You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 होगी, लोकसभा में बगैर बहस के बिल पारित

    सुप्रीम कोर्ट में अब चीफ़ जस्टिस समेत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी.

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया बिल बिना बहस के पारित हो गया है.

    इस बिल के क़ानून बनते ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ जाएगी.

    लोकसभा के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है.

    यह बिल मई 2026 में जारी सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 का स्थान लेगा.

    इसके तहत भारत के चीफ़ जस्टिस (सीजेआई) को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की जाएगी.

    यानी चीफ़ जस्टिस समेत सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की कुल संख्या अब 38 होगी

  2. कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: डीके शिवकुमार सरकार में शामिल होंगे 20 नए मंत्री

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के क़रीब दो महीने बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.

    नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4 बजे होने की संभावना है.

    वर्तमान में कर्नाटक कैबिनेट में 14 मंत्री हैं. विस्तार के बाद राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी.

    दरअसल, 3 जून को डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और 12 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था.

    कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के सभी पद भर जाएंगे और मंत्रिमंडल में कोई जगह खाली नहीं रहेगी.

  3. अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.- बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी, बजरंग पूनिया क्या बोले?

  4. स्पेन में घुस रहे लोगों पर मोरक्को के गृह मंत्रालय ने क्या कहा

    मोरक्को के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि स्पेन के स्यूटा और मेलिला में बड़े पैमाने पर सीमा पार करने के प्रयास सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक जानकारी और मानव तस्करी नेटवर्क की गतिविधियों का नतीजा थे.

    मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि ये घटनाएं अचानक या अपने आप नहीं हुई थीं. इन घटनाओं के पीछे कई कारण रहे, जैसे- डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल, भ्रामक सूचनाओं का प्रसार, मानव तस्करी गिरोहों की सक्रियता और कानूनी व प्रशासनिक जानकारियों की गलत व्याख्या."

    बीबीसी अरबी के मुताबिक़, गृह मंत्रालय ने बताया कि स्यूटा की तरफ़ बड़े पैमाने पर हुए सीमा पार करने के प्रयास में क़रीब 40,000 लोग शामिल थे, जबकि मेलिला में 1,135 लोगों को एंट्री करने से रोक दिया गया.

    वहीं, स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक़ हाल के दिनों में लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के स्यूटा पहुंचे. इनमें से अधिकांश लोगों को मोरक्को के शहर फ़निदेक वापस भेज दिया गया.

  5. भारत में जेन ज़ी के प्रदर्शन को चीन के टिप्पणीकार क्यों बता रहे पीएम मोदी की नाकामी

  6. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में बृज भूषण सिंह बरी

  7. स्पेन ने माइग्रेंट्स को वापस मोरक्को भेजा

  8. बृज भूषण सिंह के बरी होने पर ये बोलीं विनेश फोगाट

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है.

    इस मामले पर पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया आई है.

    विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि शुरू से ही ये सरकार और सिस्टम बृज भूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है.

    विनेश फोगाट ने बयान जारी करते हुए लिखा, "हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृज भूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं."

    उन्होंने लिखा, "लेकिन कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृज भूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ती रहीं. हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना."

    फोगाट ने लिखा, "शुरू से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृज भूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है. महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे."

    पहलवान बजरंग पूनिया ने भी एक्स पर यही बयान साझा किया है.

    वहीं, बृज भूषण शरण सिंह ने इस मामले पर कहा कि उन्हें भरोसा था कि उन्हें न्याय मिलेगा.

    बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा. मैंने कभी ख़ुद को अपराधी महसूस नहीं किया. जो जूनियर खिलाड़ी थे, जिनका हक़ मारा जा रहा था, हमने उनके लिए लड़ाई लड़ी. मुझे ख़ुशी है कि उस लड़ाई में भी हमारी ही जीत हुई और भरोसा है कि वो (जूनियर) खिलाड़ी आने वाले समय में पहलवानी में देश का परचम लहराएंगे."

  9. अभिजीत दीपके बोले- मैं स्कॉलरशिप लेटर दिखाऊंगा, क्या बीजेपी नेता डिग्री दिखाएंगे

    कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन से जुड़े दस्तावेज़ दिखाने को तैयार हैं.

    इस पर अभिजीत दीपके ने कहा, "मैंने देखा कि किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने मुझ पर आरटीआई फ़ाइल की है और वो जानना चाहते हैं कि मैंने अपनी एजुकेशन कैसे पूरी की. मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि क्या आपके नेता अपनी डिग्री दिखाएँगे?"

    उन्होंने कहा, "मैं अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन से जुड़े दस्तावेज़ दिखाने को तैयार हूं. लेकिन क्या आपके नेता अपनी असली डिग्री दिखाएंगे? मुझे समझ नहीं आता कि इन लोगों को एजुकेशन से इतनी क्या समस्या है."

    दीपके ने कहा, "अगर कोई आम घर का लड़का बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटा है तो इन्हें क्यों तकलीफ़ हो रही है. आप लोग एजुकेशन के ख़िलाफ़ क्यों हो?"

    गौरतलब है कि सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने शनिवार को दावा किया था कि उन्होंने अभिजीत दीपके के पिता की वित्तीय स्थिति की जाँच कराने की मांग की है.

  10. रांची में युवाओं का प्रदर्शन, स्टूटेंड्स क्यों कर रहे सीबीआई जाँच की मांग

  11. भारत ने इन्हें बनाया ईरान का नया राजदूत

    भारत सरकार ने वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (आईएफ़एस) अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का राजदूत नियुक्त किया है.

    विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, "साल 2002 बैच के आईएफ़एस अधिकारी विश्वेश नेगी वर्तमान में मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है."

    मंत्रालय ने बताया कि विश्वेश नेगी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे.

  12. बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी, बजरंग पूनिया क्या बोले?

  13. बृज भूषण सिंह के बरी होने पर क्या बोलीं विनेश फोगाट की वकील?, सुमेधा पाल, बीबीसी संवाददाता

    भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है.

    इस पर पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की वकील का बयान सामने आया है.

    विनेश फोगाट की वकील रेबेका जॉन ने कहा है, "यह फ़ैसला बेहद निराश करने वाला है. इस मामले में शिकायत करने वाली चार महिलाओं ने अदालत में पूरी ईमानदारी से गवाही दी. जिरह के दौरान भी उनके बयान नहीं बदले."

    उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि यह बरी करने का फ़ैसला कैसे आया. अभी तक हमें अदालत का आदेश नहीं मिला है. फ़िलहाल इतना ही कहेंगे कि हम इस फ़ैसले को चुनौती देंगे. हमें पूरा भरोसा है कि यह फ़ैसला पलट दिया जाएगा.”

    बृज भूषण शरण सिंह ने कोर्ट के फ़ैसले पर कहा, "कोर्ट ने कहा कि बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर, आप दोनों लोगों को बाइज़्ज़त बरी किया जाता है. पहले ही दिन मैंने कहा था कि मेरे ख़िलाफ़ कोई फ़ैसला आता है या कोई आरोप साबित होता है तो मैं ख़ुद फांसी पर लटक जाऊंगा."

  14. बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के वायरल बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा

    बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन पर टिप्पणी की है. इस पर कांग्रेस पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है.

    कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले जेन-ज़ी पंचर लगाने वाले थे, छात्र नहीं थे. ये बात नरेंद्र मोदी के चहेते बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कही है. पहले मोदी ने युवाओं पर लाठियाँ, आँसू गैस के गोले और पैलेट गन चलवाई. इतने से मन नहीं भरा तो अपने गालीबाज़ नेताओं से देश के युवाओं को गालियाँ दिलवा रहे हैं, अपमानित करवा रहे हैं."

    उन्होंने लिखा, "अपने ईगो के लिए मोदी हर दिन देश के युवाओं के मान सम्मान को रौंदने में लगे हैं. मोदी को बताना चाहिए- क्या सभ्य समाज में इस तरह की गिरी हुई बात की जानी चाहिए?"

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बयान में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों में छात्र कम थे और बेरोज़गार ज़्यादा थे.

    वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "जंतर-मंतर पर बैठे युवाओं में पंक्चर लगाने वाले, बेरोज़गार और ताले बनाने वाले ज़्यादा थे, जबकि छात्र कम थे. क्या भारत के बेटे-बेटी मोदी जी और उनके परिवार के बारे में इस तरह की बातें कर सकते हैं?"

  15. जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ से बाहर, जम्मू-कश्मीर के आक़िब नबी को जगह

    भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आक़िब नबी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

    दरअसल, इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के दौरान बाएं घुटने की चोट से बुमराह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि आक़िब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है.

    आक़िब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 104 विकेट हासिल किए हैं. साल 2025-26 के रणजी सत्र में उन्होंने 60 विकेट झटके और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी ख़िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.

    इसके अलावा वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फ़र्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट अपने नाम किए.

    श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आक़िब नबी

  16. ट्रंप के ईरान पर एलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, सोने का क्या हाल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर नए सैन्य हमले को टालने के फ़ैसले के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में सोमवार यानी तीन अगस्त को 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

    वहीं, सुरक्षित निवेश (सेफ़ हेवन) की मांग बढ़ने से सोना समेत अन्य कीमती धातुओं में तेज़ी दर्ज हुई है.

    ब्रेंट क्रूड 4.08 डॉलर यानी 4.64% टूटकर 83.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 4.01 डॉलर यानी 4.74% की गिरावट के साथ 80.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.

    दूसरी ओर, सोने की क़ीमतों में मज़बूती दर्ज की गई. ट्रंप के फ़ैसले से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं कुछ कम हुईं, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बना है.

    स्पॉट गोल्ड 0.7% की बढ़त के साथ 4,067.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ़्यूचर्स 0.9% चढ़कर 4,065.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

    गौरतलब है कि रविवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले को फ़िलहाल टालते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जल्द समझौता करने और होर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोलने की संभावना जताई है.

  17. हथियार छोड़ने को लेकर हुए समझौते के बावजूद ग़ज़ा पर हुआ हवाई हमला, जेमी व्हाइटहेड

    ग़ज़ा पट्टी पर इसराइल ने लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए, जिनमें बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई.

    फ़लस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, हमले ग़ज़ा सिटी, ख़ान यूनिस और दीर अल-बलाह के रिहायशी इलाकों में किए गए.

    ग़ज़ा की सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने बताया कि इसराइली सैन्य विमानों ने कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया. वहीं, इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य ग़ज़ा में सक्रिय सैन्य ठिकानों और हमास के लड़ाकों को निशाना बनाना था. सेना के मुताबिक़, इन हमलों में हमास के दो लड़ाके मारे गए.

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ दिन पहले हमास ने प्रस्तावित निरस्त्रीकरण योजना को स्वीकार किया था. इस योजना के तहत हमास अपने हथियार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ़ पीस' को सौंपेगा.

    उधर, इसराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने रविवार को स्पष्ट किया कि ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता है, तो ग़ज़ा पट्टी को पूरी तरह इसराइल के नियंत्रण में लाना ज़रूरी होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ़िलहाल ग़ज़ा पट्टी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसराइल के नियंत्रण में है.

  18. शोएब अख़्तर को शाहरुख़ ख़ान से मायूसी क्यों हुई, आसिफ़ ज़रदारी और अल्ताफ़ हुसैन से उन्होंने क्यों संपर्क किया था?

  19. कॉकरोच जनता पार्टी पांच अगस्त को क्या करने वाली है

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक होगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सीजेपी के सूत्रों ने रविवार को बताया कि बैठक में पार्टी के भविष्य के एजेंडे और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

    यह बैठक सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी. बैठक के बाद सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें भविष्य की कार्ययोजना और लिए गए फ़ैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

    बताया गया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने नीट पेपर लीक मामले को लेकर चले एक महीने लंबे आंदोलन के बाद सीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर से कुछ समय परिवार के साथ बिताने को कहा था.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, कोर कमेटी के सदस्यों को वॉलंटियर और छात्रों से बातचीत कर उनके सुझाव जुटाने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि उन्हें 5 अगस्त की बैठक में रखा जा सके.

    गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को बड़ी संख्या में 'जेन ज़ी' युवाओं का समर्थन मिला था. इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

  20. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारतीय मुक्केबाज़ों का नया रिकॉर्ड