जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
हिमंत बिस्वा सरमा ने कॉमेडियन समय रैना को क्यों बोला- 'धन्यवाद'

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है (फ़ाइल फ़ोटो) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कॉमेडियन समय रैना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है.
असम बाढ़ में राहत कामों में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में समय रैना ने 10 लाख रुपये का योगदान दिया है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना के इस योगदान के लिए उनका आभार जताया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के इस कठिन समय में राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए वह समय रैना का धन्यवाद करते हैं.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, असम में अब तक इस बाढ़ में 98 लोगों की मौत हो चुकी है.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाक़ों को बुरी तरह प्रभावित किया है.
इस बाढ़ में 57 पुरुषों और 23 महिलाओं के साथ-साथ 18 बच्चों (12 लड़के और 6 लड़कियां) की जान चली गई है.
जंतर मंतर से लेकर बिहार तक, स्टूडेंट्स के ख़िलाफ़ हुई पुलिस की कार्रवाई पर उठते सवाल- द लेंस
रांची: छात्रों के समर्थन में एबीवीपी का सीएम आवास की ओर मार्च, पुलिस के साथ झड़प

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की झारखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस दौरान पुलिस के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 8 से 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
एबीवीपी से जुड़े प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की.
पुलिस के मुताबिक़, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और एबीवीपी सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई. इसके बाद 8 से 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.
छात्र और अभ्यर्थी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांग 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की है.
यूक्रेन: रूसी हमले में एक बच्चे समेत कम-से-कम तीन लोगों की मौत, कई घायल, हैरी सेकुलिच और जैन जॉनसन

इमेज स्रोत, Ukraine state emergency service DSNS
इमेज कैप्शन, रूसी हमले के बाद यूक्रेन में एक गैराज में लगी आग यूक्रेन की राजधानी कीएव के पास रूस के हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अधिकारी ने इन हमलों की जानकारी दी.
शनिवार तड़के मिसाइलों ने राजधानी कीएव के पूर्वी इलाक़े को निशाना बनाया. यहा चश्मदीदों ने ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनने की बात कही. कुछ ही दिन पहले यूक्रेन के कई हिस्सों में हुए रूसी हमले में 21 लोगों की मौत हुई थी.
यूक्रेन में क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टेकाचेंको ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए. उन्होंने कहा कि मिसाइलों के मलबे से अपार्टमेंट की इमारतों और कारों को नुक़सान पहुंचा. इससे एक अन्य इमारत में आग भी लग गई.
कीएव के मेयर विटाली क्लिचको ने टेलीग्राम पर बताया कि आपातकालीन दल एक इमारत और ईंधन टैंक में लगी आग बुझाने में जुटे हैं.
यूक्रेन की सरकारी आपातकालीन सेवा डीएसएनएस ने कीएव में गैरेज, एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान और एक इमारत में आग लगने की तस्वीरें साझा कीं.
इमरजेंसी सेवा ने कहा, "पीड़ितों की संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है."
प्रयागराज छात्र आंदोलन: पुलिस ने कहा 'गिरफ़्तार लोगों में कोई छात्र नहीं', बीबीसी की पड़ताल में परिवारों ने दिखाए पढ़ाई के दस्तावेज़
'यूपीआई पर चार्ज'- पेमेंट्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने जारी किया स्पष्टीकरण

इमेज स्रोत, Getty Images
पेमेंट्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगेगी. छोटे व्यापारियों में किराना दुकानदार भी शामिल हैं.
पेमेंट्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने ये स्पष्टीकरण कुछ बिज़नेस के लिए मर्चेंट चार्ज शुरू करने की ख़बरों के बाद जारी किया था.
पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने पेमेंट्स काउंसिल के स्पष्टीकरण से जुड़ी ख़बर को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है.
शनिवार को पेमेंट्स ऐप फोनपे के फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि यूपीआई पेमेंट्स पर कंज्यूमर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
उन्होंने लिखा कि यूपीआई फ़्री है और भारत के सभी उपभोक्ताओं के लिए फ़्री रहेगा.
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा था कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट सिर्फ़ व्यापारियों पर लागू होता है, कस्टमर पर नहीं.
निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस बयान का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीआई इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब ज़्यादा पैसा देना होगा.
सीतारमण के इस बयान पर अर्थशास्त्री जयति घोष ने एक्स पर लिखा, ‘’इस बयान की आर्थिक मूर्खता को अलग भी रख दें, तो भी आख़िरकार इसकी लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा.”
“यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर ‘मर्चेंट’ छोटे और माइक्रो बिज़नेसमैन हैं. यानी आम लोगों पर ज़्यादा लागत का बोझ डाला जाएगा, ताकि अमेरिकी वित्तीय कंपनियों को फ़ायदा पहुंचाया जा सके. और यह सब ट्रंप को खुश करने की एक और बेकार कोशिश में हो रहा है.”
संसद में मंगलवार को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधन पेश किए गए.
इसके बाद ऐसी ख़बरें आने लगी थीं कि यूपीआई पर चार्ज लग सकता है. जिस पर सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि इस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.
हिमाचल प्रदेश के चंबा में बस हादसा, सात लोगों की मौत

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, चंबा के एएसपी ने हादसे में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं.
यह हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालूज मोड़ के पास हुआ.
चंबा के एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया, "आज सुबह 7.15 के आसपास इस हादसे की सूचना मिली थी. एक प्राइवेट बस जो बैरागढ़ से चंबा आ रही थी. पांच किलोमीटर का सफर करने के बाद ही उसका एक्सीडेंट हो गया."
"इसमें 18 लोग सवार थे, जिनमें सात की मौक़े पर ही मौत हो गई थी. बाक़ी 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी हादसे के वजहों की जांच की जा रही है."
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की ख़बर बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."
अभी तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
इतना लंबा आदमी कि इंची टेप छोटी पड़ जाए...
मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने मक्का समझौते पर क्या कहा?

इमेज स्रोत, Turkish Presidency / Murat Cetinmuhurdar / Handout/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, सऊदी क्राउन प्रिंस, तुर्की के राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं इस्लामिक सहयोग संगठन ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच समझौते का स्वागत किया है.
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच "संयुक्त रक्षा के मक्का समझौते" पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया.
ओआईसी ने कहा कि यह समझौता तीनों देशों की क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है."
उन्होंने कहा, "यह समझौता मुस्लिम दुनिया में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है. यह बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और सदस्य देशों के बीच एकजुटता और रचनात्मक साझेदारी के सिद्धांतों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है."
हुसैन इब्राहिम ताहा ने तीनों देशों के लगातार प्रयासों और नेतृत्व की सराहना की, जिससे इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए.
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता क्षेत्र और पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में शांति और समृद्धि स्थापित करने में योगदान देगा.
अमेरिकी सीनेट की मंज़ूरी पर पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर निशाना

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पवन खेड़ा ने कहा है कि सवालों से बचने के लिए पीएम मोदी संसद नहीं आते हैं अमेरिकी सीनेट ने भारत और चीन जैसे रूस और उसके पेट्रोलियम उत्पादों के प्रमुख ख़रीदारों को दंडित करने वाले एक बिल को भारी बहुमत से मंज़ूरी दे दी है.
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "ऐसा कहीं से भी लगता है कि अब भारत आज़ाद है? जो भी आता है, भारत को ब्लैकमेल कर लेता है. जो भी आता है, वो भारत के सामने अपनी शर्तें रखता है कि आप तेल यहां से ख़रीद सकते हैं, इतना ख़रीद सकते, इतना नहीं ख़रीद सकते."
पवन खेड़ा ने कहा, "क्या हाल बना रखा है विश्व गुरु ने भारत का? इसका जवाब उनसे मांगिए जो पूरे देश में ख़ुद को विश्व गुरु कहते फिरते हैं और संसद में आने की हिम्मत नहीं है. इसलिए हिम्मत नहीं है क्योंकि ये सारी बातें उठेंगी, उनसे जवाब मांगा जाएगा."
अमेरिकी सांसदों का दावा है कि रूस के साथ इस तरह का व्यापार यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने में मदद करता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, विधेयक का नाम बदलकर 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' कर दिया गया है. सीनेट ने इसे 86-11 मतों से मंजूरी दी.
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच इस मुद्दे पर छिड़ी बहस

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने भारत में महिलाओं की स्थिति पर बात की तो किरेन रिजिजू ने इसे 'महिला आरक्षण' से जोड़कर टिप्पणी की (फ़ाइल फ़ोटो) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी का जवाब दिया है.
राहुल गांधी ने कहा, "रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा- कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है."
"सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? साल 2023 का क़ानून लागू कीजिए. बिना किसी शर्त के."
इससे पहले भारत में महिलाओं की स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया था.
इस वीडियो को शेयर करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा, "यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश लगता है. महिलाओं को लेकर राहुल गांधी जी के रुख में स्पष्ट बदलाव दिखाई दे रहा है. अब उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी."

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, किरेन रिजिजू की फ़ाइल फ़ोटो दरअसल राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने वीडियो में कहा था, "मुझसे महिलाओं के मुद्दे पर एक सवाल किया गया था, जिसका मैंने जवाब दिया. लेकिन उसके बाद से मैं इस पर गहराई से विचार कर रहा हूं. मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं की क्षमता पिंजरे में बंद है. उन्हें ख़ुद को ज़ाहिर नहीं करने दिया जाता. उन्हें कल्पना करने से भी रोका जाता है."
"मुझे लगता है कि कोई भी देश महिलाओं पर अंकुश लगाकर आगे नहीं बढ़ सकता. इस देश में जो राजनीति होनी चाहिए उसमें लोगों को समझाने की ज़रूरत है कि महिलाओं को अपनी बात रखने का मौक़ा दें."
राहुल गांधी ने कहा, "महिलाओं को घर पर अपने विचार रखने, सड़कों पर आज़ादी के साथ चलने का मौक़ा मिलना चाहिए. महिलाओं को पितृसत्ता और उनके नियंत्रण से आज़ादी मिलनी चाहिए…"
अमेरिकी सीनेट ने पास किया ये बिल, भारत समेत इन देशों पर 100 फ़ीसदी टैरिफ़ का प्रावधान
पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, बताया एक 'यादगार सुबह'

इमेज स्रोत, @raghav_chadha
इमेज कैप्शन, राघव चड्ढा हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए हैं आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की है.
राघव चड्ढा ने इस मुलाक़ात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किए हैं.
उन्होंने लिखा, "यह एक ऐसी सुबह है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाक़ात करने का सौभाग्य मिला. उनके साथ विस्तार से और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई."
राघव चड्ढा ने लिखा, "अपना बहुमूल्य समय देने और उनके विचारों, मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं."
राघव चड्ढा ने अप्रैल महीने के आख़िर में ही आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी का दामन थामा था. वह बीजेपी और उसकी सरकार की नीतियों के बड़े आलोचकों में से एक थे.
पार्टी बदलने के बाद उनके कई पुराने सहयोगियों ने सवाल खड़े किए थे.
मुझे छह साल की उम्र में पीरियड शुरू हुआ, डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे वजह
केजरीवाल ने कहा- ट्रंप की हर बात मानकर भी मोदी जी देश के लिए ‘ये’ लाए हैं

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए हैं (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिकी सीनेट ने भारत और चीन जैसे रूस और उसके पेट्रोलियम उत्पादों के प्रमुख ख़रीदारों को दंडित करने वाले एक बिल को भारी बहुमत से मंज़ूरी दे दी है. इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की है.
केजरीवाल ने कहा, "देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रखने के बाद, ट्रंप की ग़ुलामी करने के बाद और भारत का अपमान करवाने के बाद मोदी जी देश के लिए ये लाए हैं."
"आज देश के हर छोटे बड़े निर्णय में ट्रंप का हस्तक्षेप है. मोदी जी ट्रंप की हर बात मानते हैं- चाहे सही हो या ग़लत. और ट्रंप हर क्षेत्र में भारत के ख़िलाफ़ निर्णय लेते हैं."
अमेरिकी सांसदों का दावा है कि रूस के साथ इस तरह का व्यापार यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने में मदद करता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, विधेयक का नाम बदलकर ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ कर दिया गया है. सीनेट ने इसे 86-11 मतों से मंजूरी दी.
बिन्यामिन नेतन्याहू के बेटे ने पूछा, 'भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो क्या तुर्की और सऊदी भारत पर हमला करेंगे'

इमेज स्रोत, Alexi J. Rosenfeld/Getty Image
इमेज कैप्शन, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बेटे याइर नेतन्याहू इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बेटे याइर नेतन्याहू नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए समझौते को लेकर सवाल किया है.
याइर नेतन्याहू ने पूछा, "तो क्या अगली बार जब ईरान, हूती या इराक़ में मौजूद मिलिशिया सऊदी अरब पर हमला करेंगे, तो क्या तुर्की और पाकिस्तान ईरान, इराक़ और यमन पर हमला करेंगे?"
"और अगली बार जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा, तो क्या तुर्की और सऊदी अरब भारत पर हमला करेंगे?"
इससे पहले सऊदी अरब के मक्का शहर में शुक्रवार को सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने एक रक्षा समझौते पर दस्तख़्त किए हैं.
इस समझौते के मुताबिक़ इनमें से किसी एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा.
ऋषभ पंत ने आधी रात उत्तराखंड की बीजेपी सरकार से की ये शिकायत, मुख्यमंत्री धामी ने दिया जवाब
मक्का समझौता: भारत ने अगर ऑपरेशन सिंदूर की तरह कोई कार्रवाई की तो क्या तुर्की और सऊदी पाकिस्तान का साथ देंगे?
