जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब से शुरू होगी बातचीत, बर्नड डेबसमैन जूनियर और जेम्स चैटर

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images
इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ नए दौर की बातचीत सोमवार से शुरू होगी.
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले को फ़िलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने ऐसा करने का आग्रह किया था.
एयर फ़ोर्स वन प्लेन में पत्रकारों से ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता किस स्थान पर होगी और इसमें कौन-कौन शामिल होगा.
इससे पहले, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने उनसे सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था, क्योंकि समझौते की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है."
ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज़ स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर समझौते की संभावना बनी हुई है.
हालांकि, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से किसी भी सैन्य कार्रवाई को टालने का अनुरोध नहीं किया है और ट्रंप का दावा 'एक नया झूठ' है.
ईरानी मीडिया के मुताबिक़, विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ओमान की मध्यस्थता में होर्मुज़ स्ट्रेट से जुड़े समझौते पर बातचीत अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है.
ग्रीस में आग बुझाने के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, पायलट समेत दो की मौत, पॉलिन कोला और निकोस पपैनेकोला

इमेज स्रोत, Costas Baltas/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, यह हादसा राजधानी एथेंस से क़रीब 65 किलोमीटर पश्चिम में उस समय हुआ, जब दोनों हेलीकॉप्टर भीषण जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटे थे (सांकेतिक तस्वीर) ग्रीस (यूनान) में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान रविवार को दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर हो गई.
इस हादसे में डेनमार्क के एक पायलट और ग्रीस की फ़ायर सर्विस के एक संपर्क अधिकारी (लायज़न ऑफ़िसर) की मौत हो गई, जबकि दूसरे ब्रिटिश पायलट और ग्रीक कॉर्डिनेटर मामूली रूप से घायल हो गए.
यह हादसा राजधानी एथेंस से क़रीब 65 किलोमीटर पश्चिम में उस समय हुआ, जब दोनों हेलीकॉप्टर अटिका-बोयोटिया सीमा पर लगी भीषण जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटे थे.
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर दूसरे से टकराता दिखाई देता है. टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह पास की खाई में गिर गया, जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर आपातकालीन लैंडिंग करने में सफल रहा.
ग्रीक फ़ायर सर्विस के अनुसार, दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर के दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में सवार दोनों कर्मियों को बेहोशी की हालत में निकाला गया. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गौरतलब है कि इस सप्ताह ग्रीस में भीषण जंगल की आग के चलते बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. पोर्टो जर्मेनो, पसाथा, फ़ोकिडा, मेगारा और केफ़ालोनिया समेत कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से 500 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने?
पप्पू यादव ने किया चाकू से जानलेवा हमले का दावा, कथित हमलावर ने क्या कहा?
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
पाकिस्तान के स्वात में पुलिस थाने के बाहर आत्मघाती धमाके में 14 लोगों की मौत, 15 से ज़्यादा घायल

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, रविवार को पाकिस्तान के स्वात ज़िले में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करते हुए पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के स्वात ज़िले में रविवार शाम कबल पुलिस थाने के बाहर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज़्यादा लोग घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक, धमाका पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ. पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला था.
मोहसिन नक़वी ने कहा कि बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आत्मघाती हमलावर को थाने के अंदर घुसने से रोक दिया, जिससे बड़ा नुक़सान टल गया.
बताया गया है कि यह धमाका उस समय हुआ, जब स्वात में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध में स्थानीय लोग 'अमन प्रदर्शन' कर रहे थे.
रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, 15 से ज़्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका पुलिस थाने के पास उस वक्त हुआ, जब इलाक़े में शांति मार्च चल रहा था.
गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है.
19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन ने कहा, 'मदरसों को ख़त्म कर देना चाहिए'

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तसलीमा नसरीन ने कहा, "कोलकाता लौटकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपनी ज़िंदगी के उस हिस्से में वापस आ गई हूँ, जिसे यहीं छोड़कर गई थी." बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं.
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी वापसी इस बात का सबूत है कि "अन्याय लंबा चल सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं रह सकता."
कोलकाता में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भावुक दिखीं 63 वर्षीय तसलीमा नसरीन ने कहा कि शहर में लौटना उनके लिए ऐसा है जैसे वह अपनी ज़िंदगी के उस हिस्से में वापस आ गई हों, जिसे सालों पहले पीछे छोड़ना पड़ा था.
तसलीमा नसरीन ने यह भी साफ किया कि उनकी लड़ाई कभी किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विरोध में नहीं रही.
उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष हमेशा महिलाओं के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए रहा है.
इस दौरान तसलीमा नसरीन ने मदरसों पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "मदरसों को ख़त्म कर देना चाहिए क्योंकि वे 'जिहादी फ़ैक्ट्रियां' हैं, उन्हें सेक्युलर स्कूलों में बदल देना चाहिए."
गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन को साल 2007 में कोलकाता छोड़ना पड़ा था और उसके बाद से वह शहर से दूर थीं.
ईरान के लिए इसराइली लोगों को निशाना बनाने वाला 'फ़ॉक्सट्रॉट नेटवर्क' क्या है?
मनु भाकर बोलीं, 'गाली देना कूल नहीं, सम्मान करना ही असली कूल है'

इमेज स्रोत, realmanubhaker
इमेज कैप्शन, दो ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर ने कहा है कि कूल वही है जो मेहनती हो, दूसरों और खुद का सम्मान करे भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाषा और व्यवहार को लेकर एक अहम संदेश साझा किया है.
उन्होंने कहा, "आप जैसी भाषा बोलते हैं, वही आपके व्यक्तित्व और सोच को दर्शाती है. इसलिए शब्द हमेशा सोच-समझकर चुनिए. क्योंकि समय के साथ इंसान वैसा ही बन जाता है जैसा वह सोचता है, बोलता है और अपने जीवन में अपनाता है. किसी का अपमान करना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना भी कूल नहीं है."
"अगर 'कूल' की परिभाषा आसान शब्दों में समझें, तो कूल वही है जो मेहनती हो, दूसरों और खुद का सम्मान करे, ईमानदारी से सफलता हासिल करने की कोशिश करे और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करे. यही असली कूल है."
उन्होंने आगे लिखा, "इस बात का ज़िक्र इसलिए ज़रूरी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में गाली-गलौज को लेकर लोगों की सोच काफी बदल गई है. आज कई लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल इतना आम हो गया है कि उसे ही 'कूल' समझा जाने लगा है. बिना सोचे-समझे लोग रोज़मर्रा की बातचीत में ऐसी भाषा बोल देते हैं जो दूसरे का अपमान करती है और सम्मान की भावना को ठेस पहुंचाती है."
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वर्टिकल वीडियो साझा करते हुए जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उन्हें अपशब्द बोलने वाले बच्चों को माफ़ करने की बात कही थी.
इसके बाद से ही लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ग्रीस में जंगल की आग बुझाने के दौरान दो हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, फिलहाल क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है ग्रीस में एथेंस के पश्चिमी इलाके में जंगल की आग बुझाने के मिशन के दौरान दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. ग्रीक फायर सर्विस ने इस हादसे की पुष्टि की है.
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा अटिका के पसाथा इलाक़े के आसपास हुआ. दोनों हेलीकॉप्टर फायर डिपार्टमेंट ने लीज़ पर लिए थे और हर हेलीकॉप्टर में दो-दो क्रू मेंबर सवार थे.
बताया गया है कि दोनों हेलीकॉप्टर एलिफ्सिना सैन्य एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जंगल की आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए थे. हादसे के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
फिलहाल क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राहत और बचाव दल लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.
दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर आखिर किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है. हादसे में सवार चारों क्रू मेंबर्स की हालत क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. क्रू मेंबर्स की पहचान भी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है.
राहुल गांधी बोले, 'छात्रों को माफ़ी नहीं, सरकार उन्हें न्याय दे'

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को 'माफ़ करने' की बात करते हैं, लेकिन असल में सरकार को छात्रों को सच्चाई और न्याय देना चाहिए, साथ ही छात्रों से माफी मांगनी चाहिए."
राहुल गांधी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के परिवारों से मुलाक़ात का वीडियो साझा किया.
(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)
राहुल गांधी ने कहा कि हर परिवार के सामने एक ही दर्द भरा सवाल है, "एक बेईमान व्यवस्था की क़ीमत ईमानदार और मेहनती छात्रों को क्यों चुकानी पड़े?"
उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना और उन्हें न्याय दिलाना ज़रूरी है.
टी-20 लीग के लॉन्च के मौके पर बोले शुभमन गिल, 'मेरे पिता थोड़े अंधविश्वासी हैं'

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, भारतीय वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए मोहाली में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के लॉन्च के मौके पर भारतीय वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने पिता के क्रिकेट के प्रति जुनून और अपने सफर को लेकर भावुक बातें साझा कीं.
शुभमन गिल ने कहा, "मेरे पिता का हमेशा सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. हमारे गांव में एक मुफ्त क्रिकेट एकेडमी भी चलती है, ताकि आसपास के गांवों के बच्चे वहां आकर खेल सकें. जब भी मेरे पिता को समय मिलता है, वे अकादमी जाकर बच्चों का खेल देखते हैं."
उन्होंने बताया, "वह अक्सर मुझे फोन करके कहते हैं, 'आकर इस लड़के की बल्लेबाज़ी देखो', या किसी दूसरे बच्चे की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'देखो, यह कितना अच्छा फील्डर है', जबकि वह बच्चा सिर्फ छह या सात साल का होता है. मुझे लगता है कि आज मैं यहां हूं तो इसकी सबसे बड़ी वजह मेरे पिता का क्रिकेट के प्रति प्यार और जुनून है."
अपने पिता के कुर्ता-पायजामा पहनने को लेकर शुभमन ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरे पिता थोड़े अंधविश्वासी हैं. उनका मानना है कि जब भी वह कुर्ता-पायजामा पहनते हैं, या तो हमारी टीम मैच जीतती है या फिर मैं रन बनाता हूं. इसलिए अब वह जहां भी जाते हैं, कुर्ता-पायजामा ही पहनते हैं."
बिहार में नगर परिषद के एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर की हत्या का क्या है मामला
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव ब्रॉड पीक पर मिला

इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब के मुताबिक, निर्मल पुर्जा का शव करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर मिला (फ़ाइल फ़ोटो) दुनिया के मशहूर पर्वतारोही और ब्रिटिश-नेपाली नागरिक निर्मल पुर्जा का शव पाकिस्तान के ब्रॉड पीक से बरामद कर लिया गया है. बचाव दल ने रविवार को इसकी जानकारी दी.
पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब के मुताबिक़, निर्मल पुर्जा का शव क़रीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर मिला. इसी इलाक़े में तीन अन्य शव भी देखे गए हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.
43 वर्षीय निर्मल पुर्जा की मौत की जानकारी शनिवार को उनकी कंपनी एलीट एक्सपीडिशंस ने दी थी. कंपनी के अनुसार, वह उन 10 लोगों में शामिल थे, जिनकी मौत हिमस्खलन में हुई. ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स समेत कई लोगों ने उनकी मौत पर श्रद्धांजलि दी.
नेपाल में जन्मे निर्मल पुर्जा बाद में ब्रिटिश सेना में शामिल हुए थे. वह साल 2019 में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को सिर्फ छह महीने से कुछ ज़्यादा समय में फतह करने के रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे.
अल्पाइन क्लब ने बताया कि ग्राउंड टीम बरामद शवों को जापानी कैंप तक पहुंचाएगी.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शनिवार को इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि काराकोरम पर्वत क्षेत्र में प्रसिद्ध निर्मल पुर्जा समेत छह नेपाली और चार विदेशी पर्वतारोहियों की दुखद मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
ट्रंप के बयान के बाद ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री बोले- हमारे लिए हर धमकी असली, ताक़त बढ़ाना जारी रहेगा

इमेज स्रोत, IRNA
इमेज कैप्शन, ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मजीद इब्न रज़ा (फ़ाइल फ़ोटो) ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मजीद इब्न रज़ा ने कहा है कि ईरान के लिए हर तरह की धमकी वास्तविक है और उसे गंभीरता से लिया जाता है.
न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए ने उनके बयान को एक्स पर शेयर किया है.
कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा है, "दुश्मन के हालिया बयान भले ही मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक युद्ध का हिस्सा हों, लेकिन हमारे लिए हर धमकी वास्तविक और गंभीर है."
उन्होंने आगे कहा, "हम न तो चौंकेंगे और न ही निष्क्रिय रहेंगे. हर धमकी को हम अपनी सैन्य तैयारी बढ़ाने, प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत करने और अपनी ताकत में इज़ाफ़ा करने का आधार मानते हैं."
मजीद इब्न रज़ा ने अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया. हालांकि, उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ घंटे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों के अनुरोध पर उन्होंने फिलहाल ईरान पर संभावित हमले की योजना को रोक दिया है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का वो टेस्ट मैच, जिसमें टीम इंडिया ने दौरा छोड़ने की बात कह दी थी
फ़िल्मों और विरोध प्रदर्शनों के बीच आख़िर रिश्ता क्या होता है?
