नहीं रहे अमरीका के 41वें राष्ट्रपति सीनियर जॉर्ज बुश

राष्ट्पति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश
इमेज कैप्शन, राष्ट्पति जॉर्ज एच. वॉकर बुश की 1992 की एक तस्वीर
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

अमरीका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच. वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है.

एक बयान में सीनियर बुश के बेटे और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा, "मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि अपने जीवन के 94 साल गुज़ारने के बाद हमारे पिता का निधन हो गया है."

सीनियर बुश के बड़े बेटे बुश जूनियर ने अपने पिता के बारे में कहा कि वो दृढ़ चरित्र वाले व्यक्ति थे और बच्चों के लिए सबसे बेहतर पिता थे."

फिलहाल उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सीनियर बुश पार्किन्सन की बीमारी से ग्रस्त थे.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

इसी साल अप्रैल में सीनियर बुश को खून में इन्फे़क्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

1980 के दशक में राष्ट्रपति रोनल्ड रीगन के प्रशासन के दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति की भूमिका निभाई. बाद में वे 1989 से 1993 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

अहम घटनाओं के थे गवाह

उनके कार्यकाल के दौरान सोवियत संघ का विघटन हुआ और साथ ही उन्होंने वो दौर भी देखा जब पनामा के तनाशाह मैनुअल नोरिगा को उनके पद से हटाया गया था.

जॉर्ज एचडयू बुश

1991 में उन्होंने गठबंधन सेना के नेतृत्व में इराक के ख़िलाफ युद्ध छेड़ दिया. तब राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में इराक ने कुवैत पर हमला किया था.

उनके इस क़दम का मतदाताओं ने काफ़ी समर्थन किया था लेकिन व्हाइट हाउस में एक कार्यकाल गुज़ारने के बाद उन्हें इस पद को छोड़ना पड़ा था.

उनके बाद राष्ट्रपति के तौर पर उनकी जगह ली थी डेमोक्रेट नेता बिल क्लिंटन ने.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीनियर बुश के निधन पर दुख जताया है.

एक बयान जारी कर ट्रंप ने कहा, "वो एक बेहतरीन उदाहरण की तरह जीवित रहेंगे और अमरीकियों को बेहतर भविष्य की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे."

जॉर्ज एचडयू बुश
इमेज कैप्शन, 1960 में ली गई इस तस्वीर में सीनियर बुश अपनी पत्नी बारबारा के साथ

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)