जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
इमेज स्रोत, Doordarshan National
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले पर राष्ट्रध्वज फहराने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए.
राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लिए रवाना होंगे. यहां वह सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे.
हल्दी को जो हर बीमारी की दवा मानते हैं, उनके लिए एक्सपर्ट्स की ये सलाह
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Mehmet Eser/Anadolu via Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं (फ़ाइल फ़ोटो)
अमेरिका ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं और दोनों देशों की साझेदारी पहले से अधिक मज़बूत है.
भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में रुबियो ने कहा, "अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं."
उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया. रुबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंधों के कारण द्विपक्षीय रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "यह सहयोग अमेरिका और भारत के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को भी अधिक सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहा है."
भारत मनाने जा रहा है 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, लाल क़िले से पीएम मोदी का लगातार 13वां संबोधन
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली के लाल किले में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करते हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया था (फाइल फोटो)
भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल क़िले से हर साल की परंपरा के अनुसार, सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे.
नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्थल से यह लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा.
संबोधन से पहले मोदी तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के जवानों से बनी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
ध्वजारोहण के दौरान स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट्स और माय भारत के स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद राष्ट्रगान होगा.
समारोह में क़रीब 27,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि, आम लोग और देश के युवा शामिल होंगे.
स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें."
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आपतक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
जापान में 'अभूतपूर्व' बारिश से आठ लोगों की मौत, केली एनजी और कुरुमी मोरी
इमेज स्रोत, Philip FONG / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, जापान इतनी ज़्यादा बारिश पहले रिकार्ड नहीं की गई है
पूर्वी जापान में रिकॉर्ड बारिश के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. भारी बारिश के चलते टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंस गए.
अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी बाढ़ वाली सड़क पर पानी में डूबी कार के अंदर मौत हो गई. दो अन्य लोग सड़क पर गिर गए और बाद में उनकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने बारिश को "अभूतपूर्व" बताया है. चिबा प्रांत में बारिश के कारण 20 हज़ार से ज़्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.
स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को लेवल पांच की इमरजेंसी चेतावनी जारी की थी, जो देश में सबसे ऊंचा अलर्ट है.
शुक्रवार सुबह इसे घटाकर लेवल चार कर दिया गया. हालांकि, अधिकारियों ने भूस्खलन और बाढ़ के ख़तरे को लेकर चेतावनी जारी रखी है.
इस सप्ताह जापान और पड़ोसी देशों में लगातार कई तूफ़ान आए हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल के तूफ़ानी मौसम के सामान्य से ज़्यादा सक्रिय रहने का अनुमान जताया है.
इमेज स्रोत, Philip FONG / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, जापान के कुछ इलाक़ों में भारी बारिश का हज़ारों लोगों पर असर पड़ा है
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक़, हाल की भारी बारिश देश के पूर्वी हिस्से में गर्म और नम हवा के पहुंचने से हुई.
इस बारिश के शुक्रवार देर रात तक जारी रहने का अनुमान है.
अधिकारियों के मुताबिक, टोक्यो के ठीक पास स्थित चिबा में गुरुवार दोपहर से हर घंटे 100 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.
यह अगस्त में होने वाली औसत बारिश से क़रीब तीन गुना ज़्यादा है. यह देश में अब तक दर्ज की गई सबसे ज़्यादा बारिश भी है.
चिबा के गवर्नर तोशिहितो कुमागाई ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से कहा, "जापान के इतिहास में मौसम के मानकों को देखते हुए भी यह स्थिति बेहद असामान्य थी."
भारत में आम लोगों को अच्छे फ़ुटपाथ कैसे मिलेंगे
इनके पास अलग-अलग मौके के लिए हैं अलग-अलग तरह की नाक
जेन-ज़ी ने बताया उनके लिए क्या हैं आज़ादी के मायने
पीएम मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर रणधीर जायसवाल ने ये कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि इटली के साथ भारत के गहरे और मज़बूत संबंध हैं
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "इटली के साथ हमारे बहुत गहरे और मज़बूत संबंध हैं. हम इस रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते हैं. जहां तक दो देशों के बीच मित्रता की बात है, रिश्तों की बात है उसे एक आदरपूर्ण दायरे में रखना ज़रूरी होता है."
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर तीखे हमले किए.
राहुल गांधी मंच से एक-एक करके मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी तंज़ कसा.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का ज़िक्र करते हुए कहा, "आप अपने दोस्त के घर नहीं जा रहे हो. हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री दोस्ती करने नहीं जाता. उसका काम देश की रक्षा करना होता है. इनके दिमाग में पता नहीं कहां से घुस गया कि वो मेरा दोस्त है और ये गले लगने लगते हैं."
राहुल गांधी बोले, "पता नहीं इनके दिमाग़ में ये कैसे घुस गया कि विदेश नीति का मतलब ये होता है."
ऐसा कहने के बाद राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को ज़ोर से गले लगाया और कहा कि मोदी जी को लगता है कि विदेश नीति का मतलब यही होता है.
इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को टोक कर इटली की पीएम मेलोनी का ज़िक्र कर दिया.
मुरली मनोहर जोशी बोले - देश क्या तय लक्ष्य के अनुसार प्रगति पथ पर है?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुरली मनोहर जोशी ने जेन ज़ी के प्रदर्शन के मुद्दे पर युवाओं का समर्थन किया था (फ़ाइल फ़ोटो)
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि स्वाधीनता दिवस के स्वागत के लिए आज सभी देशवासी उत्सुक हैं.
उनके मुताबिक़, "ज़ाहिर तौर पर यह अवसर देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का है. साथ ही इस तथ्य पर भी विचार करने का है कि हम दुनियाभर के विकास के मानदंडों के अनुसार किस पायदान पर खड़े हैं."
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्वाधीनता संग्राम में हमारे नेताओं ने कहा था कि हमारा लक्ष्य है- पूर्ण स्वराज, यानी अपना राजनीतिक तंत्र, अपना शासनतंत्र, अपना तकनीकी तंत्र, अपना आर्थिक तंत्र और भेदभाव से मुक्त सबको साथ लेकर चलने वाला एक समाज. आइए आज विचार करें कि इस दिशा में अभी कितना कुछ और करना है."
मुरली मनोहर जोशी ने आगे लिखा, "क्या हम शांत मन से इस पर गौर करेंगे और विचार करेंगे कि हमारे देश की दिशा और दशा तय लक्ष्य के अनुसार प्रगति पथ पर अग्रसर है?"
उन्होंने कहा है कि 'हमेशा जागरूक रहना ही आज़ादी की गारंटी है.'
कहीं आप नकली पनीर तो नहीं खा रहे, जानिए क्या है एनालॉग पनीर और इसे कैसे पहचानें
मध्य प्रदेश का एक परिवार जिसने 109 साल पहले अंग्रेज़ों को कर्ज़ देने का दावा किया
हज़ारीबाग़ का ये कपल संसाधनों की कमी के बीच कैसे कर रहा है सरकारी नौकरी की तैयारी?
उमर अब्दुल्लाह ने कहा- निलंबित रहे सिंधु जल संधि, ये हमारी नदी
इमेज स्रोत, ANI
सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा, "ये हमारी नदियां हैं और इन पर पहला हक़ हमारा बनता था."
उमर अब्दुल्लाह ने कहा, "पंजाब की छह में से तीन नदियां भारत ने रखी हैं और तीन नदियां पाकिस्तान के हवाले किया. तब से लेकर आज तक इस सिंधु जल संधि का हम खामियाजा भुगत रहे हैं. अब सिंधु जल संधि निलंबित हुई है और इसे निलंबित ही रहना चाहिए, ताकि हम इस पानी का सही इस्तेमाल कर सकें."
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधी चेतावनी दी.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी रेडलाइन है और अगर भारत ने अपना रुख़ नहीं बदला तो उसे सीधे जवाब दिया जाएगा.
इस्लामाबाद में गुरुवार को ‘यादगार-ए-फतह’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने भारत की ओर से सिंधु जल संधि को ‘एकतरफा तौर पर निलंबित’ किए जाने पर टिप्पणी की.
दरअसल, अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था.
सिंधु जल संधि क्या है
सन 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे के दौरान जब पंजाब को विभाजित किया गया तो इसका पूर्वी भाग भारत के पास और पश्चिमी भाग पाकिस्तान के पास गया.
भारत और पाकिस्तान ने सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के बंटवारे के लिए विश्व बैंक की मध्यस्थता में नौ साल की बातचीत के बाद सितंबर 1960 में सिंधु जल संधि की थी.
इमेज कैप्शन, सिंधु जल संधि
उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष जनरल अय्यूब ख़ान ने कराची में इस समझौते पर दस्तख़त किए थे.
तब यह उम्मीद जताई गई थी कि यह संधि दोनों देशों के किसानों के लिए ख़ुशहाली लाएगी और शांति, सद्भावना व दोस्ती की गारंटी होगी.
नदियों के पानी के बंटवारे का यह समझौता कई युद्धों, विवादों और झगड़ों के बावजूद 65 वर्षों से बरक़रार था.
इस संधि के तहत भारत को ब्यास, रावी और सतलुज नदियों के पानी पर पूरा अधिकार दिया गया जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों- सिंधु, चिनाब और झेलम के पानी पर अधिकार दिया गया. समझौते के अनुसार इन नदियों के 80 प्रतिशत पानी पर पाकिस्तान का हक़ है.
भारत को पश्चिमी नदियों के बहते पानी से बिजली पैदा करने का अधिकार है लेकिन समझौते के अनुसार वह पानी जमा करने या उसके बहाव को कम करने वाली परियोजनाएं नहीं बना सकता.
इसके विपरीत उसे पूर्वी नदियों यानी रावी, ब्यास और सतलुज पर किसी भी तरह के प्रोजेक्ट बनाने का अधिकार है और इस पर पाकिस्तान एतराज़ नहीं कर सकता.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, 13 मरणोपरांत
इमेज स्रोत, @PresidentOfIndia/YT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें 13 मरणोपरांत दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल हैं.
पुरस्कारों की सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 9 कीर्ति चक्र पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें से 7 मरणोपरांत दिए जाएंगे.
- 19 शौर्य चक्र, जिनमें से एक मरणोपरांत शामिल है
- वीरता के लिए 5 बार-टू सेना मेडल
- वीरता के लिए 36 सेना मेडल (5 मरणोपरांत)
- वीरता के लिए 3 नौ सेना मेडल और 5 वायु सेना मेडल शामिल हैं.