भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की दशा पर चिंता जताई

BANGLADESH TEMPLE
इमेज कैप्शन, स्थानीय संवाददाता के मुताबिक कम से कम 20 मंदिरों को निशाना बनाया गया है.
प्रकाशित

भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता गहरी चिंता जताई है.

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि उन्होंने ढाका स्थित भारतीय राजदूत से बात की है कि वो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मिलकर भारत की चिंता से उन्हें अवगत कराएं.

बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में लगभग 20 मंदिरों में आगज़नी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं. हिंदुओं के घरों को भी निशाना बनाया गया है जिसमें सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Hindu Mandir
इमेज कैप्शन, हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है.

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत बीते रविवार को पूर्वी बांग्लादेश से हुई थी. इसके बाद पूरे देश में इस तरह की घटनाएं सामने आने लगीं.

नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले एक समूह का कहना है कि कुछ हिंदुओं को उनकी ज़मीन से बेदखल किए जाने का भय है.

इन घटनाओं के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े लोग भी शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)