You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. 15 अगस्त को भारत के अलावा इन देशों को भी मिली थी आज़ादी

  2. पीएम मोदी ने युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

  3. उमर अब्दुल्लाह ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का ज़िक्र कर 1947 के फ़ैसले को बताया सही

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर(पीएके) के हालात का ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा कि 80 साल पहले देश के नेताओं ने जो फ़ैसला लिया था, वह सही था.

    उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि एलओसी के पार के मौजूदा हालात को देखकर उन्हें दुख, अफ़सोस और गहरी पीड़ा होती है. उन्होंने कहा कि अगर साल 2019 में हालात नहीं बदले जाते, तो शायद उस क्षेत्र के लोग आज भारत के साथ फिर से जुड़ने की मांग कर रहे होते.

    दरअसल 5 अगस्त 2019 को, भारत सरकार ने जम्मू -कश्मीर से अनुछेद 370 हटाकर जम्मू -कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म कर राज्य को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बाँट दिया था.

    उमर अब्दुल्लाह, "जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा हमारा है. हम वहां के लोगों को अपना समझते हैं. उनमें से कोई हमारे लिए अजनबी नहीं है और न ही कोई बाहरी है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज भी उनके लिए सीटें आरक्षित हैं, इस उम्मीद के साथ कि एक दिन वे उन सीटों का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे."

    उमर अब्दुल्लाह ने लोकतंत्र और संघवाद को देश की दो सबसे बड़ी ताक़त बताया.

    उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में लोकतंत्र की रक्षा करना, उसे मज़बूत करना और जीवित रखना देश की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है.

    उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि साथ ही, देश में संघवाद की रक्षा और उसे मज़बूत करना भी ऐसी ज़िम्मेदारी है, जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता.

  4. अब मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को इजाज़त दीजिए. अब से रात दस बजे तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी के पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक्स पर क्लिक करें.

  5. झारखंड प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने का लगाया आरोप

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने शनिवार को एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने का आरोप लगाया है.

    वीडियो में दिख रहा है कि महतो अस्पताल के कमरे से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है.

    देवेंद्र नाथ महतो ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया, "14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मेरे साथ आज पुलिस ने धक्का-मुक्की की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की."

    उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथियों के साथ मारपीट भी की.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "जयपाल सिंह स्टेडियम में झंडा फहराने जाते समय पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान मेरे सीने में चोट लग गई. फ़िलहाल मेरा इलाज और मेडिकल जांच चल रही है."

    देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कई दिनों से भूखे रहने के बावजूद वह अपने अधिकारों और लोगों की आवाज़ के लिए मज़बूती से खड़े हैं.

    उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह उन्हें रोककर उनकी आवाज़ को दबा नहीं सकती.

  6. ट्रंप ने कहा- होर्मुज़ स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा बड़ा बयान दिया है.

    न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को पूरी तरह हराने के बाद वह जल्द ही रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज़ स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करेंगे.

    ट्रंप ने कहा कि ईरान इस समय "बहुत बुरी तरह हार रहा है" और युद्ध में जीत हासिल करने के बाद अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट को अपना क्षेत्र घोषित करेगा.

    इससे पहले भी ट्रंप दावा कर चुके हैं कि अमेरिका का स्ट्रेट पर पूरा नियंत्रण है. हालांकि ईरान ने इन दावों को ख़ारिज किया है.

    होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है. इसके जरिए वैश्विक तेल आपूर्ति क़रीब 20 फ़ीसदी होती है.

    ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच इस रास्ते पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे ऊर्जा बाज़ारों और ईंधन की क़ीमतों पर दबाव बढ़ा है.

    ट्रंप के बयान पर ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

  7. कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम बजने के दौरान 'असहजता' के सवाल पर जयराम रमेश ने दिया जवाब

  8. राहुल गांधी लगातार दूसरी बार लाल क़िले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं आए, कांग्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

    लाल क़िले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ग़ैर-मौजूदगी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है.

    एक पत्रकार ने उनसे कहा कि बीजेपी इसे स्वतंत्रता दिवस समारोह का अपमान बता रही है.

    इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हर चीज़ में अपमान नज़र आता है.

    पवन खेड़ा ने कहा, “जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई या स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, स्वतंत्रता दिवस पर कौन नहीं गया, इसमें उन्हें अपमान नज़र आ रहा है, कमाल है भाई."

    दरअसल, शनिवार को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं आए. पिछले साल भी दोनों इस समारोह में शामिल नहीं हुए थे.

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी साल 2024 में नज़र आए थे. उस दौरान उनकी सीट को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

  9. जयराम रमेश ने पीएम मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी पर क्या कहा?

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री पर अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर सवाल उठाया.

    जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री पहले अपने विरोधियों को 'अर्बन नक्सल' कहते थे और अब उन्हें 'दिमागी नक्सल' कह रहे हैं."

    उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की 'हताशा' का संकेत बताया.

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जिन लोगों को 'अर्बन नक्सल' या अब 'दिमागी नक्सल' कहते हैं, उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों या मांगों पर सरकार बाद में कदम उठाती है.

    जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए उनके लिए “मास्टर एब्यूज़र इन एंटायर पॉलिटिकल साइंस” जैसी टिप्पणी भी की.

    दरअसल लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सालों तक माओवादी विचारधारा वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना ली थी और सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर नीति-निर्धारण को भी प्रभावित किया. हमने जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया करने और देश को उस गंभीर ख़तरे से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है."

    उन्होंने आगे कहा, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन ये दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं."

    उन्होंने कहा, "हमें इन दिमागी नक्सलियों की पहचान करनी होगी और उन्हें अलग-थलग करना होगा."

  10. बृजभूषण शरण सिंह केस, फ़ैसला सार्वजनिक न करने पर उठते सवाल

  11. राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या संदेश दिया?

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और आज़ादी को एक ज़िम्मेदारी बताया.

    राहुल गांधी ने कहा, "आज़ादी स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दिया गया सिर्फ़ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है. यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की."

    उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं.

  12. इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सूनामी की आशंका

    इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई.

    ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के गवर्नर इमैनुएल मेल्कियादेस लाका लेना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि मलबा गिरने से लोग अपने घरों में सोते समय दब गए.

    भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए. भूकंप से क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव टीमें काम कर रही हैं.

    भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद इसे हटा लिया गया.

    इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5 बजे फ्लोरेस द्वीप पर आया. इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी. यह इलाक़ा बाली से करीब 600 मील यानी 1,000 किलोमीटर दूर है.

    भूकंप के बाद कई तेज़ आफ्टरशॉक्स भी आए, जिनमें एक की तीव्रता 6.1 थी.

  13. भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इसराइल ने कहा- 'हमें अपनी दोस्ती पर गर्व है'

    भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में इसराइल के दूतावास ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

    दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा कर भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और बहुलतावाद की यात्रा की सराहना की.

    दूतावास ने भारत की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की.

    अपने संदेश में दूतावास ने भारत और इसराइल के बीच बढ़ती साझेदारी का भी उल्लेख किया.

    उसने कहा कि दोनों देशों के बीच मज़बूत होते संबंध गहरी दोस्ती और बेहतर भविष्य के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

    इसराइली राजदूत रूवेन अज़ार ने एक्स पोस्ट कर लिखा कहा, "आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. भले ही भारत और इसराइल आकार में अलग-अलग हों, लेकिन हमारी प्राचीन विरासत और राष्ट्रीय पुनरुत्थान समान हैं. हमें अपनी दोस्ती पर गर्व है और हम अपनी साझेदारी को और मज़बूत करते रहेंगे."

  14. स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले से पीएम मोदी के भाषण की पाँच बड़ी बातें, नेहरू का भी किया ज़िक्र

  15. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की अब तक की यात्रा को उपलब्धियों, संघर्षों और संकल्पों की यात्रा बताया.

    खड़गे ने कहा, "हमारे लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्ति नहीं है. यह संविधान से मिला वह भरोसा है, जो हर भारतीय को समानता, सम्मान, न्याय और अपनी बात कहने का अधिकार देता है. यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और हर नागरिक का सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच है."

    कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के अधिकारों और अवसरों पर ज़ोर दिया.

    खड़गे ने देशवासियों से ऐसी आज़ादी की रक्षा करने का आह्वान किया, जिसमें हर आवाज़ को सम्मान, हर सपने को अवसर और हर भारतीय को आगे बढ़ने का समान अधिकार मिले.

  16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नक्सलवाद को लेकर क्या कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद को देश के सामने दशकों पुरानी चुनौती बताते हुए इसे ख़त्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

    उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को तबाह किया और कई परिवारों के सपनों को चकनाचूर किया.

    पीएम मोदी ने कहा, "नक्सलवाद ने चार दशकों तक देश के बड़े हिस्से और बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबाकर रखा और संविधान की धज्जियां उड़ाईं. नक्सल हिंसा के खिलाफ लड़ाई में 3,500 से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए."

    उन्होंने कहा कि यह संख्या युद्ध में मारे जाने वाले जवानों से ज़्यादा है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद ही उनकी सरकार ने देश को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया था. उन्होंने दावा किया कि अब नक्सल और माओवादी हिंसा अपनी आखिरी सांसें गिन रही है.

    उन्होंने कहा कि जिन इलाकों को नक्सलवाद ने दशकों तक प्रभावित किया, वहां अब नक्सलवाद से मुक्ति के बाद “विकास, विश्वास और प्रयास का तिरंगा” लहरा रहा है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सालों तक माओवादी विचारधारा वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना ली थी और सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर नीति-निर्धारण को भी प्रभावित किया. हमने जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया करने और देश को उस गंभीर ख़तरे से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है."

    उन्होंने आगे कहा, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन ये दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं."

    उन्होंने कहा, "हमें इन दिमागी नक्सलियों की पहचान करनी होगी और उन्हें अलग-थलग करना होगा."

  17. लाल क़िले पर पहली बार राष्ट्र गान 'जन गण मन' से पहले गाया गया राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम', क्या हैं इसके मायने

  18. लाल क़िले की प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई गई, क्या बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'वंदे मातरम' का ज़िक्र किया.

    लाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज़ादी के बाद, यह वह समय है जब लाल क़िले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी है."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम्’ के नाद से गूंज रही है. आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और हर मन में तिरंगा बसा हुआ है. राष्ट्र उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है."

    उन्होंने कहा कि जब भारत के लोग 'वंदे मातरम' के 150 साल मना रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका और क्या हो सकता है?

  19. लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया.

    उन्होंने कहा कि देशवासियों के संकल्प और प्रयासों की वजह से भारत ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है.

    प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी ग़रीबी से बाहर निकले हैं. देशवासियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत एक बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल गया है."

    पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश अपेक्षित रफ्तार से आगे नहीं बढ़ सका. उन्होंने कहा कि 2014 तक भारत को दुनिया ने ‘फ्रैजाइल फाइव’ में शामिल कर दिया था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश ने नई गति हासिल की है.

    प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी जिक्र किया.

    उन्होंने कहा, "पिछले 12 वर्षों में डिफेंस उत्पादन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार पांच गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी पहचान बनाई है."

    उन्होंने कहा कि देश में पेटेंट ग्रांट की संख्या चार गुना और डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़े हैं.

    प्रधानमंत्री के मुताबिक, हर साल औसतन 15 गुना तेज रफ्तार से लोगों तक नल से जल पहुंचाया गया.

    पीएम मोदी ने ग़रीबों के लिए शौचालय और घर निर्माण की रफ्तार का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ग़रीबों के लिए शौचालय और घर बनाने का काम चार गुनी रफ्तार से किया गया. इसके साथ ही देश में मेट्रो नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है.

  20. रिलायंस और रोल्स-रॉयस की फाइटर जेट के इंजन पर अहम घोषणा, अमेरिका से आगे देखने की रणनीति?