You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अमेरिका: रूस पर प्रतिबंध वाला विधेयक मंज़ूर, भारत समेत पांच देशों पर 100% टैरिफ़ का प्रावधान

    अमेरिकी सीनेट ने रूस और उसके पेट्रोलियम उत्पादों के प्रमुख ख़रीदारों, जैसे चीन और भारत को दंडित करने वाले एक विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी.

    अमेरिकी सांसदों का दावा है कि इस तरह का व्यापार यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने में मदद करता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, विधेयक का नाम बदलकर ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ कर दिया गया है. सीनेट ने इसे 86-11 मतों से मंजूरी दी.

    यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के तेल और गैस के शीर्ष पांच आयातक देशों से आने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की अनुमति देता है.

    व्हाइट हाउस के नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हेसेट जब इस मामले में सवाल किया गया कि क्या यह विधेयक भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बातचीत पर असर डाल सकता है, तो उन्होंने कहा, "यह वार्ताकारों पर निर्भर करता हैं. जो प्रक्रिया चल रही है, मैं उसके बारे में कुछ नहीं कह सकता."

  2. स्पेन और इटली के बीच विवाद बढ़ा, दोनों देशों ने सीमा पर लगाए नियंत्रण, हेनरी मूर

    यूरोपीय संघ के दो देशों स्पेन और इटली के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. स्पेन ने इटली से आने वाली सभी हवाई और समुद्री यात्राओं पर सीमा नियंत्रण लागू कर दिया है.

    ये कदम आधी रात से लागू हो गए हैं और एक महीने तक जारी रहेंगे. स्पेन ने यह फ़ैसला इटली की ओर से इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाने के एक सप्ताह बाद उठाया है.

    इटली ने मोरक्को से क़रीब 78,000 प्रवासियों के स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा में आने के बाद ये प्रतिबंध लगाए थे.

    दरअसल मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित स्यूटा, जिब्राल्टर स्ट्रेट के पार मुख्य भूमि स्पेन से अलग है और लंबे समय से यूरोप पहुँचने की कोशिश करने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख एंट्री पॉइंट रहा है.

    स्यूटा भौगोलिक रूप से अफ़्रीकी महाद्वीप में है और मोरक्को से घिरा है. यह यूरोपीय देश स्पेन के अधीन एक इलाक़ा है.

    शुक्रवार को स्पेन ने इटली से रविवार तक अपनी सीमा निगरानी वापस लेने की मांग की. इटली ने कहा कि ये जांच कम से कम 15 अगस्त तक जारी रहेंगी.

    इटली ने कहा कि उसे आशंका है कि स्पेन को स्यूटा में प्रवासियों के प्रवेश की एक नई लहर का सामना करना पड़ेगा.

    इस संकट ने स्पेन के समाजवादी नेता पेड्रो सांचेज़ और इटली की रूढ़िवादी नेता जॉर्जिया मेलोनी को आमने-सामने ला दिया है. मेलोनी लंबे समय से यूरोपीय संघ के प्रवासन नियमों को सख्त करने की मांग करती रही हैं.

    इटली की स्पेन के साथ कोई ज़मीनी सीमा नहीं है. इटली की सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीमा-मुक्त शेंगेन व्यवस्था को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला इसलिए लिया गया, ताकि स्यूटा में प्रवेश कर चुके प्रवासियों में से कोई इटली न पहुंच सके.

    शेंगेन व्यवस्था के तहत 25 से ज़्यादा यूरोपीय देशों में लोग बिना पासपोर्ट के आना-जाना कर सकते हैं.

    स्पेन ने इटली की इस दलील को ख़ारिज करते हुए कहा कि यह "झूठे तर्कों" पर आधारित है और इसका तथ्यों से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि स्यूटा में दाखिल हुए प्रवासियों के पास शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश करने का कोई रास्ता नहीं था.

  3. ईरान ने मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की

    ईरान ने मुसलमानों और खाड़ी क्षेत्र के देशों से एकजुटता की अपील की है.

    ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान की ताक़तवर सेना ने दुनिया की सबसे महंगी सेना के सामने अपनी तैयारी, क्षमता और ताक़त का प्रदर्शन किया है."

    उन्होंने लिखा, "अगर मुसलमान एकजुट रहते हैं, तो हम बाहरी लोगों की बुरी नीयत वाली हर चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं."

    "अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ खुद पर भरोसा करें और सच्चे भाईचारे को अपनाएं."

    ईरान की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी इरना (आईआरएनए) ने भी अराग़ची के इस बयान को शेयर किया है.

    वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका और यूरोप के साथ बातचीत को लेकर ईरान के रुख़ का बचाव किया है.

    उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने को तैयार है, लेकिन ऐसी मांगों को स्वीकार नहीं करेगा जो उसकी संप्रभुता या रक्षा क्षमताओं को कमज़ोर करती हों.

    उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों, देश के नेतृत्व और सशस्त्र बलों के साथ तालमेल के साथ ही ईरान के इसराइल और अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच क्षेत्रीय विभाजन को रोकने की जरूरत पर भी जोर दिया.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

  5. 'हमें सरकार से सहानुभूति नहीं, अपना अधिकार चाहिए': रांची में अपनी मांगों पर अब भी डटे हैं प्रदर्शनकारी

  6. स्टूडेंट प्रोटेस्ट रोकने के लिए लाठियों, पेलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल

  7. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  8. अभ्यर्थियों और सरकार के बीच हुई पहली बातचीत: जारी रहेगा प्रदर्शन, मंत्री ने क्या बताया?, सीटू तिवारी, बीबीसी संवाददाता

    जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांगें सरकार के सामने रख दी गई हैं.

    हालांकि, फिलहाल प्रदर्शन जारी रहेगा.

    छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेश प्रसाद ने बताया, "मंत्रियों के सामने सभी मांगो और इन मांग का आधार रखा. मंत्रियों ने हमारी मांग को ध्यान से सुना और कहा कि ये बिल्कुल जायज़ है."

    उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की. हमने छात्रों की मांगों को समझा. सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है."

    रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. सरकार और अभ्यर्थियों के बीच आगे भी वार्ता होने की संभावना है.

  9. बलात्कार के बाद इलाज में लापरवाही, सुप्रीम कोर्ट में दो निजी अस्पताल मुआवजा देने को तैयार

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद गाजियाबाद के दो निजी अस्पताल चार साल की उस बच्ची के परिवार को मुआवजा देने पर सहमत हो गए हैं, जिसकी कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गई थी. बच्ची के साथ पहले रेप हुआ था और बाद में उसकी मौत हो गई थी.

    लाइव लॉ के मुताबिक सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ इस मामले की स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान अदालत ने संकेत दिया कि वह यौन उत्पीड़न के मामलों और अन्य मेडिकल आपात स्थितियों में मरीजों को तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगी.

    इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले एक विशेष जांच दल का गठन किया था. अदालत ने उत्तर प्रदेश प्रशासन के रवैये के साथ-साथ उन दो निजी अस्पतालों पर भी चिंता जताई थी, जिन्होंने बच्ची को भर्ती करने और इलाज देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था.

    बच्ची के माता-पिता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने अदालत को बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट अस्पतालों के रवैये की "गंभीर तस्वीर" पेश करती है. उन्होंने कहा कि यह अस्पतालों की स्पष्ट लापरवाही का मामला है.

  10. ट्रंप को अदालत से झटका, व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम निर्माण पर रोक

    अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 40 करोड़ डॉलर के व्हाइट हाउस बॉलरूम के निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

    यह फैसला ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और अब इस मामले के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की संभावना है.

    अदालत ने कहा कि व्हाइट हाउस में इतना बड़ा बॉलरूम बनाया जाए या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस को करना है. अदालत के बहुमत ने कहा, "इतने बड़े बॉलरूम का निर्माण होना चाहिए या नहीं, यह कांग्रेस तय करेगी. कार्यपालिका अपने स्तर पर ऐसा फैसला नहीं ले सकती."

    अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कांग्रेस ने कार्यपालिका को व्हाइट हाउस(जनता का घर) को किसी राष्ट्रपति की व्यक्तिगत इच्छा के अनुसार बड़े पैमाने पर बदलने या पुनर्निर्माण करने का असीमित अधिकार नहीं दिया है.

    इससे पहले एक संघीय न्यायाधीश ने दो बार बॉलरूम के ज़मीन के ऊपर होने वाले निर्माण पर रोक लगाई थी, हालांकि भूमिगत निर्माण कार्य जारी रखने की अनुमति दी गई थी. इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने अपीलीय अदालत का रुख़ किया था.

    अपीलीय अदालत ने अपने आदेश को 14 दिनों के लिए स्थगित रखा है, ताकि ट्रंप प्रशासन चाहे तो इस फैसले को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सके.

    व्हाइट हाउस ने इस फैसले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि नए बॉलरूम की ज़रूरत राज्य प्रमुखों की मेजबानी, बड़े सरकारी समारोहों और आधिकारिक आयोजनों के लिए है.

    उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. अप्रैल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई हत्या की कोशिश के बाद ट्रंप ने इस बॉलरूम की आवश्यकता पर फिर जोर दिया था.

  11. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के बीच बातचीत जारी

    जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत शुरू हो गई.

    यह बातचीत रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में चल रही है. इस वार्ता के लिए सुदिव्य सोनू समेत चार मंत्री पहुंचे हैं, वही छात्रों की तरफ से 10 छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा है.

    अभ्यर्थी जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के आरोपों की जांच को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

    फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है और इधर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र बड़ी बेसब्री से बातचीत के नतीजों का इंतजार कर रहे है.

  12. ‘मैं उनके शव से पूछूंगी, आप 30 साल से कहाँ थे’, दोरजे मोरुप की पत्नी का दर्द

  13. बेनज़ीर भुट्टो की सरकार को बर्ख़ास्त करने में पाकिस्तानी आर्मी की क्या भूमिका थी?

  14. अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से की स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलने की मांग

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करने की अपील की है.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने संबोधन में शिक्षा, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई जैसे विषयों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.

    दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा, "इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री भारत के युवाओं को संबोधित करें. हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे बताएं कि शिक्षा, बेरोज़गारी और महंगाई के मुद्दों पर सरकार क्या कर रही है."

    उन्होंने लोगों से इस मांग के समर्थन में एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने की भी अपील की.

  15. दिल्ली हाईकोर्ट के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने की टिप्पणी पर क्या बोले सीजेपी के प्रवक्ता?

    दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से पूछा कि राजधानी के जंतर-मंतर इलाके को विरोध प्रदर्शन के लिए तय स्थल के रूप में बंद करने पर विचार क्यों नहीं किया जा रहा है.

    कोर्ट ने कहा कि शहर को बार-बार होने वाले प्रदर्शनों के कारण अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए.

    हाईकोर्ट के इस टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इस पर प्रतिक्रिया दी.

    सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "हमारे जंतर-मंतर से दूर रहिए."

    उन्होंने लिखा, "हमारा विरोध-स्थल छीनने की कोशिश करने से पहले, हमें बताएं कि क्या आप इंडिया गेट को उस जगह के तौर पर तय करेंगे जहां हम शांतिपूर्ण विरोध करने के अपने मौलिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें. आपने इंडिया गेट छीन लिया. हम अपना जंतर-मंतर भी छीने जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे."

    बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस अमित महाजन ने सुनवाई के दौरान कहा, "आप इसे बंद क्यों नहीं कर देते? मेरे हिसाब से इस तरह की चीजें शहर के अंदर नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह सरकार का फैसला है. शहर को अनावश्यक रूप से बंधक क्यों बनाया जाए?"

    हाईकोर्ट यह टिप्पणी ऑल इंडिया दलित क्रिश्चियन राइट्स प्रोटेक्शन कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कर रहा था. याचिका में दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने के आवेदन पर फैसला लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

    याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने अभी तक न तो प्रदर्शन की अनुमति दी है और न ही आवेदन खारिज किया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में अधिकतम 75 लोग शामिल होंगे और दिल्ली पुलिस जुलाई से उनके आवेदन पर कोई निर्णय नहीं ले रही है.

    जस्टिस महाजन ने कहा, "मेरे अनुसार इसे बंद कर देना चाहिए. यह दिल्ली के अंदर नहीं होना चाहिए."

    इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में भी इसी मुद्दे पर विचार किया जा रहा है और शीर्ष अदालत यह तय कर रही है कि क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए नामित स्थल के रूप में रखा जा सकता है.

  16. तमिलनाडु के सीएम विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक़ की याचिका

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को तलाक़ की याचिका वापस ले ली.

    इसके साथ ही चेंगलपट्टू फ़ैमिली कोर्ट में चल रही तलाक़ की क़ानूनी प्रक्रिया ख़त्म हो गई और अदालत ने मामले को बंद कर दिया.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुईं और उन्होंने जज सुजाता को बताया कि वह अपनी तलाक़ याचिका वापस लेना चाहती हैं.

    जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे सवाल-जवाब किए, जिसके बाद याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी गई और तलाक़ की कार्यवाही समाप्त कर दी गई.

    संगीता ने फ़रवरी 2026 में चेंगलपट्टू फ़ैमिली कोर्ट में तलाक़ की याचिका दाखिल की थी.

    याचिका में उन्होंने विजय पर वैवाहिक विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया था.

  17. तरुण तेजपाल केस: फ़ैसले में सर्वाइवर के पक्ष में कही गईं ये तीन बातें

  18. बहराइच: मासूम बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी मां, पांच मिनट की जंग के बाद भागा जानवर, अरशद अफ़ज़ाल ख़ान, बहराइच से बीबीसी हिन्दी के लिए

    बहराइच ज़िले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है. ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक महिला पर हमला कर दिया.

    कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफ़ओ अपूर्व दीक्षित ने बताया, "यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की आधी रात को सुजौली रेंज के धनिया बेली गांव में हुई. यहां जय प्रकाश की 26 वर्षीय पत्नी लाली देवी अपने घर में अपनी मासूम बेटी के साथ सो रही थीं."

    "इसी दौरान एक तेंदुआ घर में घुस आया और उसने लाली देवी पर अचानक हमला कर दिया. तेंदुए के हमले के बाद महिला ने अपनी और अपनी बेटी की जान बचाने के लिए करीब पांच मिनट तक उसका सामना किया. शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने चिल्लाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की. इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया."

    हमले में घायल लाली देवी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

    वन अधिकारी अनिल पटेल ने घायल महिला के परिवार को तीन हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी.

    डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि इलाक़े में तेंदुए की तलाश के लिए अभियान तेज़ कर दिया गया है. साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है और लोगों को सलाह दी गई है कि वे शाम के समय अकेले बाहर न निकलें.

    जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

    मई में भी मां ने तेंदुए से लड़कर बचाई थी बच्चे की जान

    कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इसी साल 20-21 मई को भी तेंदुए के हमले की ऐसी ही घटना सामने आई थी. उस समय एक मां ने अपने छह साल के बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गईं थी.

    यह घटना कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी की कतर्नियाघाट रेंज के तेलियनपुरवा गांव में हुई थी.

    उस समय मीना देवी अपने बेटे मोहित के साथ सड़क किनारे बैठी थीं. तभी पास के घने गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ बाहर निकला और बच्चे पर हमला कर दिया.

    मीना देवी ने तुरंत तेंदुए का सामना किया और अपने बेटे को बचाने के लिए उससे भिड़ गईं.

    इस घटना में मीना देवी को कई जगह चोटें आई थीं, जबकि उनके बेटे मोहित को मामूली चोट लगी थी.

  19. एफ़सीआरए क़ानून में संशोधनों के प्रस्ताव को अमेरिकी सांसद ने बताया 'ईसाई विरोधी', क्या है पूरा मामला?