You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ब्रिटेन वापस लौटने की तैयारी में, सितंबर से ब्रिटिश स्कूल में पढ़ेंगे बच्चे

    बीबीसी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, ड्यूक और डचेस ऑफ़ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल अमेरिका से ब्रिटेन वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं.

    डेली टेलीग्राफ और द सन की रिपोर्ट के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, हैरी और मेगन इसी महीने के आखिर में लंदन के बाहर एक प्राइवेट, गैर-शाही घर में शिफ्ट होने वाले हैं.

    उनके दोनों बच्चे, 7 साल के प्रिंस आर्ची और 5 साल की प्रिंसेस लिलिबेट का सितंबर से ब्रिटेन के एक स्कूल में दाखिला कराया गया है.

    बताया जा रहा है कि किंग चार्ल्स को रविवार को इस फैसले की जानकारी दी गई. हालांकि, फिलहाल प्रिंस हैरी या मेगन के दोबारा शाही परिवार के कामकाजी सदस्य यानी वर्किंग रॉयल्स के तौर पर अपनी भूमिका शुरू करने की कोई योजना नहीं है.

    इस साल जुलाई में हैरी, मेगन और उनके बच्चे किंग चार्ल्स से उनके हाईग्रोव स्थित घर पर मिले थे. हालांकि, समझा जाता है कि उस मुलाक़ात के दौरान ब्रिटेन वापस लौटने की योजना पर कोई चर्चा नहीं हुई थी.

    बीबीसी के मुताबिक, किंग चार्ल्स को पिछले हफ़्ते के आखिर तक इस फैसले की जानकारी नहीं थी. हालांकि, वो निजी और पारिवारिक तौर पर ससेक्स परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलने का स्वागत कर रहे हैं.

    लेकिन हैरी और मेगन की आधिकारिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा. दोनों आगे भी शाही परिवार के कामकाजी सदस्यों के बजाय निजी नागरिकों के तौर पर ही रहेंगे.

    प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन को भी हैरी और मेगन के ब्रिटेन लौटने की योजना के बारे में जानकारी दे दी गई है.

  2. ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ ‘आर्थिक जंग’ शुरू की, क्या एलान किया?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ एक “अभूतपूर्व और बेहद कड़ा आर्थिक अभियान” शुरू करने का एलान किया है.

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने ईरान को समझौते के लिए सबसे ज़्यादा मौका दिया, लेकिन ईरान इसका फ़ायदा उठाने में नाकाम रहा.

    उन्होंने कहा, “आज मैं किसी भी देश के ख़िलाफ़ अब तक की सबसे कड़ी आर्थिक कार्रवाई का एलान कर रहा हूं. यह बड़े स्तर पर आर्थिक युद्ध और ईरान को अलग-थलग करने की मुहिम होगी.”

    ट्रंप ने पहले के अपने बयानों को दोहराते हुए कहा कि ईरान की सैन्य और आर्थिक ताकत को कमज़ोर किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश अपने वित्तीय संस्थानों, कारोबार, एयरपोर्ट या सरकारी एजेंसियों के जरिए ईरान को किसी भी तरह की आर्थिक मदद देगा, उसे भी भारी आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ेगा.

    ट्रंप ने खास तौर पर तेल की तस्करी, तेल टैंकरों की अदला-बदली, नकदी के जरिए पैसे भेजने, मनी एक्सचेंज कंपनियों के इस्तेमाल और जहाजों को फ़र्जी कंपनियों के नाम पर रजिस्टर करने जैसी गतिविधियों का ज़िक्र किया.

    अपने बयान के आखिर में ट्रंप ने इस अभियान की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नॉर्मंडी में अमेरिकी सैनिकों की लैंडिंग से की. उन्होंने अमेरिका के सहयोगी देशों से अपील की कि वे ईरान से पैदा होने वाले ख़तरे को खत्म करने के लिए अमेरिका का साथ दें.

    ट्रंप ने इस पूरी कार्रवाई को “ऐतिहासिक कदम” बताया है.

  3. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  4. रूस-यूक्रेन जंग: मिसाइलों पर क्यों अटकी बात?

  5. कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, क्या कहा?

  6. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    'यह भारत का अहम हिस्सा': कश्मीर में दिया गया अमेरिकी राजदूत का बयान पाकिस्तान के लिए कैसा है?

    शहज़ाद भट्टी कौन है जिसके नेटवर्क का नाम अमित शाह और एनआईए ने लिया है

    'माँ के लव स्कैमर को खोजने के लिए मैं सात समंदर पार गया'

    असम में बाढ़ के दौरान दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मदद के लिए उठे कई हाथ - ग्राउंड रिपोर्ट

  7. इराकी प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने किस बात के लिए की ईरान की तारीफ़

    इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने ईरान के समर्थन के रुख़ की तारीफ़ की है.

    उन्होंने एक दशक पहले आईएसआईएस के ख़िलाफ़ युद्ध के दौरान इस समर्थक रुख़ की तारीफ़ की है.

    ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक अल-जैदी ने यह बयान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के साथ एक बैठक में दिया, जो इराक की आधिकारिक तीन दिवसीय यात्रा पर बगदाद पहुंचे हैं.

    इस मौके पर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने ईरान और इराक के बीच संबंधों को और व्यापक बनाने के लिए इराकी सरकार की कोशिश की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को देखते हुए आपसी सहयोग को और बढ़ावा देना जरूरी है.

  8. दिल्ली: इथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर लोगों की क्या चिंता है?

  9. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है?

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी गठबंधन में शामिल दलों की बदौलत जीत रही है.

    उन्होंने कहा, ''गठबंधन में शामिल दल ज़्यादा सीटों के लिए दावा कर रहे हैं. उनकी वजह से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है. इन दलों को हटा दिया जाए तो भारतीय जनता पार्टी माइनस में चली जाएगी.''

    अखिलेश यादव ने कहा, ''आज भारतीय जनता पार्टी जहां भी है वो गठबंधन में शामिल दलों की वजह से है. इनके बिना वो शून्य है.''

    उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव होंगे. इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस वजह से राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो गई.

  10. 'माँ के लव स्कैमर को खोजने के लिए मैं सात समंदर पार गया'

  11. बिहार: मिड डे मील खाने से बीमार 34 बच्चों के मामले में कार्रवाई, प्रिंसिपल निलंबित और रसोइये हटाए गए, महमूद आलम, नालंदा (बिहार) से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    बिहार के नालंदा में स्कूली बच्चों के मिड डे मील में नमक की जगह कथित तौर पर डिटर्जेंट पाउडर मिलाए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है.

    ज़िला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया जबकि तीनों रसोइयों मंटू देवी, शारदा देवी और नीपू देवी को हटा दिया गया है.

    परासी मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से 34 बच्चे बीमार पड़ गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ़ में भर्ती कराया गया था.

    प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि खाने में डिटर्जेंट पाउडर होने की बात से इनकार किया गया है.

    मंगलवार को मध्य विद्यालय, परासी, नूरसराय में मिड-डे-मील खाने से 34 बच्चे (17 छात्र और 17 छात्राएं ) बीमार पड़ गए थे. जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    सभी बच्चे स्वस्थ और ख़तरे से बाहर बताए गए जिन्हें डॉक्टर की देखरेख में स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया.

  12. मिड-डे मील का खाना खाने से बीमार पड़े बच्चे, खाने में क्या था?

  13. वर्ल्ड कप हॉकी में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में पहुंचा भारत

    नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में हुए हॉकी वर्ल्ड कप के पूल डी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है.

    भारत की ओर से पहला गोल खेल शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए किया. इसके बाद अभिषेक ने 11वें मिनट पर एक शानदार फ़ील्ड गोल किया.

    खेल के 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.

    लेकिन एक मिनट के भीतर पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने फ़ील्ड गोल के ज़रिए अपनी टीम का खाता खोल दिया. इसके बाद 24वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल किया और उनके तुरंत बाद सुफ़ियान ख़ान ने पेनल्टी कॉर्नर के सहारे पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल दागा.

    खेल के 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की ओर से पाँचवाँ गोल दागा.

    इसके बाद पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने अपनी टीम के लिए 46वें मिनट में तीसरा गोल दागा जो कि एक फ़ील्ड गोल था. ये इस मैच में उनका दूसरा गोल था.

    वर्ल्ड कप में इस मैच से पहले भारत ने वेल्स के ख़िलाफ़ 3-1 की जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

  14. इसराइली सेना ने माना, ग़ज़ा में पांच साल की हिंद रजब की गाड़ी पर की थी गोलीबारी, योलांद नेल, मध्य पूर्व संवाददाता यरूशलम

    इसराइली सेना ने पहली बार पुष्टि की है कि युद्ध के दौरान ग़ज़ा सिटी में उसने उस गाड़ी पर गोलीबारी की थी, जिसमें पांच साल की हिंद रजब और उसके परिवार के छह सदस्य सवार थे.

    जनवरी 2024 में हुए इस हमले में परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी.

    फ़लस्तीनी बच्ची हिंद इस हमले में बच गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका शव उसके रिश्तेदारों के शवों के साथ बरामद हुआ.

    हमले के बाद हिंद ने फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी का फ़ोन उठाया और घंटों तक उनसे बात करती रही.

    उसे बचाने के लिए रेड क्रिसेंट ने एक एंबुलेंस भेजी थी. यह कदम इसराइली सेना के साथ समन्वय करके उठाया गया था. लेकिन बाद में एंबुलेंस पर भी गोलाबारी की गई, जिसमें दो पैरामेडिकों की मौत हो गई.

    इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने एक बयान में कहा कि मामले की समीक्षा के बाद वह आपराधिक जांच शुरू करेगी.

    आईडीएफ़ ने कहा, "फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट की एंबुलेंस की आवाजाही के समन्वय में कथित खामियों के कारण, मिलिट्री पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविज़न की ओर से घटना की आपराधिक जांच शुरू करने का फ़ैसला किया गया है."

    आईडीएफ़ ने शुरुआत में कहा था कि जिस समय हिंद की मौत हुई, उस समय उसका कोई भी सैनिक उस इलाके में मौजूद नहीं थे. हालांकि, जल्द ही इस दावे पर सवाल उठने लगे.

    बाद में आईडीएफ़ ने कहा कि उसने ग़ज़ा सिटी के कई इलाकों में सक्रिय अपने सैनिकों के ज़रिए "आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की थी". इनमें तेल अल-हवा भी शामिल था, जहां हिंद मौजूद थी.

    पैरामेडिकों से हिंद की बातचीत की एक बेहद व्याकुल कर देने वाली रिकॉर्डिंग दुनिया भर में प्रसारित होने के बाद उसकी हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी.

  15. ईरान को लेकर साउथ कोरिया पर भड़के ट्रंप ? | 19 Aug, 2026 | दिनभर (बीबीसी हिन्दी)

  16. दिल्ली में सीएनजी पंप पर सिलेंडर में धमाका, तीन लोगों की मौत

    दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी री-फ़ीलिंग पंप पर सिलेंडर धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये हादसा तब हुआ जब एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी. पंप का कर्मचारी एक ट्रक में सीएनजी भर रहा था. इसी दौरान उसके सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.

  17. कार्टून: केयर और फंड

  18. शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ में क्या कहा

    भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ़ की है.

    मानव सुथार ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ़ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि 24 वर्षीय इस खिलाड़ी के रूप में भारत को लंबे समय के लिए एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ मिल गया है.

    बुधवार को श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में सुथार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    जून में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में छह विकेट शामिल थे.

    राजस्थान के इस गेंदबाज़ के बारे में गिल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "वह शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं. भारत में उन्होंने जो पहला मैच खेला था, उसमें भी और इस मैच में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. वह काफ़ी प्रतिभाशाली खिलाड़ी नज़र आते हैं और लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं."

    सुथार हैट्रिक लेने से मामूली अंतर से चूक गए. उन्होंने लगातार गेंदों पर सोनल दिनूषा और प्रभात जयसूर्या को आउट किया. हालांकि, इसी ओवर में उन्होंने लाहिरू कुमारा का विकेट भी ले लिया और तीन विकेट हासिल किए.

  19. कोलकाता के होटल में लगी आग में मरने वाले पांच बांग्लादेश के नागरिक

    कोलकाता के न्यू मार्केट इलाक़े के एक होटल में मंगलवार देर रात आग लगने के कारण एक बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से पांच लोग बांग्लादेश के नागरिक थे.

    बीबीसी की बांग्ला सेवा के मुताबिक़ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शरणशीष दत्ता, अफ़साना शिम्मिन, देबाशीष दत्ता और मोहम्मद अकरम अली के रूप में हुई है.

    ये सभी बांग्लादेश के कुश्तिया ज़िले के निवासी थे. पांचवें व्यक्ति की पहचान अहमद बाबू के रूप में हुई है, जिनका पता अमीनबाज़ार, सावर में है.

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, मृतकों की पहचान तीन वर्षीय शरणशीष दत्ता और उसके पिता देबाशीष दत्ता के रूप में हुई है, जो कुश्तिया के मोहिनी मिल क्षेत्र के अरुआपारा के निवासी थे.

    कोलकाता पुलिस ने यह भी कहा कि घटना में बचे हुए पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

    इस बीच, कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद ख़ालिद ने बुधवार दोपहर बीबीसी बांग्ला को बताया कि मृतकों में से कम से कम पांच बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है.