राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, ये है माँग

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, ये है माँग
प्रकाशित

दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी थाने पहुंच गई हैं.

राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए छात्र साहिल लोचव भी हैं.

आरोप है कि साहिल 20 जुलाई को पैलेट गन से ज़ख़्मी हुए थे.

राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए.

इसी मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति का आरोप लगाते हुए पूछा है कि 'क्या वह क़ानून का सम्मान नहीं करते हैं?'

इस मामले में अधिक जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.