You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के मामले में सुनाई 10 साल जेल की सज़ा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, 'झारखंड हो या पंजाब, हम विद्यार्थियों के साथ हैं'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो और कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ हैं.
उन्होंने कहा कि, "चाहे झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो, कहीं भी हो, हम सब, राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि हम पूछेंगे, "अगर हमसे भी कोई ग़लती हो गई, तो क्यों हुई. हम सभी को पत्र भी लिख रहे हैं कि क्या हुआ. इसलिए चाहे हमारा गठबंधन सहयोगी हो या विपक्ष, हम विद्यार्थियों के साथ हैं और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए लड़ते रहेंगे."
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं.
इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आएं और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया. हम लगातार उनसे इस मुद्दे पर बयान देने की मांग कर रहे हैं. आखिर उन्हें बयान देने से क्या रोक रहा है? इसकी वजह सिर्फ उनका अहंकार हो सकती है. या तो वे डरे हुए हैं, या फिर उन्हें संसद की कोई परवाह नहीं है."
"मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सदन में आएं और इस मुद्दे पर बयान दें. आज हमने राज्यसभा में भी यह मामला उठाया और जवाब मांगा, लेकिन आज भी सरकार बयान देने को तैयार नहीं हुई."
आज हमारे राज्यसभा सांसदों ने सभापति से मुलाकात की और कहा कि हम प्रधानमंत्री से माफी और केंद्रीय गृह मंत्री से सदन में बयान की मांग करते हैं.
अतीक़ अहमद के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने क्या बताया?
यूक्रेन ने रूस की दो तेल रिफ़ाइनरियों पर किया हमला
यूक्रेन ने रूस के यारोस्लाव शहर में मौजूद एक बड़ी तेल रिफ़ाइनरी समेत दो रिफ़ाइनरियों को ड्रोन से निशाना बनाया है.
क्षेत्र के गवर्नर मिखाइल ने दावा किया कि यारोस्लाव पर दुश्मन ड्रोन का अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ.
उन्होंने बताया कि रूसी सेना ने 92 ड्रोन को नष्ट कर दिया. हालांकि, ड्रोन के मलबे गिरने से तीन घरों में आग लग गई.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यारोस्लाव स्थित स्लावनेफ्ट-यानोस रिफ़ाइनरी और बश्कोर्तोस्तान स्थित बाशनेफ्ट-नोवोइल रिफ़ाइनरी को निशाना बनाया गया है.
रूसी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक़, देश के कई इलाक़ों में कुल 605 यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया गया.
यूक्रेन ने हाल के हफ़्तों में रूस के ऊर्जा और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं. इनमें तेल रिफ़ाइनरियां और वेयरहाउस भी शामिल हैं.
वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस की ओर से किए गए ड्रोन हमले में एक रिहायशी इलाक़े में तीन लोगों की मौत हुई है.
अभी तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
अतीक़ अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, गौरव गुलमोहर, बीबीसी हिन्दी के लिए
अतीक़ अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है.
पुलिस के मुताबिक़, यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ.
हादसे में एक और शख्स की भी मौत हुई है और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पूंछ थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. जबकि तीन लोग घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है."
उन्होंने बताया, "एक तरफ़ बाइक और दूसरी तरफ़ जानवर आ गया, बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी पर आर्मी लिखा है. जिस समय कार डिवाइडर से टकराई उस समय कार काफी स्पीड में थी."
झांसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "सड़क हादसे में अबान अहमद नाम के युवक की मौत हुई है, जिसे अतीक़ अहमद का बेटा बताया जा रहा है. ये जेल में बंद भाई से मिलने झांसी जा रहे थे, इनके नाम से जेल में पर्ची कटी है."
अतीक़ अहमद की 15 अप्रैल 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने उनकी और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सऊदी अरब जाएंगे पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ छह से आठ अगस्त तक सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे.
शहबाज़ शरीफ़ के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी सऊदी अरब जाएगा, जिसमें उप प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख समेत कुछ और मंत्री शामिल होंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया, "पीएम शहबाज़ शरीफ़ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी."
पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, "यह दौरा सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच दशकों पुराने भरोसे, सहयोग और भाईचारे पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम क़दम है."
गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हो रहे इस दौरे को रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
युगांडा के स्टार फ़ुटबॉलर डेविड ओवोरी की मौत, लूटपाट के दौरान हुए थे गंभीर रूप से घायल
युगांडा की राजधानी कंपाला में देश के चर्चित फ़ुटबॉलर डेविड ओवोरी की मौत हो गई.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध लुटेरों ने ओवोरी पर हमला किया था. इस दौरान उन्होंने लूट का विरोध किया, लेकिन हमले की वजह से वो बेहोश हो गए.
हमले के बाद ओवोरी को पहले नज़दीकी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफ़र किया गया. हालांकि, इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, हमलावरों के एक समूह ने ओवोरी पर पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद अभियुक्त उनका सामान लूटकर मौके से फ़रार हो गए. हमले के बाद ओवोरी बेहोशी की हालत में मिले.
घटना के बाद पूरे युगांडा में शोक की लहर है. वहीं, बढ़ते हिंसक अपराधों को लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है.
उल्लेखनीय है कि 27 वर्षीय डेविड ओवोरी युगांडा प्रीमियर लीग के सबसे सफल क्लबों में शामिल एससी विला के कप्तान थे.
वह टीम के लिए राइट-बैक और मिडफ़ील्डर की भूमिका निभाते थे. इसके अलावा उन्होंने युगांडा की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम ‘क्रेन्स’ का भी प्रतिनिधित्व किया था.
एससी विला ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने सिर्फ़ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक लीडर, भाई और दोस्त को खो दिया है.”
सूरज को पहले कभी इतने क़रीब से नहीं देखा होगा, सामने आईं तस्वीरें
झारखंड छात्र आंदोलन: देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का पांचवां दिन, कैसी है तबीयत
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है.
देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गुरुवार को कहा कि आज उनके अनशन का पांचवां दिन है. उन्होंने बताया कि उनका दिमाग अभी भी सही से काम कर रहा है.
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "आज मेरे अनशन का पांचवां दिन है. मेरी थकान काफ़ी बढ़ गई है और मेरे शरीर के अंगों को अब पहले जैसा सहारा नहीं मिल रहा है. बोलते समय मुझे सीने में कुछ दिक्कत हो रही है और अब बैठने और खड़े होने के लिए मुझे सहारे की ज़रूरत पड़ रही है. हालांकि, मेरा दिमाग अभी भी ठीक से काम कर रहा है और मैं बोल पा रहा हूं, लेकिन मेरी आवाज़ कमज़ोर हो गई है."
उन्होंने कहा, "मैं पानी पीते हुए अनशन कर रहा हूं. सोनम वांगचुक से बात करने के बाद मैंने अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया. महात्मा गांधी भी पानी पीते हुए अनशन करते थे और सोनम वांगचुक ने मुझे बताया कि उन्होंने भी ऐसा ही किया था. उन्होंने कहा कि पानी छोड़ देना आत्महत्या के बराबर है. मैं आत्महत्या नहीं करना चाहता. मैं सरकार की अंतरात्मा को जगाना चाहता हूं."
महतो ने कहा, "हमारी मांग सही है, हम सच के लिए लड़ रहे हैं. देशभर के कई लोगों ने भी मुझसे इसी तरह अनशन जारी रखने की अपील की. इसलिए मैंने पानी पीते हुए अपना अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया है, क्योंकि मेरा मक़सद अपनी जान देना नहीं, बल्कि सरकार की अंतरात्मा को जगाना है."
मेटा ने पीएम मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने पर माफ़ी मांगी तो बीजेपी ने क्या कहा?
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफ़ी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को इसे भारत के क़ानून और संविधान की जीत बताया है.
निशिकांत दुबे ने कहा, "यह भारत के क़ानून, संविधान और संसद की जीत है. यह 140 करोड़ लोगों के नेता प्रधानमंत्री की ताक़त है. इससे साफ़ है कि जिसे भी भारत में कारोबार करना है, उसे देश के क़ानून का पालन करना होगा."
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक से पीएम मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के लिए माफ़ी की मांग की थी.
अरविंद केजरीवाल का दावा- प्रतिबंधित हुआ मेरा सोशल मीडिया अकाउंट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है.
उन्होंने इस मामले को लेकर मेटा से सवाल किया और प्रतिबंध लगाए जाने की वजह बताने की मांग की.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए कहा कि मेटा के भारत कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है और यहाँ से इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता.
उन्होंने दावा किया कि कंपनी के अधिकारियों ने अकाउंट प्रतिबंधित किए जाने का कोई कारण नहीं बताया और न ही यह स्पष्ट किया कि इसे दोबारा कैसे एक्टिव किया जा सकता है.
केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "आपने मेरे अकाउंट पर रोक क्यों लगा दी है? आपके भारत ऑफ़िस में मौखिक पूछताछ से पता चला कि मेरे अकाउंट को भारत में लिमिट कर दिया गया है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है. आपके ऑफ़िस में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है. कोई यह नहीं बता रहा कि इन पाबंदियों को कैसे हटाया जा सकता है."
उन्होंने लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए. वरना वह आपको भारत में सिर्फ़ अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे."
टी-20 में नया रिकॉर्ड बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले जोस बटलर
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है. हालांकि, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को लेकर भविष्यवाणी की है.
बटलर ने कहा, "यह वास्तव में बहुत ख़ास एहसास है कि आपके नाम सबसे ज़्यादा टी-20 रन हैं. एक दिन कोई न कोई इस रिकॉर्ड को ज़रूर तोड़ेगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा."
गौरतलब है कि जोस बटलर पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे.
हालांकि, द हंड्रेड लीग के दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. पिछले मुक़ाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसराइल से मतभेदों के सवाल पर क्या कहा
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.
फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसराइली पीएम प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने ब्लेयर हाउस में हुई बैठक के दौरान उनका विरोध नहीं किया.
दरअसल, इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने वेंस की मुखालफत की थी.
जेडी वेंस ने ईरान का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि वहां एक धड़ा बातचीत के पक्ष में है, जबकि दूसरा कट्टरपंथी गुट युद्ध को जारी रखना चाहता है.
वेंस ने कहा, "ईरान के साथ टकराव और संघर्ष की प्रक्रिया में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इसका परिणाम अमेरिकी लोगों के हित में होगा."
इस बीच, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ आने वाले दिनों में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं.
हालांकि, ईरान की ओर से इन ख़बरों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
गॉल ब्लैडर में पथरी कैसे बनती है, इसका पता कैसे चलता है और इलाज क्या है?
पाकिस्तान: जेल में बंद इमरान ख़ान के लिए उनके बेटों ने क्या कहा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान ख़ान के बेटों क़ासिम ख़ान और सुलेमान ख़ान ने दावा किया है कि पिछले सात महीनों से उन्हें अपने पिता से मिलने की अनुमति नहीं मिली है.
दोनों ने अमेरिकी चैनल सीएनएन से बातचीत में इमरान ख़ान की सेहत को लेकर चिंता जताई.
क़ासिम और सुलेमान ने कहा, "हमारी आख़िरी बार मार्च में फ़ोन पर बात हुई थी. इसके बाद से परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे मिलने या बात करने की इजाज़त नहीं दी गई."
उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश के मुताबिक़, हर दो हफ़्ते में परिवार की इमरान ख़ान से बात कराई जानी चाहिए, लेकिन इस बार सबसे लंबा अंतराल हो गया है.
इमरान ख़ान के बेटों ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने पिता से मिलने के लिए पाकिस्तान का वीज़ा नहीं दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा, "हमारे पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि ख़त्म हो चुकी है. हमें समझ नहीं आ रहा कि अब तक वीज़ा क्यों नहीं दिया गया."
उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान ख़ान के साथ क़ानून के मुताबिक़ व्यवहार नहीं किया जा रहा है और इसे उन्होंने 'एक तरह की हिंसा' बताया.
भ्रष्टाचार के मामलों में इमरान ख़ान की सज़ा पर क़ासिम और सुलेमान ने कहा, "हमारे पिता बचपन से ही हमें भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ खड़ा होने की सीख देते थे. जब हम पांच और सात साल के थे, तब भी वह ईमानदारी की सीख देते थे. ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में देखना हमारे लिए बेहद दर्दनाक है."
उन्होंने कहा कि इमरान ख़ान को जेल में रखना उनके करोड़ों समर्थकों और मतदाताओं के साथ भी अन्याय है.
किसी संभावित समझौते के सवाल पर दोनों ने कहा कि उनके पिता अपनी रिहाई के बदले किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे.
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम से पहले विवाद, केपी कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द, गौरव गुलमोहर, बीबीसी हिन्दी के लिए
प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले विवाद खड़ा हो गया है.
प्रयागराज के कायस्थ पाठशाला प्रबंधन ने 8 अगस्त को कांग्रेस के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज के खेल मैदान का आवंटन रद्द कर दिया है.
कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने एक पत्र लिखा है. इसमें बताया गया है कि कॉलेज के प्राचार्य ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश का ज़िक्र करते हुए चिंता जताई है कि इससे छात्रों की पढ़ाई और खेल गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं.
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस कार्यक्रम से दो स्कूलों के छात्रों को परेशानी हो सकती है. इसमें लिखा, "कार्यक्रम के कारण स्कूल की गतिविधियां प्रभावित होंगी. साथ ही, बरसात के पानी से खेल का मैदान खराब हो सकता है, जिसे ठीक करने में काफ़ी समय और मेहनत लगेगी. इसलिए कार्यक्रम की तारीख़ ऐसी रखी जाए, जिससे स्कूल की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में कोई बाधा न आए."
हाई कोर्ट के आदेश और मौजूदा हालात को देखते हुए कार्यक्रम को बरसात के बाद छुट्टियों के समय आयोजित करने का सुझाव दिया गया है.
इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने पहले दी गई अनुमति रद्द कर दी है.
पत्र में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के लिए जमा की गई धनराशि वापस ली जा सकती है और आयोजन की नई तारीख़ बरसात के बाद, स्कूल के अवकाश के दौरान तय की जाए.
वहीं, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के संयोजक अनिल यादव ने मैदान का आवंटन रद्द किए जाने के फ़ैसले का विरोध किया है.
अनिल यादव ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "हमें कायस्थ पाठशाला की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है लेकिन कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है. राहुल गांधी का कार्यक्रम तय समय पर होगा. हम कार्यक्रम करेंगे, चाहे इसके लिए सड़क पर ही आयोजन क्यों न करना पड़े."
झारखंड छात्र आंदोलन: छात्र नेता का दावा- सरकार बातचीत के लिए तैयार हुई
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ आंदोलन चल रहा है. छात्र नेता रवींद्र पासवान ने बुधवार को कहा है कि सरकार आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करना चाहती है.
रवींद्र पासवान ने बताया, "बुधवार को हमें एसडीओ के ज़रिए सरकार का संदेश मिला कि वह हमारे प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करना चाहती है."
"हमें अभी अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भी चयन करना था, यानी टीम के लिए सही लोगों को चुनना था. इसलिए एसडीओ को बता दिया है कि आज यह संभव नहीं है. हम प्रतिनिधिमंडल का चयन करके उन्हें गुरुवार 10 बजे तक जानकारी दे देंगे."
रवींद्र पासवान ने कहा, "पिछले 12 दिनों से विपक्ष के नेता ख़ुद हमसे मिलने आ रहे हैं. सामान्य शिष्टाचार के तौर पर बेहतर होता कि मुख्यमंत्री कम से कम किसी मंत्री को हमसे मिलने भेजते. वे हमारा हाल-चाल पूछते और यह बताते कि वे बातचीत करना चाहते हैं."
उन्होंने कहा, "लेकिन बातचीत का संदेश एसडीओ के ज़रिए भेजा गया. फिर भी, हम इस पर विचार करेंगे और अपना पक्ष साफ़ कर देंगे."
गौरतलब है कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो इस मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
शेख़ हसीना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस से भारत के ख़िलाफ़ बांग्लादेश में भारी ग़ुस्सा