दलितों के भारत बंद का असर, तस्वीरों में

दलित समुदाय का प्रदर्शन
प्रकाशित

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरोध में सोमवार को कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया.

भारत बंद को कई राजनीतिक दलों और कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है. संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए.

एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरोध में भारत के कई हिस्सों में भारत बंद के दौरान दलितों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान कई राज्यों में हिंसा भी हुई.

देखिये, भारत के अलग-अलग हिस्सों से आई प्रदर्शन की तस्वीरें.

दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली में प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, प्रदर्शन के लिए देश की राजधानी में दलितों ने कनॉट प्लेस में प्रदर्शन किया और नारेबाज़ी की
दिल्ली में प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, दिल्ली में प्रदर्शन

बिहार

प्रदर्शन के दौरान जहानाबाद मे ट्रेने रोकी गयी.
इमेज कैप्शन, बिहार में प्रदर्शन के दौरान जहानाबाद मे ट्रेने रोकी गयी.
ये तस्वीर बेगुसराय में हो रहे प्रदर्शन की है.
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर बेगुसराय में हो रहे प्रदर्शन की है.

हरियाणा

बंद के दौरान पुलिस
इमेज कैप्शन, हरियाणा के रोहतक शहर में भारत बंद के दौरान बाज़ार बंद रखे गए.
नारों के साथ लोगों ने अपना गुस्सा दिखाया
इमेज कैप्शन, रोहतक में प्रदर्शनकारियों ने नारों के साथ अपना गुस्सा दिखाया
दलित समुदाय का प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, सोमवार को रोहतक में दलित समुदाय के कई संठन शहर में प्रदर्शन करते हुए.
प्रदर्शन के दौरान दलित समुदाय
इमेज कैप्शन, रोहतक में एस/एसटी एक्ट के विरोध में आंबेडकर चौक पर दलित संगठन के लोग प्रदर्शन करते हुए.
रोहतक में प्रदर्शन करतो लोग.
इमेज कैप्शन, रोहतक में प्रदर्शन करते लोग.
सिरसा
इमेज कैप्शन, हरियाणा के सिरसा में भारत बंद के दौरान कई बाज़ार बंद रहे

पंजाब

बरनाला, पंजाब
इमेज कैप्शन, पंजाब के बरनाला में दलित समुदाय की महिलाएं एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सामने आई.
बरनाला, पंजाब
इमेज कैप्शन, बरनाला में प्रदर्शन
जगराओं
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारी पंजाब के जगरांव में भी सड़कों पर उतरे.
लुधियाना, पंजाब
इमेज कैप्शन, पंजाब के लुधियाना में लोगों का गुस्सा कुछ इस तरह दिखाई दिया.

कोलकाता

कोलकाता
इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी दलितों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया
कलकत्ता
इमेज कैप्शन, कोलकाता में प्रदर्शन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)