हमले के बाद क्या कर रहे हैं सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद?

बशर अल असद
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन ने शनिवार की अल सुबह सीरिया के कई सैन्य ठिकानों पर हमलों को अंजाम दिया है.

इन ठिकानों को कथित रूप से रासायनिक हथियारों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

सीरिया की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी सना के मुताबिक़, इस मिसाइल हमले में तीन आम लोग जख़्मी हुए हैं.

इसके साथ ही दमिश्क में स्थित शोध संस्थान की बारज़ेह स्थित शाखा को नुकसान पहुंचा है.

ट्रंप

हमले के बाद सीरिया का हाल

सीरिया की राजधानी दमिश्क में आम लोगों के बीच अमरीका के ख़िलाफ़ ग़ुस्सा देखा जा रहा है.

दमिश्क की सड़कों पर हाथों में सीरियाई झंडा लिए और बंदूकें लिए प्रदर्शनकारी नज़र आ रहे हैं. प्रदर्शनों में आम नागरिक नज़र आ रहे हैं जिनमें वृद्ध महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हैं.

सीरिया
इमेज कैप्शन, अमरीका के हमले के बाद सीरिया में लोग झंडों के साथ निकलते दिखाई दे रहे हैं

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बशर अल असद की तस्वीरें नज़र आ रही हैं.

वहीं, सीरियाई राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो में जारी किया गया है जिसमें सीरियाई राष्ट्रपति बशर-अल-असद हमले के बाद अपने ऑफ़िस में जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

वीडियो ये ज़ाहिर करने की कोशिश कर रहा है कि इस हमले का सीरियाई सरकार पर असर नहीं पड़ा है.

सीरिया ने कैसे की अपनी सुरक्षा?

सीरिया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीरियाई सेना ने दशकों पुरानी मशीनों की मदद से अमरीका के नेतृत्व वाले मिसाइल हमले का नाकाम किया है.

रूसी न्यूज़ एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक़, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है, "सीरियाई एयर डिफ़ेंस सिस्टम एस-125, एस-200, बक और क्वाद्रत से मिसाइल हमले को नाकाम करने में इस्तेमाल किया गया है. इन्हें 30 साल पहले सोवियत यूनियन में बनाया गया था."

ये भी कहा गया है कि रूस के एयर-डिफ़ेंस सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

सीरिया को था पहले से पता?

सीरियाई सरकार ने कहा है कि सैन्य ठिकानों को हमले से पहले ही खाली करा लिया गया था और अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

एक अधिकारी ने रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी से कहा है, "हमारे पास रूस की ओर से हमले की जानकारी पहले ही मिली थी. सभी सैन्य ठिकानों को कुछ दिन पहले खाली करा लिया गया है."

रूस
इमेज कैप्शन, आरएएफ़ टारनेडो मिसाइल स्ट्राइक के बाद रनवे पर लैंड करता हुआ

रूस ने अमरीकी हमले पर क्या बोला?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका के नेतृत्व में किए गए हमले में सीरिया में स्थित रूस के नेवल और एयरबेस को निशाना नहीं बनाया गया है.

वहीं, अमरीका में रूसी राजदूत ने कहा है कि उसके सहयोगी देश पर हुए इस हमले के नतीजे सामने आएंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)