वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप: अनु रानी ने रिकॉर्ड दूरी तक फेंका भाला, पदक की आस

अन्नू रानी
प्रकाशित

भारतीय एथलीट अनु रानी ने दोहा में सोमवार को रिकॉर्ड दूरी तक भाला (जेवलिन) फेंक कर पदक की उम्मीद जगा दी है. उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए फ़ाइनल में जगह पक्की की.

जेवेलिन थ्रो के फ़ाइनल में जगह बनाने वाली वो पहली भारतीय महिला एथलीट हैं.

प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला मंगलवार को होना है.

अन्नू रानी

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन दौर में अनु रानी ने अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा.

उन्होंने अपने पहले प्रयास में भाले को 57.05 मीटर दूर तक फेंका. दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 62.43 मीटर की दूरी तय की जो उनके राष्ट्रीय रिकार्ड 62.34 मीटर से बेहतर है.

उन्होंने यह राष्ट्रीय रिकार्ड इस साल मार्च में पटियाला में हुए फ़ेडरेशन कप में बनाया था.

तीसरे प्रयास में भाले को 60.50 मीटर फेंका जिससे वह अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही.

भाला फेंक में 60 मीटर की दूरी पार करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं. वो कई बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर चुकी हैं.

अनु रानी ने इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो सकते हैं.)