ट्विटर पर छा गईं पापा की बेटियां

ट्विटर पर छाई है बेटियों के साथ सेल्फ़ी
प्रकाशित

बेटी के साथ सेल्फ़ी खींच कर ट्विटर पर डालने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद इस सोशल मीडिया पर बेटी के साथ सेल्फ़ियों की मानो बाढ़ सी आ गई है.

नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में लोगों से अपील की थी. उन्होंने यह भी कहा कि जो टैगलाइन उन्हें पसंद आएगा, उसे वे रीट्वीट करेंगे.

'सेल्फ़ीविदडॉटर'

बेटी के साथ सेल्फी

सोमवार सुबह से #SelfieWithDaughter पर हज़ारों तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. एक समय क्रिकेट में सट्टेबाजी की वजह से विवादों में आए कलाकार विंदू दारा सिंह (@RealVinduSingh)ने ट्वीट किया है, मुझे अपनी बेटी की याद सता रही है, जो फ़िलहाल अपने ससुराल में है. उन्होंने अपनी पत्नी और छोटी बेटी की तस्वीर भी डाली है.

बेटी के साथ सेल्फ़ी

प्रिंस बब्बर (@07princek) ने सिर्फ़ इतना लिखा है, “मेरी मां!” इसके साथ मां-बेटी की तस्वीर है. मेजर जनरल एसके सिन्हा (@SKSk785)ने ट्वीट किया, “न भूलिए और न ही दूसरों को भूलने दीजिए.”

विदेशियों ने भी किया ट्वीट

भरत कुमार (@bmjalondhara) ने लिखा है, मेरी बेटी का साथ सबको गुड मॉर्निंग! उन्होंने सेल्फ़ी भी लगाई है.

बेटी के साथ सेल्फ़ी

कुछ ट्वीट विदेशों से भी हुए हैं. जेरिका क्रोसां (@jerrica_croson) ने ट्वीट किया, मेरी सूर्यकिरण एदेलिया लुज़!

अमरीका के उत्तरी डकोटा से एरिन बर्टल (@Mrs_NDIntl2015) ने ट्वीट किया, समर्थन और प्यार!

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>