You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
चांद से टकरा सकता है स्पेसएक्स का रॉकेट, पृथ्वी को कितना ख़तरा?, केयला एपस्टीन और मैक्स मात्ज़ा
चंद्रमा ने लाखों सालों में अनगिनत टक्करें झेली हैं. बिल्कुल छोटे ग्रहों और उल्कापिंडों ने उसकी सतह को गड्ढों से भर दिया है और उस पर जगह-जगह बड़े-बड़े क्रेटर बना दिए हैं.
हाल के वर्षों में पृथ्वी की अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से भेजे गए छोटे-छोटे अंतरिक्ष यान और लैंडर भी उससे टकराए हैं.
अब वैज्ञानिकों को लगता है कि बुधवार को चंद्रमा एक और टक्कर का सामना करेगा.
इस बार उससे स्पेसएक्स का एक भटकता हुआ रॉकेट टकराएगा, जो लगभग 2.43 किलोमीटर प्रति सेकंड यानी करीब 5,400 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से अंतरिक्ष में यात्रा कर रहा है.
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज़ के मुताबिक़, स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा (अपर स्टेज) 5 अगस्त को चंद्रमा से टकराएगा.
नासा के प्रवक्ता जिमी रसेल ने कहा, "पृथ्वी को इससे कोई ख़तरा नहीं है. नासा ट्रेनिंग के मक़सद से भेजे गए इस रॉकेट के हिस्से पर नज़र रखता रहेगा और टक्कर के बाद बने स्थान का वैज्ञानिक अध्ययन भी करेगा."
योगी आदित्यनाथ बोले- 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में साधु-संत शामिल नहीं'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किसी भी तरह से कोई साधु-संत शामिल नहीं है.
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने एसआईटी का गठन किया, जिसकी जांच में साफ़ हुआ है कि इस प्रकरण में साधु संतों की संलिप्तता नहीं है.
मुख्यमंत्री मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ''राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ये जानते हुए समाजवादी पार्टी ने सदन की अवमानना के साथ अदालत की निगरानी में चल रही प्रक्रिया को भी अपमानित किया.''
मुख्यमंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अयोध्या के जिस प्रकरण में चंदा चोरी की बात करते हैं, वहां चंदा चोरी नहीं, बल्कि चढ़ावे से जुड़ा एक प्रकरण था.
झारखंड में आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो कौन हैं, स्टूडेंट्स की क्या है मांग
'होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान से कल तक समझौते की उम्मीद', अमेरिकी वित्त मंत्री ने और क्या बताया
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का कहना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की आवाजाही को बहाल करने के लिए ईरान के साथ बुधवार को एक समझौते पर पहुंचने की संभावना है.
स्कॉट बेसेंट ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट के खुलने से तेल और गैस की कीमतों में स्थिरता आएगी.
उन्होंने कहा,"हम ईरानियों से बात कर रहे हैं और मुझे लगता है कि आज या कल तक हम होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने और इस संघर्ष में अधिक सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं."
जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान को समझौते के तहत कोई टैरिफ़ रियायतें मिलेंगी तो बेसेंट ने कहा,"मुझे लगता है कि जहाज़ों की आवाजाही की आज़ादी होगी.''
अमेरिकी वित्त मंत्री की होर्मुज़ स्ट्रेट के जल्द ही फिर से खुलने की उम्मीद ऐसे समय में आई है जब ईरान और ओमान एक सप्ताह से अधिक समय से होर्मुज़ स्ट्रेट के प्रबंधन के तरीके पर बातचीत कर रहे हैं.
जबकि ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान ओमान के साथ बातचीत में होर्मुज़ स्ट्रेट में आने वाले जहाजों पर नियंत्रण और जलमार्ग से उनके बाहर निकलने के बारे में जानकारी की मांग कर रहा है.थे.
ईरान के लिए क्या वाकई ये आख़िरी मौक़ा है? | 4 अगस्त, 2026 | दिनभर ( बीबीसी हिन्दी)
बांकीपुर उपचुनाव: सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा- 'क्या हवा का रुख़ बदल रहा है'
बिहार में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम बांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''पहले जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफा हुआ. अब प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लंबे समय से मज़बूत गढ़ रहे बांकीपुर में उल्लेखनीय जीत दर्ज की है.''
''एक चुनावी नतीजा किसी क्रांति का संकेत नहीं होता. लेकिन कई बार छोटी-छोटी दरारें भी बता देती हैं कि अंदर कुछ बदल रहा है.''
"क्या भारत अब राजनीति की नई भाषा और नए तरीके की मांग कर रहा है? क्या अब सचमुच अच्छे दिन आने वाले हैं?''
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हरा दिया. प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं.
कार्टून: बुरी नज़र वाले ...
सीआरपीएफ़ अधिकारी ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर ली अपनी जान, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिंदी के लिए
असम के नगांव ज़िले में सीआरपीएफ़ के एक अधिकारी ने कथित तौर पर अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सीआरपीएफ़ के नगांव स्थित कैंप में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे हुई है.
नगांव जिले में तैनात एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बीबीसी को बताया,"यह घटना नगांव जिले के कटिमारी स्थित सीआरपीएफ़ की 34वीं बटालियन के कैंप की है."
पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुबह करीब 7 बजे सीआरपीएफ़ के सहायक सब-इंसपेक्टर बल्लानी प्रेमाबारम मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे तभी वो अपनी इंसास राइफल से ओपन फ़ायरिंग की जिससे वहां तैनात साथी जवानों को गोलियां लगी.''
''इस गोलीबारी की घटना में सीआरपीएफ़ के दो जवानों की मौत हुई है. बाद में बल्लानी प्रेमाबारम ने बैरक में जाकर खुद को भी गोली मार ली.उनकी मौके पर ही मौत हो गई."
पुलिस अधिकारी के अनुसार इस फ़ायरिंग की घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है. एक व्यक्ति घायल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया,"इस घटना में सब-इंस्पेक्टर रामनवल सिंह यादव की मौत हो गई है. वो लखनऊ के रहन वाले थे और अपने कागजातों की जांच करवाने आए थे. इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल की मौत हुई है.''
''सीआरपीएफ़ की 171वीं बटालियन के माने गोविंद श्रीपुल गोली लगने से जख़्मी हुए हैं और अस्पताल में भर्ती है.''
(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मदद लेनी चाहिए.)
प्रशांत किशोर की जीत में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का क्या कोई रोल था?
भारत ने 5 अगस्त को दिल्ली में शेख़ हसीना के कार्यक्रम को लेकर क्या कहा
भारत ने कहा है कि दिल्ली में बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के प्रस्तावित मीडिया कार्यक्रम में उसकी कोई भागीदार नहीं है.
मंगलवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा, ''ये एक निजी मीडिया संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में व्यक्त किए जाने वाले विचारों का भारत समर्थन नहीं करेगा.''
बांग्लादेश के अधिकारियों ने शेख़ हसीना के 5 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार से चिंता जताई थी.
ये मामला बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सलाहकार हुमायूं कबीर और बांग्लादेश में भारत के नवनियुक्त हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी के बातचीत में भी उठा था.
इसमें कहा गया था कि शेख़ हसीना को भारत की जमीन से कोई राजनीतिक बयान जारी करने से रोका जाए.
भारत में 5 अगस्त को फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इस कार्यक्रम में शेख़ हसीना वर्चुअल मोड में हिस्सा लेंगीं.
ग्रीसः जंगल की आग से बचने के लिए भागते दिखे घोड़े
उदयनिधि स्टालिन को क्यों ले गई चेन्नई पुलिस?
राहुल गांधी ने कहा- ‘युवाओं को माफ़ करने वाले मोदी कौन होते हैं’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर जारी उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो 'गुमराह युवाओं' को माफ़ करते हैं.
राहुल गांधी एमडीएमके नेता वाइको के संसद में कार्यकाल पर छपी किताब 'वाइको इन पार्लियामेंट' के विमोचन के मौके पर कहा, '' हमारा देश इस समय एक अजीब दौर से गुजर रहा है. छात्र सड़कों पर हैं. वे गहरे दर्द और पीड़ा में हैं. वे परीक्षाओं में निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं. वे ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो ठीक से काम करे."
"दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो कहते हैं कि उन्होंने उन्हें माफ़ कर दिया है. उन्हें माफ़ करने वाले वे कौन होते हैं, मैं नहीं जानता. उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वे भारत के भविष्य को माफ़ करें, यह भी मैं नहीं जानता. लेकिन उन्होंने यही रास्ता चुना है.''
राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों, ख़ासकर आरएसएस, की सोच के पीछे एक बेहद ख़तरनाक और विभाजनकारी विचार है. वह विचार यह है कि यह देश अनेकताओं की सामूहिक अभिव्यक्ति नहीं है."
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिनमें कुछ युवा पीएम मोदी का नाम लेकर उन्हें अपशब्द कहते नज़र आ रहे हैं.
इसके बाद ऐसे युवाओं पर कार्रवाई की मांग हो रही थी. हालांकि पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि ऐसे युवा गुमराह हैं, इन्हें माफ़ कर दिया जाना चाहिए.
आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा- 'प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम'
आरजेडी सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पटना की बांकीपुर सीट से जन सुराज पार्टी की जीत पर कहा है कि प्रशांत किशोर बीजेपी की 'बी' टीम हैं.
जब उनसे पूछा गया कि यहां बीजेपी हार गई, आप क्या कहेंगी तो उन्होंने कहा, "बीजेपी के असली कैंडिडेट वहीं हैं. बीजेपी कहां हारी है.’’
उन्होंने कहा, ''हार की वजह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति है. हमने पहले ही कहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक तीर से कई शिकार करना चाहता था. बीजेपी के किसी सीनियर नेता समेत किसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसका मतलब ये है कि कहीं न कहीं संदेश पहुंचाया जा रहा है.''
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराया है.
इस सीट पर प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले हैं. जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं.
प्रशांत किशोर ने ये सीट 19,324 मतों से जीती है. आरजेडी की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले.
युवाओं का ग़ुस्सा पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्यों बन गया है?
ब्रेकिंग न्यूज़, इंग्लिश चैनल से गुज़र रही नाव में आग, 150 से अधिक प्रवासियों को बचाया गया
फ़्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक़, मंगलवार सुबह इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रही एक नाव में आग लगने के बाद 150 से अधिक प्रवासियों को सुरक्षित बचा लिया गया.
फ़्रांस के चैनल और उत्तरी सागर के समुद्री प्राधिकरण ने बताया कि नाव ब्रिटेन की ओर जा रही थी, तभी उसके इंजन में आग लग गई.
अधिकारियों के मुताबिक़, कुल 157 लोगों को बचा लिया गया है. फ़िलहाल किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने छोटी नावों के जरिए ब्रिटेन पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या पर लगाम लगाने के लिए अपनी सरकार के 'लगातार और सख़्त कोशिश' जारी रखने का संकल्प जताया था.
रूस के गोदाम पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत, बेन हैटन
सोमवार देर रात मॉस्को के पास एक गोदाम पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर ने दी.
रूसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि हमला किस जगह को निशाना बनाकर किया गया था. हालांकि हाल के हफ्तों में यूक्रेन ने वाइल्डबेरीज के गोदामों पर कई हमले किए हैं.
वाइल्डबेरीज़ को अक्सर 'रूस का अमेज़न' कहा जाता है.
यूक्रेन का कहना है कि इन गोदामों का इस्तेमाल रूसी सेना को सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है, जबकि रूस इस दावे से इनकार करता है।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, रात में सेंट पीटर्सबर्ग और त्वेर इलाकों में भी वाइल्डबेरीज़ के गोदामों को निशाना बनाया गया.
उधर रूस ने भी यूक्रेन के कई इलाकों पर हमले किए, जिनमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने रातभर में 320 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए.
'किल स्विच' क्या है, यह बेलगाम एआई को क्या हमला करने से रोक सकता है?
जेन ज़ी से बात करने के मोहन भागवत के एलान पर क्या बोले अभिजीत दीपके
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जेन ज़ी से बात करने के एलान पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''इस देश के युवाओं के दबाव की वजह से नरेंद्र मोदी को रात के ग्यारह-ग्यारह बजे जाग कर इंस्टाग्राम पर रील डालनी पड़ रही है. अब मोहन भागवत का भी जेन ज़ी से बात करने का मन कर रहा है. देर से ही सही इन लोगों को समझ में आ गया है कि जेन ज़ी को न तो नज़रअंदाज़ किया जा सकता है, न ही ख़ारिज. जेन ज़ी युवाओं से बात करना अच्छा है क्योंकि यही लोग देश के भविष्य हैं.’’
उन्होंने कहा, ''जो लोग जेन ज़ी के युवाओं से बात करना चाहते हैं वो सत्तर-अस्सी साल के हैं. इससे क्या होगा. जेन ज़ी के युवाओं को राजनीति में युवा चेहरे चाहिए.''
मोहन भागवत 6 अगस्त को 'लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण' के मुद्दे पर जेन ज़ी और जेन अल्फा स्टूडेंट्स से बात करेंगे.
संघ प्रमुख इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर युवा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान भी कहा था कि नई पीढ़ी से संवाद की ज़रूरत है.
उन्होंने कहा था, ''इस पीढ़ी को बहुत अधिक अपनापन देना ज़रूरी है. ये पीढ़ी सवाल पूछती है. इन्हें समय देने की ज़रूरत है.''