी थी

    सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड के मुताबिक कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग ने पिछले साल अगस्त में मेगास्पीड कंपनी छोड़ दी थी.

    एलिस हुआंग का नाम एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेनसन हुआंग से जुड़ा है. एलिस और अपनी कंपनी की एक कर्मचारी के साथ कथित संबंधों की जानकारी सामने आने के बाद जेनसेन हुआंग ने सीईओ के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    मेगास्पीड दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया की चिप की सबसे बड़ी ख़रीदार है. इस विवाद के बाद से सवाल उठने लगे कि क्या अमेरिकी एक्सपोर्ट पर पाबंदियों के बावजूद हाइटेक एआई चिप चीन पहुंची हैं.

    मेगास्पीड ने रविवार को कहा कि उसने अपने कारोबार की इंटरनल इन्वेस्टिगेशन शुरू की है. कंपनी के मुताबिक़, उसके कारोबार, सप्लाई चेन और दुनियाभर में कामकाज को लेकर ऐसी ख़बरें आई हैं, जिनमें किए गए दावों के समर्थन में पुष्टि किए जा सकने वाले सबूत नहीं हैं.

    मेगास्पीड पर संदेह है कि उसने मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में अपने डेटा सेंटरों के ज़रिए चीनी कंपनियों को एनवीडिया की चिप तक पिछले दरवाज़े से पहुंच दी.

    इस मामले को लेकर अमेरिकी प्रशासन में भी सवाल उठ रहे हैं. शुक्रवार को वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हॉवर्ड लटनिक के वाणिज्य विभाग पर उन्नत चिप के निर्यात की ठीक से निगरानी नहीं करने का आरोप लगाया.

    दूसरी ओर, चीन ने एलिस हुआंग के जासूस होने के आरोप से इनकार किया है.

  6. क्या अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ों में 280 लाख करोड़ रुपये का ख़ज़ाना छिपा है?

  7. ईरान ने इसराइली ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    ईरानी मीडिया ने नाहवंद की पहाड़ियों में मिले मलबे को इसराइली ऑर्बिटर 4 ड्रोन का बताया है (सांकेतिक तस्वीर)
    इमेज कैप्शन, ईरानी मीडिया ने नाहवंद की पहाड़ियों में मिले मलबे को इसराइली ऑर्बिटर 4 ड्रोन का बताया है (सांकेतिक तस्वीर)

    ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने इसराइल का एक ‘ऑर्बिटर 4’ ड्रोन मार गिराया है.

    बीबीसी पर्शियन से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरानी मीडिया ने देश की पश्चिमी वायु रक्षा प्रणाली के हवाले से बताया कि रविवार को नाहवंद की पहाड़ियों में सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने इस ड्रोन को निशाना बनाया.

    रिपोर्ट के मुताबिक़, ड्रोन का मलबा रविवार को नाहवंद की पहाड़ियों में मिला. ईरानी मीडिया ने मलबे की तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं.

    रिपोर्ट में ऑर्बिटर 4 को लंबी दूरी का ड्रोन बताया गया है, जिसका इस्तेमाल निगरानी और टोही अभियानों के लिए किया जाता है.

  8. जॉर्डन में चर्च पर हमले के तीन दोषियों को फांसी की सज़ा, नौ लोगों की हुई थी मौत

    पिछले महीने ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई थी
    इमेज कैप्शन, पिछले महीने ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई थी

    जॉर्डन की एक अदालत ने एक चर्च पर गोलीबारी करने वाले तीन लोगों को फांसी की सज़ा सुनाई है.

    23 अक्तूबर को करक प्रांत के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुए इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 34 घायल हुए थे.

    जॉर्डन की सशस्त्र सेनाओं ने रविवार को जारी बयान में बताया कि तीनों को ''आतंकवादी गतिविधियों'' के अलावा हथियार रखने, ''एक आतंकवादी संगठन के विचारों को बढ़ावा देने'' और ''आतंकवादी गतिविधियों की साज़िश रचने'' का दोषी पाया गया.

    तीनों दोषियों में दो जॉर्डन के रहने वाले भाई और उनका एक रिश्तेदार शामिल है. उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

    हमले के दिन के सीसीटीवी फ़ुटेज में तीन बंदूकधारी हमूद गांव के सेंट जॉर्ज चर्च की ओर बढ़ते और गोलीबारी करते दिखाई दिए थे.

    एक दूसरे वीडियो में अफ़रातफ़री के बीच मृतक और घायल ज़मीन पर पड़े दिखे.

    हमले के बाद जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह द्वितीय ने एक्स पर लिखा था, ''जो लोग इस भ्रम में हैं कि वे अपनी गोलियों से जॉर्डन के लोगों को बांट सकते हैं, हमारी एकता के सामने उनकी कोई गुंजाइश नहीं है.''

    तीनों हमलावर घटनास्थल से भाग गए थे. तीन दिन बाद उन्हें राजधानी अम्मान के दक्षिण में करक प्रांत के एक खाली पड़े मकान में पकड़ा गया.

    जॉर्डन में मौत की सज़ा फांसी देकर दी जाती है. देश में 2006 से 2014 तक फांसी पर अनौपचारिक रोक रही थी. इसके बाद 2017 से इस साल जून तक भी फांसी नहीं दी गई थी.

  9. 'भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर बोले अमित शाह

    पुणे में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें विदेश दौरों के बजाय गांवों में जाने की सलाह दी
    इमेज कैप्शन, पुणे में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें विदेश दौरों के बजाय गांवों में जाने की सलाह दी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में राहुल गांधी पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने से राहुल गांधी सत्ता में नहीं आएंगे. उन्हें विदेश दौरों पर जाने के बजाय गांवों में जाना चाहिए. अगर ऐसा चलता रहा, तो कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी.''

    शाह ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान सहकारिता क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मांग पूरी की.

    अमित शाह ने तलेगांव दाभाड़े में एनएचईसी संयंत्र को फिर से शुरू करने और भारत टैक्सी सेवा से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत की.

    अपने संबोधन में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश में स्वराज का विचार स्थापित करने के साथ ही लोगों में इसकी इच्छा भी जगाई.

    शाह ने महाराष्ट्र को भारत में सहकारी आंदोलन की शुरुआत की भूमि बताया.

    उन्होंने कहा कि पद्मश्री विट्ठलराव पाटिल और वैकुंठभाई मेहता जैसी हस्तियों ने आज़ादी से पहले ही यहां सहकारी आंदोलन की नींव रखी थी.

  10. ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, भारत के लिए उन्हें वापस लाना कितना मुश्किल?

  11. छठ की छटा : तस्वीरों में देखें

    छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. आज व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं.चार दिन के इस पर्व में कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

    तस्वीरों में देखिए छठ महापर्व के तीसरे दिन की छटा.

    नई दिल्ली में यमुना नदी के तट पर 'छठ पूजा' पर्व के अवसर पर एक हिंदू श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहीं हैं
    इमेज कैप्शन, नई दिल्ली में यमुना नदी के तट पर 'छठ पूजा' पर्व के अवसर पर एक श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रही हैं
    अमृतसर के एक मंदिर में 'छठ पूजा' के अवसर पर सूर्य देव को अर्घ्य देते श्रद्धालुओं के बीच एक हिंदू महिला भक्त के माथे पर सिंदूर लगाया जा रहा है
    इमेज कैप्शन, अमृतसर के एक मंदिर में 'छठ पूजा' के अवसर पर सूर्य देव को अर्घ्य देते श्रद्धालुओं के बीच एक हिंदू महिला भक्त के माथे पर सिंदूर लगाया जा रहा है
    नेपाल के परसा ज़िले के बीरगंज स्थित घड़ियारवा पोखरी तालाब में 'छठ पूजा' पर्व के अवसर पर हिंदू श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं
    इमेज कैप्शन, नेपाल के परसा ज़िले के बीरगंज स्थित घड़ियारवा पोखरी तालाब में 'छठ पूजा' पर्व के अवसर पर हिंदू श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं

    भारत में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालु सूर्य देव की उपासना करते हैं. चार दिनों तक चलने वाला यह हिंदू त्योहार हर साल भगवान सूर्य और उनकी बहन छठी मैया (जिन्हें देवी प्रकृति का छठा रूप माना जाता है) के सम्मान में मनाया जाता है.

    यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में व्यापक रूप से मनाया जाता है.

    छठ पूजा के दौरान की तस्वीर
    इमेज कैप्शन, छठ पूजा के दौरान की तस्वीर
  12. छठ पूजा पर सुबह जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने बताया नया समय

    छठ पूजा पर सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह छह बजे की जगह 4:30 बजे से शुरू होंगी
    इमेज कैप्शन, छठ पूजा पर सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह छह बजे की जगह 4:30 बजे से शुरू होंगी

    छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए सोमवार, 16 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी.

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर जारी बयान में बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है.

    डीएमआरसी के मुताबिक़, उसके पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सामान्य समय सुबह छह बजे की जगह सुबह 4:30 बजे शुरू होंगी.

    नियमित टाइम-टेबल के मुताबिक़ सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी.

  13. 'झुकने को तैयार नहीं पुतिन, यूक्रेन से शांति के लिए अपनी मांगें और बढ़ाईं'

  14. सात अक्तूबर के हमले की साजिश में शामिल हमास कमांडर की इसराइली हमले में मौत

    दक्षिणी ग़ज़ा के अल-मवासी में स्थित शिविरों में से एक
    इमेज कैप्शन, दक्षिणी ग़ज़ा के अल-मवासी में स्थित शिविरों में से एक

    इसराइल पर सात अक्तूबर, 2023 के हमले की योजना बनाने में मदद करने और इसे देखने वाले हमास के एक वरिष्ठ नेता इसराइली हवाई हमले में मारे गए हैं.

    हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड्स के मुताबिक़, रफ़ाह ब्रिगेड के नए कमांडर समीर अबू यूनिस शनिवार को दक्षिणी ग़ज़ा पट्टी के अल-मवासी में मारे गए.

    हमास के एक स्थानीय अधिकारी ने यूनिस की मौत की पुष्टि की. इसराइली सेना ने कहा कि उसने यूनिस को निशाना बनाया था.

    ग़ज़ा में चश्मदीदों ने बताया कि अल-मवासी के अल-वाहा कैंप में एक तंबू पर चार मिसाइलें गिरीं, जिससे आग लग गई. इस कैंप में विस्थापित हुए सैकड़ों लोग रह रहे हैं.

    दक्षिणी शहर ख़ान यूनिस के नासिर अस्पताल के एक मेडिकल सूत्र ने बताया कि अस्पताल में तीन घायल और एक शव लाया गया.

    इसराइली सेना और इसराइल की सुरक्षा एजेंसी आईएसए ने टेलीग्राम पर जारी बयान में यूनिस को मारने की पुष्टि की.

    बयान में यूनिस को ''हमास के वरिष्ठ नेताओं में एक अहम व्यक्ति” बताते हुए कहा गया कि वह अपनी ब्रिगेड और हमास की ताक़त फिर से बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.''

    बयान में कहा गया, ''यूनिस ने ब्रिगेड के आतंकवादियों को इसराइली नागरिकों और सैनिकों के ख़िलाफ़ आतंकी हमलों की तैयारी करने और उन्हें अंजाम देने के निर्देश दिए.''

  15. बांग्लादेश के गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों का प्रदर्शन, आगज़नी और तोड़फोड़

    गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान आगज़नी और तोड़फोड़ की ख़बरें सामने आई हैं
    इमेज कैप्शन, गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान आगज़नी और तोड़फोड़ की ख़बरें सामने आई हैं

    बांग्लादेश के गोपालगंज में अवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. बांग्लादेश सरकार ने पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रखा है.

    स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक़, दिनभर चले प्रदर्शनों में कई लोग धारदार हथियार और लाठियां लिए दिखाई दिए.

    बीबीसी बांग्ला से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने ज़िला अवामी लीग कार्यालय पर क़ब्ज़ा कर वहां तोड़फोड़ की. उन्होंने शहर के लॉन्चघाट इलाक़े में स्थित जुलाई स्मारक को भी आग लगा दी.

    ख़बरों के मुताबिक़, एक पुलिस वाहन को भी जलाया गया.

    प्रदर्शन के दौरान गोपालगंज गवर्नमेंट कॉलेज की नेमप्लेट हटाकर उसकी जगह ‘गवर्नमेंट बंगबंधु कॉलेज’ का बैनर लगा दिया गया.

    बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया
    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया

    अवामी लीग सरकार के पतन के बाद इस कॉलेज का नाम बदलकर गोपालगंज गवर्नमेंट कॉलेज किया गया था.

    गोपालगंज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हादी चत्तर की नेमप्लेट भी तोड़ दी गई.

    सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे प्रदर्शन के वीडियो में शहर में पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की निगरानी में मार्च किया और सड़क जाम की.

    ज़िला पुलिस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

  16. 'ज़मीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे', बीजेपी को लेकर अखिलेश यादव ने और क्या कहा

    आगरा के पीडीए दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए.
    इमेज कैप्शन, आगरा के पीडीए दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में पीडीए दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा.

    उन्होंने सम्मेलन में मिले जनसमर्थन को “ऐतिहासिक” बताया और कहा कि आगरा से पीडीए आंदोलन की शुरुआत हो रही है.

    अखिलेश यादव ने कहा, “कभी-कभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे पीडीए की परिभाषा बदलते हैं, लेकिन जो जनसमर्थन मैं देख रहा हूं, मैं कह सकता हूं कि पीडीए के ‘डी’ का मतलब अब दमदार दलित हो गया है.”

    उन्होंने कहा, “जो लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर है, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी ज़मीन खिसक जाएगी. जब ज़मीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे.”

    उन्होंने बीजेपी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया.

    अखिलेश यादव ने कहा, “जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, दलित समाज पर उत्पीड़न हुआ है. सबसे ज़्यादा अन्याय, उत्पीड़न दलितों पर कहीं हुआ है तो उत्तर प्रदेश में हुआ है.”

    चुनाव का ज़िक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो 80-20 की बात करे, वो कभी योगी नहीं हो सकता. इस बार जो चुनाव होने जा रहा है, उसमें पांच फ़ीसदी के ख़िलाफ़ 95 फ़ीसदी लोग खड़े दिखाई देंगे.”

  17. अंडर 19 एशिया कप : जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के तरीक़े पर पाकिस्तान तक बहस, क्या है वजह?

  18. भारत ने न्यूज़ीलैंड को निर्णायक मुक़ाबले में हराकर जीत ली सिरीज़

    भारत ने 3-1 से यह सिरीज़ जीत ली है.
    इमेज कैप्शन, भारत ने 3-1 से यह सिरीज़ जीत ली है

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए पाँचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 22 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने यह सिरीज़ 3-1 से अपने नाम कर ली है.

    न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई.

    भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है.

    भारतीय टीम 42.1 ओवर में ऑलआउट हो गई थी.

    भारत के लिए अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए.

    पाँच मैचों की सिरीज़ के इस आख़िरी मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर दर्शकों को निराश किया.

    रोहित शर्मा ने सात और विराट कोहली ने पाँच रन बनाए.

    न्यूज़ीलैंड की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए मिचेल सैंटनर और जैकब डफ़ी ने तीन-तीन विकेट झटके.

    न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की बात करें तो मिचेल सैंटनर और निक केली ने 24-24 रनों का योगदान दिया.

    भारत की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए अर्शदीप सिंह ने तीन और अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट झटके.

  19. भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच दिनों से नो-मैन्स लैंड में फंसी है महिला, कोई देश अपनाने को तैयार नहीं

  20. बहरीन डिफ़ेंस फ़ोर्सेस ने ईरान को लेकर अब क्या कहा

    बहरीन के सैनिक
    इमेज कैप्शन, बहरीन डिफ़ेंस फ़ोर्सेस ने दावा किया है कि ईरान की ओर से किए गए हमले अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    बहरीन डिफ़ेंस फ़ोर्सेस की जनरल कमांड ने कहा है कि ईरान ने बहरीन को निशाना बनाकर हमले जारी रखे हैं.

    एक बयान में कमांड ने कहा कि रविवार, 15 नवंबर 2026 को बहरीन के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से किए गए कई हवाई हमलों को रोक दिया और उन्हें नष्ट कर दिया.

    बयान में कहा गया है, "ये हमले अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके."

    इसमें कहा गया कि बहरीन की सभी सैन्य इकाइयां और हथियार पूरी तरह तैयार हैं और देश की रक्षा के लिए सतर्क हैं.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन के अल-रिफ़ा हेलीकॉप्टर बेस पर मौजूद अमेरिकी हवाई रक्षा रडार को छह ड्रोन से निशाना बनाया है.

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक़, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

    बयान में दावा किया गया है कि ड्रोन ने अपने लक्ष्यों पर सटीक हमला किया और हमलों की आवाज़ बहरीन के अलग-अलग इलाक़ों में सुनी गई.

    कुछ अरब मीडिया संस्थानों ने भी बहरीन में कई धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की ख़बर दी है.