बांग्लादेश: कैफे में 20 बंधकों की मौत

प्रकाशित

बांग्लादेश में अधिकारियों का कहना है कि ढाका स्थित कैफे पर शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध चरमपंथियों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.

अधिकारियों के मुताबिक इनमें ज़्यादातर विदेशी नागरिक हैं. मारे गए लोगों में सबसे ज़्यादा नौ इटली के और जापान के सात नागरिक हैं.

सरकार की ओर से प्रवक्ता ने कहा है कि छह हमलावर भी मारे गए हैं जबकि एक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

सेना के ब्रिगेडियर जनरल नईम अशरफ़ चौधरी का कहना है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से बर्बर तरीके से हमला किया था.

जनरल चौधरी के मुताबिक, कैफे से 13 लोगों को बचाया गया है जिनमें एक जापान जबकि दो श्रीलंका के नागरिक हैं.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)