You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. यूपी: आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या की आशंका, अखिलेश ने सरकार को घेरा

    उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

    परिजनों की ओर से पहले मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन बाद में उनकी ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की.

    पुलिस के मुताबिक़, 16 अगस्त 2026 को दोपहर क़रीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने मालीपुर थाने में सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां की सुबह क़रीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई है.

    एसपी प्राची सिंह ने बताया, "दोपहर क़रीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा को अपनी मां की हत्या किए जाने की आशंका हुई. उन्होंने यह भी बताया कि मृतका के शरीर से आभूषण ग़ायब थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और फ़ॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की."

    उन्होंने बताया, "प्रारंभिक जांच के दौरान शव पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफ़ी के साथ पोस्टमार्टम किया."

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा.

    पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल मामले की जांच के साथ अन्य क़ानूनी कार्रवाई जारी है.

    इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "आंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है. यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!"

  2. चिदंबरम ने कहा 'दिमाग़ी नक्सल' होने पर गर्व, तो लोगों ने क्यों याद दिलाया उनका कार्यकाल

  3. इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग का फ़ायदा सच में उतना है, जितना बताया जाता है?

  4. रूस का दावा- यूक्रेन ने इस साल का सबसे बड़ा हमला किया, डैन जॉनसन और तिनशुई यांग

    रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस पर इस साल का अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. रूसी अधिकारियों के मुताबिक़, हमले में सात लोगों की मौत हुई है.

    इस दौरान क़रीब 822 ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से 600 ड्रोन्स ने राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाक़ों को निशाना बनाया.

    मॉस्को के रीजनल गवर्नर के मुताबिक़, राजधानी पर हाल के वर्षों के यह सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक है. हमले में रूसी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज़ के एक वेयरहाउस को भी निशाना बनाया गया. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.

    यह वेयरहाउस मॉस्को के सेंटर से क़रीब 25 किलोमीटर दूर कोलेदीनो इलाक़े में स्थित है. हमले के बाद मौक़े पर आग लग गई और वेयरहाउस के ऊपर धुएँ का बड़ा गुबार दिखाई दिया.

    रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र में रातभर हुए हमलों में पांच लोगों की मौत हुई है. वहीं, यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोद में एक नागरिक बस को निशाना बनाए जाने के बाद एक महिला की मौत हो गई. मॉस्को में ड्रोन हमले में 83 वर्षीय एक व्यक्ति की भी जान गई.

    वहीं, यूक्रेन पर रूस के हमलों में भी कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और 39 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

    रूस और यूक्रेन के बीच हमले लगातार तेज़ हो रहे हैं. रूस ने हाल के हफ़्तों में यूक्रेन के कई इलाक़ों पर मिसाइल हमले बढ़ाए हैं. इसके जवाब में यूक्रेन भी रूस के अंदरूनी इलाक़ों में ड्रोन हमले कर रहा है.

  5. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

  6. Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते को Trump की हरी झंडी, India के लिए चिंता कितनी?

  7. अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. चंदन कुमार जजवाड़े को दीजिए इजाज़त. कल सुबह एक नए ब्लॉग के साथ फिर हाजि़र होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

  8. ईरान: पूर्व राष्ट्रपति खातमी ने कहा, 'समझौते के अवसर को हाथ से न जाने दें'

    ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी ने अमेरिका के साथ हुए 'एमयूओ' का बचाव करते हुए कहा है कि ''इस अवसर को हाथ से न जाने दें.''

    मोहम्मद खातमी की गिनती ईरान के सुधारवादी नेताओं में होती है.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, उन्होंने कहा, "युद्ध के बाद, देश और लोगों के लिए एक शानदार मौक़ा मिला है."

    खातमी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और ईरान के सैन्य कमांडरों की ओर से 'समझौते' (एमओयू) पर पहुंचने के फ़ैसले की भी प्रशंसा की और कहा, "राष्ट्रपति के साहस और त्याग की सराहना की जानी चाहिए."

    उन्होंने कहा, "हालांकि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता, फिर भी इन मुद्दों को समझदारी और कूटनीति से निपटाना होगा. मुझे उम्मीद है कि इस बार यह अवसर हाथ से नहीं निकलेगा; क्योंकि दुर्भाग्य से यह कई बार चूक चुका है, और अगर यह चूक गया तो ख़तरे और भी गंभीर हो जाएंगे."

    उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में, रियायतें दी भी जाती हैं और रियायतें ली भी जाती हैं.

    हाल के हफ़्तों में ईरान में रूढ़िवादियों ने राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की सरकार के रुख़ और बातचीत पर जोर देने की आलोचना की है.

    मोहम्मद खातमी ने यह भी कहा कि एक "सम्मानजनक शांति" हासिल की जानी चाहिए और उन लोगों के लिए रहने की जगह तैयार की जानी चाहिए जो गंभीर मुश्किलों में जी रहे हैं, ख़ासकर रोज़ी-रोटी और बेहतर भविष्य के मामले में."

  9. टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन, नई टिहरी-बौराड़ी बाज़ार बंद, आसिफ़ अली, बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    उत्तराखंड के टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को नई टिहरी में लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. आंदोलन के समर्थन में नई टिहरी और बौराड़ी बाज़ार भी बंद रहे.

    प्रदर्शनकारियों ने बौराड़ी स्टेडियम से मोलधार और गीता भवन होते हुए गणेश चौक तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली.

    इसके बाद गणेश चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया. पहले दिन नागरिक मंच के 10 सदस्य धरने पर बैठे.

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ज़िले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर मरीजों को देहरादून और ऋषिकेश जाना पड़ता है.

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने तक धरना दिन-रात जारी रहेगा.

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग की है.

  10. यूजीसी-नेट की तीन विषयों की परीक्षा रद्द की गई, एनटीए ने कई ख़ामियों को बताया वजह

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जून 2026 की यूजीसी-नेट की तीन विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी.

    एनटीए ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया, "तीन विषयों, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र, के संबंध में एनटीए को इनके प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों को लेकर शिकायतें मिली थीं. इसके बाद इन त्रुटियों की जांच और समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया."

    एनटीए ने बताया कि समिति ने पाया कि इन तीनों प्रश्नपत्रों में कई तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गड़बड़ियाँ थीं.

    इनमें प्रमुख विद्वानों के नामों की ग़लत वर्तनी, पुस्तकों के शीर्षकों में गड़बड़ी, प्रश्नों की भाषा में त्रुटियां, व्याकरण संबंधी ग़लतियां, लिंग और वचन के बीच सामंजस्य की गलतियां, विराम चिह्नों की गलतियां और पहले से स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक गढ़े गए शब्द शामिल थे.

    एनटीए के मुताबिक़, इसके अलावा, पहले पूछे जा चुके प्रश्नों को बड़ी संख्या में दोहराया गया था. समिति ने सिफारिश की कि निष्पक्ष और दोष-मुक्त परीक्षा आयोजित करने के हित में इन तीनों प्रश्नपत्रों की दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए.

    इसलिए अब अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के तीनों प्रश्नपत्रों की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी- अंग्रेज़ी और कॉमर्स की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर 2026 को जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को होगी.

    एनटीए ने बताया है कि शहर, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी.

    जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के पीछे एनटीए के संचालन में होनी वाली नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होना ही सबसे बड़ी वजह बनी थी.

    इससे पहले भी एनटीए से संचालन में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ियों की वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है.

  11. राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल रहे कई युवाओं से की मुलाक़ात, जारी किया वीडियो

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल युवाओं से बात कर रहे हैं.

    बातचीत में शामिल युवा लड़के और लड़कियाँ आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रहे हैं.

    राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा है, "भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मज़बूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ़ है. उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की."

    उन्होंने लिखा, "मुझे हर एक युवा पर गर्व है. ख़ासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें बीजेपी के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया गया. लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी."

    राहुल गांधी ने बताया है कि उनका 'छात्रों की गूँज' का अगला कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे में होगा और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ़ लड़कियों के लिए होगा.

    उन्होंने लिखा, "अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा."

    दरअसल जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर हज़ारों की संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया था. सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) ने नेतृत्व में शुरू हुए इस प्रदर्शन में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की गई थी.

    लेकिन 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के समय पुलिस ने बल प्रयोग किया था, जिसमें कई युवा छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे. हालांकि बाद में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

  12. शाहरुख़ ख़ान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ़ को महाराष्ट्र एफ़डीए ने भेजा कारण बताओ नोटिस

    महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) ने अभिनेता शाहरुख़ ख़ान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ़ को 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

    इस नोटिस में कहा गया है, "खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 24 खाद्य पदार्थों से संबंधित विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर रोक लगाती है. यह ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाती है जो भ्रामक हों या अधिनियम और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन करते हों."

    एफ़डीए का कहना है कि जांच के बाद पहली नज़र में ऐसा लगता है कि विज्ञापन विमल ब्रांड का प्रचार करता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है.

    13 जुलाई 2026 के प्रतिबंध आदेश के तहत महाराष्ट्र में पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक है.

    कारण बताओ नोटिस के मुताबिक़, इस विज्ञापन से उपभोक्ता भ्रमित हो सकते हैं और प्रतिबंधित उत्पाद की पहचान का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार हो सकता है.

    नोटिस में कहा गया है कि भ्रामक विज्ञापनों का समर्थन करने वाले प्रचारकों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और बार-बार उल्लंघन करने पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

  13. पेनिस फ़िलर्स क्या हैं? लिंग के आकार में बदलाव का ट्रेंड क्यों ज़ोर पकड़ रहा है

  14. महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत और चीन का मुक़ाबला रहा ड्रॉ

    महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुक़ाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. चीन के ख़िलाफ़ ख़ेला गया यह मैच 2-2 की बराबरी पर रहा.

    इस रोमांचक मुक़ाबले में शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद भारतीय महिला टीम जीत हासिल नहीं कर पाई. मैच के ड्रॉ होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा है.

    मैच में शुरुआती गोल ने भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन थोड़ी ही देर बाद चीन ने इसकी बराबरी कर ली.

    इसके बाद भारत ने एक बार फिर से अपनी बढ़त बनाई और स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन चीन ने इस बढ़त को भी ख़त्म कर दिया.

    चीन ने इस मुक़ाबले के अंतिम मिनटों में बेहतरीन डिफ़ेस अपनाया और भारत को जीत से रोक दिया.

    भारत इस प्रतियोगिता में पूल-डी में है, जहां साउथ अफ़्रीका को हराकर इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर है. जबकि चीन और भारत संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. वहीं साउथ अफ़्रीका की टीम ग्रुप में सबसे नीचे है.

  15. उत्तराखंड: जेसीबी से उफनते नाले को पार करती महिलाएं

  16. 1, 2 के बाद 4: 'दिमाग़ी नक्सल' पर किरेन रिजिजू के तर्कों पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 'दिमाग़ी नक्सल' वाले बयान पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर सफ़ाई देते हुए एक पोस्ट की, लेकिन इसमें वो एक ऐसी ग़लती कर बैठे जिससे कांग्रेस नेता उनकी आलोचना करने लगे.

    किरेन रिजिजू ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं को "दिमाग़ी नक्सल" नहीं कहा.

    किरेन रिजिजू ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "केवल निम्नलिखित लोग दिमाग़ी नक्सल हैं-

    1. जो माओवादियों का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को ख़ारिज करते हैं.

    2. जो अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं.

    4. जो भारत से पूर्वोत्तर को अलग करने के लिए चिकन नेक को काटना चाहते हैं."

    उनकी इस पोस्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, "किरेन रिजिजू भाई पहले गिनती सही कर लें, फिर हम जवाब देंगे. 1, 2 के बाद तीन आता है 4 नहीं."

    इसी पोस्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा, "एंटायर पॉलिटिकल साइंस का कमाल."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर कई नेताओं ने आपत्ति जताई है.

    पीएम मोदी ने कहा था, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमाग़ी नक्सल मौक़े की तलाश में हैं. हिंसा अराजकता के वो रास्ते खोज रहे हैं. इन दिमाग़ी नक्सलियों को पहचानना होगा. इन दिमाग़ी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा."

  17. तालिबान के पांच साल: शरिया क़ानून से क्या बदला, आज कहां खड़ा है अफ़ग़ानिस्तान

  18. श्रीलंका के ख़िलाफ़ देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी, भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

    श्रीलंका के ख़िलाफ़ गॉल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत काफ़ी मज़बूत स्थिति में पहुंच गया है.

    दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद भारत की टीम ने 9 विकेट के नुक़सान पर 460 रन बना लिए हैं.

    इससे पहले भारतीय बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने रविवार को 131 रनों की अपनी नाबाद पारी से आगे खेलना शुरू किया और 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

    वहीं निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया.

    पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने 82 रनों की पारी खेली. जबकि ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली.

    श्रीलंका की ओर से केशरा नुवंता ने 3 और प्रबात जयसूर्या ने चार विकेट लिए.

    भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया था.

    भारत और श्रीलंका के बीच इस सिरीज़ में दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. सिरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा.

  19. हंगरी में पोलैंड के श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार, 12 लोगों की मौत, एलेक्स फ़िलिप्स

    पोलैंड के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस हंगरी के हाईवे से उतरकर खाई में जा गिरी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए.

    पुलिस ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार क़रीब 01:00 बजे (रात) बुडापेस्ट को उत्तर-पूर्वी शहर निरेग्यहाज़ा से जोड़ने वाले एम3 हाईवे से उतरने के बाद बस पलट गई.

    अधिकारियों का मानना है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी. उसे हिरासत में ले लिया गया है.

    सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, बस में सवार 57 यात्रियों और दो चालकों में से अब तक 35 लोगों को बचावकर्मियों ने बचा लिया है..

    हंगरी की एंबुलेंस सेवा ने बताया कि उसने एक व्यक्ति का इलाज किया, जिसकी हालत बहुत नाज़ुक थी, जबकि नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं और 37 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.

    देश के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति "हार्दिक संवेदना" जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

    पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी हादसे पर संवेदना जताई है. उन्होंने कहा, "इस मुश्किल समय में हम साथ हैं."

    पोलैंड की समाचार एजेंसी पीएपी के मुताबिक़, यह बस बोस्निया और हर्जे़गोविना से लौट रही थी और इसमें पोलैंड के सबसे दक्षिणी क्षेत्र पोडकारपाचे के श्रद्धालु सवार थे.