जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी हुए सस्पेंड
शाहरुख़ ख़ान ने ऐसे मनाया अपना 61वां जन्मदिन
नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, एक भारतीय की मौत
एसआईआर पर संसद सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने अमित शाह को दिया जवाब

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की है (फ़ाइल फोंट) कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के एसआईआर (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर पलटवार किया.
कांग्रेस ने कहा कि यदि अमित शाह इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा कराना चाहिए और एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "खोखली बयानबाज़ी में माहिर गृह मंत्री कह रहे हैं कि वह वोट चोरी पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं. पिछले साल जब पूरे विपक्ष ने एसआईआर पर चर्चा की मांग की थी, तब उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया था कि एसआईआर चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का मामला है."
"अगर गृह मंत्री वोट चोरी पर विशेष सत्र बुलाने को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें अपने इशारे पर काम करने वाले सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा सुनिश्चित करना चाहिए. उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया भी रोकनी चाहिए."
जयराम रमेश ने लिखा, "परिसीमन को लेकर अपने नए प्रस्ताव उन्हें काफ़ी पहले विपक्ष के साथ साझा करने चाहिए. आखिर इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का साहस वे क्यों नहीं दिखा पा रहे हैं?"
दरअसल, जयराम रमेश की यह प्रतिक्रिया अमित शाह के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है. शाह ने लोकसभा में इस मुद्दे पर बहस के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी चुनौती दी थी.
गृह मंत्री ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री केवल 'मॉक पार्लियामेंट' में ही बन सकते हैं.
ओमान तट के पास 14 भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज़ पर हमला, एक की मौत

इमेज स्रोत, Stringer/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज़ पर 14 भारतीय नाविक सवार थे (सांकेतिक तस्वीर) ओमान के तट के पास 'एमएसवी अल जुसुफी' जहाज़ पर सोमवार को एक हवाई हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई.
केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज़ पर 14 भारतीय नाविक सवार थे. ओमान कोस्ट गार्ड ने इनमें से 13 को सुरक्षित बचा लिया, जबकि गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नहिम अजीज की चोटों के कारण मौत हो गई.
सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल मदद दी जा सके और उनकी जल्द भारत वापसी के साथ-साथ मृतक नाविक के शव को भी भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके."
वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी इस जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की है. मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर नज़र रख रहा है और ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है.
विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमलों को 'चिंताजनक' बताया. मंत्रालय ने तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत पूरी करने की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके.
फ्लोरिडा विमान हादसा: हादसे से ठीक पहले क्रू मेंबर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से लगा रहे थे ये गुहार
ईरान ने 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाने के लिए भारत का जताया आभार

इमेज स्रोत, x/@rajnathsingh
इमेज कैप्शन, ईरानी दूतावास ने इस अभियान को भारत और ईरान के बीच दोस्ती का प्रतीक बताया नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास ने 'अज़िनी' जहाज़ के 20 ईरानी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाने के लिए भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना का आभार जताया है.
ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, "हम भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर कार्यशैली, साहस और आपसी तालमेल की सराहना करते हैं."
"यह भारत की मानवीय मदद और आपदा के समय राहत पहुंचाने की मज़बूत प्रतिबद्धता को दिखाता है. साथ ही, यह भी बताता है कि भारत सीमाओं से बाहर भी लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है."
ईरानी दूतावास ने इस अभियान को भारत और ईरान के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया. साथ ही ईरानी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाने में शामिल सभी लोगों का आभार जताया.
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर दो नवंबर 2026 को हुए इस अभियान के लिए भारतीय नौसेना को बधाई दी थी.
उन्होंने बताया था कि मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर अरब सागर में 48 घंटे तक चले इस अभियान में सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया. भारतीय वायुसेना ने भी इस अभियान में समय पर सहयोग दिया.
राजनाथ सिंह के मुताबिक़, भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों की स्थिति का पता लगाया उन्हें रोका और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित छुड़ाया.
दिल्ली पुलिस के ख़िलाफ़ अपने ही अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन, नेहा बोरा ने की ये टिप्पणी
त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमला, आठ अभियुक्त गिरफ़्तार

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पुलिस के मुताबिक़, यह घटना सोमवार को सिपाहीजाला ज़िले में अशाबाड़ी सीमा चौकी के पास हुई (सांकेतिक तस्वीर) त्रिपुरा के सिपाहीजाला ज़िले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ ग्रामीणों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया. इस मामले में 8 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है.
पुलिस के मुताबिक़, यह घटना सोमवार को अशाबाड़ी सीमा चौकी के पास हुई. बीएसएफ ने एक व्यक्ति को संदिग्ध तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जवानों पर हमला कर दिया.
घटना में कम से कम तीन जवान घायल हो गए. वहीं, भीड़ ने बीएसएफ के एक वाहन में तोड़फोड़ की और जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की.
इस घटना पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
माणिक साहा ने एक्स पर पोस्ट किया, "बीएसएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है."
"इस घटना में शामिल सभी लोगों को सज़ा दिलाई जाएगी और क़ानून के तहत उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी."
उन्होंने कहा है कि सुरक्षा बलों के जवानों के ख़िलाफ़ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
धनतेरस: सोने की क़ीमतें एक साल के निचले स्तर पर पहुँचीं, अब क्या होगा?
दिल्ली के इन इलाक़ों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पार हुआ

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी 'बेहद ख़राब' श्रेणी में पहुंच गई.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया.
वहीं, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 तक पहुंचने के साथ हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई.
सीपीसीबी के डेटा के मुताबिक़, मंगलवार सुबह 8 बजे रोहिणी इलाक़े का एक्यूआई 429, बाग़ में 424 और बवाना में 408 दर्ज किया गया. इन तीनों ही इलाक़ों का पॉल्यूशन स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गया.
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से आठ केंद्रों पर एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में रही, जबकि 32 केंद्रों पर एक्यूआई बेहद ख़राब दर्ज किया गया. इसके अलावा दो केंद्रों पर हवा की क्वालिटी 'मध्यम' और 15 केंद्रों पर 'ख़राब' श्रेणी में रही.
सीपीसीबी के निर्धारित मानकों के मुताबिक़, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को ख़राब, 301 से 400 को बेहद ख़राब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.
दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, जानिए क्या होते हैं ग्रीन पटाखे
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक भारतीय नागरिक की मौत

इमेज स्रोत, Frank Bienewald/LightRocket via Getty Images
इमेज कैप्शन, दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई (प्रतीकात्मक तस्वीर) नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई.
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने बीबीसी को इसकी पुष्टि की है.
इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
सोलुखुम्बु के असिस्टेंट चीफ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर भूपेंद्र थापा ने बताया कि हादसे में तमिलनाडु निवासी एक भारतीय यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. थापा के मुताबिक़, एक अन्य घायल व्यक्ति को हेलीकॉप्टर के ज़रिए लुक्ला पहुंचाया गया है.
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हादसा सुबह क़रीब 8:15 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, लुक्ला से आ रहा एक हेलीकॉप्टर और गोरखपुर से लौट रहा दूसरा हेलीकॉप्टर बेस कैंप के पास एक ही स्थान पर उतरने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई.
ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि हादसे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. शुरुआती आशंका है कि बर्फ़ से ढके होने के कारण हेलीकॉप्टरों ने निर्धारित हेलीपैड के बजाय किसी दूसरे हेलीपैड पर उतरने की कोशिश की होगी.
अधिकारियों के मुताबिक़, हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर फ़िशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे. फ़िलहाल संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं.
दिल्ली में रैली-प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, सीटीआई ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

इमेज स्रोत, Sajjad HUSSAIN / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चैंबर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने 11 नवंबर तक दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की (फ़ाइल फ़ोटो: प्रदर्शन) चैंबर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 11 नवंबर (भाई दूज) तक राजधानी में किसी भी रैली, धरना-प्रदर्शन या मार्च की अनुमति नहीं देने की मांग की है.
सीटीआई ने ख़ास तौर पर कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रामलीला मैदान, इंडिया गेट, राजघाट, दिल्ली गेट, सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली जैसे इलाक़ों में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है.
सीटीआई ने कहा, "पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के कारण व्यापारियों को क़रीब 14 हज़ार करोड़ रुपये का नुक़सान हुआ है. विरोध प्रदर्शनों और इनके चलते लगाए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रतिबंधों का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है."
इससे पहले 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली हुई थी.
सीटीआई और अन्य व्यापारी संगठनों ने दावा किया था कि रैली और उससे जुड़े सुरक्षा एवं यातायात प्रतिबंधों के कारण दिल्ली के 20 प्रमुख बाज़ारों में क़रीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं.
व्यापारी संगठनों ने इस रैली से क़रीब 11 हज़ार करोड़ रुपये के कारोबार के नुक़सान का अनुमान जताया था.
अमेरिका में चुनाव: क्या होते हैं मिडटर्म इलेक्शन, ट्रंप की पार्टी के प्रदर्शन का भारत पर क्या असर होगा?
यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 26 लोगों की मौत, राहत सामग्री केंद्र को बनाया निशाना, यारोस्लाव लुकीव

इमेज स्रोत, DSNS / Zaporizhzhia
इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले को 'बेहद भयावह' क़रार दिया है यूक्रेन के दक्षिणी ज़ैपोरिज़िया क्षेत्र के कोमिशुवाखा गांव में रूसी हवाई हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई.
इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ 27 लोग लापता बताए गए थे. एक राहत सामग्री केंद्र को भी निशाना बनाया गया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले को 'बेहद भयावह' क़रार दिया है.
रिजनल हेड मायखाइलो सेमिकिन के मुताबिक़, गांव में कम से कम नौ हवाई बम गिराए गए, जिनमें से हर एक का वज़न क़रीब 3,000 किलोग्राम था.
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूसी सेना ने पहले एक लोकल स्कूल पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल मानवीय सहायता से जुड़े कार्यों के लिए किया जा रहा था.
इसके बाद दूसरी बार उस स्थान को निशाना बनाया गया, जहां लोग जान बचाने के लिए शरण लिए हुए थे.
ज़ेलेंस्की ने सोमवार को हुए हमले का एक वीडियो भी साझा किया है. इसमें हमले के बाद बना विशाल गड्ढा और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मी दिखाई दे रहे हैं.
रूसी सेना की ओर से इस हमले को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
'मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका ने ईरान के एक टापू पर किए हमले', अमेरिकी मीडिया का दावा

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, अधिकारी का दावा है कि अमेरिका ने आत्मरक्षा में ईरान पर हमला किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर) अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट में स्थित ईरान के क़ेशम द्वीप पर हमले किए हैं. अमेरिकी न्यूज़ आउटलेट फ़ॉक्स न्यूज़ और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसे निशाना बनाने की बात सामने आई है.
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान पर हमले और तेज़ करने को लेकर कहा था कि उन्हें इसकी कोई जल्दबाज़ी नहीं है.
समाचार एजेंसी एक्सियोस से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "हम किसी न किसी तरह कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसमें कोई जल्दबाज़ी नहीं है. हमने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह कमज़ोर कर दिया है."
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के पास न पैसा बचा है और न ही पेट्रोल. उन्होंने दावा किया कि ईरान के लोग भी मौजूदा हालात से परेशान हो चुके हैं.
वहीं, सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर दोबारा हमले शुरू करेंगे? इस पर उन्होंने सीधे तौर पर 'नहीं' में जवाब दिया.
एक्सियोस के रिपोर्टर बराक राविद के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने उन्हें बताया कि सोमवार रात ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने क़ेशम द्वीप से होर्मुज़ स्ट्रेट में मौजूद एक अमेरिकी विमान को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी.
अधिकारी के मुताबिक, इस हमले के जवाब में अमेरिकी लड़ाकू विमान ने आत्मरक्षा में ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के लॉन्चर को नष्ट कर दिया.
कूनो के चीते का शिकार करने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, SWADESH BHARDWAJ
इमेज कैप्शन, भारत में चीतों को फिर से बसाने की परियोजना सितंबर 2022 में शुरू हुई थी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के 19 महीने के चीते केएनजी22 का शिकार करने के आरोप में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने शिकार में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी दो नाली टोपीदार बंदूक भी बरामद की है.
मध्यप्रदेश सरकार ने चीते को घायल अवस्था में पाए जाने और फिर उसके शरीर से गोलियों के छर्रे मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को शामिल करके एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था.
एसटीएफ की ओर से दो नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त भाइयों की पहचान भगवान सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. दोनों मुरैना ज़िले के रहने वाले हैं.
एसटीएफ के मुताबिक, भगवान सिंह ने पूछताछ में बताया कि 24 अक्तूबर को वो प्रीतम सिंह के साथ श्योपुर ज़िले के विजयपुर के पास नितनवास गांव के जंगल में शिकार के इरादे से गया था. इसी दौरान भाइयों ने चीते को देखकर उस पर गोली चलाई थी.
एसटीएफ का कहना है कि गोली चलाने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे. एसटीएफ ने पहले भगवान सिंह को गिरफ़्तार किया और फिर पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भाई प्रीतम सिंह को भी हिरासत में लिया गया.
एसटीएफ ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट), 1972 की धारा 9 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों अभियुक्तों को दो नवंबर को विजयपुर की अदालत में पेश कर जेल भेजा गया.

इमेज स्रोत, SWADESH BHARDWAJ
इमेज कैप्शन, शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने चीते के शरीर में फॉरेन ऑब्जेक्ट्स के होने की बात कही थी कैसे हुई थी चीते की मौत?
19 महीने का नर चीता केएनजी22, कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता निर्वा से पैदा हुआ था.
वन विभाग के मुताबिक, 25 अक्तूबर को उसे श्योपुर के पास जंगलों में घायल हालत में पाया गया था. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने चीते के शरीर में फॉरेन ऑब्जेक्ट्स के होने की बात कही थी.
इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा गया.
सीटी स्कैन में चीते के आंतरिक अंगों, मांसपेशियों, हड्डियों और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी. आपातकालीन सर्जरी के दौरान उसके शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकाले गए. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई.
चीते की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने वन और पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए चार सदस्यीय स्पेशल टास्क फोर्स को यह मामला सौंपा था.
वहीं, केंद्र सरकार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम मध्य प्रदेश भेजी थी.
भारत में चीतों को फिर से बसाने की परियोजना सितंबर 2022 में शुरू हुई थी. इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते भारत लाए गए थे. वन विभाग के मुताबिक, केएनजी22 की मौत के बाद देश में चीतों की संख्या 58 रह गई है.
इंडिया गठबंधन की रैली से सीजेपी ने क्यों बनाई दूरी, रणनीति या मजबूरी?
