जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने का प्रस्ताव रुका, बर्नड डेबसमैन जूनियर और एना फैगुई

इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा लेते अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने की कोशिश फ़िलहाल नाकाम हो गई है.
अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स ने उनके ख़िलाफ़ महाभियोग की पहल को आगे बढ़ाने से रोक दिया है.
यह प्रस्ताव रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने पेश किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पीट हेगसेथ ने कांग्रेस की मंज़ूरी के बिना ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की. इसी आधार पर उन्हें पद से हटाने की मांग की गई थी.
मंगलवार को निचले सदन में इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ. सांसदों को यह तय करना था कि महाभियोग प्रस्ताव को सीधे सदन में आगे बढ़ाया जाए या न्यायिक समिति के पास भेजा जाए.
ज़्यादातर सांसदों ने प्रस्ताव को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया. इसका मतलब है कि फ़िलहाल महाभियोग की यह कोशिश प्रभावी रूप से रुक गई है.
मतदान में 211 सांसदों ने प्रस्ताव को समिति के पास भेजने का समर्थन किया, जबकि 204 सांसद इसके ख़िलाफ़ थे. रिपब्लिकन पार्टी के लगभग सभी सांसदों ने समिति के पक्ष में वोट दिया. केवल थॉमस मैसी ने अलग रुख़ अपनाया.
इस फ़ैसले के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में छह महीने बाद हुई अपनी पहली प्रेस ब्रीफ़िंग में महाभियोग की कोशिश को "मज़ाक" और "साज़िश" बताया.
हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ है.
हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हकीम जेफ़्रीज़ ने कहा, "यह इसका अंत नहीं है. यह सिर्फ़ शुरुआत है."
फ़िलहाल कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण है. इसलिए महाभियोग की यह कोशिश सफल होने की संभावना कम थी.
हालांकि जनवरी में डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों की कमान संभालेगी. इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है.
कश्मीर के कुलगाम में संदिग्ध चरमपंथी हमला, सीआरपीएफ़ के तीन जवान घायल, जहांगीर अली, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाक़े में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में बुधवार को संदिग्ध चरमपंथी हमले में सीआरपीएफ़ के कम से कम तीन जवान घायल हो गए.
सीआरपीएफ़ के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर क़रीब 2:15 बजे कुलगाम के मीर बाज़ार इलाक़े में नौपोरा अख़रान के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ़ की एक टीम पर गोलीबारी की.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, गोलीबारी की आवाज़ सुनते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. वहीं, सड़क से गुज़र रहे लोग और पैदल चलने वाले अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.
माना जा रहा है कि हमले के बाद हमलावर मौके़ से फ़रार हो गए.
वहीं, घायलों को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बिलाल मुशरफ़ बांडे ने बताया कि सीआरपीएफ़ के तीन जवानों को अस्पताल लाया गया था.
अस्पताल में बनाए गए कुछ वीडियो में घायल जवानों को स्ट्रेचर पर लाते हुए देखा जा सकता है.
डॉ. बांडे ने बीबीसी को बताया, "एक जवान के पेट में चोट लगी थी, दूसरे के हाथ पर चोट के निशान थे, जबकि तीसरे के पैर में चोट लगी थी. तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन अधिकारियों के अनुरोध पर उनमें से एक को श्रीनगर के सेना के बेस अस्पताल भेज दिया गया है."
अब तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. घायल सीआरपीएफ़ जवानों की पहचान की जानकारी भी तत्काल नहीं मिल सकी.
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाक़े में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग ज़िलों के कई इलाक़ों में चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है.
यह हमला दक्षिण कश्मीर में चार महीने पहले हुए उन हमलों के बाद हुआ है, जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान और छत्तीसगढ़ के दो ग़ैर-स्थानीय प्रवासी मज़दूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
सोनिया गांधी ने जब राजीव गांधी से कहा, 'वे तुम्हें भी मार डालेंगे'
संजय सिंह बोले- 'एक साल पहले बीजेपी वाले एसआईआर ज़िंदाबाद, ज्ञानेश कुमार ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे'

इमेज स्रोत, SANSAD TV
बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपना एक पुराना वीडियो एक्स पर शेयर किया. ये उनके सदन में दिए गए एक भाषण का वीडियो है.
इस वीडियो के साथ संजय सिंह ने लिखा कि जब एक साल पहले उन्होंने देश की संसद में कहा था कि यूपी में तीन करोड़ वोटों की चोरी हो रही है, तब बीजेपी वाले 'एसआईआर ज़िंदाबाद' और 'ज्ञानेश कुमार ज़िंदाबाद' के नारे लगा रहे थे.
वह उस वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं, "मैंने साइकिल चोर सुना था, लॉकेट चोर सुना था, स्कूटर चोर सुना था. मैंने कई तरह के चोर सुने थे. आप लोग तो वोट चोर निकल गए. उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ वोटों की चोरी करने जा रहे हैं."
यूपी में एसआईआर के बाद दो करोड़ से ज़्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि क़रीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम सूची से काटे गए हैं.
रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फ़ीसदी किया

इमेज स्रोत, Dhiraj Singh/Bloomberg via Getty Images
रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फ़ीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है.
इसकी वजह अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में आई तेज़ी और तेल की सप्लाई में आए झटकों का सामना करने की भारत की क्षमता है.
मूडीज़ ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास रफ़्तार और ऊर्जा आपूर्ति में आए झटके का सामना करने की उसकी क्षमता को देखते हुए हमने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान 6.5 फ़ीसदी से बढ़ाकर 7 फ़ीसदी कर दिया है."
हालांकि, अपनी रिपोर्ट 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2027-28' में मूडीज़ ने कहा कि निकट भविष्य में आर्थिक विकास के सामने कुछ जोखिम बने हुए हैं.
एजेंसी के मुताबिक़, बढ़ती और कई क्षेत्रों में फैलती महंगाई के दबाव के कारण घरेलू खपत प्रभावित हो सकती है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि खुदरा महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 फ़ीसदी के तय दायरे की ऊपरी सीमा के क़रीब है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमी और अल नीनो की मज़बूत होती परिस्थितियों का असर कृषि उत्पादन और ग्रामीण मांग पर पड़ सकता है.
एयर इंडिया विमान को मिली हाईजैक की धमकी के बाद क्या कदम उठाया गया?

इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP/GettyImages
इमेज कैप्शन, एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई उड़ान में धमकी भरा नोट मिलने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है (सांकेतिक तस्वीर) कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में बुधवार सुबह टेकऑफ़ से पहले विमान को हाईजैक करने की धमकी वाला नोट मिला.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन-बे में खड़ा करवा दिया.
कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के वॉशरूम में नोट में मिला था.
विमान को सुबह 10:20 बजे उड़ान भरनी थी. नोट में धमकी दी गई थी कि सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक किया जाएगा.
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि टेकऑफ़ से पहले पायलट ने एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल यानी एटीसी को इसकी सूचना दी.
इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की.
अभी तक बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आपतक ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
दिवाली पर आतिशबाज़ी को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की आतिशबाज़ी के दौरान वो भी मौजूद थे लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदूषण और दीपावली को लेकर बड़ा बयान दिया.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली के बाद कुछ लोग प्रदूषण की बात करते हैं.
उन्होंने कहा, "अगर प्रदूषण हुआ है तो वह समाप्त भी हो जाएगा. इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उनके बारे में कोई बात नहीं करता."
उन्होंने कहा, "अगर जनता एक दिन पटाखे और आतिशबाज़ी कर ले तो उसे प्रदूषण का कारण बताया जाता है. यह कोई बड़ी समस्या नहीं है और समय के साथ समाप्त हो जाएगी."
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने इस बार धूमधाम से दीपावली मनाई. सरकार ने किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया. योगी ने बताया कि वह ख़ुद अयोध्या में आतिशबाज़ी के दौरान मौजूद थे.
उन्होंने कहा, "जब भी लोग किसी पर्व या त्योहार पर ख़ुशी मनाते हैं, तब कुछ लोगों को प्रदूषण याद आने लगता है."
हालांकि दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में प्रदूषण ख़तरे के पैमाने से ऊपर देखा गया है.
ट्रंप परिवार के क्रिप्टो बिज़नेस का पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन, क्यों हो रही है जांच की मांग
इंग्लैंडः स्कूलों में स्मार्ट फ़ोन पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की तैयारी

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड में सितंबर 2027 से बच्चों को स्कूल के पूरे दिन अपने मोबाइल फ़ोन तक पहुंच नहीं होगी इंग्लैंड में सितंबर 2027 से लागू होने वाले सख़्त सरकारी दिशानिर्देशों के तहत बच्चे स्कूल में पूरे दिन अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे.
कुछ स्कूलों में अभी बच्चे फ़ोन अपने बैग में रख सकते हैं, बशर्ते वह न दिखाई दे और न उसकी आवाज़ सुनाई दे.
जून में लागू हुए दिशानिर्देशों के तहत स्कूलों और उन्हें चलाने वाले ट्रस्टों पर पूरे दिन स्कूल को फ़ोन-मुक्त रखने की क़ानूनी ज़िम्मेदारी है.
शिक्षा मंत्री लूसी पॉवेल ने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के लिए सरकार का संदेश साफ़ है, “स्कूल पढ़ाई और दोस्ती के लिए हैं, फ़ोन पर स्क्रॉल करने के लिए नहीं.”
सरकार के मुताबिक़, फ़ोन तक पहुंच बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हटा सकती है और उन्हें एक-दूसरे से दूर कर सकती है.
स्कूल ख़ुद तय कर सकेंगे कि इन नियमों को कैसे लागू करना है. कुछ स्कूल फ़ोन रखने के लिए लॉक होने वाले पाउच या सुरक्षित लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं.
जबकि कई दूसरे स्कूल दिन की शुरुआत में फ़ोन जमा कर लेते हैं या उन्हें स्कूल लाने पर ही रोक लगाते हैं.
शिक्षा से जुड़े फ़ैसले ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों की सरकारें लेती हैं, इसलिए फ़ोन को लेकर नियम भी अलग हैं. स्कॉटलैंड ने नया क़ानून लाने की बात कही है, जबकि वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी इस मुद्दे पर लोगों की राय मांगी गई है.
एक्यूआई 500 से ऊपर क्यों नहीं दिखता? प्रदूषण बोर्ड ने क्या बताया?

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली की सड़क पर चलती एंटी स्मॉग गन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी ने कहा है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई की अधिकतम सीमा 500 रखना जानबूझकर किया गया फ़ैसला है और यह वैश्विक मानकों के मुताबिक़ है.
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक़, आंकड़ा 500 से ऊपर जाने पर भी स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह की ‘गंभीर’ श्रेणी नहीं बदलती.
सीपीसीबी ने बताया कि सरकारी आंकड़े हर बार पिछले 24 घंटों के औसत पर आधारित होते हैं. बोर्ड का कहना है कि वैज्ञानिक रूप से परखे गए इस तरीक़े से यह मापा जाता है कि लोग लगातार कितने प्रदूषण के संपर्क में रहे हैं.
वहीं, बोर्ड के मुताबिक़, "निजी ऐप्स अक्सर कम क़ीमत वाले ऐसे सेंसर इस्तेमाल करते हैं, जिनकी माप की सटीकता ठीक से तय नहीं की गई होती. ये ऐप्स घंटे-दर-घंटे की रीडिंग में अचानक होने वाले बदलाव दिखाते हैं."
सीपीसीबी का कहना है कि इसी वजह से प्रदूषण ज़्यादा होने पर निजी ऐप्स की रीडिंग तेज़ी से बढ़ती है. लेकिन हवा साफ़ होने लगती है तो उनकी रीडिंग सरकारी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एनएक्यूआई के मुक़ाबले कहीं नीचे आ जाती है.
चीन: शख़्स ने सरकारी बिल्डिंग पर चलाया बुलडोज़र
असम में पटरी से उतरी ट्रेन, यात्री सुरक्षित
रेप सर्वाइवर की आपबीती, मॉडलिंग एजेंसी ने कैसे एपस्टीन के चंगुल में पहुंचा दिया
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान को देर रात जेल से अस्पताल ले जाया गया

इमेज स्रोत, AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, अधिकारियों के मुताबिक़, इमरान ख़ान को पीआईएमएस अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात कड़ी सुरक्षा के बीच अदियाला जेल से इस्लामाबाद के पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक़, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनकी जांच की और इलाज किया.
बीबीसी उर्दू से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ब्लड प्रेशर, बुखार और आंखों की जांच के साथ दूसरे ज़रूरी टेस्ट भी किए गए. इमरान ख़ान को करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रखने के बाद वापस जेल भेज दिया गया.
जेल अधिकारियों के मुताबिक़, उन्हें रात 1 बजकर 40 बजे अदियाला जेल से इलाज के लिए भेजा गया था और सुबह 3 बजकर 25 बजे वापस जेल लाया गया.
अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बुधवार को उनकी सेहत पर रिपोर्ट जारी कर सकती है. इससे पहले आठ नवंबर को भी जेल में उनकी मेडिकल जांच हुई थी.
19 करोड़ पाउंड के मामले की सुनवाई के दौरान इमरान ख़ान के वकील सलमान सफ़दर ने अदालत से कहा था कि उनके मुवक्किल का ब्लड प्रेशर काबू में नहीं है.
इस बीच, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुधवार को सलमान सफ़दर और सरदार लतीफ़ खोसा की इमरान ख़ान और बुशरा बीबी से एक घंटे की मुलाक़ात कराई जाए.
पर्शियन गल्फ़ में टैंकर पर हमले में एक भारतीय समेत चालक दल के 4 सदस्य घायल

इमेज स्रोत, AFPTV / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, एमटी फ़ुजैराह एनर्जी पर हमले में एक भारतीय समेत चालक दल के चार सदस्य घायल हुए हैं (फ़ाइल फ़ोटो तस्वीर) पर्शियन गल्फ में 10 नवंबर को तेल टैंकर एमटी फ़ुजैराह एनर्जी पर हमला हुआ. इसमें एक भारतीय समेत चालक दल के चार सदस्य घायल हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि लाइबेरिया के झंडे वाला यहजहाज़ अल रुवैस से दुबई जा रहा था, तभी उससे एक प्रोजेक्टाइल यानी दागी गई कोई वस्तु आ टकराई. जहाज़ पर छह भारतीय नाविक सवार थे.
घायल भारतीय को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए सुरक्षित तट पर ले जाया गया है.
चालक दल के बाकी 18 सदस्य सुरक्षित हैं और सभी का पता चल गया है. इनमें पांच अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं.
इस पोस्ट मे उन्होंने बताया कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है. नाविकों की सुरक्षा, इलाज और देखभाल के लिए जहाज़ का प्रबंधन करने वाली कंपनी से भी लगातार संपर्क बना हुआ है.
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की टीम बदली

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आईपीएल 2027 में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे (फ़ाइल फ़ोटो) आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है.
आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक़, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे.
हार्दिक की फ़ीस 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये होगी. वहीं, अर्शदीप अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फ़ीस पर मुंबई जाएंगे.
इसके साथ ही मुंबई इंडियंस में हार्दिक का दूसरा दौर ख़त्म हो गया है. वह पहली बार 2015 में इस टीम से जुड़े थे और 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.
सात सीज़न के बाद हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े थे. उनकी कप्तानी में गुजरात ने अपने पहले ही सीज़न में ख़िताब जीता और 2023 में भी फ़ाइनल तक पहुंची. हार्दिक 2024 में मुंबई लौटे और टीम के कप्तान बने.
हार्दिक ने आईपीएल के 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं.
वहीं, अर्शदीप आठ सीज़न के बाद पंजाब किंग्स छोड़ रहे हैं. उन्होंने 2019 में इसी टीम से आईपीएल में शुरुआत की थी. वह 96 मैचों में 111 विकेट लेकर पंजाब के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं.
अर्शदीप ने 2025 के आईपीएल में 21 और 2026 में 14 विकेट लिए थे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को विदाई देते हुए लिखा, “जुनून और गर्व के साथ टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुक्रिया, हार्दिक. आगे के सफ़र के लिए शुभकामनाएं.”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंजाब किंग्स ने अर्शदीप के लिए लिखा, “एक युवा शेर से पंजाब को गर्व महसूस कराने वाला नाम बनने तक… यहां हमेशा आपका घर रहेगा, अर्श पा.”
अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सज़ा क्यों दे रहा ये देश
भारतीय शेयर बाज़ार में जोरदार तेज़ी, सेंसेक्स हज़ार प्वाइंट तो निफ्टी में भी उछाल

इमेज स्रोत, Dhiraj Singh/Bloomberg via Getty Images
इमेज कैप्शन, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल भारतीय शेयर बाज़ार ने बुधवार को तेज़ बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया.
सेंसेक्स 1,142.03 अंक यानी 1.41 फ़ीसदी चढ़कर 82,248.68 पर खुला.
वहीं, निफ़्टी ने 293.15 अंक यानी 1.17 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 25,337.80 पर कारोबार शुरू किया.
बैंक, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ खुले.
मंगलवार को दीपावली/बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाज़ार बंद थे. इससे पहले रविवार को दीपावली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी.
