लाइव , मिस्र: हाइवे पर टैंकर में आग लगने से 31 लोगों की मौत, 21 घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे के बाद आग लगने से 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए.

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • pakistan social media sensation
  • pakistan china astronaut
  • नरेंद्र मोदी और बालेन शाह
  • कॉप-31
  • gautam gambhir
  • musadiq khan
  • daud ibrahim
  • aazam khan

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा

  1. मिस्र: हाइवे पर टैंकर में आग लगने से 31 लोगों की मौत, 21 घायल, एलेक्स फिलिप्स

    टैंकर
    इमेज कैप्शन, हाइवे पर एक ईंधन टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आसपास से गुज़र रहे कई वाहन भी आ गए

    मिस्र की राजधानी काहिरा में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे के बाद आग लगने से 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए.

    मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, हाइवे पर एक ईंधन टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आसपास से गुज़र रहे कई वाहन भी आ गए.

    यह हादसा काहिरा के वर्राक इलाके के रिंग रोड पर हुआ. घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में झुलसे हुए और धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी झेल रहे लोगों का इलाज किया गया.

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हाइवे पर आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दिखाई दिया. आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़े कई वाहन भी जलकर ख़ाक हो गए.

    हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आग लगने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है. वहीं, सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईंधन टैंकर पलट गया था, जिससे उसमें भरा पेट्रोल सड़क पर फैल गया और आसपास के वाहन भी इसकी चपेट में आ गए.

    सरकारी अख़बार अल-अहराम ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि निजी ठेकेदार के स्वामित्व वाला टैंकर हाइवे से गुज़र रहा था. इसी दौरान उसके सामने हाई-वोल्टेज बिजली का तार गिर गया. इससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. टैंकर डिवाइडर पार करते हुए पलट गया और उसमें आग लग गई.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    पिछले लाइव पोस्ट की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.