नेपाल की मदद के लिए बढ़े दुनिया के हाथ

प्रकाशित

भूकंप से तबाह हुए नेपाल की ओर दुनिया भर के देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में कहा है कि 125 करोड़ भारतवासी नेपाल के हर व्यक्ति के आंसू पोछेंगे.

भारत के अलावा अमरीका, पाकिस्तान, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों ने नेपाल को मदद देने की घोषणा की है.

किस देश, संस्था ने क्या मदद की - एक नजर में

इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी नेपाल की मदद के लिए सामने आई हैं. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने अपनी चार चिकित्सीय टीम को नेपाल भेजा है. इसके अलावा चिकित्सीय उपकरणों के 3000 किट भी संस्था की ओर से भेजे जा रही हैं.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हैबिटाट फॉर ह्यूमनिटी इंटरनेशनल ने 20 हज़ार इमर्जेंसी शेल्टर किट भेज रही है. इसके अलावा कई संस्थाओं ने नेपाल की चिकित्सीय मदद की घोषणा की है. कनाडा सरकार ने नेपाल की मदद के लिए 50 लाख डॉलर की मदद की पेशकश की है.

वहीं यूरोपियन यूनियन नेपाल के लिए कुछ सहायतार्थ बजट एकत्रित करने जा रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>