You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. आज का कार्टून: टेंशन वाली बात

  2. विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

  3. बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर क्या बोले सीएम सम्राट चौधरी

    बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए लिखा, ''लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.''

    वहीं बिहार बीजेपी के प्रमुख संजय सरावगी ने लिखा, ''बांकीपुर उपचुनाव के जनादेश को भारतीय जनता पार्टी सिर झुकाकर स्वीकार करती है और जनता के निर्णय का सम्मान करती है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है. वोट क्यों नहीं मिले इसकी गंभीरता से समीक्षा करेंगे. कमियों को समझकर उन्हें दूर करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे.''

    ''हम विपक्षी दलों की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं, ईवीएम या चुनाव आयोग पर नहीं फोड़ते. भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है और आत्ममंथन एवं समीक्षा के माध्यम से अपनी कमियों को सुधारने में विश्वास करती है.''

    प्रशांत किशोर की जीत पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से कहा, "यह लोकतंत्र की धरती है और हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं. भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है. विपक्ष की तरह हम चुनाव आयोग या ईवीएम पर दोष नहीं मढ़ते.''

    उन्होंने कहा, ''हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं और जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। हम इस बात की गहन समीक्षा करेंगे कि गलतियां कहां और क्यों हुईं."

    प्रशांत किशोऱ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19324 वोट से हरा दिया है.

    प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले हैं. जबकि नीरज कुमार को 44827 वोट मिले हैं.

  4. प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत की ये हैं पांच वजहें

  5. महिला समूहों और प्रमुख नारीवादियों ने बृजभूषण शरण सिंह की निंदा की

    भारत में 250 से ज़्यादा प्रमुख नारीवादियों और महिला समूहों के सदस्यों ने यौन उत्पीड़न के मामले में बरी किए गए पूर्व बीजेपी सांसद और रेसलर फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की निंदा की है.

    साथ ही, उन्होंने उन पहलवानों के प्रति एकजुटता ज़ाहिर की है जिन्होंने इस मामले में बृजभूषण सिंह का विरोध किया और अदालती लड़ाई लड़ी.

    महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की संयुक्त पहल की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इन लोगों ने तमाम मुश्किलों के बावजूद बहादुरी से न्याय की लड़ाई लड़ी है.

    बयान पर दस्तख़्त करने वाली नारीवादियों और महिला समूहों में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह, शिक्षाविद उमा चक्रवर्ती, सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, शबनम हाशमी, पीयूसीएल इंडिया की अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव, कल्याणी मेनन सेन, उवर्शी बुटालया, सुजाता गोथोस्कर, तीस्ता सीतलवाड़, मल्लिका साराभाई, जगमती सांगवान, मीना सरस्वती शेषु, ट्रांसपेरेंसी कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, वकील लारा जेसानी, गोविंद केलकर, शिक्षाविद शिल्पा फड़के और पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और लक्ष्मी मूर्ति शामिल हैं.

    एनएफ़आईडब्ल्यू की पूर्व महासचिव एनी राजा और वर्तमान महासचिव जीएस निशा सिद्धू और एआईडीब्ल्यूए की सचिव मैमूना मोल्लाह ने भी इसका समर्थन किया.

    अपने बयान में उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई पहले दिन से ही आसान नहीं थी. पहलवानों के हिंसक हो चुके सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन के बाद एफ़आईआर दर्जन करने से लेकर दो साल से ज़्यादा समय तक चले पूरे ट्रायल के दौरान, वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन के नेतृत्व वाली कानूनी टीम ने पहलवानों से ठोस गवाही दिलाने और अदालत के सामने मज़बूत तर्क पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

    बयान में कहा गया है कि "फ़ैसले ने आरोपी को बरी कर दिया है, लेकिन न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी."

    बृजभूषण शरण सिंह को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया था.

    फ़ैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था, ''पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा. मैंने कभी ख़ुद को अपराधी महसूस नहीं किया.''

    जबकि उनके ख़िलाफ़ अदालती लड़ाई लड़ रही पहलवान विनेश फोगाट ने कहा था कि शुरू से ही ये सरकार और सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ था.

  6. विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने पर ये कहा

  7. बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त, बीजेपी इतने वोटों से पीछे

  8. सोमवार से नई बातचीत के ट्रंप के दावे पर ईरान ने क्या कहा, बर्नड डेबसमैन जूनियर और जेम्स चैटर

    ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संघर्ष खत्म करने के लिए सोमवार से नई बातचीत शुरू होगी.

    सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है और ऐसी कोई योजना भी नहीं है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि ईरान, ओमान के साथ बातचीत कर रहा है ताकि होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का कोई रास्ता निकाला जा सके.

    इससे पहले ट्रंप ने रविवार को कहा था कि उन्होंने ईरान पर होने वाले 'बहुत बड़े' हमलों को फ़िलहाल रोक दिया है.

    रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था, "ईरान को हमले की पूरी जानकारी थी, क्योंकि उसने इसकी तैयारी होते देख ली थी."

    उन्होंने यह भी कहा था, "हम बातचीत के ज़रिए आगे बढ़ रहे हैं. यह सोमवार दोपहर से शुरू होगी."

    इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने उनसे हमले रोकने का अनुरोध किया था, क्योंकि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है.

    ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज़ स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर समझौते की संभावना बनी हुई है.

  9. 'इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाते बेटे को गोली मार दी': जानलेवा प्रदर्शनों से घिरे रावलाकोट के अंदर क्या चल रहा है?

  10. आंग सान सू ची को पांच साल बाद मिली किसी से मिलने की इजाज़त, जोनाथन हेड, दक्षिण पूर्व एशिया संवाददाता

    हिरासत में बंद म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को इंटरनेशनल रेड क्रॉस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने की इजाज़त मिल गई है.

    ढाई साल पहले अपने बेटे को पत्र लिखने के बाद बाहरी दुनिया से उनका ये ऐसा पहला संपर्क है जिसकी पुष्टि की गई है.

    म्यांमार सैन्य सरकार की ओर से जारी मुलाकात की तस्वीरों में सू ची स्वस्थ दिखाई दे रही हैं.

    2021 में सेना ने उनकी सरकार को सत्ता से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था.

    बाद में उन्हें उन आरोपों में 33 साल जेल की सजा सुनाई गई, जिन्हें व्यापक रूप से मनगढ़ंत माना जाता है.

    हालांकि बाद में उनकी सजा कम कर दी गई और उन्हें नज़रबंद कर दिया गया.

    सेना बार-बार यह दावा करती रही है कि सू ची जीवित हैं और स्वस्थ हैं, लेकिन उसने कभी इसका कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया

    हाल के महीनों में उनके बेटे किम एरिस ने 81 वर्षीय लोकतंत्र समर्थक नेता के जीवित होने का सबूत देने के लिए अभियान चलाया था.

  11. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त देख बोले भगवंत मान- ‘बीजेपी का पतन शुरू’

    बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़त पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी के पतन की शुरुआत हो चुकी है.

    भगवंत सिंह ने मान ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ''ये लोगों का जनादेश है. उन्हें (बीजेपी) इसे स्वीकार करना ही होगा. उनका पतन शुरू हो चुका है. पहले वो कहते थे कि हमारी सरकार में इस्तीफ़े नहीं होते. इस्तीफ़ा भी हो गया. उनके एक मंत्री को इस्तीफ़ा देकर जाना पड़ा. आने वाले चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना होगा.''

    उपचुनाव में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बीजेपी के नीरज कुमार से 25 राउंड की गिनती के बाद 14,953 वोटों से आगे चल रहे हैं.

    ये सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़ा देने से खाली हुई थी.

  12. बरकतुल्लाह भोपाली: वह शख़्स जो भारत की पहली निर्वासित सरकार का प्रधानमंत्री बना

  13. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक में चन्नी समर्थकों ने किया हंगामा, लगाए नारे

    बठिंडा में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मीटिंग में पार्टी नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारे लगे.

    इसके बाद जब पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ''कार्यकर्ताओं की मुझसे कोई नाराजगी नहीं है. आप चन्नी साहब से पूछिए, वो मेरे बड़े भाई हैं.''

    रविवार को बरनाला की जिला स्तरीय बैठक में भी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे तो वहां भी चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे लगाए थे.

  14. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 होगी, लोकसभा में बगैर बहस के बिल पारित

    सुप्रीम कोर्ट में अब चीफ़ जस्टिस समेत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी.

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया बिल बिना बहस के पारित हो गया है.

    इस बिल के क़ानून बनते ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ जाएगी.

    लोकसभा के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है.

    यह बिल मई 2026 में जारी सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 का स्थान लेगा.

    इसके तहत भारत के चीफ़ जस्टिस (सीजेआई) को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की जाएगी.

    यानी चीफ़ जस्टिस समेत सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की कुल संख्या अब 38 होगी

  15. कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: डीके शिवकुमार सरकार में शामिल होंगे 20 नए मंत्री

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के क़रीब दो महीने बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.

    नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4 बजे होने की संभावना है.

    वर्तमान में कर्नाटक कैबिनेट में 14 मंत्री हैं. विस्तार के बाद राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी.

    दरअसल, 3 जून को डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और 12 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था.

    कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के सभी पद भर जाएंगे और मंत्रिमंडल में कोई जगह खाली नहीं रहेगी.

  16. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.- बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी, बजरंग पूनिया क्या बोले?

  17. स्पेन में घुस रहे लोगों पर मोरक्को के गृह मंत्रालय ने क्या कहा

    मोरक्को के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि स्पेन के स्यूटा और मेलिला में बड़े पैमाने पर सीमा पार करने के प्रयास सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक जानकारी और मानव तस्करी नेटवर्क की गतिविधियों का नतीजा थे.

    मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि ये घटनाएं अचानक या अपने आप नहीं हुई थीं. इन घटनाओं के पीछे कई कारण रहे, जैसे- डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल, भ्रामक सूचनाओं का प्रसार, मानव तस्करी गिरोहों की सक्रियता और कानूनी व प्रशासनिक जानकारियों की गलत व्याख्या."

    बीबीसी अरबी के मुताबिक़, गृह मंत्रालय ने बताया कि स्यूटा की तरफ़ बड़े पैमाने पर हुए सीमा पार करने के प्रयास में क़रीब 40,000 लोग शामिल थे, जबकि मेलिला में 1,135 लोगों को एंट्री करने से रोक दिया गया.

    वहीं, स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक़ हाल के दिनों में लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के स्यूटा पहुंचे. इनमें से अधिकांश लोगों को मोरक्को के शहर फ़निदेक वापस भेज दिया गया.

  18. भारत में जेन ज़ी के प्रदर्शन को चीन के टिप्पणीकार क्यों बता रहे पीएम मोदी की नाकामी

  19. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में बृज भूषण सिंह बरी

  20. स्पेन ने माइग्रेंट्स को वापस मोरक्को भेजा