जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. दुनिया में सबसे ज़्यादा सोलर पैनल, चीन ने कैसे किया ये कमाल

  2. बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर में गैस पाइपलाइन में धमाका, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    एसडीएम आनंद
    इमेज कैप्शन, एसडीएम आनंद ने कहा कि मौतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है

    बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में नाले के निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन में धमाका हो गया.

    इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    मुज़फ़्फ़रपुर (पूर्व) के एसडीएम आनंद उत्सव ने बताया, "शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण धमाका हुआ, जिससे आसपास नुकसान पहुंचा है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है."

    उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई.

    एसडीएम ने कहा कि मौतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है.

    वहीं, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुज़फ़्फ़रपुर के गोबरसही स्थित श्रीनगर कॉलोनी में गैस पाइपलाइन फटने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है.

    उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से इस हादसे में लोगों की मौत होने की गंभीर सूचनाएं मिल रही हैं. उनकी संवेदनाएं हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

    मंत्री ने बताया कि उन्होंने ज़िलाधिकारी से बात कर राहत और बचाव कार्य तेज़ करने, घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ज़रूरी कार्रवाई के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं.

  3. ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति वाला क़ानून विवादों में, क्या हैं बड़े सवाल?

  4. साइक्लोन 'मुरासु': 120 किमी की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं, किन-किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  5. सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के मौके पर ग्रीन पटाखे जलाने की इजाज़त दी, क्या कहा

    दीवाली

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में दिवाली के मौके पर दो दिनों तक सर्टिफ़ाइड ग्रीन पटाखे जलाने की इजाज़त दे दी है.

    इससे पहले दिल्ली में पटाखे जलाने पर पूरी तरह पाबंदी थी.

    कोर्ट ने सात और आठ नवंबर को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 से 10 बजे तक सर्टिफ़ाइड ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है.

    इसके बाद नौ नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक और ज़िला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों और अधिसूचित साइलेंस ज़ोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे नहीं जलाए जा सकेंगे.

    कोर्ट ने कहा है कि इन जगहों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों को भी 'नो-क्रैकर ज़ोन' घोषित किया जाएगा. इनकी पहचान के लिए उचित निशान लगाए जाएंगे और लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी.

  6. परमाणु हमले का झूठा इमरजेंसी अलर्ट मिलने पर क्या बोलीं यूक्रेनी महिला

    क्रेम्लिन

    साइबर हमलों की ख़बरों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीएव में रहने वाली एक महिला ने बीबीसी को बताया कि रेडिएशन और परमाणु हमले के ख़तरे से जुड़े झूठे इमरजेंसी अलर्ट मिलने पर वह किस कदर घबरा गई थीं.

    ओलेना ने बीबीसी रेडियो 4 के कार्यक्रम ‘टुडे’ को बताया, "मेरे मन में सबसे पहला ख़्याल आया कि हे भगवान, मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं."

    उन्होंने कहा, "मैं बिजली कटौती, सेंट्रल हीटिंग और पानी की सप्लाई बंद होने जैसी स्थितियों के लिए तो तैयार हूं, लेकिन परमाणु हमले के लिए नहीं."

    ओलेना ने बताया कि इसके बाद उनके पति को कीएव में ‘सड़कों पर लड़ाई’ होने से जुड़े अलर्ट मिले. उन्हें एक और अलर्ट भी मिला, जो रूसी भाषा में लिखा हुआ था.

    ओलेना ने कहा, "इसके बाद मुझे समझ आया कि किसी ने ऐप पर साइबर हमला किया है, क्योंकि हमें मिलने वाले सभी नोटिफ़िकेशन यूक्रेनी भाषा में होते हैं."

    दरअसल रूस और यूक्रेन ने अपने इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम पर साइबर हमले होने का दावा किया है.

    हैकर्स ने दोनों देशों के नागरिकों को फ़र्ज़ी अलर्ट भेजे, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई. इन संदेशों में रेडिएशन के ख़तरे और परमाणु हमले जैसी चेतावनियां दी गई थीं.

  7. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे.

    अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं

  8. झारखंड: थाने में महिला से रेप के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ़्तार, 12 सस्पेंड, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    पुलिस थाना
    इमेज कैप्शन, ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि मामले में कुल 15 नामज़द अभियुक्त हैं

    झारखंड के सरायकेला ज़िला के एक थाना परिसर में एक महिला से रेप के मामले में मुख्य अभियुक्त वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.

    ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि मामले में कुल 15 नामज़द अभियुक्त हैं.

    उन्होंने बताया, "12 पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, शिथिलता, अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है."

    मिली जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसके पति से किसी बात पर हुई अनबन के बाद उसने स्थानीय थाना से सहायता मांगी. आरोप है कि उन्हें जिस कमरे में रखा गया, वहीं उनके थाना के साथ वायरलेस ऑपरेटर ने रेप किया.

    इन आरोपों पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "मामले के लिए गठित एक एसआईटी हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी."

    जब पुलिस अधीक्षक से पूछा गया कि मेडिकल रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई या नहीं? इस पर उन्होंने कहा, "मेडिकल हो गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है. फ़िलहाल रिपोर्ट का इंतज़ार है."

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स हैंडल से लिखा कि सरायकेला के थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है.

    उन्होंने लिखा, "जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे की जाए?"

  9. अमेरिका के फ़्लोरिडा में विमान क्रैश, नौ लोगों की मौत

  10. 'अर्नब' के बाद अब एक्टिव हुआ 'मुरासु' तूफ़ान

  11. राजस्थान: सड़क बना रहे आठ मजदूरों की करंट लगने से मौत, क्या है पूरा मामला

    सड़क
    इमेज कैप्शन, राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले के उदयपुरवाटी के छापोली गांव में हुआ हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, उदयपुरवाटी के छापोली गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से आठ मज़दूरों की करंट लगने से मौत हो गई.

    उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक़, सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी मिलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई.

    इसके बाद मशीन में करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मज़दूर इसकी चपेट में आ गए.

  12. छप्पनिया अकाल: जब लोगों को कुत्तों से खाना छीनकर पेट भरना पड़ा

  13. ईरान में पाकिस्तान के राजदूत पर हमले की ख़बरों को दूतावास ने बताया बेबुनियाद

    शहबाज़ शरीफ़
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी कर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ख़बरों का खंडन किया है (फ़ाइल फ़ोटो: शहबाज़ शरीफ़)

    ईरान में पाकिस्तान के राजदूत इमरान अहमद सिद्दीकी पर हमले की ख़बरों को पाकिस्तान के दूतावास ने पूरी तरह निराधार बताया है.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रही ख़बरों का खंडन किया है.

    दूतावास ने कहा, "राजदूत पर हमले से जुड़ी ख़बरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. इन रिपोर्टों में न तो कोई सच्चाई है और न ही उनकी कोई विश्वसनीयता है."

    दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर एक धुंधला वीडियो साझा किया जा रहा था.

    इसके साथ दावा किया जा रहा था कि तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत पर हमला हुआ है.

    हालांकि, पाकिस्तानी दूतावास ने अब इन दावों को ख़ारिज कर दिया है.

  14. आज़म ख़ान ने ईडी की गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

    समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान
    इमेज कैप्शन, पीएमएलए अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था (फ़ाइल फ़ोटो)

    समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान को जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ़्तार कर लिया था. अब आज़म ख़ान ने ईडी की इस गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

    बार एंड बेंच के मुताबिक़, सोमवार को एडवोकेट निज़ाम पाशा ने मामले का उल्लेख सीजेआई सूर्यकांत के सामने किया. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई इसी सप्ताह करने पर सहमति जताई है.

    दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्तूबर को दो पैन कार्ड मामले में आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को ज़मानत दी थी.

    हाईकोर्ट ने इस मामले में आज़म ख़ान की 10 साल की सज़ा पर रोक लगा दी थी, हालांकि उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

    इसके बाद 31 अक्तूबर को आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म रामपुर जेल से रिहा हुए थे. हालांकि, जेल के बाहर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने आज़म ख़ान को हिरासत में ले लिया.

    ईडी ने यह कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में की थी. इसके बाद रविवार को ग़ाज़ियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत ने आज़म ख़ान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

  15. पंजाब: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक

    बीजेपी में शामिल हुए आप के विधायक
    इमेज कैप्शन, तीनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की

    पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं.

    तीनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की.

    इससे पहले तीनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है.

    अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी के नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आप ने उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था.

    वहीं, पटियाला ज़िले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था.

  16. बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, क्या है वजह?

  17. मध्य प्रदेश: अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश में थाना प्रभारी की मौत, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता

    दिलीप पुरी
    इमेज कैप्शन, पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है (फ़ाइल फ़ोटो: दिलीप पुरी)

    मध्य प्रदेश के देवास ज़िले में अवैध शराब की तस्करी कर रहे ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई.

    घटना रविवार देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर हुई. पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

    पुलिस के मुताबिक़, अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने के बाद कई टीमें कार्रवाई के लिए रवाना की गई थीं. इनमें से एक टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी दिलीप पुरी कर रहे थे.

    देवास के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "पुलिस टीम को रविवार देर रात क़रीब डेढ़ बजे हाइवे पर संदिग्ध ट्रक मिला था. पुलिस ने ट्रक चालक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन तेज़ गति से भगाने की कोशिश की."

    "इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां क़रीब दो घंटे तक इलाज और सीपीआर दिए जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी."

    पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर लिया है, जबकि उसके चालक की तलाश की जा रही है.

    इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

    गौरतलब है कि देवास ज़िले के चंदाना और बिंजाना गांवों में हाल ही में संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत का मामला सामने आया था.

    ग्रामीणों ने दावा किया था कि क़रीब 20 दिनों के भीतर दोनों गांवों में इतनी मौतें हुईं. इसके अलावा कई लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित होने की बात कही गई थी.

  18. उत्तर प्रदेश: वैन और ट्रेलर ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

    ट्रक
    इमेज कैप्शन, ओमनी वैन और ट्रेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है

    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के थारुआ डीह इलाक़े के पास रविवार देर रात ओमनी वैन और ट्रेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर में वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई.

    वहीं 2 लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, "हादसे के वक़्त ओमनी वैन में कुल 8 लोग सवार थे. टक्कर में 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा."

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

    उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, राहत एवं बचाव कार्य में तेज़ी लाने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

  19. आम आदमी पार्टी को एक और झटका, दो दिन में तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

    कुंवर विजय प्रताप सिंह
    इमेज कैप्शन, अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी की लीडरशिप के मुखर आलोचक रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी उन्हें 5 साल के लिए निलंबित भी कर चुकी थी.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा. हमें पंजाब को जो आज नशा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है फिर से एक प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाना होगा."

    2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है.

    एक दिन पहले ही पटियाला जिले के दो विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा (समाना सीट) और हरमीत सिंह पठानमाजरा (सनौर सीट) ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.

  20. अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन: क्या ट्रंप की घटती लोकप्रियता का फ़ायदा उठा पाएंगे डेमोक्रेट्स