तस्वीरें: मोदी को इसलिए कहा 'सेल्फ़ी पीएम'

नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति साहिआगिन एलबेगदोज के साथ सेल्फ़ी ट्वीट की है.
प्रकाशित

मंगोलिया पहुँचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति साहिआगिन अलवेगदोज के साथ भी सेल्फ़ी ट्वीट की है.

अमरीकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने भारत के प्रधानमंत्री को सेल्फ़ी का दीवाना कहा है.

चीनी प्रीमियर ली कीचिंयाग के साथ खिंचाई मोदी की सेल्फ़ी पर देशी-विदेशी मीडिया में ख़ूब चर्चा हुई और इसे सबसे ताक़तवर सेल्फ़ी तक कहा गया.

बीते साल लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सेल्फ़ी बूथ तक लगाए थे.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो यह तक कह दिया था कि नरेंद्र मोदी सेल्फ़ी के ज़रिए देश चला रहे हैं.

नरेंद्र मोदी की सेल्फ़ी उनके प्रशंसकों को ख़ासी पसंद आती हैं. चीनी प्रीमियर ली किचिंयाग के साथ ली गई सेल्फ़ी को 5500 से अधिक बार री-ट्वीट किया गया.

एक नज़र मोदी की चुनिंदा सेल्फ़ी पर

नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, चीन यात्रा के दौरान मोदी ने चीनी प्रीमियर ली कीचियांग के साथ सेल्फ़ी ली जिसकी ख़ूब चर्चा हुई.
नरेंद्र मोदी सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, बीजिंग के टेंपल ऑफ़ हेवन में बच्चों के साथ सेल्फ़ी लेते नरेंद्र मोदी.
नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, टेंपल ऑफ़ हैवन में बच्चों के साथ सेल्फ़ी लेते मोदी की यह तस्वीर भारत के पत्र सूचना कार्यालय ने जारी की. इसमें चीनी प्रीमियर ली कीचियांग भी दिख रहे हैं.
नरेंद्र मोदी टोनी एबट
इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट के साथ भी सेल्फ़ी ट्विटर पर साझा की थी.
नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, मोदी जब फ़्रांस गए तो वहां नेशनल सेंटर फ़ॉर स्पेस स्टडीज़ के छात्रों के साथ सेल्फ़ी खिंचाई. तस्वीर में फ़्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेन फ़ाबिया भी दिख रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में मोदी
इमेज कैप्शन, मोदी जब जी-20 सम्मेलन में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया गए तो ये तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की.
नरेंद्र मोदी कनाडा
इमेज कैप्शन, कनाडा के ओटावा में मोदी के साथ सेल्फ़ी लेता एक प्रशंसक.
सोनम कपूर नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री सोनम कपूर एक कार्क्रम में जब नरेंद्र मोदी से मिलीं तो ये सेल्फ़ी ट्वीट की.
माँ के साथ मोदी
इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी ने अपनी माँ के साथ ली गई ये सेल्फ़ी भी ट्वीट की थी.
मतदान सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, लोकसभा चुनावों में मतदान के कुछ देर बाद ली गई नरेंद्र मोदी की ये मतदान सेल्फ़ी विवादित रही थी.
नरेंद्र मोदी चेतन भगत
इमेज कैप्शन, चर्चित लेखक चेतन भगत को मोदी ने ये सेल्फ़ी पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>