यूरोप में 2015 में सबसे ज्यादा चरमपंथी हमले

प्रकाशित

यूरोपीय संघ के देशों में 2015 में रिकॉर्ड संख्या में चरमपंथी हमले दर्ज़ किए गए हैं.

यूरोपीय यूनियन की क़ानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसी यूरोपोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, '2015 में यूरोपीय देशों में कुल 211 चरमपंथी हमले हुए हैं, इनमें ब्रिटेन में सबसे अधिक हमले दर्ज किए गए. वहां कुल मिलाकर 103 हमले दर्ज हुए. फ्रांस पर सबसे अधिक 'सुनियोजित' 72 हमले हुए. इसके बाद स्पेन में ऐसे 25 हमले दर्ज़ किए गए.'

2006 के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है.

यूरोपीय यूनियन के देशों में इन हमलों में से 687 (आधे से ज़्यादा) हमले 'जिहादी चरमपंथ' का हिस्सा थे.

इन हमलों के बाद हिरासत में लिए गए 94 प्रतिशत व्यक्ति दोषी सिद्ध हुए.

इन सफल-असफल हमलों में अधिकांश डेनमॉर्क, फ्रांस, ग्रीस, इटली, स्पेन और ब्रिटेन में किए गए.

इस रिपोर्ट के अनुसार अभी भी न्यूक्लियर पॉवर प्लांटों और परमाणु हथियारों के संयत्र इन चरमपंथियों के निशाने पर हैं.

इसके अलावा यह चरमपंथी पानी के ठिकानों पर निगाहें लगाएं हुए हैं. और उन्हें दूषित करने का इरादा रखते हैं.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)