जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. यूरोप में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

    विमान
    इमेज कैप्शन, दो दिन पहले भी इसी तरह की धमकियों के कारण कम से कम सात उड़ानें प्रभावित हुई थीं

    यूरोप में कई उड़ानें बम की धमकियों से प्रभावित हुई हैं. दो दिन पहले भी इसी तरह की धमकियों के कारण कम से कम सात उड़ानों पर असर पड़ा था.

    आज प्रभावित होने वाली उड़ानों में एर लिंगस का एयरबस ए320 विमान भी शामिल था. यह विमान डबलिन से रोम जा रहा था. विमान ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया और अपना रास्ता बदलकर उत्तरी फ़्रांस के एवरू एयरबेस पर उतरा.

    वहीं, फ़िनलैंड की एयरलाइन फ़िनएयर ने बताया कि गुरुवार को हेलसिंकी से रोम जा रहे उसके एक विमान को बम की धमकी मिली थी. वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उसे सुरक्षा घेरे में लिया और वह तय समय पर रोम में उतरा.

  2. पैसा वसूल 2.0: क्या गोल्ड की कीमतें और नीचे जाएंगी?

  3. सोनम वांगचुक के स्कूल पर प्रशासन का शिकंजा, क्या है ज़मीन से लेकर लीज़ तक का पूरा विवाद?

  4. अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज़, 'जब से आप आए हैं कांग्रेस पार्टी के विधायक लगातार कम हो रहे हैं '

    अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने के बाद से कांग्रेस के विधायकों की संख्या लगातार कम हुई है.

    शाह ने आज हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में हिस्सा लिया.

    उन्होंने यहां कहा कि 2007 में जब राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव बने थे, तब पार्टी के 1,200 विधायक थे. उनके उपाध्यक्ष बनने तक यह संख्या घटकर 900 रह गई.

    अमित शाह के मुताबिक़, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के समय पार्टी के विधायकों की संख्या 700 रह गई थी. वहीं, 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के समय यह संख्या और घटकर 600 हो गई.

    उन्होंने कहा, "राहुल जी, जब से आप आए हैं कांग्रेस पार्टी के विधायक लगातार कम हो रहे हैं और जब से मोदी जी आए हैं, तब से बीजेपी के विधायक और सांसद लगातार बढ़ रहे हैं"

  5. दिल्ली में यमुना नदी कहां से गुज़रती है और इस पर क्या-क्या गुज़रती है?

  6. यहां इतने ततैये आए कि सड़कों पर भागे लोग

  7. जेडी वेंस के राष्ट्रपति बनने की संभावना 'कम होती जा रही है', दोस्त ने बीबीसी से कहा

    जेडी वेंस
    इमेज कैप्शन, रॉड ड्रेहर ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में यह युद्ध सत्ता परिवर्तन नहीं करा सका, लेकिन इसने वॉशिंगटन की सियासी व्यवस्था को उलट दिया है

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दोस्त और कंजर्वेटिव पत्रकार रॉड ड्रेहर का मानना ​​है कि 2028 में वेंस के राष्ट्रपति बनने की संभावनाएं खत्म तो नहीं हुई हैं, लेकिन तेजी से कम होती जा रही हैं.

    वेंस ने सार्वजनिक रूप से ईरान युद्ध का विरोध किया है. हालांकि, ड्रेहर का कहना है कि अगर यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म नहीं हुआ, तो रिपब्लिकन पार्टी के लिए हालात और भी खराब होते जाएंगे.

    इसका असर खास तौर पर वेंस पर पड़ेगा. उन्होंने रेडियो 4 के कार्यक्रम 'टुडे' से कहा, "यह युद्ध उन लोगों के साथ पूरी तरह से विश्वासघात है जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया था. इसने आम अमेरिकियों पर बहुत दबाव डाला है."

    ड्रेहर ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में यह युद्ध सत्ता परिवर्तन नहीं करा सका, लेकिन इसने वॉशिंगटन की सियासी व्यवस्था को उलट दिया है.

    उन्होंने इसे इतिहास की एक असाधारण घटना बताया.

  8. मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी की हार को अरब के मीडिया में कैसे देखा जा रहा है?

  9. हार पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के कबूलनामे पर ग़ालिबाफ़ का तंज़- ये हारते हुए जुआरी जैसी बेचैनी है

    ग़ालिबाफ़

    ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका के मध्यवाधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने पार्टी की चुनावी हार पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से पार्टी की हार का विश्लेषण का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''एक हारते हुए जुआरी जैसी बेचैनी है, जो मेज़ छोड़कर उठ ही नहीं पा रहा. बॉस अगले युद्ध के दौर की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका 'इसराइल-फ़र्स्ट' के ख़तरनाक मोड़ पर डगमगा रहा है. लंबा-चौड़ा भाषण छोड़िए.अपने बॉस से सीधे ये बात क्यों नहीं कहते?

    जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह ईरान युद्ध था.

    ,उन्होंने लिखा, ''भले ही सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट्स की भारी जीत दिखाई जा रही थी, डेटा लगातार हमें एक ही बात बता रहा था. कुछ राज्यों में मतदान बस ठीक-ठाक था, दूसरे राज्यों में बेहद शानदार था और किसी भी राज्य में स्थिति विनाशकारी नहीं थी. हमारी टीम में वास्तविक आशावाद का माहौल था. हमारे मतदाता मतदान के लिए निकल रहे थे.''

    मध्यावधि चुनाव के नतीज़ों के मुताबिक़ सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 54 सीटें जीती हैं जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 44 सीटें मिली हैं.

    वहीं हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 240 और रिपब्लिकन पार्टी ने 147 सीटें जीती हैं.

  10. बर्नी सैंडर्स ने कहा, 'चुनाव में हार के बाद ट्रंप को जवाबदेह ठहराना चाहिए'

    बर्नी सैंडर्स
    इमेज कैप्शन, बर्नी सैंडर्स निर्दलीय सीनेटर हैं, लेकिन उनके विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से काफी अच्छे संबंध हैं

    अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने बीबीसी न्यूज़नाइट से कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस (संसद) पर नियंत्रण हासिल करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाबदेह ठहराना चाहिए.

    जब उनसे पूछा गया कि क्या अब डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल."

    सैंडर्स निर्दलीय सीनेटर हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ उनके करीबी संबंध हैं.

    मिडटर्म चुनावों में जीत के बावजूद उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि आज डेमोक्रेटिक पार्टी बहुत लोकप्रिय नहीं है.

    उन्होंने न्यूज़नाइट से कहा, "डेमोक्रेट्स आखिर दे क्या रहे हैं? मेरा मतलब है, आप ही मुझे बताइए. मैं भी डेमोक्रेटिक कॉकस का सदस्य हूं."

  11. अभी तक बीबीसी संवाददाता संदीप राय आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे.

    अब बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह रात दस बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

  12. खटमलों के साथ सोने वाला शख़्स

  13. अल-सैयद जीत के बाद ट्रंप से क्या बोले?

  14. बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी हिंदी के लिए

    ख़दान हादसा

    झारखंड के बोकारो ज़िले के कथारा कोलियरी में कोयले का एक बड़ा ढेर धंसने से सात लोग इसकी चपेट में आ गए. इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई.

    घटना की पुष्टि स्थानीय बेरमो एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने बीबीसी से की है.

    उन्होंने बताया कि “जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सीसीएल के रिजेक्शन कोयला का स्टॉक है. उसमें स्थानीय महिलाएं सुबह पांच बजे जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं.”

    वह आगे बताते हैं कि “रिजेक्ट कोयला में बढ़िया कोयले का टुकड़ा हाथ से खींचने पर ढेर भरभरा कर धंस गया, जिस की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई.”

    सीडीपीओ रवींद्र सिंह के अनुसार शेष चार लोग स्वस्थ हैं जिनको घर भेज दिया गया है, जबकि स्थानीय के अनुसार सभी मृतक स्थानीय बांध बस्ती की रहने वाली हैं.

  15. मिडटर्म जीतने के बाद डेमोक्रेट नेता ने कहा, 'बेलग़ाम ट्रंप प्रशासन पर कांग्रेस लगाएगी अंकुश'

    हकीम जेफ्रीज़
    इमेज कैप्शन, हकीम जेफ्रीज़ अगर चुने जाते हैं तो वह अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में वह स्पीकर बनने वाले पहले ब्लैक लीडर होंगे

    अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में विपक्ष के नेता हकीम जेफ्रीज़ ने स्पीकर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है. अगर वह चुने जाते हैं, तो अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले पहले ब्लैक नेता होंगे.

    जनवरी में नई कांग्रेस के गठन के साथ डेमोक्रेट्स सदन का नियंत्रण संभालेंगे. स्पीकर हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव के प्रमुख होने के साथ-साथ बहुमत वाली पार्टी का नेता भी होता है.

    अपने सहयोगियों को लिखे पत्र में जेफ्रीज़ ने कहा, "तमाम मुश्किलों के बावजूद, हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में अल्पमत में रहते हुए डेमोक्रेट्स लगातार सफल रहे. अब बहुमत में रहते हुए हमें वह बड़ा बदलाव लाना होगा, जिसकी मांग अमेरिकी लोग कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा कि नई कांग्रेस को "क़िफ़ायती अमेरिका के लिए आक्रामक तरीके से लड़ना" होगा.

    उन्होंने आगे कहा, "लोग परेशान हैं. आम अमेरिकी न तो आगे बढ़ पा रहे हैं और मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे हैं."

    जेफ्रीज़ ने कहा, "हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव अब ट्रंप प्रशासन की पूरी तरह अधीनस्थ संस्था की तरह काम नहीं करेगी. कांग्रेस नियंत्रण से बाहर हो चुकी कार्यपालिका पर निगरानी रखने और संतुलन कायम करने की अपनी भूमिका निभाएगी."

    न्यूयॉर्क के रिप्रेज़ेंटेटिव जेफ्रीज़ ने 'ट्रंप कार्टेल' का जिक्र करते हुए कहा कि 'अमेरिकी लोगों से चोरी करने, उन्हें ठगने या उनके साथ ग़लत करने वाले लोग अब छिप नहीं सकेंगे.'

    उन्होंने कहा, "हम इन अपराधियों को जवाबदेह ठहराएंगे."

    फ़िलहाल रिपब्लिकन नेता माइक जॉनसन हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव के स्पीकर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उत्तराधिकार सूची में उपराष्ट्रपति के बाद स्पीकर का तीसरा स्थान है.

    हालांकि, मौजूदा अल्पमत नेता होने के नाते जेफ्रीज़ को यह पद अपने आप नहीं मिलेगा. स्पीकर बनने के लिए उन्हें हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में चुनाव जीतना होगा.

  16. राजस्थान के आईएएस-आईपीएस दंपति के 40 विला-कॉटेज ख़रीदने का मामला क्या है?

  17. 10 बाग़ी टीएमसी विधायकों की सदस्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट से क्या कहा?

    ममता बनर्जी
    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

    गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट से कहा कि वह पश्चिम बंगाल के 10 बाग़ी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करे.

    इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग विधानसभा स्पीकर के सामने रखी गई थी, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है.

    बार एंड बेंच के मुताबिक़ मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस से कहा कि इस मामले को जल्द सुनवाई के लिए दो जजों की बेंच के पास भेजा जाए.

    कोर्ट ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता को कलकत्ता हाई कोर्ट जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट में याचिका दाख़िल करने की छूट दी. साथ ही हाई कोर्ट से कहा कि वह इस मामले पर जल्द फ़ैसला करे.

    सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दाख़िल की थी. उन्होंने शिकायत की थी कि विधानसभा स्पीकर 10 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर फ़ैसला नहीं ले रहे हैं.

    इन 10 विधायकों के नाम हैं- ऋतब्रत बनर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप रॉय, संदीपन साहा, अखरुज्जमान अंसारी, शिउली साहा, सबीना यास्मीन, बिप्लब मित्रा, जावेद ख़ान और रथिन घोष.

    इन सभी ने टीएमसी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. आरोप है कि चुनाव के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी. बीजेपी से चुनाव हारने के बाद टीएमसी में फूट पड़ गई थी.

    8 जुलाई को इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा स्पीकर के पास याचिकाएं दाख़िल की गई थीं.

    शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि स्पीकर को इन याचिकाओं पर एक तय समय के भीतर फ़ैसला लेने का निर्देश दिया जाए. इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 2021 के एक फ़ैसले का हवाला दिया था. उस फ़ैसले में कहा गया था कि विधायकों की सदस्यता रद्द करने के मामलों में स्पीकर को तय समय के भीतर फ़ैसला लेना चाहिए.

    इससे पहले भी शोभनदेव चट्टोपाध्याय इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे. तब कोर्ट ने कहा था कि उसे स्पीकर पर भरोसा नहीं करने की कोई वजह नहीं दिखती.

    लेकिन गुरुवार को सुनवाई के दौरान शोभनदेव के वकील ने बताया कि स्पीकर ने अब तक कोई फ़ैसला नहीं लिया है.

  18. कच्चे तेल की वैश्विक क़ीमतों में आई और गिरावट, अमेरिकी मिडटर्म के नतीजों का असर, पीटर हास्किंस, बिज़नेस संवाददाता, सिंगापुर

    पेट्रोल

    वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में गिरावट जारी है. कारोबारियों को उम्मीद है कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद ईरान के साथ युद्ध खत्म हो सकता है या तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं.

    गुरुवार दोपहर एशियाई बाजार में ब्रेंट क्रूड की क़ीमत 0.9 फ़ीसदी गिरकर 93.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई.

    वहीं, अमेरिकी बाज़ार में कारोबार करने वाला कच्चा तेल क़रीब 1.5 फ़ीसदी गिरकर 86.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

    इससे पहले बुधवार को कच्चे तेल की क़ीमतों में 8 फ़ीसदी से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी.

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध के कारण ईंधन की क़ीमतों में हुई बढ़ोतरी को ज़िम्मेदार ठहराया था.

    इससे पहले कच्चे तेल की क़ीमतें दो महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं.

  19. इसराइल के लोग मिडटर्म में ट्रंप की पार्टी की हार को कैसे देख रहे हैं?

  20. दिल्ली के भीड़ भाड़ वाले चावड़ी बाज़ार में तीन मंज़िला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत

    चावड़ी बाज़ार
    इमेज कैप्शन, चावड़ी बाज़ार में तीन मंज़िला इमारत गिरी

    पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंज़िला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यह घटना सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई.

    अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

    अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. इनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन भी शामिल हैं.

    वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, एनडीआरएफ़ की टीम बचाव और राहत के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

    चावड़ी बाज़ार दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों में से एक है जहां त्योहारों, ख़ासकर दिवाली के मौके पर ख़रीदारी के लिए काफ़ी भीड़भाड़ होती है.