जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
सिद्धू मूसेवाला का ज़िक्र कर राहुल गांधी ने कहा, 'पंजाब में प्रतिभाशाली लोगों को दी जाती है धमकी'

इमेज स्रोत, AICC/ANI Photo
इमेज कैप्शन, बुधवार को संगरूर में आयोजित ‘इंसाफ़ रैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब के संगरूर में 'इंसाफ़ रैली' को संबोधित किया. इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे.
राहुल गांधी ने इस दौरान सिद्धू मूसेवाला का भी ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले मेरी उनसे (सिद्धू मूसेवाला से) मुलाक़ात हुई थी. उस समय मुझे नहीं पता था कि सिद्धू मूसेवाला कौन हैं. मुझे बस इतना बताया गया था कि वह एक अच्छे इंसान और संगीतकार हैं और कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं."
राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूलेवाला एक ऊर्जावान और प्रतिभाशाली युवा थे, इसलिए मैंने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने में मदद की.
उन्होंने कहा, "हमने बातचीत की और बाद में उन्हें धमकियां मिलने लगीं. फिर एक दिन मैंने यह देखा कि उनकी सुरक्षा हटा ली गई. पंजाब और पूरे देश के सामने, दिनदहाड़े पंजाब में उनकी हत्या कर दी गई."
राहुल गांधी ने आगे कहा, "बलकौर सिंह के बेटे के साथ जो हुआ, वह अब पंजाब में एक ‘चलन’ बन गया है. जिस सोच की वजह से सिद्धू मूसेवाला को सरेआम, बिना किसी डर के गोली मार दी गई, वही सोच अब पंजाब के हर कोने में फैल रही है."
राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू की तरह जो भी प्रतिभाशाली है और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहता है, जो पंजाब और देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहता है, उसे धमकाया जाता है, डराया जाता है और आख़िरकार दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है.
29 मई 2022 को, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर घात लगाकर हमला किया गया था. उनकी कार की विंडस्क्रीन से उन्हें गोली मारी गई थी.
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'ट्रंप अब भी आपके राष्ट्रपति हैं'

इमेज स्रोत, Getty Images
डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें वह अपने कार्यालय में मौजूद रेज़ॉल्यूट डेस्क पर दिख रहे हैं. तस्वीर पर लिखा है, "जनता के लिए सूचना: ट्रंप अब भी आपके राष्ट्रपति हैं."

इमेज स्रोत, WhiteHouse
ट्रंप ने आज इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए माना था कि डेमोक्रेट्स ने "अच्छा काम किया".
हालांकि, उन्होंने दावा किया कि अगर वह भी चुनाव में उम्मीदवार होते तो रिपब्लिकन उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहता.
अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन: ट्रंप की पार्टी की हार के बाद ईरान की चेतावनी- दोबारा हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: नतीजों पर क्या बोले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नम?

इमेज स्रोत, Kin Cheung-WPA Pool/Getty Images
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नम अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने कहा कि दुनिया के पास अब "जीवन-यापन की बढ़ती लागत के मुद्दे पर एकजुट होने का मौक़ा है."
यह बयान ऐसे समय आया है जब एक बड़े सर्वेक्षण में संकेत मिला कि अमेरिकी मतदाताओं के लिए चुनाव में अर्थव्यवस्था सबसे अहम मुद्दा थी. इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है.
एंटीगुआ और बारबुडा में कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बर्नम ने कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में रोजमर्रा की ज़रूरत की चीजों की बढ़ती लागत के मुद्दे को "सबसे ज़्यादा प्राथमिकता" दी है.
उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व का संघर्ष ख़त्म नहीं होता, तब तक लोगों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को कम नहीं किया जा सकता.
बर्नम ने ईरान युद्ध में तनाव कम करने और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को "एक बार फिर पूरी तरह खोलने" की अपील की.
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिकी जनता का संदेश है, "आइए, जीवन-यापन की बढ़ती लागत से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दें."
ट्रंप की पार्टी की हार के बाद जश्न में डूबे डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक, देखिए तस्वीरें

इमेज स्रोत, REUTERS/Dieu-Nalio Chery
इमेज कैप्शन, अमेरिका के मिशिगन राज्य के डेट्रॉयट में मिडटर्म चुनावों के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की चुनावी रैली के आयोजन स्थल के बाहर जश्न मनाते उनके समर्थक अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स, दोनों में जीत हासिल की है. इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के बाक़ी समय कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण रहेगा.
मिडटर्म चुनाव में हार के बाद, ट्रंप ने माना है कि ईरान युद्ध ने चुनाव में उनकी पार्टी की हार में भूमिका निभाई.
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक जश्न मना रहे हैं.

इमेज स्रोत, Sophie Park/Bloomberg via Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के पोर्टलैंड में बुधवार की सुबह डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार ट्रॉय जैक्सन के चुनावी कार्यक्रम में ख़ुशी ज़ाहिर करते लोग 
इमेज स्रोत, REUTERS/Daniel Cole
इमेज कैप्शन, अमेरिका के नेवाडा राज्य के लास वेगस में डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर पद के उम्मीदवार और नेवाडा के अटॉर्नी जनरल आरोन फ़ोर्ड की चुनावी नतीजों पर नज़र रखने के लिए आयोजित पार्टी में जश्न मनाते समर्थक 
इमेज स्रोत, REUTERS/Kevin Lamarque
इमेज कैप्शन, अमेरिका के पोर्टलैंड में मिडटर्म चुनावों के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार ट्रॉय जैक्सन के लिए आयोजित वॉच पार्टी में शामिल उनके समर्थक 
इमेज स्रोत, REUTERS/Kaylee Greenlee
इमेज कैप्शन, मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का जश्न मनाते समर्थक 
इमेज स्रोत, REUTERS/Mike Segar
इमेज कैप्शन, अमेरिका के टेक्सस राज्य के ऑस्टिन में मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार और टेक्सस के स्टेट रिप्रेज़ेंटेटिव जेम्स टालारिको की जीत का मीडिया संस्थानों के अनुमान के बाद जश्न मनाते उनके समर्थक सोनम वांगचुक ने क्यों कहा, 'वे हमारा स्कूल बंद करना चाहते हैं'

इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक ने कहा कि उनके स्कूल को लेकर सोशल मीडिया और न्यूज़ में कई बातें चल रही हैं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि लद्दाख के उपराज्यपाल (एलजी) उनका स्कूल बंद करना चाहते हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 4 नवंबर को किए गए एक पोस्ट में इसे एलजी का 'शाही फ़रमान' बताया है.
वांगचुक ने लिखा कि उनके स्कूल को लेकर इंटरनेट और मीडिया में कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं.
उन्होंने दावा किया कि शिक्षा पर भारत की संसदीय समिति ने एचआईएएल (हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख) के मॉडल को पूरे भारत में लागू करने की सिफ़ारिश की है. उन्होंने यह भी लिखा कि लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम में इस मॉडल को स्थायी रूप से प्रदर्शित किया गया है.
वांगचुक के मुताबिक़, टाइम मैगज़ीन ने एचआईएएल के प्रोजेक्ट्स को 'टाइम 100 क्लाइमेट सॉल्यूशंस' में शामिल किया है.
उन्होंने लिखा, "और इसके बावजूद... वे इसे बंद करना चाहते हैं!"
अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन: भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या हुआ?
दुनिया के नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार पर क्या कहा?, जैकब इवांस, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस न्यूज़

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद ट्रंप के निशाने पर रहे दुनिया के कुछ नेताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी की इस बड़ी जीत का स्वागत किया है.
स्पेन के वामपंथी प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने नफ़रत, जलवायु परिवर्तन को नकारने की सोच और विशेषाधिकार प्राप्त अभिजात वर्ग के ख़िलाफ़ वोट दिया है.
वहीं, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर ने कहा कि अमेरिका में ऐसी आवाज़ें उभर रही हैं, जिनके विचार ओस्लो के सिद्धांतों से ज़्यादा मेल खाते हैं.
हाल के हफ़्तों में ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने को लेकर नॉर्वे की आलोचना की थी.
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि इन चुनावों से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत होगी.
ट्रंप ने दक्षिण अफ़्रीका पर श्वेत लोगों के ख़िलाफ़ नरसंहार करने का आरोप लगाया था.
वहीं, यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष क्रिस्टल शाल्डेमोस ने कहा कि वह इस नतीजे को लेकर सतर्कता के साथ आशावादी हैं. उन्हें उम्मीद है कि इससे यूक्रेन को ज़्यादा समर्थन मिल सकता है.
कार्टून: जंग के नुकसान

इमेज कैप्शन, अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर आज का कार्टून. डायबिटीज़ का हमारे हार्ट, किडनी और लिवर पर क्या असर पड़ता है?- फ़िट ज़िंदगी
यूएस मिडटर्म इलेक्शन: अमेरिका में रह रहे भारतीयों को किस बात की है चिंता?
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने अब्दुल अल-सैयद
नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से ऐसे किया मतदान
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के नेता क्या बोले?

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉनसन ने अपने समर्थकों से कहा कि वे चुनाव नतीजों से "निराश" हैं अमेरिका में डेमोक्रेट्स के कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने माना है कि देशभर में उनकी पार्टी के लिए चुनावी रात मुश्किल रही.
हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉनसन ने नतीजों पर "निराशा" जताई, लेकिन कहा कि इससे उनका हौसला कम नहीं होगा.
उन्होंने कहा, "हमें पता था कि प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत बनाए रखने के लिए हमें मिडटर्म चुनावों के 100 साल से भी पुराने इतिहास को बदलना होगा."
रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन ने बीबीसी रेडियो 4 से कहा कि ईरान में युद्ध और ईंधन की बढ़ती क़ीमतें "लोगों के दिमाग़ पर भारी पड़ रही हैं". रॉन 2011 से विस्कॉन्सिन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा.
टेक्सस में सीनेट की अहम सीट से चुनाव हारने वाले केन पैक्सटन ने माना कि देशभर में रिपब्लिकन पार्टी के लिए "आज की रात मुश्किल रही", लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "यह अभी ख़त्म नहीं हुआ है."
इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद से काफ़ी कम प्रतिक्रिया देते हुए हार का ठीकरा उम्मीदवारों पर फोड़ा था. बीबीसी के मुताबिक़, इनमें से कुछ उम्मीदवारों का चयन ख़ुद राष्ट्रपति ने किया था.
इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के एक कर्मचारी ने बीबीसी से कहा था, "यह मेरी सोच से भी बुरा रहा. यह एक तबाही है."
ट्रंप ने अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के रुझानों पर दी प्रतिक्रिया
कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ चार घंटे की नींद ही क्यों काफ़ी होती है?
मिडटर्म चुनाव के नतीजों का अमेरिका-रूस संबंधों पर क्या असर होगा?, स्टीव रोज़नबर्ग, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को बीबीसी संवाददाता स्टीव रोज़नबर्ग से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के अंत तक राष्ट्रपति बने रहेंगे और अपनी विदेश नीति पर अमल करते रहेंगे.
उनके इस बयान का संदेश साफ़ था- चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों, रूस को उम्मीद है कि सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा.
राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस की हर मांग पूरी नहीं की है. मसलन, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की शर्तों पर किसी शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. लेकिन उनकी विदेश नीति से रूस को कई फ़ायदे ज़रूर हुए हैं.
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों पर रोक लगा दी थी, रूस से डीज़ल ख़रीदने पर सहमति जताई थी.
वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की आलोचना करने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा मुखर रहे हैं.
हालांकि, इस हफ़्ते की शुरुआत में रूस के अख़बार 'नेज़ाविसिमाया गज़ेटा' ने अनुमान लगाया था कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस पर अपना नियंत्रण खो देती है, तो डोनाल्ड ट्रंप "डेमोक्रेट्स की ओर से शुरू की गई कई जांचों में उलझ जाएंगे."
अख़बार ने यह भी कहा था कि ऐसी स्थिति में ट्रंप के लिए अपनी पसंद की नीतियों पर अमल करना मुश्किल हो सकता है, जिनमें रूस से जुड़ी नीतियां भी शामिल हैं.
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स, दोनों में जीत हासिल की है. राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के बाक़ी समय के लिए कांग्रेस पर अब डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण होगा.
कोहली का कमाल, भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया

इमेज स्रोत, Phil Walter/Getty Images
इमेज कैप्शन, डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था भारत ने पहले वनडे मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत को जीत के लिए 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमट गई. उसकी ओर से टिम सिफ़र्ट ने सबसे ज़्यादा 38 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 70 रन देकर चार विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. दोनों की पारियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
रोहित शर्मा इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके. न्यूज़ीलैंड की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट लिए. उन्होंने 49 रन दिए.
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने अपनी पत्नी के बारे में क्या कहा?

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अब्दुल अल-सैयद अपनी पत्नी सारा के साथ डॉ. अब्दुल अल-सैयद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने वाले हैं. उन्होंने मंगलवार रात को अपनी पत्नी सारा के बारे में एक्स पर लिखा, "अभियान की आख़िरी रैली के आख़िरी पलों में सारा ने बेहद ख़ूबसूरत भाषण दिया."
उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में उनकी पत्नी भाषण देती दिख रही हैं.
उनकी पत्नी सारा ने अपने भाषण में कहा, "मुझे हमेशा से पता था कि अब्दुल में कुछ ख़ास है. मैंने उन्हें देर रात तक लगातार मेहनत करते देखा है, जबकि दूसरे लोग कब के थककर हार मान चुके होते हैं."
उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें तब बिल्कुल सही बात कहते सुना है, जब कोई दोस्त दुखी था. मैंने उन्हें ऐसे लोगों के बचाव में मज़बूती से खड़े होते भी देखा है, जो कमज़ोर हैं और जिनका फ़ायदा उठाया जा रहा है. लेकिन मैंने उनके बेकार से पापा वाले चुटकुले भी सुने हैं."
सारा ने कहा, "अब्दुल जैसे दिखते हैं, असल में वैसे ही हैं. यानी वे जो हैं, वही नज़र आते हैं."
अब्दुल अल-सैयद का जन्म 1984 में डेट्रॉइट के सबअर्बन रोचेस्टर हिल्स में हुआ था. उनके माता-पिता का तलाक़ तब हो गया जब वे तीन साल के थे. उनका पालन-पोषण उनके पिता और सौतेली मां जैकलिन जॉनसन ने किया.
अब्दुल अल-सैयद ने मिशिगन विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय में मेडिकल का अध्ययन किया.
