ईरान के लिए ये आख़िरी मौका है: डोनल्ड ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान पर प्रतिबंधों में ढिलाई को आख़िरी बार बढ़ा रहे हैं ताकि यूरोप और अमरीका परमाणु समझौते की 'ख़तरनाक ख़ामियों' को दुरुस्त कर सकें.

राष्ट्रपति ट्रंप जिस छूट पर दस्तख़त करेंगे, उससे ईरान पर लगे प्रतिबंध और 120 दिन के लिए स्थगित रहेंगे.

अमरीका-ईरान के ध्वज

व्हाइट हाउस चाहता है कि यूरोपीय संघ के दस्तख़त करने वाले सदस्य ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर स्थाई प्रतिबंधों के लिए राज़ी हो जाएं.

'बेताब कोशिश'

ईरान के सर्वोच्च नेता का पोस्टर मिसाइल के साथ

शुक्रवार को अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ''ये आख़िरी मौका है. ऐसे किसी समझौते की ग़ैर-मौजूदगी में अमरीका, ईरान के साथ परमाणु समझौते पर कायम रहने के लिए प्रतिबंधों में दोबारा ढील नहीं देगा.''

इस पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद ज़रीफ़ का कहना है कि ये एक 'ठोस' समझौते को कमज़ोर करने की 'बेताब कोशिश' है.

ईरान का परमाणु संयंत्र

वहीं जर्मनी का कहना है कि वो इस समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए कहता रहेगा और 'आगे बढ़ने के साझा रास्ते' के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस से चर्चा करेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)