जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफ़ा, क्या है वजह

    कैरोलिन लेविट

    इमेज स्रोत, Anna Moneymaker/Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के आखिर में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी.

    ट्रंप ने लेविट को अपने “सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक” बताते हुए कहा कि वह अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं. ट्रंप ने कहा कि वह उनके इस फैसले को पूरी तरह समझते और सम्मान करते हैं.

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लेविट अब उनकी शीर्ष बाहरी सलाहकारों में से एक रहेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में भी उनकी प्रभावशाली भूमिका बनी रहेगी.

    28 साल की लेविट पिछले साल व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनी थीं. इस पद पर पहुंचने वाली वह अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उनकी जगह अगला प्रेस सचिव कौन होगा.

    लेविट ने मई में एक बेटी को जन्म दिया था. उनका एक दो साल का बेटा भी है. वह पिछले महीने ही मातृत्व अवकाश के बाद काम पर लौटी थीं. उनके पति का नाम निकोलस रिकियो है.

    ट्रंप के ऐलान के बाद लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के तौर पर काम करना “उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान और रोमांच” रहा है.

    उन्होंने कहा कि एक मां बनना, दूसरी संतान का स्वागत करना और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण नौकरियों में से एक को साथ-साथ निभाना उनकी ज़िंदगी का सबसे सुखद, लेकिन सबसे मुश्किल दौर रहा है.

    लेविट ने आगे कहा कि बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर उन्हें लगातार यह महसूस हुआ कि वह अपने दो छोटे बच्चों की अच्छी मां बनने के साथ-साथ प्रेस सचिव की नौकरी के लिए जरूरी लगातार समय, ऊर्जा और ध्यान नहीं दे पा रही हैं.

    इसी वजह से उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ने और जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करने का फैसला लिया है.

  2. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    -'जनेऊ पहनते हैं, मांस खाते हैं?' राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के लिए इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे कई सवाल

    -जस्टिस वर्मा के ख़िलाफ़ आरोप साबित, कैश बरामदगी की जांच करने वाली लोकसभा समिति की रिपोर्ट

    -चीन में 'फ्लैश मैरिज' का धोखा: नकली दुल्हनों के जाल में फंसे चीनी मर्दों की कहानियां

  3. Parliament का मानसून सत्र: कौन- किस पर पड़ा भारी?

  4. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फ़िर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

    'जनेऊ पहनते हैं, मांस खाते हैं?' राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के लिए इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे कई सवाल

    जस्टिस वर्मा के ख़िलाफ़ आरोप साबित, कैश बरामदगी की जांच करने वाली लोकसभा समिति की रिपोर्ट

    चीन में 'फ्लैश मैरिज' का धोखा: नकली दुल्हनों के जाल में फंसे चीनी मर्दों की कहानियां

  5. पुतिन की चेतावनी- यूरोपीय देशों ने रूसी जहाज़ जब्त किए तो जवाब देगा रूस

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि अगर यूरोपीय देश रूसी व्यापारिक जहाज़ों को जब्त करना शुरू करते हैं, तो रूस भी उसी तरह जवाब देगा.

    रूस के प्रशांत बेड़े के कमांडर ने कहा कि उनकी सेना उन देशों के विदेशी जहाज़ों का "निरीक्षण करने और उन्हें हिरासत में लेने" के लिए तैयार है, जिन्हें रूस शत्रु मानता है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ पुतिन ने ये बातें रूस के सुदूर पूर्व में नौसेना के अभ्यास की निगरानी करते हुए कही.

    यह बयान ऐसे समय आया है जब यूरोपीय यूनियन रूस के कथित "शैडो फ़्लीट" पर दबाव बढ़ा रहा है.

    ईयू ने सैकड़ों जहाज़ों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं और कुछ जहाजों और उनके चालक दल को जांच के लिए रोका भी है.

    कुछ यूरोपीय सरकारों ने प्रतिबंधों से बचने वाले संदिग्ध जहाज़ों के ख़िलाफ़ समुद्री कार्रवाई और सख़्त करने की संभावना तलाशने की बात कही है.

  6. कंगना रनौत ने जेन ज़ी को लेकर अपनी विवादित टिप्पणी पर सफ़ाई में क्या कहा?

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर किए गए विवादित टिप्पणी पर फिर बयान दिया है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''वो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं. मेरी बात बस इतनी है कि अगर कुछ लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि गटर ही उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए?''

    ''मैं खुद को कॉकरोच नहीं मानती. अगर कोई मुझसे कहे कि मैं गटर में रहती हूं,तो मैं इसका खंडन करूंगी. लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो स्वाभाविक है कि वह गटर में ही रहेगा. और कहां रहेगा?''

    उन्होंने कहा, ''लेकिन यह कहना कि मैं सभी युवाओं की बात कर रही थी, बिल्कुल ग़लत है. क्या मैंने कहा था कि सभी युवा गटर में रहने लायक हैं? मैंने ख़ास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का ज़िक्र किया था.''

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों की ओर से कथित तौर पर अपशब्दों के इस्तेमाल पर अपनी टिप्पणी में कंगना रनौत ने कहा था कि ये जेन ज़ी नहीं बल्कि 'गटर जेनरेशन' है.

    इसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ था और संसद के मानसून सत्र में भी विपक्षी दलों ने यह मुद्दा उठाया था.

  7. कार्टून: आपका समय शुरू होता है अब

    कीर्तिश का कार्टून
    इमेज कैप्शन, विपक्ष की गृहमंत्री के सदन में आने की मांग पर आज का कार्टून
  8. सीजेपी के सौरव दास ने कहा, पुडुचेरी में उनके परिवार के घर पहुँची पुलिस

    सौरव दास

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सौरव दास ने बताया कि पुलिस पुडुचेरी में उनके परिवार के घर पहुंची है

    कॉकरोच जनता पार्टी को सह-संयोजक सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि पुडुचेरी में पुलिस उनके पारिवारिक घर पहुंची है.

    सौरव दास ने रात 7.10 बजे किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘’दो घंटे पहले पुडुचेरी पुलिस मेरे परिवार के घर पहुंची और उनसे तरह-तरह के सवाल पूछकर उन्हें परेशान किया. यह उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यही कानूनी प्रक्रिया है?’’

    ''पुडुचेरी की बीजेपी सरकार मेरे परिवार को क्यों डरा-धमका रही है? यह पुडुचेरी सरकार का चरित्र नहीं है. यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है.''

    ''अगर मक़सद मुझे डराकर चुप कराना है, तो यह कामयाब नहीं होगा. इससे मैं डरने वाला नहीं हूं. इसके बजाय इससे बेहतर व्यवस्था बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत होगा, ऐसी व्यवस्था जिसमें पुलिस गुंडों की तरह काम करने के बजाय कानून का पालन करे."

    इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि 'जंतर-मंतर का सीज़न-2' जल्द ही शुरू होने वाला है.

    बुधवार को उन्होंने कहा था, ''बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर सीज़न-2 कब आने वाला है. उन लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द ही शुरू होने वाला है.''

  9. 'जनेऊ पहनते हैं, मांस खाते हैं?' राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के लिए इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे कई सवाल

  10. कोलंबिया में भूकंप के 36 घंटे बाद महिला को ज़िंदा निकाला, वेनेसा बुशश्ल्यूटर, लैटिन अमेरिका की ऑनलाइन संपादक

    कोलंबिया में भूकंप के बाद बचाव अभियान

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद 36 घंटे तक मलबे में फंसी रही एक 32 महिला को ज़िंदा निकाल लिया गया है.

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिमी कोलंबिया में आए भूकंप में कम से कम 188 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं.

    डेनिएला लार्गो को पेरेइरा शहर में एक ढही हुई इमारत के मलबे से 10 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद इस महिला को बाहर निकाला गया.

    दमकलकर्मियों ने आख़िरकार चार कंक्रीट की भारी स्लैब के नीचे दबी लार्गो तक पहुंचने के लिए उनके नीचे एक सुरंग खोदी और उन्हें बाहर निकाल लिया.

    कोलंबिया के कॉफी उत्पादक क्षेत्र में स्थित पेरेइरा शहर में 79 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

    लार्गो की मां ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि स्थानीय निवासी ने मलबे के नीचे से उनकी बेटी के मदद के लिए पुकारने की आवाज़ सुनी थी.

    आपातकालीन कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एक छोटे कैमरे की मदद से उन्होंने लार्गो का पता लगाया.

    हालांकि, उन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल था क्योंकि रास्ते में कंक्रीट की चार भारी स्लैब पड़ी हुई थीं.

  11. ईरान-ओमान-अमेरिका : होर्मुज़ पर कंट्रोल किसका? 12 Aug, 2026 | दिनभर, बीबीसी हिन्दी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. जस्टिस वर्मा के ख़िलाफ़ आरोप साबित, कैश बरामदगी की जांच करने वाली लोकसभा समिति की रिपोर्ट

  13. चीन को अंतरराष्ट्रीय क़ारोबार का खिलाड़ी बनाने वाले झू रोंगजी का निधन, लॉरा बेकर,चीन संवाददाता, बीजिंग और चेन यान, बीबीसी चीनी, हांगकांग

    चीन

    इमेज स्रोत, Boston Herald via Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी जिनके नेतृत्व में चीन ग्लोबल क़ारोबार का बड़ा खिलाड़ी बना (फ़ाइल फ़ोटो)

    वैश्विक क़ारोबार में चीन की एंट्री की अगुआई करने वाले चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है.

    रोंगजी के नेतृत्व में चीन ने तेज़ आर्थिक विकास दर की नींव रखी थी.

    रोंगजी 1998 से 2003 तक चीन के प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने चीन को विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई.

    उनके कार्यकाल में चीनी फ़ैक्टरियों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए खोला गया और विदेशी निवेश लाने की बड़ी कोशिश की गई.

    रोंगजी को चीन के सबसे अहम आर्थिक सुधारकों में शुमार किया जाता है.

    उन्होंने स्थानीय सरकारों के टैक्स संबंधी अधिकारों को केंद्र सरकार के अधीन किया, घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों को बंद किया. उनका निजीकरण किया और लोगों के लिए घर खरीदने को बढ़ावा दिया.

    चीन में उन्हें एक सख़्त और व्यावहारिक नेता के रूप में याद किया जाता है. उन्हीं के दौर में चीन ने दहाई अंक में विकास दर का दौर देखा.

  14. मैथ्यू हैडन बोले- तीनों फ़ॉर्मेट में धमाल मचा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू हैडन ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी में वनडे, टी-20 और टेस्ट, तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हैडन ने सूर्यवंशी की मानसिक मजबूती और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी में एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी की सभी खूबियां मौजूद हैं.

    सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ तीन टी-20 मैचों में 151 रन बनाए थे. भारत ने यह सिरीज़ 3-0 से जीती थी.

    इससे पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली गई टी-20 सिरीज़ में डेब्यू करके वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे.

  15. कैश मामले में हाई कोर्ट के जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित, जांच समिति ने क्या बताया

    जस्टिस यशवंत वर्मा

    इमेज स्रोत, allahabadhighcourt.in

    इमेज कैप्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा (फ़ाइल फ़ोटो)

    जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी मकान के परिसर में कैश मिलने की जांच करने वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर दी है.

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर ये कमेटी गठित की गई थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ समिति की जांच के मुताबिक़ जस्टिस वर्मा के ख़िलाफ़ बिना हिसाब की नकदी, सबूतों से छेड़छाड़ और संतोषजनक जवाब न देने के आरोप सही पाए गए हैं.

    बुधवार को संसद में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के तहत गठित तीन सदस्यीय समिति ने कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा अपने सरकारी आवास के स्टोर रूम में मिली नकदी की मौजूदगी, उसके स्रोत और स्वामित्व के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में नाकाम रहे.

    क़ानूनी ख़बरों और विश्लेषणों की वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक़ समिति ने पाया कि जस्टिस वर्मा के आवास परिसर के स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में 500 रुपये के नोटों की ऐसी गड्डियां मिली थीं, जिनका कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दिया गया.

    जांच समिति ने यह भी कहा कि इस मामले में सबूतों को सुरक्षित नहीं रखा गया और स्टोर रूम को कानूनी तौर पर सील करने और उसकी जांच किए जाने से पहले ही वहां मौजूद सबूतों की स्थिति से छेड़छाड़ हुई.

    जस्टिस वर्मा इस साल अप्रैल में हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

  16. अखिलेश यादव का आरोप - चढ़ावा चोरी में बीजेपी के लोग, इसलिए संसद में बहस नहीं चाहती पार्टी

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विपक्ष ने बुधवार को एक बार फिर लोकसभा में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया. विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में बयान देने की मांग की.

    इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई.

    इसके बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, '' समाजवादी पार्टी का मुद्दा यही है कि दोनों पक्षों पर बहस हो, धार्मिक संस्थानों में जो हो रहा है और शिक्षा परीक्षा को लेकर जो हो रहा है.''

    ''पहले दिन से ही समाजवादी पार्टी का ये पक्ष रहा कि शिक्षा परीक्षा और धार्मिक संस्थानों में जिस तरह से बीजेपी या उनके संगी-साथी अंडरग्राउंड लोग मिलकर चोरी कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि दोनों मुद्दों के पीछे एक ही गिरोह है. दोनों के पीछे एक ही तरह के लोग हैं.''

    ''शिक्षा परीक्षा और धार्मिक संस्थानों में जो आरोप लगे वो बीजेपी के लोगों पर लगे. सरकार बहस से हटना चाहती है. बहस नहीं करना चाहती है. जबाव नहीं है उसके पास.''

    ''राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी की जो रिपोर्ट आई है उसमें बहुत सारे लोगों के नाम है जो सरकार या बीजेपी के बहुत नजदीकी हैं. इसलिए हो सकता है वो बहस न करें.''

  17. ईरान कब तक जारी रख सकता है जंग?

  18. यूपी में 10 रुपये लीटर गोमूत्र ख़रीदने का पायलट प्रोजेक्ट कहां हुआ शुरू, क्या उठ रहे हैं सवाल

  19. अभिजीत दीपके बोले- 'जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द आने वाला है'

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, ANI

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि 'जंतर-मंतर का सीज़न-2' जल्द ही शुरू होने वाला है.

    बुधवार को उन्होंने कहा, ''बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर सीज़न-2 कब आने वाला है. उन लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द ही शुरू होने वाला है.''

    अभिजीत दिपके ने कहा, "हमने आज दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी. हम एक हॉल तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराये पर देने को तैयार नहीं था. हर कोई कह रहा था कि ऊपर से दबाव है.''

    उन्होंने कहा ''बहुत मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था. हमारे पास इसकी रसीद भी है. लेकिन आज सुबह हॉल के मालिकों को धमकियां दी गईं. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने सीजेपी की बैठक यहां होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा.''

    ''यह सब बीजेपी की ओर से किया जा रहा है. उनके काम और बयान साफ़ तौर पर दिखाते हैं कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं. अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी हरक़तों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी में हैं."