जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. 'मैंने पत्नी से बेवफ़ाई की': एनवीडिया के सीईओ ने कथित चीनी जासूस के साथ अफ़ेयर की बात मानी

  2. उत्तर प्रदेश: मुज़फ़्फ़रनगर में डिवाइडर से टकराई कार, छह लोगों की मौत

    मुज़फ़्फ़रनगर सड़क हादसा
    इमेज कैप्शन, पुलिस के मुताबिक़, सभी छह लोग हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे

    उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से दी है.

    पुलिस के मुताबिक़, कार पानीपत-खटीमा रोड पर जगहेड़ी ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद बिजली के खंभे से टकराने पर कार में आग लग गई.

    मुज़फ़्फ़रनगर (ग्रामीण) के एसपी अक्षय संजय महाडिक ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि सूचना मिलते ही तितावी पुलिस, दमकल विभाग और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

    उन्होंने कहा कि छह लोग झुलस गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

    पुलिस के मुताबिक़, सभी छह लोग हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे. उनकी पहचान और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

  3. मध्य प्रदेश के कटनी में दिवाली की रात इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत

    कटनी आग
    इमेज कैप्शन, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. आशंका है कि आग दीये या शॉर्ट सर्किट से लगी होगी.

    मध्य प्रदेश के कटनी में दिवाली की रात एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई.

    कटनी के एसडीओपी वीरेंद्र नारवे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर प्लास्टिक से जुड़ी एक यूनिट थी, जबकि ऊपर की मंज़िल पर परिवार रहता था.

    उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. नारवे ने आशंका जताई कि आग दीये या शॉर्ट सर्किट से लगी होगी.

    हालांकि, इसकी असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी. मृतकों में करीब 70 साल के दो बुज़ुर्ग, एक महिला और तीन छोटे बच्चे शामिल हैं.

  4. 'मैंने किसी को फंसाने की कोशिश नहीं की', बॉल टैम्परिंग विवाद पर उस्मान ख़्वाजा, स्टीफ़न शेमिल्ट, क्रिकेट संवाददाता

    उस्मान ख़्वाजा
    इमेज कैप्शन, उस्मान ख़्वाजा ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख़्वाजा ने कहा कि 2018 के बॉल टैम्परिंग विवाद को लेकर किए गए ख़ुलासों के ज़रिए उन्होंने किसी को फंसाने की कोशिश नहीं की है.

    अपनी आत्मकथा 'सब्र' और 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' को दिए इंटरव्यू में ख़्वाजा ने कहा था कि दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच में गेंद पर सैंडपेपर रगड़ने की योजना के लिए पूरी टीम को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए.

    आठ साल पहले हुए इस विवाद में उस समय सिर्फ़ तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सज़ा दी गई थी.

    रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपनी बात स्पष्ट करते हुए ख़्वाजा ने कहा, "जब मैंने कहा कि इसमें हम सब शामिल थे, तो मेरा मतलब था कि हम सभी को मिलकर हुई इस घटना की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, चाहे हम इसे पसंद करें या नहीं."

    उन्होंने कहा, "एक टीम के तौर पर हमें इसकी सामूहिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. बस इतनी सी बात है."

    ख़्वाजा ने आगे कहा, "अब जब हर कोई इस बारे में बात कर रहा है तो क्या मैं इस बात से इनकार करूंगा कि सभी को इसकी जानकारी थी? नहीं, मैं इससे भी इनकार नहीं करूंगा."

  5. इसराइल में सरकार बनाने की चुनौती, आइज़नकोट पर क्या बोला अरब मीडिया?

  6. ट्रंप ने माना- इमिग्रेशन पर सख्ती कुछ ज़्यादा हो गई थी, क्वासी जियाम्फ़ी असिएदु, वॉशिंगटन डीसी

    डोनाल्ड ट्रंप
    इमेज कैप्शन, ट्रंप ने कहा कि बुरे लोगों को देश से बाहर निकालने के लिए उन्हें बहुत अच्छे अंक मिलने चाहिए

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि उनकी सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ जरूरत से ज़्यादा सख़्ती की.

    सीबीएस के कार्यक्रम '60 मिनट्स' को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें अमेरिका की सीमा पर अवैध रूप से आने वाले लोगों की संख्या कम करने के लिए 'ए प्लस' अंक मिलने चाहिए.

    हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बड़े पैमाने पर लोगों को देश से निकालने की नीति से उन्हें राजनीतिक नुकसान हुआ है.

    ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनाव में इमिग्रेशन का मुद्दा उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए फायदेमंद भी रहा और नुकसानदेह भी.

    उन्होंने आगे कहा, "बुरे लोगों को देश से बाहर निकालने के लिए मुझे बहुत अच्छे अंक मिलने चाहिए."

    हालांकि, अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ अपनी सख़्त नीति से पीछे नहीं हट रही है.

    मिडटर्म चुनाव के दिन हुए सर्वे के मुताबिक़, मतदाताओं के लिए इमिग्रेशन तीसरा सबसे अहम मुद्दा था.

  7. क्या चीनी जासूस से थे एनवीडिया के सीईओ के संबंध? कंपनी ने शुरू की जांच

    जेनसन हुआंग
    इमेज कैप्शन, जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है

    अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने अपने सीईओ जेनसन हुआंग के एक चीनी महिला से कथित संबंधों को लेकर स्वतंत्र जांच शुरू की है.

    इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का शक है. कंपनी का कहना है कि जेनसन हुआंग उसके सीईओ बने रहेंगे.

    दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एनवीडिया ने कहा है कि उसके बोर्ड के पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी की गोपनीय जानकारी या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक हुई है.

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि जेनसन हुआंग की करीबी रहीं चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग, चीन के लिए जासूसी कर रही थीं.

    वहीं, जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है. उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी भी मांगी है.

    एनवीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक में इस्तेमाल होने वाली चिप बनाने वाली प्रमुख कंपनी है.

  8. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण छाई घनी धुंध, कई इलाक़ों में एक्यूआई 400 के पार

  9. यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया

    यमन
    इमेज कैप्शन, भारतीय दूतावास ने नाविकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार भी जताया

    यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

    यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी.

    दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनकी तबीयत ठीक है. वे भारत लौट रहे हैं.

    दूतावास ने नाविकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार भी जताया.

    यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले भारत ने बताया था कि यमन के तट के पास एक घटना में शामिल नौका (यॉट) पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं.

  10. भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिवाली की जगमग, देखिए तस्वीरें

    श्रीलंका दिवाली
    इमेज कैप्शन, श्रद्धालुओं ने कोलंबो के श्री पोन्नम्बलवननेश्वर मंदिर में दिवाली के मौके पर तेल के दीये जलाए

    भारत और दुनिया भर में आठ नवंबर 2026 को लाखों लोगों ने दिवाली का त्योहार मनाया. रोशनी के इस त्योहार पर घरों, मंदिरों, दफ्तरों और सड़कों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.

    भारत के अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में दिवाली मनाने के तरीके अलग-अलग हैं. हालांकि, इस दौरान पूजा-पाठ, परिवार के साथ मिलना, मिठाइयां बांटना और पटाखे जलाना आम परंपराएं हैं.

    तस्वीरों में देखिए भारत समेत दुनिया भर में दिवाली की रौनक.

    लंदन दिवाली
    इमेज कैप्शन, लंदन के बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नीस्डेन मंदिर) में दिवाली समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई
    म्यांमार में एक हिंदू मंदिर में लोग दिवाली के त्योहार के दौरान मोमबत्तियां जलाते हुए
    इमेज कैप्शन, म्यांमार में एक हिंदू मंदिर में लोग दिवाली के त्योहार के दौरान मोमबत्तियां जलाते हुए
    नेपाल दिवाली
    इमेज कैप्शन, लक्ष्मी पूजा के मौके पर नेपाल के काठमांडू घाटी के आसमान में आतिशबाजी का नज़ारा
    म्यांमार दिवाली
    इमेज कैप्शन, म्यांमार के यांगून के एक मंदिर में दिवाली के मौके पर एक श्रद्धालु तेल के दीये लेकर जाते हुए
    मुंबई दिवाली
    इमेज कैप्शन, मुंबई में दिवाली के दौरान आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा
    जबलपुर
    इमेज कैप्शन, जबलपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान रविवार को नर्मदा नदी के किनारे दीयों से रोशनी की गई
    पीएम मोदी
    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने रविवार को बस्तर के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के दौरान एक जवान को मिठाई खिलाई
  11. जासूसी के ख़ौफ़ में रूस में तैनात डिप्लोमैट, हर कमरे में कैमरा होने की आशंका

  12. मिस्र में रेल हादसा, सात लोगों की मौत 100 से ज़्यादा घायल, एमर मोरो

    मिस्र में रेल हादसा
    इमेज कैप्शन, इस टक्कर के कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ढलान से नीचे जा गिरे.

    मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

    देश के रेलवे प्राधिकरण के मुताबिक़, गीज़ा और काहिरा से दक्षिण की ओर जा रही दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं.

    इस टक्कर के कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ढलान से नीचे जा गिरे. घटनास्थल की तस्वीरों में लोग पलटे हुए डिब्बों के अंदर घायल यात्रियों को तलाशते दिखे.

    हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी ने कहा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों को हादसे के कारणों की जांच करने और लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

    सरकारी अभियोजन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

    सरकार ने बताया कि इलाके के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में घायल लोगों को लाया जा रहा है.

  13. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  14. Trump के लिए Iran से डील, मजबूरी या रणनीति?

  15. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे मना रहे हैं दिवाली, तस्वीरों में देखें

    पाकिस्तान: '15 हज़ार का सिलेंडर 24 हज़ार रुपये में बिक रहा', डबल रेट देने को क्यों मजबूर हैं लोग?

    दिवाली: उत्तर में वेज और दक्षिण में नॉन-वेज, कैसे अलग हुई परंपरा?

  16. नेतन्याहू को साथ लेने पर क्या बोले गादी आइज़नकोट?

    इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर गादी आइज़ेनकोट ने घोषणा की है.
    इमेज कैप्शन, इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर गादी आइज़ेनकोट ने घोषणा की है.

    आधिकारिक तौर पर नई इसराइली सरकार बनाने का ज़िम्मा सौंपे जाने के बाद गादी आइज़नकोट ने नई सरकार को लेकर आज घोषणा की है.

    बीबीसी पर्शियन से मिली जानकारी के मुताबिक, गादी आइज़नकोट ने कहा "मैं वर्तमान प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और उनके एक धुर दक्षिणपंथी सहयोगी के सरकार में शामिल होने से सहमत हूं, बशर्ते कि सरकार का गठन मेरे नेतृत्व में हो.''

    बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली 'लिकुड पार्टी' और धुर दक्षिणपंथी वित्त मंत्री बेत्ज़ेलल स्मोट्रिच के नेतृत्व वाली 'धार्मिक ज़ायोनिस्ट पार्टी' का ज़िक्र करते हुए आइज़नकोट ने कहा, "अगर लिकुड और धार्मिक ज़ायोनिस्ट पार्टियों के सदस्य सचमुच मानते हैं कि अब एकता का समय है, जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है, तो मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वे मेरे नेतृत्व में और मेरे द्वारा निर्धारित सिद्धांतों पर आधारित सरकार के गठन का समर्थन क्यों न करें."

    उन्होंने यह भी कहा कि इसराइली लोकतंत्र अपने इतिहास के सबसे कमज़ोर दौर में से एक का सामना कर रहा है.

  17. तीन साल पहले जिस घर चाय पीने रुके थे पीएम मोदी, अब इस हाल में है परिवार

  18. दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने दिवाली संदेश में क्या कहा ?

    दिवाली के मौके पर यूएई, ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई
    इमेज कैप्शन, दिवाली के मौके पर यूएई, ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

    दिवाली के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) , भारत में फ़्रांसीसी दूतावास और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग की ओर से शुभकामना संदेश साझा किए गए हैं.

    यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, "संयुक्त अरब अमीरात और दुनिया भर में दिवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व और आने वाला वर्ष आपके और आपके परिवारों के लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए."

    भारत में फ़्रांसीसी दूतावास ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "भारत, फ़्रांस और दुनिया भर में मेरे सभी भारतीय मित्रों को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसकी रोशनी हमें हमेशा एकता, शांति और उम्मीद को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे!"

    वहीं, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का संदेश शेयर करते हुए पोस्ट में कहा कि दीपावली ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक पहचान का एक अनमोल हिस्सा बन गई है.

    पोस्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने प्रवासी समुदाय के स्थायी योगदान का जश्न मनाते हुए इस त्योहार के उम्मीद, एकता और नई शुरुआत के संदेश पर अपने विचार रखे हैं.

  19. भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे मना रहे हैं दिवाली, तस्वीरों में देखें