पेशावर ज़ल्मी के नाम पीएसएल का फ़ाइनल

जीत का जश्न मनाते पेशावर ज़ल्मी टीम के खिलाड़ी
इमेज कैप्शन, जीत का जश्न मनाते पेशावर ज़ल्मी टीम के खिलाड़ी
प्रकाशित

पाकिस्तान के गद्दाफ़ी स्टेडियम में पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल पेशावर ज़ल्मी के नाम रहा.

पेशावर ज़ल्मी ने प्रतिद्वंद्वी टीम क्वेटा ग्लेडियेटर्स को 58 रनों से शिकस्त दी.

मैच देखने आई दर्शकों की भीड़

कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस मैच को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी.

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पेशावल ज़ल्मी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 148 रन बनाए.

पेशावर के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल गेंद खेलते हुए
इमेज कैप्शन, पेशावर ज़ल्मी के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल गेंद पर शॉट लगाते हुए. विकेट पर हैं क्वेटा ग्लेडिएटर्स के सरफराज़ अहमद

पेशावर के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल ने 40 और कप्तान डैरेन सामी ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया.

क्वेटा के रियाद रयान ने 31 रन दे कर 3 और हसन ख़ान ने 34 रन दे कर 2 खिलाड़ियों को आउट किया.

पयाद एमरित
इमेज कैप्शन, पेशावर ज़ल्मी के दाविद मलन के विकेट गिरने पर खुश हैं क्वेटा ग्लेडिएटर्स के पयाद एमरित

जीत के लिए 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लेडियेटर्स की टीम तब मुश्किल में पड़ गई जब उसके 5 विकेट केवल 37 रन पर गिर गए.

बाद के खिलाड़ी भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और 16.3 ओवर में 90 रन के योग पर पूरी टीम आउट हो गई.

कामरान अकमल
इमेज कैप्शन, क्वेटा ग्लेडिएटर्स के मोहम्मद नवाज़ का विकेट लेते हुए पेशावर ज़ल्मी के कामरान अकमल

क्वेटा के सीन इर्विन ने 24 और कप्तान सरफराज़ अहमद ने 22 जबकि अनवर अली ने 20 रन जोड़े.

पेशावर के मोहम्मद असग़र ने 16 रन देकर 3 और हसन अली ने 13 रन दे कर 2 विकेट हासिल किए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)