You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
अजिंक्य रहाणे, जो लंबे समय तक याद किए जाएंगे
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- 'जेन ज़ी को गुमराह करने की कोशिश की गई', संजय सिंह ने दिया ये जवाब
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, ''जेन ज़ी हमारे बच्चे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की.''
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''उस समय मुझे कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं थी. भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे पैदा होते हैं. पिछले दस साल में बीस करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं. उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं और वे भारत को 'विश्व गुरु' बनाएंगे."
धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
संजय सिंह ने कहा, "मुझे एक चीज़ बताइए पेपर लीक हुआ है या नहीं हुआ है? 21 बच्चों ने अपनी जान दी है कि नहीं दी है. अगर ये दोनों बातें सच हैं तो उन्हें (जेन ज़ी) भटकाने की क्या बात है? पेपर लीक हुआ है, 21 बच्चों ने जान दी है भटकाने का सवाल क्या है?"
उंगलियां चटकाना बीमारी है या शग़ल, सेहत पर कितना पड़ता है असर
पीएम मोदी और जेडी वेंस की बातचीत पर बोले पवन खेड़ा- 'देश को गुड नाइट कॉल से मतलब नहीं'
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच शनिवार रात फ़ोन पर हुई बातचीत पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने टिप्पणी की है.
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मोदी जी, देश को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि आप रात में किसके साथ 'गुड नाइट' कॉल करते हैं. हम जानना चाहते हैं कि क्या आपने अमेरिकी सीनेट से पारित 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026' पर चर्चा करने का साहस दिखाया?"
"यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले भारत समेत अन्य देशों के आयात पर 100% तक टैरिफ़ लगाने की शक्ति देता है. भारत इसकी चपेट में आ सकता है. देश को बताइए कि क्या आपने भारत के हितों के लिए मजबूती से बात की?"
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया था कि उनसे शनिवार रात अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ोन पर बातचीत की.
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी सीनेट रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर चुका है.
इस बिल में रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रावधान है. भारत भी ऐसे देशों में शामिल है.
यूपी पुलिस का दावा- बुलंदशहर में नाबालिग के बलात्कार और हत्या के अभियुक्त की मुठभेड़ में मौत
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या के अभियुक्त की मुठभेड़ में मौत हो गई है.
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "जानकारी के मुताबिक़ मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है. वह फ़तेहपुर के जादवन गांव के चोला थाना इलाक़े का रहने वाला है."
उन्होंने बताया, "मारे गए शख़्स पर 31 जुलाई की रात बुलंदशहर के ही वैर रेलवे स्टेशन परिसर में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप था. पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी."
दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक़ मोनू की गिरफ़्तारी पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था. उसके ख़िलाफ़ गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, जीआरपी बरेली और अलीगढ़ में कई मामले दर्ज हैं.
उन्होंने कहा, "थाना क्षेत्र गुलावटी के छपरावत के पास दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस ने जांच के लिए उन्हें रुकने को कहा, लेकिन ख़ुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी."
दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल हुए, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं.
उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में तुरंत जवाबी फायरिंग की और पुलिस की गोलीबारी में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा.
घायल शख़्स (मोनू) को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पैलेट गन, फेस रिकग्निशन और लाठीचार्ज- जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्यों नहीं थम रहे सवाल?- द लेंस
ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने कहा- 'शहादत हमारा सपना, मरते दम तक डटे रहेंगे'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि लोगों को मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा.
ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, पेज़ेश्कियान ने कहा, "कुछ लोग उम्मीद करते हैं कि अमेरिका और यूरोप में महंगाई बढ़े. लेकिन हमारा देश, जो युद्ध लड़ रहा है वहां महंगाई न बढ़े. यह बात मेरी समझ में नहीं आती."
उन्होंने कहा, "जब हम युद्ध में हैं, तो हमें चीजों की कमी का सामना करना पड़ेगा और हमें इसकी मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा."
पेज़ेश्कियान ने कहा, "हम लड़ेंगे और जंग की मुश्किलों को भी स्वीकार करेंगे. रिवोल्युशनरी लीडर्स जो भी फ़ैसला करेंगे, हम अंत तक उसके साथ खड़े रहेंगे."
उन्होंने कहा, "मुझे लड़ने से डर नहीं लगता. शहादत हमारा सबसे प्यारा सपना है और हम मरते दम तक मजबूती से खड़े रहेंगे."
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बग़र ज़ोलग़ाद्र ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका उनकी छह मांगें पूरी नहीं कर देता.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, इन मांगों में ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील, युद्ध में हुए नुक़सान की भरपाई, ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी फौरन हटाना, ईरान के ख़िलाफ़ धमकियों को रोकना और देश की जब्त संपत्तियों को मुक़्त करना शामिल है.
माना जा रहा है कि इन शर्तों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फ़ौरन कोई समझौता होने में मुश्किलें आ सकती हैं.
'12 साल की उम्र से लगी पोर्न देखने की लत', ब्रिटिश ओलंपियन ने फिर कैसे पाया छुटकारा?
कैंसर फैलने से जो बाइडन की तकलीफ़ बढ़ी, बेटे ने बीबीसी को बताया, शइमा खलील और पैडी ओकॉनल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रोस्टेट कैंसर ने उनकी हड्डियों से आगे तक असर कर दिया है और वो काफ़ी तकलीफ़ में हैं. उनके बेटे हंटर बाइडन ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी.
हंटर बाइडन ने बीबीसी के 'न्यूज़नाइट' कार्यक्रम में कहा, "कैंसर उनकी हड्डियों और उससे आगे तक फैल गया है. यह काफ़ी तकलीफ़ देने वाला है और कई मायनों में बहुत कमजोर करने वाला है."
जो बाइडन ने मई 2025 में, व्हाइट हाउस छोड़ने के क़रीब चार महीने बाद बताया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है. उस समय उन्होंने कहा था कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है.
बाइडन ने साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीता था. साल 2021 से 2025 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान बाइडन की सेहत को लेकर सवाल उठते रहे. जो बाइडन फ़िलहाल 83 साल के हैं.
इंटरव्यू के दौरान हंटर बाइडन कई बार भावुक हो गए, ख़ासकर जब उन्होंने अपने पिता की सेहत के बारे में बात की.
उन्होंने कहा, "आज भी मेरे पिता हमारे परिवार के केंद्र में हैं. वह सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे दादा हैं."
हंटर बाइडन ने जून 2024 में हुई उस प्रेसिडेंशियल डिबेट पर भी बात की, जिसके बाद उनके पिता का दोबारा चुनाव लड़ने का अभियान आख़िरकार ख़त्म हो गया था.
उन्होंने कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित अपने घर से यह डिबेट देखी थी और तुरंत महसूस कर लिया था कि कुछ गड़बड़ है.
उन्होंने कहा, "मैं हैरान रह गया था. मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है."
ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 6 शर्तें, होर्मुज़ को लेकर कड़े रुख़ का संकेत
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बग़र ज़ोलग़ाद्र ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका उनकी छह मांगें पूरी नहीं कर देता.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, इन मांगों में ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील, युद्ध में हुए नुक़सान की भरपाई, ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी फौरन हटाना, ईरान के ख़िलाफ़ धमकियों को रोकना और देश की जब्त संपत्तियों को मुक़्त करना शामिल है.
विश्लेषकों के अनुसार, ज़ोलग़ाद्र ने काफ़ी हद तक ईरान की पिछली मांगों को दोहराया है, लेकिन यह बातचीत में होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान के कड़े रुख़ का संकेत है.
ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब ईरान और ओमान ने होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने के लिए नई व्यवस्थाओं पर हालिया बातचीत को "सकारात्मक और रचनात्मक" बताया है.
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि ओमान के साथ बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समझौते पर पहुंचने का मतलब होर्मुज़ स्ट्रेट का तुरंत खुलना नहीं है और इस जलमार्ग का फिर से खुलना "अन्य शर्तों के अधीन" है.
इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत में प्रगति हुई है और अमेरिका को उम्मीद है कि जल्द ही एक समझौता हो जाएगा.
अधिकारी के अनुसार, होर्मुज़ से कमर्शियल जहाज़ों के बिना रोक-टोक के गुज़रने की गारंटी देने वाले समझौते की घोषणा के बाद अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी हटा लेगा.
बिहार: सहरसा में सत्यनारायण पूजा के बाद 100 से ज़्यादा लोग पड़े बीमार, सिविल सर्जन ने ये बताया
बिहार के सहरसा ज़िले में सरडीहा गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद सौ से ज़्यादा लोग बीमार पड़ गए.
सहरसा के सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने बताया, "लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार हो गया. उनके इलाज के लिए सबडिविज़न अस्पताल के प्रभारी, डॉक्टरों और अन्य स्टाफ़ के साथ पहुंचे. लोगों का इलाज हो रहा है और एक-दो बच्चों को ज़्यादा परेशानी हुई है तो उन्हें सदर अस्पताल ले गए हैं."
उन्होंने बताया, "अलग-अलग घरों के लोग बीमार पड़े हैं तो पूरी गिनती नहीं हो पा रही है, लेकिन 100 से ज़्यादा लोग बीमार पड़े हैं. जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ था."
स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. हालांकि सिविल सर्जन ने फ़िलहाल इस घटना के पीछे फ़ुड पॉइज़निंग की पुष्टि नहीं की है.
'न्यूज़, स्पेस रानी, हे राम और भक्त प्रह्लाद' ने पास की छत्तीसगढ़ पुलिस परीक्षा, जानें क्या है मामला
असदुद्दीन ओवैसी ने लगाए आरोप- आईआईटी के स्टूडेंट्स को पीएम मोदी के सामने सिर झुकाने को कहा गया
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी के दौरान 'कुछ निर्देशों' को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
शनिवार को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था.
ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया, "मुझे अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स से कहा गया कि जब वो पीएम से मिलेंगे तो उन्हें अपनी गर्दन कितनी झुकाकर रखनी है."
ओवैसी ने आरोप लगाया, "मीडिया ने यह भी बताया है कि 'कहा गया कि जब वैदिक मंत्र पढ़े जाएंगे तो सबको खड़े होना पड़ेगा.' भारत के संविधान में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सरकारी शिक्षा संस्थानों में किसी भी तरह से धार्मिक चीजों को न तो पढ़ाया जा सकता है और ने ऐसा कुछ किया जा सकता है."
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान लोगों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने को कहता है, लेकिन यह उसके विपरीत था.
पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली में अपने भाषण के दौरान बाबा बागेश्वर का भी ज़िक्र किया, जिसे लेकर अन्य लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा था, "...सारे स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं, लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा."
भारत पर 100 फ़ीसदी टैरिफ़ की आशंका के बीच जेडी वेंस ने पीएम मोदी से क्या बात की
कनाडा में धधकी जंगल की आग दोगुने इलाक़े में फैली, हज़ारों लोगों ने छोड़ा घर, ग्रेस एलिज़ा गुडविन
पश्चिमी कनाडा के एक दूरदराज़ इलाक़े में तेजी से फैल रही जंगल की आग का दायरा दोगुना हो गया है. इसकी वजह से हज़ारों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा.
बीसी वाइल्डफ़ायर सर्विस के मुताबिक, बाल्ड रेंज की आग अब ब्रिटिश कोलंबिया के समरलैंड और ओकानागन-सिमिलकामीन ज़िलों में 95 वर्ग किलोमीटर से ज़्यादा इलाक़े में फैल चुकी है.
ओकानागन-सिमिलकामीन के क्षेत्रीय ज़िले की इमरजेंसी सेवा के अधिकारी एरिक थॉम्पसन ने कहा कि आग के लिहाज से संवेदनशील इस इलाक़े में उन्होंने इतनी जल्दी और इतनी बड़ी आग पहले फैलती नहीं देखी.
इस इलाक़े में स्थानीय समय के मुताबिक़ शनिवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.
क़रीब बारह हज़ार की आबादी वाले समरलैंड ज़िले में लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया. अधिकारियों ने शनिवार सुबह बताया कि पूरे इलाक़े में बिजली भी चली गई.
आसपास के ओकानागन, पीचलैंड और ओकानागन-सिमिलकामीन ज़िलों ने भी कुछ इलाक़ों में लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी किए हैं.
कुछ अन्य इलाक़ों में लोगों को घर खाली करने की संभावना को देखते हुए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
सरकार ने कहा, यूपीआई पेमेंट रहेगा 'फ़्री', फिर भी क्यों छिड़ी है बहस
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.