महिला वर्ल्ड कप: फ़ाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया

इंग्लैंड टीम
प्रकाशित

इंग्लैंड ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत को 9 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है.

पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 228 रन बनाए थे, जवाब में भारत की पूरी टीम 48.4 ओवरों में 219 रन पर सिमट गई.

कहाँ भारत 43वें ओवर में तीन विकेट पर 191 रन के साथ जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन 219 तक आते-आते पूरी टीम की सांसें फूल गई और भारत 9 रन से मैच और वर्ल्ड कप गंवा बैठा.

भारत की ओर से पूनम राउत ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली. उन्होंने पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया. हरमनप्रीत कौर ने 51 रन और वेदा कृष्णमूर्ति ने 35 रनों की पारी खेली.

भारत इंग्लैंड़ फाइनल

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 228 रन बनाए.

इंग्लैंड की तरफ से नैटली स्कीवर (51) ने अर्धशतक जमाया, वहीं सारा टेलर ने 45 रनों की पारी खेली.

भारत इंग्लैंड़ फाइनल

भारतीय गेंदबाज़ों के सामने इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की. इंग्लैड का पहला विकेट 47 रन पर गिरा.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाते हुए इंग्लैंड के दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिरा दिए.

स्कीवर और टेलर के बीच चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई.

भारत की तरफ से तेज गेंदबाजी झूलन गोस्वामी ने 3 जबकि पूनम यादव ने 2 विकेट झटके. राजेश्वरी गायकवाड़ को एक सफलता प्राप्त हुई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)