जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
'एक टांग' से खेली गई ग्लेन मैक्सवेल की वो बेमिसाल पारी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की फ़ाइल फ़ोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को 99वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज, 8 नवंबर का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है. आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."
उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "आज का ये अवसर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला है. मैं ख़ुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है. आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं."
"सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए कई दशक पहले मुझे उनके संपर्क में आने का अवसर मिला था. धीरे-धीरे हमारा ये संबंध इतना आत्मीय हो गया कि वे मेरे लिए अभिभावक की तरह बन गए."
साफ़ हवा के लिए जिन शहरों को मिले अवॉर्ड, वहां एक्यूआई ख़राब क्यों
दिवाली कैसे मना रहे हैं राहुल गांधी, साझा कीं तस्वीरें

इमेज स्रोत, @CongressSevadal
इमेज कैप्शन, दिवाली की तैयारियां करते राहुल गांधी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
इस मौक़े पर कांग्रेस सेवा दल ने राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो दिवाली के लिए पकवान तैयार करते नज़र आ रहे हैं.

इमेज स्रोत, @CongressSevadal
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी की दिवाली की तैयारी राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ."
राहुल गांधी ने लिखा, "हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें. यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए."
आईआरजीसी का दावा- होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद दो तेल टैंकरों में लगी आग

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका-ईरान संघर्ष में होर्मुज़ स्ट्रेट असुरक्षित बना हुआ है (फ़ाइल फ़ोटो) ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में में बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद दो तेल टैंकरों में आग लग गई.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, आईआरजीसी का यह बयान ईरानी मीडिया में होर्मुज़गान प्रांत के कई हिस्सों में विस्फोट जैसी आवाज़ें सुने जाने की ख़बरों के बाद आया है.
आईआरजीसी नौसेना के अनुसार, दोनों टैंकरों ने अपने नेविगेशन और पोजिशनिंग सिस्टम को बंद करके उन मार्गों से गुजरने की कोशिश की थी, जिन्हें ईरान ने अवैध घोषित किया है.
आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी है कि जो जहाज़ और पोत अमेरिकी सेना के साथ सहयोग करते हैं और होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरान की ओर से घोषित नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें बारूदी सुरंगों से निशाना बनाया जाएगा.
आईआरजीसी ने जहाज़ों से यह भी आग्रह किया कि वे "सेंटकॉम कमांडर की काल्पिनिक बातों" को नज़रअंदाज़ करें.
इस बयान के जारी होने से पहले, एक रेडियो और टेलीविजन रिपोर्टर ने बताया था कि क़ेसम, सिरिक, जास्क और बंदरअब्बास में विस्फोटों जैसी आवाजें सुनी गई थीं.
दिवाली का त्योहार कब से शुरू हुआ, इसके पीछे की क्या है कहानी
वायु प्रदूषण: दिल्ली समेत इन पांच शहरों में दिवाली की सुबह क्या है हाल

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, बीते कई दिनों के दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में वायु प्रदूषण की हालत गंभीर बनी हुई है और सुबह के वक़्त विज़िब्लिटी काफ़ी कम है रविवार की सुबह दिल्ली में वायु प्रदूषण की हालत गंभीर बनी हुई है. शहर के कई इलाक़ों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है, यानी हालात सिवियर कैटेगरी में दर्ज हुए हैं.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक़, सुबह आठ बजे के क़रीब दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इलाक़े में एक्यूआई 431 दर्ज किया गया है.
द्वारका सेक्टर 8 में यह आंकड़ा 438 पाया गया है. आईआईटी दिल्ली में एक्यूआई 443 दर्ज हुआ है, जबकि डीयू (नॉर्थ कैंपस) में एक्यूआई 428 पाया गया.
बिहार की राजधानी पटना में सुबह आठ बजे एक्यूआई 172 पाया गया.
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक्यूआई 224 दर्ज हुआ.
मुंबई में एक्यूआई 130 दर्ज हुआ जबकि चंडीगढ़ का एक्यूआई 67 दर्ज हुआ.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाक़े में रविवार की सुबह का हाल सीपीसीबी के मुताबिक़, एक्यूआई 401 से 500 के बीच हो तो इसे सिवियर माना जाता है. यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकती है. ऐसी हवा बीमार लोगों पर गंभीर असर डाल सकती है.
वहीं एक्यूआई 301 से 400 के बीच हो तो लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है.
सीबीसीबी के मुताबिक़, एक्यूआई 0 से 50 के बीच हो तभी इसे अच्छा माना जाता है.
नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने के ख़िलाफ़ दी चेतावनी

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति के फ़ैसले को लेकर नेतन्याहू ने देश में यहूदी पार्टियों की एक यूनिटी सरकरा बनाने की अपील की है इसराइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से परामर्श करने के बाद नेतन्याहू के धुर विरोधी गादी आइज़नकोट को नई सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है.
हर्ज़ोग के फ़ैसले की घोषणा से एक घंटे पहले, केयर टेकर प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि 'विपक्षी दलों और अरब पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन देश के पतन का कारण बनेगा.'
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, "इस्लामवादियों से जुड़ी ऐसी सरकार इसराइल को भीतर से ही विघटित कर देगी, जैसा कि यूरोपीय देशों में हो रहा है, और इससे भी बदतर स्थिति पैदा कर सकती है."
आइज़नकोट इसराइली सेना के पूर्व कमांडर हैं और साल 2022 में राजनीति में कदम रखा.
सात अक्तूबर, 2023 को हमास के इसराइल पर हमले के बाद वह नेतन्याहू के युद्ध मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए थे, लेकिन बाद में नेतन्याहू के आलोचक बन गए.
हाल के सालों में, उन्होंने ग़ज़ा युद्ध को लेकर नेतन्याहू के रवैये की आलोचना की है और फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ इसराइली बस्तियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की है.
ग़ज़ा युद्ध में अपने बेटे और दो भतीजों को खोने वाले आइज़नकोट ने चुनाव अभियान के दौरान अपनी सैन्य और सुरक्षा पृष्ठभूमि पर जोर दिया था.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों से भारत को क्या फ़ायदा होगा?
पोलैंड: गोलीबारी में मरने वालों की संख्या छह हुई, हमलावर के घर से मिले तीन शव, फ़्लोरेंस फ़्रीमैन और एमर मोरीयू

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, घटनास्थल शहर का व्यस्त केंद्रीय इलाका है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है पोलैंड के क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
मारे गए लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. मरने वालों में एक ब्रिटिश नागरिक भी है. तीन मृतक पोलैंड के नागरिक हैं, जबकि दो की पहचान नहीं हो पाई है.
16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें पांच विदेशी नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और हमलावर शामिल हैं. गृह मंत्रालय ने बाद में बताया कि घायलों में ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक शामिल हैं.
घटनास्थल शहर का व्यस्त केंद्रीय इलाका है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

इमेज स्रोत, Agencja Wyborcza.pl/Reuters
इमेज कैप्शन, हमलावर के संबंध कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों से होने का संदेह है इस घटना को अंजाम देने वाले बंदूकधारी के संबंध कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों से होने का संदेह है.
पुलिस ने बंदूकधारी के घर की तलाशी ली तो वहां तीन शव मिले.
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक़ शनिवार दोपहर क़रीब 3 बजे एक व्यक्ति अपनी कार से स्क्वायर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा.
घटनास्थल के फुटेज में लोग जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र पुलिसकर्मी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे और संदिग्ध के साथ गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हमले के तीन मिनट के भीतर ही संदिग्ध की गोली लगने से मौत हो गई.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

इमेज स्रोत, @PakPMO
इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान का संविधान अल्पसंख्यकों के धार्मिक और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देता है (फ़ाइल फ़ोटो) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर शहबाज़ शरीफ़ के संदेश को पोस्ट किया है.
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "इस खुशी और शुभ अवसर पर मैं दुनिया भर के हिंदू समुदाय, खासकर पाकिस्तान में रहने वाले लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. दिवाली नफ़रत, असहिष्णुता और निराशा के अंधकार पर रोशनी की जीत का प्रतीक है. रोशनी का यह त्योहार मानवीय संबंधों और सामाजिक जीवन में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का गहरा संदेश देता है."
"पाकिस्तान का हिंदू समुदाय हमारे राष्ट्रीय ताने-बाने का एक अहम और अभिन्न हिस्सा है. देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में उसका अमूल्य योगदान सराहनीय है. हमारे समाज में मौजूद अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं हमारी सामाजिक विरासत की अनमोल धरोहर हैं. पाकिस्तान को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता पर गर्व है."
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "पाकिस्तान का संविधान अल्पसंख्यकों के धार्मिक और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देता है. सरकार धर्म, आस्था, रंग या जातीयता की परवाह किए बिना सभी नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. धार्मिक सद्भाव, आपसी एकता और सम्मान को बढ़ावा देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है."
"मुझे उम्मीद है कि दिवाली मनाने वाले सभी पाकिस्तानी हिंदू इस खुशी के अवसर की रंग-बिरंगी और उत्सव से जुड़ी परंपराओं का भरपूर आनंद लेंगे और समाज के साथ शांति, सद्भावना, खुशी, समृद्धि और उम्मीद का संदेश साझा करेंगे. दिवाली के इस खुशी के अवसर पर हिंदू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं."
इसराइलः विपक्षी नेता आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, नेतन्याहू ने दी चेतावनी
अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाह से निकलने वाले कार्गो जहाज़ को बनाया निशाना

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने शनिवार को कहा है कि ओमान सागर में एक कार्गो जहाज़ को निशाना बनाया गया है और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया, क्योंकि वह ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा था.
सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि जहाज़ के चालक दल ने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई बार ईरान की नाकाबंदी को तोड़ने का प्रयास किया.
सेंटकॉम के अनुसार, एक अमेरिकी सैन्य विमान ने सेंट किट्स और नेविस के ध्वज वाले मालवाहक जहाज़ ‘हुडा’ के पिछले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया, जिससे वह निष्क्रिय हो गया.
बयान में कहा गया है कि हमले से पहले, अमेरिकी सेना ने चालक दल को चेतावनी दी थी.
सेंटकॉम ने यह भी कहा कि जहाज़ ईरान के एक बंदरगाह पर रुकने के बाद वहां से निकलने की योजना बना रहा था.
सेंटकॉम ने इस बात पर जोर दिया कि वह ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी को सख़्ती से लागू करना जारी रखेगा.
सेंटकॉम के अनुसार, जुलाई से लेकर अब तक अमेरिकी सेना ने 147 कार्गो जहाज़ों की आवाजाही को रोक दिया है जबकि पांच अन्य जहाज़ों को आगे बढ़ने से रोक दिया है क्योंकि उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया था.
सेंटकॉम ने यह भी बताया है कि उसने पहले 10 अन्य ईरानी कार्गो टैंकरों को नष्ट कर दिया है. इनपर अमेरिकी सेना ने आरोप लगाया कि वे रिवोल्यूशनरी गार्ड के अरबों डॉलर के नेटवर्क का हिस्सा थे. इसे ‘शैडो फ्लीट’ के नाम से जाना जाता है.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
भारत को अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों से क्या होगा फ़ायदा?
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
न्यूज़ीलैंड में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अब क्या होगा सरकार का फ़ॉर्मूला?, ओलिविया आयरलैंड और टिफ़नी टर्नबुल, वेलिंगटन

इमेज स्रोत, Brendon O'Hagan/Bloomberg via Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सेंटर-राइट नेशनल पार्टी को शुरुआती नतीजों में 42 सीटें मिलीं न्यूज़ीलैंड में शनिवार को हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला.
देश की दो प्रमुख पार्टियों के नेता गठबंधन सरकार बनाने के लिए बातचीत की तैयारी कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सेंटर-राइट (मध्य-दक्षिणपंथी) नेशनल पार्टी को 42 सीटें मिलीं. शुरुआती नतीजों के मुताबिक़, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वह सरकार बनाने के लिए ज़रूरी साधारण बहुमत से 19 सीटें पीछे रह गई.
अगर नेशनल पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों एसीटी और न्यूज़ीलैंड फ़र्स्ट के साथ समझौता कर लेती है तो उनके गठबंधन को वामपंथी गठबंधन के मुक़ाबले मामूली बढ़त मिल सकती है.
हालांकि, विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस ने सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. उनकी लेबर पार्टी को 36 सीटें मिली हैं. उन्होंने कहा कि अगली सरकार का स्वरूप कुछ समय तक स्पष्ट नहीं होगा.
चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई और बेरोज़गारी प्रमुख मुद्दे रहे.चुनाव आयोग 27 नवंबर को चुनाव के आधिकारिक नतीजे घोषित करेगा.
झारखंड में महिला आदिवासी नेता निशा भगत की मौत का मामला क्या है?
