एंथ्रोपिक का शेयर बाज़ार में दस्तक, तेजी से बढ़ी कंपनी की वैल्यूएशन

इमेज स्रोत, Michael Nagle/Bloomberg via Getty Images
एआई चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन शेयर बाज़ार में कारोबार शुरू होने से पहले बढ़कर 1.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.
कंपनी ने न्यूयॉर्क के नैस्डैक शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के लिए अपने शेयर की क़ीमत 83 डॉलर तय की है. इसके शेयरों में गुरुवार से कारोबार शुरू होना है.
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने प्रति शेयर 70 से 78 डॉलर की क़ीमत का प्रस्ताव रखा था. उस आधार पर उसका मूल्यांकन अधिकतम 1.3 लाख करोड़ डॉलर था.

इमेज स्रोत, VCG/VCG via Getty Images
कंपनी के एक शुरुआती निवेशक ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि उपलब्ध शेयरों के मुक़ाबले मांग दस गुना से ज़्यादा रही है.
एंथ्रोपिक शेयर बाज़ार में उतरने वाली पहली ऐसी अमेरिकी कंपनी होगी जिसका पूरा कारोबार एआई पर केंद्रित है.
हालांकि, निवेशकों के बीच उत्साह के साथ कंपनी की भविष्य की कमाई और मुनाफ़े को लेकर चिंताएं भी हैं.


















