You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. भागवत के दौरे से पहले संघ पर बैन लगाने की अमेरिकी संस्था की मांग पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बैन लगाने की सिफ़ारिश करने के 'यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ़्रीडम' के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि जिस संगठन या संस्था की आप बात कर रहे हैं, वह एक पक्षपाती संस्था है. यह कई साल से भारत के बारे में उल्टी-सीधी बातें और साथ में भड़काने वाली बातें करती रही है."

    उन्होंने कहा, "मैं तो कहूंगा कि हमें ऐसे संस्थानों हमें दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे संस्थान के पास अपना एक एजेंडा होता है और उनकी कोई विश्वसनीयता या साक्ष्य नहीं होते हैं."

    दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन का दौरा करेंगे.

    लेकिन उनके दौरे से पहले ही अमेरिका के भीतर ही विरोध की आवाज़ें उठने लगी हैं.

    यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ़्रीडम (यूएससीआईआरएफ़) नाम के संगठन ने उनकी यात्रा का विरोध किया है.

    इसने आरएसएस को 'भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाला संगठन' क़रार दिया है.

    यूएससीआईआरएफ़ अमेरिका के धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा एक संघीय सलाहकार आयोग है.

    20 अगस्त को इस आयोग से जुड़े अधिकारियों ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.

  2. अभिजीत दीपके का अल्टिमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर स्कूल के सामने धरने पर बैठेंगे

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक वीडिया जारी कर कहा है कि आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ इसलिए गुंडागर्दी हुई क्योंकि बच्चों को भैंस के तबेले में पढ़ाया जा रहा था और वे इस बात को सबके सामने लाना चाहते थे.

    उन्होंने इस मारपीट का आरोप बीजेपी के समर्थकों पर लगाया है.

    अभिजीत दीपके ने कहा, "अगर 48 घंटे के अंदर स्कूल को ठीक करने का काम शुरू नहीं होता है और मारपीट करने वालों को गिरफ़्तार नहीं किया जाता है तो मैं ख़ुद जयपुर जाऊंगा और स्कूल के सामने धरने पर बैठा रहूंगा."

    उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की, "आप सब लोग जयपुर आइए और हम सब जयपुर में वैसे ही बैठे रहेंगे, जैसे जंतर-मंतर पर बैठे थे और पीछे नहीं हटेंगे."

    उन्होंने कहा, "इसके साथ ही जो सर्कुलर निकाला गया है, जिसमें लिखा है कि कोई भी स्कूल की टूटी हुई फ़ोटो और वीडियो न निकाले. उस सर्कुलर को वापस लिया जाए. मैं बीजेपी वालों से कहना चाहूंगा कि हम पर चाहे जितने हमले करा लो, हम स्कूल ठीक करवा कर रहेंगे."

    दरअसल राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है.

    इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा, "आज आशुतोष पर जो हमला हुआ है वह बीजेपी वालों का डर दिखाता है. उन्हें डर है कि सीजेपी वालों के डर से सच में स्कूल न ठीक हो जाएं, क्योंकि लोग पढ़ लिख जाएंगे तो बीजेपी वालों को वोट नहीं देंगे."

    उन्होंने कहा, "जब एक भैंस से तबेले में सरकारी स्कूल चल रहा था. आशुतोष वहां जाने वाले थे तो और यह दिखाने वाले थे कैसे भैंस के तबेले में ग़रीबों के बच्चों को बैठाया गया था. इसी के डर से बीजेपी के लोगों ने आशुतोष पर हमला किया."

  3. तमिलनाडु के सीएम विजय ने अमित शाह से मिलने के बाद क्या अपना रुख़ नरम कर लिया?

  4. रेवंत रेड्डी को क्यों नहीं मिली अमेरिका जाने की अनुमति, विदेश मंत्रालय ने ये बताया

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों की विदेश यात्राओं का विदेश मंत्रालय आकलन करता है, ताकि राजनीतिक मंज़ूरी दी जा सके. ऐसे मामलों में प्रस्तावित कार्यक्रम पद और यात्रा के मक़सद के अनुरूप होना चाहिए."

    "इस विशेष मामले में अमेरिका के संबंध में ऐसा नहीं था और इसलिए मंज़ूरी नहीं दी गई. हालांकि, मैं यह भी बताना चाहूंगा कि उनकी ब्रिटेन यात्रा के लिए मंज़ूरी दे दी गई थी."

    इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि विदेश मंत्रालय ने सीएम रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी, जिसकी वजह से उनकी यात्रा रद्द कर दी गई है.

    हालांकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को यूके और अमेरिका की यात्रा करनी थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से यह बताए जाने पर कि राजनीतिक कारणों से अनुमति नहीं दी जा रही है, रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया.

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात पर हैरानी जताई की कि इस यात्रा के लिए, राजनीतिक कारणों से अनुमति नहीं दी गई जबकि इसका मक़सद तेलंगाना का विकास करना, शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाना और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देना था.

    सीएमओ ने बताया कि 'केंद्र के फैसले का सम्मान करते हुए रेवंत रेड्डी ने अमेरिका जाने के बजाय लंदन से हैदराबाद लौटने का फ़ैसला किया.'

  5. क्या है राजस्थान के उस स्कूल का हाल जहाँ सीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट?

  6. नक्सली, माओवादी, लेफ़्टिस्ट और कम्युनिस्ट में क्या फर्क़ है ?

  7. पार्टियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर राहुल गांधी के बैठने पर क्या बोले जेपी नड्डा

    संसद मार्ग थाने के बाहर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंंत्री जेपी नड्डा ने सवाल खड़े किए हैं.

    जेपी नड्डा ने कहा, "आज पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति का गवाह बन रहा है, जिसका प्रदर्शन उन्होंने आज संसद मार्ग थाने के बाहर किया."

    उन्होंने कहा "राहुल गांधी का आज का धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए. यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा और राहुल गांधी की मीडिया का ध्यान खींचने की भूख है."

    उन्होंने आगे कहा, "मामले की जांच के लिए एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी गठित की गई है. जब देश की सर्वोच्च अदालत पहले से ही मामले की जांच कर रही है, तो आज थाने के बाहर बैठकर राहुल गांधी क्या साबित करना चाहते हैं?

    इससे पहले राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी थाने पहुंच गई हैं.

    राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए छात्र साहिल लोचव भी हैं. आरोप है कि साहिल 20 जुलाई को पैलेट गन से ज़ख़्मी हुए थे.

    राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए.

  8. चीन ने ईरान पर 'अमेरिकी प्रतिबंध और आर्थिक दबाव' के बारे में ये कहा

    चीन का कहना है कि अमेरिका के "प्रतिबंध और आर्थिक दबाव" से मध्य पूर्व संघर्ष का समाधान नहीं होगा.

    इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अमेरिकी सहयोगियों से ईरानी अर्थव्यवस्था को "कुचलने" के अमेरिकी प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है.

    बेसेंट के बयान से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जो देश ईरान को किसी भी तरह की मदद या सहारा देगा, उसे भयंकर आर्थिक नतीजे भुगतने होंगे.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को कहा, "प्रतिबंध और दबाव से इस मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता है."

    उन्होंने यह भी कहा, "चीन सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी भरे कदम उठाने और राजनीतिक और राजनयिक उपायों के माध्यम से समस्या का समाधान करने की अपील करता है."

  9. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हमले को लेकर संजय सिंह ने क्या कहा

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है.

    संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, "क्या अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल माँगना पाप है? पूरे देश में बीजेपी गुंडागर्दी पर उतारू है, देखिए राजस्थान के जयपुर में गाँव का स्कूल देखने गए सीजेपी नेता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ बीजेपी के गुंडे कैसे मारपीट कर रहे हैं."

    उन्होंने लिखा, "बीजेपी राज में स्कूल माँगने पर लाठी मिलेगी, क्योंकि मोदी जी का नारा है- अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया."

    इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका पर हुए हमले को लेकर एक बयान में कड़ी प्रतिक्रिया दी.

    दरअसल राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है.

    अभिजीत दीपके ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "आज आशुतोष पर जो हमला हुआ है वह बीजेपी वालों का डर दिखाता है. उन्हें डर है कि सीजेपी वालों के डर से सच में स्कूल न ठीक हो जाएं, क्योंकि लोग पढ़ लिख जाएंगे तो बीजेपी वालों को वोट नहीं देंगे."

    अभिजीत दीपके ने कहा, "अभी हमारे वॉलंटियर्स अस्पताल में हैं. उन्होंने गाड़ियां तक तोड़ी हैं. ये इतने बेशर्म लोग हैं कि जब बच्चों के स्कूल में पानी की सुविधा नहीं होती है, बाथरूम की सुविधा नहीं होती है, तब इन्हें कोई तकलीफ़ नहीं होती है."

    "लेकिन जैसे ही कोई इनकी सरकार की नाकामी को सामने लाए, तब इन्हें तकलीफ़ होती है और फिर गुंडों की तरह झुंड में आते हैं और हमला करते हैं."

  10. 'एफ़आईआर होने तक नहीं हटेंगे': पैलेट गन पीड़ित के साथ थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बीजेपी ने क्या कहा?

  11. 'फ़ाल्कन स्ट्राइक फोर्स' क्या है और अमेरिका, मध्य-पूर्व के सहयोगियों के साथ ड्रोन 'अलायंस' क्यों चाहता है?

  12. प्रियंका गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचीं, राहुल गांधी धरने पर बैठे

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने में डीसीपी से मुलाक़ात के बाद अब भी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंच गई हैं.

    राहुल गांधी के साथ साहिल लोचव भी हैं, आरोप है कि उन्हें पिछले महीने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से चोट लगी थी.

    राहुल गांधी मांग कर रहे हैं कि लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए.

    राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंच चुके हैं. दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं.

    कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "वह (राहुल गांधी) धरने पर बैठे हैं."

    कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी. साहिल और उनकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफ़आईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नज़रअंदाज कर रही थी. इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी."

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साहिल की शिकायत पर इंवेस्टिगेशन नंबर नहीं दिया गया है, जिससे कि एफ़आईआर दर्ज हो सके.

  13. अब मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को इजाज़त दीजिए. अब से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक्स पर क्लिक करें.

  14. महात्मा गांधी के हाथ से लिखे नोट्स की नीलामी 16.2 करोड़ रुपए में हुई, बना ये रिकॉर्ड, निकिता यादव, बीबीसी संवाददाता

    महात्मा गांधी के हाथ से लिखे दुर्लभ नोट्स का एक संग्रह मुंबई में हुई नीलामी में 16.2 करोड़ रुपए में बिका है.

    इन नोट्स को स्वतंत्रता सेनानी और गांधी के करीबी सहयोगी आनंद टी. हिंगोरानी के परिवार ने संभालकर रखा था. इस संग्रह में गांधी के हाथ से लिखे 688 संदेश शामिल हैं.

    ये संदेश साल 1944 से 1946 के बीच लिखे गए थे और इनमें सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम जैसे विषयों पर गांधी के विचार हैं.

    नीलामी कराने वाली कंपनी सैफ्रनआर्ट के मुताबिक, इस बिक्री के साथ ही किसी भारतीय ऐतिहासिक दस्तावेज के लिए नीलामी में चुकाई गई सबसे ज़्यादा क़ीमत का रिकॉर्ड बना है.

    गांधी ने ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ भारत के अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था और उन्हें भारत के राष्ट्रपिता के रूप में सम्मान से याद किया जाता है. हालांकि, ये हाथ से लिखे नोट्स राजनीतिक नेता के बजाय गांधी के व्यक्तिगत और भावनात्मक पक्ष की झलक देते हैं.

    गांधी ने हिंगोरानी की पत्नी विद्या की मौत के बाद करीब दो साल तक उन्हें पत्र और संदेश लिखे. इन संदेशों में उन्होंने हिंगोरानी को सलाह, सांत्वना और हौसला दिया. बाद में इन संदेशों को ‘अ थॉट फॉर द डे' नाम की क़िताब में संकलित किया गया.

  15. साप्ताहिक इंसुलिन इंजेक्शन किन मरीज़ों के लिए फ़ायदेमंद है?

  16. आशुतोष रांका से मारपीट, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे

  17. इमरान ख़ान को अस्पताल से दोबारा जेल शिफ्ट किया गया

  18. जिस स्कूल का मिड-डे मील वीडियो वायरल हुआ वहां के बच्चे क्या बोले?

  19. दिल्ली: पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफ़आईआर दर्ज कराने पहुँचे राहुल गांधी

    दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के डीसीपी ऑफिस में मौजूद हैं.

    राहुल गाँधी अपने साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए छात्र साहिल लोचव को भी लाए हैं. आरोप है कि साहिल 20 जुलाई को पेलट गन से ज़ख़्मी हुए थे.

    राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए. इसी मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

    राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद हैं.

    राहुल गांधी लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि उनकी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करे. फिलहाल वह साहिल लोचव और पार्टी सांसद कुमारी सैलजा के साथ डीपीसी ऑफिस में मौजूद हैं.

    कांग्रेस पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह पर पैलेट गन चलवाने का आरोप लगाया है.

    कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी. साहिल और उनकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफ़आईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नज़रअंदाज कर रही थी. इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी."

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साहिल की कंप्लेन पर इंवेस्टिगेशन नंबर नहीं दिया गया है, जिससे कि एफ़आईआर दर्ज हो सके.

  20. जयपुर ग्रामीण में स्कूल की स्थिति दिखाने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ?

    राजस्थान के जयपुर ग्रामीण ज़िले के रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल की स्थिति दिखाने गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है.

    इस दौरान सीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

    सीजेपी कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमें बोल रहे हैं पाकिस्तान जाओ, हमें आतंकवादी और नक्सली बोल रहे हैं. बाहर वाले और अंदर वाले क्या हैं, ये एक ही देश है. हम इन्हीं के साथ हैं. हम किसी पार्टी या दूसरे देश से नहीं हैं. अगर देश को सुधारने के लिए हमारे साथ मारपीट हो रही है, तो हम बहुत ग़लत दिशा में जा रहे हैं.”

    वहीं, खुद को ग्रामीण बताने वाले जुगल किशोर शर्मा ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर खुद से अपनी गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, “हमने कुछ नहीं किया. वे अपने साथ 200-250 लोगों को लेकर आए थे. हमने उन्हें नहीं मारा. हमने उनसे शांति से बात की, लेकिन उन्होंने अपनी ही गाड़ी तोड़ दी. उनका कहना है कि वे स्कूल की मरम्मत कराने आए थे. लेकिन यह काम हमारे विधायक कराएंगे और इसके लिए 12 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं.”