लाइव , पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हराया, तिलक वर्मा का शतक बेकार

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए थे.

लाइव कवरेज

तेजस्वी सिंह

  1. पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हराया, तिलक वर्मा का शतक बेकार

    तिलक वर्मा
    इमेज कैप्शन, भारत की तरफ़ से कप्तान तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए (फ़ाइल फ़ोटो)

    एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हरा दिया.

    पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई.

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

    पाकिस्तान की तरफ़ से हसन नवाज़ ने सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए. माज़ सदाकत ने 59 और फ़रहान यूसुफ़ ने 56 रन की पारी खेली.

    भारत की तरफ़ से कप्तान तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 70 रन और और शहबाज़ अहमद ने 56 रन बनाए.

    पाकिस्तान के गेंदबाज़ अली रज़ा और हसन नवाज़ ने तीन-तीन विकेट लिए.

    मैच के दौरान एक और बात चर्चा में रही. टॉस के समय पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद और भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    पिछले लाइव पोस्ट की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.