ब्रितानी राजदूत की हज की तस्वीरें वायरल

Simon Collis with Wife Huda Collis
इमेज कैप्शन, राजदूत साइमन कोलिस और उनकी पत्नी हुदा मुजारकेश की हज करते हुए तस्वीरें वायरल हो गई हैं.
प्रकाशित

सऊदी अरब में ब्रितानी राजदूत साइमन पॉल कोलिस और उनकी पत्नी हुदा मुजारकेश ने इस्लाम अपना लिया है.

राजदूत कोलिस की हज करते हुए तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं जिन्हें उनकी पत्नी ने रीट्वीट किया है.

ट्विटर पर किए गए एक सवाल के जवाब में राजदूत साइमन कोलिस ने लिखा है, "मैंने तीस साल तक मुस्लिम समूदायों में रहने और हुदा से शादी करने से तुरंत पहले इस्लाम अपना लिया है."

कोलिस पिछले साल जनवरी में सऊदी अरब में ब्रितानी राजदूत बने थे.

उनकी हज करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

Ambassador Simon Paul Collis
इमेज कैप्शन, राजदूत साइमन कोलिस का कहना है कि क़रीब तीस साल मुस्लिम समुदाय में रहने के बाद उन्होंने इस्लाम अपनाया है.

सऊदी अरब की राजकुमार बाशमाह ने राजदूत कोलिस को इस्लाम अपनाने पर बधाई देते हुए लिखा, "राजदूत और उनकी पत्नी को विशेष शुभकामनाएं."

इसके जवाब में उन्होंने लिखा, "राजकुमारी बाशमाह का शुक्रिया."

एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये भी कहा कि अभी वो इस बारे में कोई इंटरव्यू नहीं दे रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)